सोमवार, 11 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - Raghuvaran: बड़े परदे पर बिग बी की आंखों में दहशत ला देने वाला ‘शैतान’, केरल से खोज कर लाए रामगोपाल वर्मा

Raghuvaran: बड़े परदे पर बिग बी की आंखों में दहशत ला देने वाला ‘शैतान’, केरल से खोज कर लाए रामगोपाल वर्मा

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 19 मार्च 2024
in NEWS-TICKER, मनोरंजन
A A
0
South Cinema Actor Raghuvaran Interesting Anecdotes Facts Dilip Kumar Amitabh Bachchan Rajinikanth Mithun - Entertainment News: Amar Ujala
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 19 मार्च (The News Air) साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता रघुवरन जब हिंदी सिनेमा में  दिग्गज अभिनेता  दिलीप कुमार की फिल्म ‘इज्जतदार’ में पहली बार नजर आए तो इंडस्ट्री में इस बात की चर्चा होने लगी कि इंडस्ट्री में अचानक यह विलेन कहां से आ गया। राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘शिवा’ में रघुवरन का  गैंगस्टर भवानी चौधरी का ऐसा किरदार था जिसे दर्शक आज भी याद करते हैं। फिल्म ‘लाल बादशाह’ में बिग बी की आंखों में दहशत ला देने वाले रघुवरन हिंदी सिनेमा के सबसे खतरनाक विलेन साबित होते, लेकिन उनकी शोहरत का सूरज भरी दोपहर अस्त हो गा। रघुवरन की पुण्यतिथि पर आइए जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें।

दिलीप कुमार की फिल्म से शुरुआत :  निर्माता सुधाकर बोकाडे की हिंदी फिल्म ‘इज्जतदार’ से रघुवरन ने हिंदी सिनेमा के एंट्री की। साऊथ सिनेमा के दिग्गज निर्देशक के बपैया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रघुवरन हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार के साथ नजर आए। इस फिल्म में  रघुवरन ने दिलीप कुमार के दामाद  इंद्रजीत सभरवाल की भूमिका निभाई थी, जिसकी वजह से दिलीप कुमार को जेल की सजा हो जाती है। इस फिल्म के रीलीज के बाद रघुवरन की खूब चर्चा हुई। रघुवरन ने फिल्म में ऐसे विलेन की भूमिका निभाई थी, जिसे देखकर दर्शकों को नफरत हो गई और यही एक कलाकार की सबसे बड़ी कामयाबी थी।  

राम गोपाल वर्मा की फिल्म से मिली पहचान : फिल्म ‘इज्जतदार’ 16 मार्च 1990 को रिलीज हुई थी। इसी साल 7 दिसंबर 1990 को रामगोपाल वर्मा की फिल्म ‘शिवा’ रिलीज हुई। इस फिल्म में रघुवरन ने गैंगस्टर भवानी चौधरी की भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में रघुवरन का गैंगस्टर भवानी चौधरी का ऐसा किरदार था जिसे दर्शक आज भी याद करते हैं। इस फिल्म के अलावा रघुवरन ने सुनील शेट्टी की फिल्म ‘रक्षक’, अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘लाल बादशाह’ मिथुन चक्रवर्ती की ‘हिटलर’ और जैकी श्रॉफ की फिल्म ‘ग्रहण’ में काम किया। रघुवरन ने भले ही फिल्म ‘इज्जतदार’ से हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत की, लेकिन रघुवरन को राम गोपाल वर्मा की खोज माना जाता है।

अभिनेता बनने का अफसोस भी रहा : रघुवरन ने भले ही कई फिल्मों में दमदार भूमिकाएं निभाई, लेकिन एक समय ऐसा भी जब उन्हें यह महसूस होने लगा कि अभिनेता के बजाय अगर वह किसान रहे होते तो ज्यादा खुश होते। रघुवरन ने खुद ही एक इंटरव्यू के दौरान अपने दिल की बात की थी। उन्होंने कहा, ‘मैं एक किसान के रूप में जीवनयापन करके अधिक खुश होता। मैं अपनी फसल बेचने से जो भी थोड़ी-बहुत कमाई करता, उससे संतुष्ट रहता। मैं अपनी फसलों को देखता और बारिश की उम्मीद में सो जाता। मैं मुर्गिया, भेड़ें और कुत्ते पालता और उन्हें खाना खिलाता । मुझे अपने साथ रखने के लिए सिर्फ एक व्यक्ति की आवश्यकता होती। यही जीवन है। हम जो जी रहे हैं वह नहीं है।’

रजनीकांत के लिए लकी चार्म रहे : रघुवरन ने रजनीकांत की कई फिल्मों में काम किया। कहा जाता है कि रजनीकांत की जिस भी फिल्म में रघुवरन का रोल होता था वह फिल्म सुपरहिट हो जाती थी। इन्हीं हिट फिल्मों की वजह से रजनीकांत, रघुवरन को अपना लकी चार्म मानने लगे थे। रजनीकांत ने इस बात को एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि ‘बाबा’ से लेकर ‘बाशा’ तक उनकी कई फिल्में रघुवरन की बदौलत हिट रहीं। रघुवरन के इसी गोल्डन टच को महसूस कर रजनीकांत ने निर्देशक शंकर से रघुवरन को फिल्म ‘शिवाजी’ में लेने की गुजारिश की और कहा कि रघुवरन को भी इस फिल्म में कोई रोल दिया जाना चाहिए। रजनीकांत के कहने पर रघुवरन को फिल्म में ले लिया गया और ये फिल्म जबरदस्त हिट रही।

यह भी पढे़ं 👇

May 11 Historical Events

May 11 का इतिहास: एक दिन में 1700 साल की अनगिनत महत्वपूर्ण घटनाएं

सोमवार, 11 मई 2026
Heat Wave Alert

IMD Weather Alert: देश में एक साथ Heat Wave और Thunderstorm, मछुआरों को समुद्र में जाने से मना

सोमवार, 11 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 11 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 11 May 2026: Big Developments, हर खबर सबसे पहले

सोमवार, 11 मई 2026

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

सुबह उठते ही गले में होती है खराश और खिचखिच? ट्राई करें ये ट्रिक्स

Next Post

पंजाब Congress को तगड़ा झटकाः अब चुनावी नहीं इस मैदान पर वापसी करेंगे नवजोत सिंह सिद्धू

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

May 11 Historical Events

May 11 का इतिहास: एक दिन में 1700 साल की अनगिनत महत्वपूर्ण घटनाएं

सोमवार, 11 मई 2026
Heat Wave Alert

IMD Weather Alert: देश में एक साथ Heat Wave और Thunderstorm, मछुआरों को समुद्र में जाने से मना

सोमवार, 11 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

सोमवार, 11 मई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates 11 May 2026: Big Developments, हर खबर सबसे पहले

सोमवार, 11 मई 2026
Aaj Ka Rashifal 11 May 2026

Aaj Ka Rashifal 11 May 2026: शनि अमावस्या से पहले इन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ

सोमवार, 11 मई 2026
Shikhya Kranti

Shikhya Kranti का कमाल: Punjab ने Kerala को पछाड़कर बनाया Education में नंबर 1

रविवार, 10 मई 2026
Next Post
पंजाब Congress को तगड़ा झटकाः अब चुनावी नहीं इस मैदान पर वापसी करेंगे नवजोत सिंह सिद्धू

पंजाब Congress को तगड़ा झटकाः अब चुनावी नहीं इस मैदान पर वापसी करेंगे नवजोत सिंह सिद्धू

Bihar Lok Sabha Election 2024: मोदी कैबिनेट से पशुपति पारस का इस्तीफा, बोले- मेरे साथ नाइंसाफी हुई, हाजीपुर से ही लड़ूंगा चुनाव

Bihar Lok Sabha Election 2024: मोदी कैबिनेट से पशुपति पारस का इस्तीफा,

Bihar : केंद्रीय मंत्री और एलजेपी नेता पशुपति पारस ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा

केंद्रीय मंत्री और एलजेपी नेता पशुपति पारस ने मोदी कैबिनेट से दिया इस्तीफा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।