गुरूवार, 19 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - महाराष्ट्र में आगे बढ़ी आघाडी की गाड़ी, शरद पवार की NCP ने रावेर और

महाराष्ट्र में आगे बढ़ी आघाडी की गाड़ी, शरद पवार की NCP ने रावेर और

सतारा से घोषित किए प्रत्याशी

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 10 अप्रैल 2024
A A
0
महाराष्ट्र पॉलिटिक्स,महाराष्ट्र में आगे बढ़ी आघाडी की गाड़ी, शरद पवार की NCP ने रावेर और सतारा से घोषित किए प्रत्याशी - maharashtra politics sharad pawar led ncp sp declares candidates for satara and raver lok sabha seat
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

मुंबई, 10 अप्रैल (The News Air) : महाराष्ट्र में महाविकास आघाडी (MVA) के बीच सीट शेयरिंग तय होने के बाद अब राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) ने दो और कैंडिडेट का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने सतारा लोकसभा सीट के लिए विधान परिषद सदस्य शशिकांत शिंदे और रावेर संसदीय क्षेत्र के लिए श्रीराम पाटिल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। इससे पहले सतारा के मौजूदा सांसद श्रीनिवास पाटिल द्वारा स्वास्थ्य कारणों से दोबारा चुनाव लड़ने से इनकार करने के बाद वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण के नाम पर चर्चा हो रही थी। चव्हाण ने शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) के चुनाव चिन्ह पर चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। उन्होंने उस सीट का प्रतिनिधित्व किया था, जिसे पहले कराड कहा जाता था लेकिन 1999 में पवार के कांग्रेस से अलग होने और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) बनाने के बाद पाटिल से हार गए थे।

श्रीराम पाटिल पर खेला दांव

पृथ्वीराज चव्हाण के माता-पिता आनंदराव और प्रेमला चव्हाण भी कराड निर्वाचन क्षेत्र से सांसद रहे थे। कराड सीट का अस्तित्व 2009 के परिसीमन के बाद समाप्त हो गया क्योंकि इसके कुछ हिस्सों को सतारा और सांगली के संसदीय क्षेत्रों में मिला दिया गया। एनसीपी (एसपी) ने बुधवार को श्रीराम पाटिल को रावेर से अपना उम्मीदवार घोषित किया जहां उनका मुकाबला बीजेपी की उम्मीदवार रक्षा खडसे से है जो तीसरी बार चुनाव लड़ रही हैं। महाराष्ट्र में सत्तारूढ़ गठबंधन ने अभी तक सतारा से अपने उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। इस गठबंधन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना, बीजेपी और अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल है।

यह भी पढे़ं 👇

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी धड़ाम, निवेशकों में मचा हड़कंप

गुरूवार, 19 मार्च 2026
India LPG Crisis

India LPG Crisis: गैस सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े-खड़े गई जान

गुरूवार, 19 मार्च 2026
breaking news

Breaking News Live Updates 19 March 2026: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 18 March 2026: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 19 मार्च 2026
सिर्फ एक सीट पर ऐलान बाकी

एनसीपी (एसपी) ने 10 में से नौ सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम घोषित कर दिए हैं, जिन पर वह आगामी लोकसभा चुनाव लड़ेगी। अभी माढा लोकसभा सीट से प्रत्याशी की घोषणा होना बाकी है। विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाडी (MVA) के चुनावी समझौते के तहत महाराष्ट्र में शरद पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी (एसपी) को 10 लोकसभा सीटें, कांग्रेस को 17 और उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) को 21 सीटें मिली हैं। राकांपा (एसपी) पहले ही बारामती निर्वाचन क्षेत्र से सुप्रिया सुले, शिरूर से अमोल कोल्हे, वर्धा से अमर काले, डिंढोरी से भास्कर भागरे, अहमदनगर से निलेश लंके, बीड से बजरंग सोनावणे और भिवंडी से सुरेश म्हात्रे के नामों की घोषणा कर चुकी है।राज्य की 48 लोकसभा सीटों के लिए 19 अप्रैल से 20 मई तक पांच चरणों में मतदान होगा।

Previous Post

Gangaur Puja vrat katha : गणगौर पूजा गौरी तृतीया की कथा

Next Post

कौन हैं बलिया से BJP उम्मीदवार नीरज शेखर, जिन्हें वीरेंद्र सिंह मस्त की जगह मिला टिकट

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोना-चांदी धड़ाम, निवेशकों में मचा हड़कंप

गुरूवार, 19 मार्च 2026
India LPG Crisis

India LPG Crisis: गैस सिलेंडर के लिए लाइन में खड़े-खड़े गई जान

गुरूवार, 19 मार्च 2026
breaking news

Breaking News Live Updates 19 March 2026: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 18 March 2026: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Land Registry New Rule

Land Registry New Rule: 1 अप्रैल से बदलेगा जमीन रजिस्ट्री का नियम, Time Slot मिस किया तो नहीं होगी रजिस्ट्री

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Chaitra Navratri 2026

Chaitra Navratri 2026: कल से शुरू, घट स्थापना का मुहूर्त सिर्फ 50 मिनट, जानें पूरी पूजा विधि

गुरूवार, 19 मार्च 2026
Next Post
कौन हैं बलिया से BJP उम्मीदवार नीरज शेखर, जिन्हें वीरेंद्र सिंह मस्त क

कौन हैं बलिया से BJP उम्मीदवार नीरज शेखर, जिन्हें वीरेंद्र सिंह मस्त की जगह मिला टिकट

संजय सिंह

सीएम केजीवाल को जेल में मिले न्यूनतम अधिकार भी छीन रही मोदी सरकार- संजय सिंह

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।