LIVE | ...
सोमवार, 14 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - नई दिल्ली - दिल्ली के सीवर सिस्टम को जाम कर “आप” सरकार को बदनाम करना चाहती है भाजपा- दुर्गेश पाठक

दिल्ली के सीवर सिस्टम को जाम कर “आप” सरकार को बदनाम करना चाहती है भाजपा- दुर्गेश पाठक

- पिछले कुछ दिनों से दिल्ली की कई जगहों पर सीवर जाम होने और सीवर ओवरफ्लो की समस्या हो रही है- दुर्गेश पाठक

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 11 मार्च 2024
in नई दिल्ली, NEWS-TICKER
A A
0
AAP Durgesh Pathak
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

– दिल्ली जलबोर्ड को सफाई के दौरान सीवरों से बालू-सीमेंट से भरी बोरियां मिल रही हैं- दुर्गेश पाठक

– ऐसी जगहों पर ओवरफ्लो हो रहा है जहां 25-25 सालों से नहीं हुआ- दुर्गेश पाठक

– यह सब कोई संयोग नहीं हो सकता है, सबकुछ एक घटिया षड्यंत्र के तहत हो रहा है- दुर्गेश पाठक

– भाजपा को चेतावनी है कि आपकी घटिया राजनीति से दिल्लीवाले आपको वोट देने वाले नहीं हैं- दुर्गेश पाठक

– दिल्ली वालों से माफी मांगे भाजपा, साथ ही इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए- दुर्गेश पाठक

नई दिल्ली, 11 मार्च (The News Air) “आप” विधायक दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा दिल्ली के सीवर सिस्टम को जाम करके “आप” सरकार को बदनाम करने की कोशिश कर रही है। पिछले कुछ दिनों से दिल्ली की कई जगहों पर सीवर जाम होने और सीवर ओवरफ्लो की समस्या हो रही है। दिल्ली जलबोर्ड ने सफाई की कोशिश की तो उन्हें कई सीवरों से बालू-सीमेंट से भरी बोरियां मिलीं। ऐसी जगहों पर ओवरफ्लो हो रहा है जहां 25-25 सालों से नहीं हुआ। यह सब कोई संयोग नहीं हो सकता है। सबकुछ एक घटिया षड्यंत्र के तहत हो रहा है। भाजपा वालों, आपकी घटिया राजनीति से दिल्लीवाले आपको वोट देने वाले नहीं हैं। दिल्ली वालों से माफी मांगे भाजपा। साथ ही इस पूरे मामले की जांच होनी चाहिए।

आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता, राजेंद्र नगर के विधायक एवं एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने सोमवार को पार्टी मुख्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेसवार्ता को संबोधित किया। दुर्गेश पाठक ने सीवर की एक वीडियो और कुछ फोटो दिखाते हुए कहा कि दिल्ली के अधिकांश लोग सीवर के ओवरफ्लो की समस्या से पीड़ित हैं, जिससे उनकी जिंदगी दूभर हो गई है। यह समस्या दिल्ली की कई जगहों पर देखने को मिल रही है। दिल्ली जल बोर्ड के लोग वहां जा-जाकर सफाई कर रहे हैं। जब वह मलबे को निकालने की कोशिश करते हैं तो वहां से बालू और सीमेंट से भरी बोरियां निकलती हैं। साफ पता लग रहा है कि बोरियों को जानबूझकर सीवरो में डाला गया है ताकि सीवर जाम हो जाएं और लोगों तक गंदा पानी पहुंचे। मुझे यह कहने में बिल्कुल संकोच नहीं है कि भाजपा जैसी घटिया पार्टी पूरी दुनिया में मिलना मुश्किल है।

उन्होंने कहा कि इस प्रकार सीवर में जानबूझकर मालबा डालने का मकसद एक ही है कि अरविंद केजरीवाल को बदनाम किया जाए। आम आदमी पार्टी के विधायक और पार्षद को बदनाम किया जाए। यह सब कुछ भाजपा एक षड्यंत्र के तहत कर रही है। किसी एक सीवर में बोरी मिलती तो हम इसे संयोग समझ सकते थे, लेकिन पिछले 10 दिनों में बहुत सारी जगहों पर मलबे से भरी बोरियां मिल रही हैं। दिल्ली की कई ऐसी जगहों पर ओवर फ्लो हो रहा है जहां 25-25 सालों से ओवरफ्लो की समस्या नहीं हुई। यह सब कोई संयोग नहीं हो सकता है। यह सब कुछ भाजपा के लोग करवा रहे हैं अन्यथा दिल्ली का एक आम नागरिक ऐसा करने का सोचेगा भी नहीं कि सीवर में बोरी डालकर पानी का फ्लो रोक दिया जाए। सीवर का पाइप 20-30 फीट नीचे होने के कारण यह पता करने में बहुत मुश्किल आती है कि मलबा कहां फंसा हुआ है। दो-तीन दिनों की मेहनत के बाद पता चलता है कि सीवर के अंदर सीमेंट से भरी बोरियां फंसी हुई हैं।

यह भी पढे़ं 👇

EWS Certificate Online

EWS Certificate से Land Records तक: UP में Digital Revolution की शुरुआत

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Sondh

Punjab Power Crisis के बीच बड़ा फेरबदल: बसंत गर्ग हटे, Gurkirat Kirpal Singh बने नए CMD

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Artificial Intelligence

Artificial Intelligence बना इंसानियत के लिए खतरा, UN की चौंकाने वाली चेतावनी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Churdhar Peak Rescue

Churdhar Peak Rescue: पंजाब-हरियाणा के 4 श्रद्धालु जंगल में भटके, सुरक्षित बचाव

सोमवार, 14 सितम्बर 2026

“आप” विधायक ने कहा कि इससे शर्मनाक और घटिया राजनीति मैंने अपने जीवन में नहीं देखी। दिल्ली नगर निगम में 15 सालों तक भाजपा की सरकार रही। केंद्र सरकार का सहयोग भी प्राप्त था लेकिन फिर भी बीजेपी ने दिल्ली का पूरा ड्रेनेज सिस्टम खत्म कर दिया। आपने पूरी दिल्ली को बर्बाद कर दिया। आपसे कोई काम नहीं होता है लेकिन अगर कोई एक पार्टी या नेता काम करने की कोशिश कर रहा है तो उसको रोकने की कोशिश में लगे रहते हैं।

दुर्गेश पाठक ने कहा कि अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में मोहल्ला क्लिनिक बनाए गए। स्कूल अस्पताल शानदार हो गए, बिजली-पानी मुफ्त हो गया। कुछ काम आप भी करके दिखाओ। कभी केंद्र सरकार तो कभी एलजी की मदद से हमारे कामों को रोकने की कोशिश करते हो। आज अपने गुंडों की मदद से सीवर जाम करने और सीवर का ओवरफ्लो बढ़ाने का घटिया काम कर रहे हो। भाजपा को चेतावनी देता हूं कि इस प्रकार की घटिया राजनीति से दिल्ली की जनता आपको वोट देने वाली नहीं है। दिल्ली वालों को पता है कि कौन काम कर रहा है और कौन काम नहीं कर रहा है। भाजपा को दिल्ली वालों से माफी मांगनी चाहिए। साथ ही हम इस पूरे मामले की जांच की मांग करते हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पीएम बोले- विकास कार्यों से कांग्रेस की नींद हुई हराम, खट्टर के साथ बाइक पर घूमने की सुनाई रोचक कहानी

Next Post

कल Punjab में नहीं चलेंगी बसें, पनबस और पीआरटीसी की बसों का रहेगा चक्का जाम

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

EWS Certificate Online

EWS Certificate से Land Records तक: UP में Digital Revolution की शुरुआत

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Sondh

Punjab Power Crisis के बीच बड़ा फेरबदल: बसंत गर्ग हटे, Gurkirat Kirpal Singh बने नए CMD

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Artificial Intelligence

Artificial Intelligence बना इंसानियत के लिए खतरा, UN की चौंकाने वाली चेतावनी

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Churdhar Peak Rescue

Churdhar Peak Rescue: पंजाब-हरियाणा के 4 श्रद्धालु जंगल में भटके, सुरक्षित बचाव

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Oil Price Today

Oil Price Today: तेल की कीमतों में 3% उछाल, भारत के लिए बड़ी चिंता

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Australia Migration

Australia Migration में बड़ा बदलाव: 7.5 लाख की कटौती, 26 देशों पर रोक

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Next Post
यात्रीगण ध्यान दें...कल पंजाब में नहीं चलेंगी बसें, पनबस और पीआरटीसी की बसों का रहेगा चक्का जाम

कल Punjab में नहीं चलेंगी बसें, पनबस और पीआरटीसी की बसों का रहेगा चक्का जाम

अपनी कैबिनेट के साथ राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने किए रामलला के दर्शन

अपनी कैबिनेट के साथ राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने किए रामलला के दर्शन

पिछड़ी श्रेणियों

मोहाली में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय समागम में अनुसूचित जाति और पिछड़ी श्रेणियों के..

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।