बुधवार, 6 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - पूरी दुनिया में बुजुर्ग नेताओं के हाथ में सत्ता, जानें कौन कहां किस उम्र में मुखिया

पूरी दुनिया में बुजुर्ग नेताओं के हाथ में सत्ता, जानें कौन कहां किस उम्र में मुखिया

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 13 मार्च 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत, स्पेशल स्टोरी
A A
0
पूरी दुनिया में बुजुर्ग नेताओं के हाथ में सत्ता, जानें कौन कहां किस उम्र में मुखिया - old leaders are now in control across much of the world
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली: दुनिया के 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में सिर्फ दस साल पहले भारत ही ऐसा देश था जिसे 70 साल से ज्यादा उम्र का नेता चला रहा था। 2014 में अपने आखिरी कार्यकाल में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह 81 साल के थे। उस वक्त अमेरिका में बराक ओबामा 52 साल के राष्ट्रपति थे। चीन के शी जिनपिंग और रूस के व्लादिमीर पुतिन 60 साल के आसपास थे। मगर 2024 में दुनिया के सबसे ताकतवर नेताओं की उम्र काफी बढ़ गई है। अब इन 10 सबसे ज्यादा आबादी वाले देशों में सभी नेता 70 साल से ज्यादा उम्र के हैं।

आखिर कम क्यों हो रहे युवा राष्ट्राध्यक्ष? : दुनियाभर के ताकतवर देशों के प्रमुख उम्रदराज हैं आखिर इसकी वजह क्या है। सत्ता के गलियारों में उम्रदराज का एक कारण तानाशाहों का बढ़ना हो सकता है। चीन में शी जिनपिंग ने परंपरा तोड़ते हुए 2022 में कम्युनिस्ट पार्टी चीफ के तौर पर अपना तीसरा कार्यकाल शुरू किया। उस वक्त उनकी उम्र 69 साल थी। पुतिन तो 47 साल की उम्र में ही रूस के सर्वेसर्वा बन गए थे। 25 साल बाद भी वो सत्ता में बने हुए हैं। उनके मुख्य विरोधी, 47 साल के अलेक्सी नवलनी को पिछले महीने साइबेरिया की जेल में मार दिया गया।

क्यों उम्रदराज नेता हैं सत्ता पर काबिज? : वहीं अगर अमेरिका का बात करें तो वहां दो पार्टियां की शासन व्यवस्था रहती है। आमतौर पर युवा नेता किसी एक पार्टी, रिपब्लिकन या डेमोक्रेट से जुड़ते हैं। लेकिन पार्टी के शीर्ष तक पहुंचने में वक्त लगता है। ऐसे में कम उम्र में देश की सत्ता तक पहुंचना मुश्किल होता है। दूसरे अन्य देशों में भी अनुभवी और राजनीति से जुड़े उम्रदराज नेताओं के लिए चुनाव लड़ना, युवा नेताओं के मुकाबले आसान होता है। इन नेताओं के पास चुनाव की फंडिंग जुटाने वाले लोगों से भी अच्छे संबंध होते हैं।
देखिए बुजुर्ग नेताओं की लिस्ट

यह भी पढे़ं 👇

West Bengal SIR Voter Deletion

West Bengal SIR Voter Deletion: जहां सबसे ज्यादा नाम कटे, वहां TMC जीती या BJP? डाटा से समझें

बुधवार, 6 मई 2026
West Bengal

West Bengal चुनाव के बाद हिंसा: कोलकाता में TMC ऑफिस पर Bulldozer, BJP-TMC आमने-सामने

बुधवार, 6 मई 2026
LPG Cylinder

LPG Cylinder की खुशखबरी: सरकार बना रही बड़े स्टोरेज टैंक, गैस किल्लत खत्म होगी

बुधवार, 6 मई 2026
Delhi-NCR Weather Alert

Delhi-NCR Weather Alert: 7 दिन तक बारिश और ओलावृष्टि, IMD ने जारी किया अलर्ट

बुधवार, 6 मई 2026
old leaders world

इन देशों में युवा नेताओं के हाथ में सत्ता : ये बात सही है कि पूरे यूरोप में उम्नदराज नेताओं की संख्या बढ़ती जा रही है। लेकिन इसमें कुछ अपवाद भी हैं। उदाहरण के तौर पर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने युवा नेता के तौर पर अपना नई राजनीतिक पार्टी बनाई और 39 साल की उम्र में देश के सबसे युवा राष्ट्रपति बने। अब उन्होंने 34 साल के गेब्रियल एटल को फ्रांस का प्रधानमंत्री बना दिया है। वहीं ब्रिटेन में प्रधानमंत्री ऋषि सुनक केवल 43 साल के हैं। जियोर्जिया मेलोनी सिर्फ 45 साल की थीं, जब 2022 में इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं। इसके अलावा यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की 46 साल के हैं।

भारत में बढ़ती उम्र के नेता : दुनियाभर के देशों की तरह भारत में भी उम्रदराज नेता बढ़ते जा रहे हैं। आजाद भारत की पहली लोकसभा में सांसदों की औसत आयु 50 साल से काफी कम थी। 1977 से 1979 तक कार्य करने वाली छठी लोकसभा तक आते-आते ये औसत 50 साल को पार कर गया। 12वीं लोकसभा (1998-99) 46.4 साल की औसत आयु के साथ सबसे युवा मानी जाती है, लेकिन इसके बाद रिकॉर्ड में दूसरी सबसे उम्रदराज लोकसभा आई, जिसकी औसत आयु 55.5 साल थी। 16वीं लोकसभा (2014-19) के सांसदों की औसत आयु सबसे ज्यादा 55.6 साल रही।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Sri Lanka ने बंगलादेश के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला के लिए टीम का किया ऐलान

Next Post

महंगाई में मामूली राहत, फरवरी में घटकर 5.09 पर आया सीपीआई

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

West Bengal SIR Voter Deletion

West Bengal SIR Voter Deletion: जहां सबसे ज्यादा नाम कटे, वहां TMC जीती या BJP? डाटा से समझें

बुधवार, 6 मई 2026
West Bengal

West Bengal चुनाव के बाद हिंसा: कोलकाता में TMC ऑफिस पर Bulldozer, BJP-TMC आमने-सामने

बुधवार, 6 मई 2026
LPG Cylinder

LPG Cylinder की खुशखबरी: सरकार बना रही बड़े स्टोरेज टैंक, गैस किल्लत खत्म होगी

बुधवार, 6 मई 2026
Delhi-NCR Weather Alert

Delhi-NCR Weather Alert: 7 दिन तक बारिश और ओलावृष्टि, IMD ने जारी किया अलर्ट

बुधवार, 6 मई 2026
Thalapathy Vijay Divorce

Thalapathy Vijay Divorce: 27 साल की शादी खत्म? संगीता ने लगाए गंभीर आरोप

बुधवार, 6 मई 2026
Punjab Twin Blasts

Punjab Twin Blasts: खालिस्तानी समूह ने ली जिम्मेदारी, सैन्य प्रतिष्ठानों के बाहर विस्फोट

बुधवार, 6 मई 2026
Next Post
महंगाई में मामूली राहत, फरवरी में घटकर 5.09 पर आया सीपीआई

महंगाई में मामूली राहत, फरवरी में घटकर 5.09 पर आया सीपीआई

Maharashtra NDA

लोकसभा चुनाव: महाराष्ट्र में NDA के दलों के बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय,

Haryana Floor Test Live Updates New Cm Nayab Singh Saini To Prove Majority Today News In Hindi - Amar Ujala Hindi News Live

Haryana Floor Test: आज बहुमत साबित करेंगे सीएम, जजपा का विधायकों को अनुपस्थित रहने का व्हिप जारी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।