बुधवार, 6 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - पीएम बोले- विकास कार्यों से कांग्रेस की नींद हुई हराम, खट्टर के साथ बाइक पर घूमने की सुनाई रोचक कहानी

पीएम बोले- विकास कार्यों से कांग्रेस की नींद हुई हराम, खट्टर के साथ बाइक पर घूमने की सुनाई रोचक कहानी

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 11 मार्च 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
PM Narendra Modi
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

गुरुग्राम, 11 मार्च (The News Air) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को हरियाणा के गुरुग्राम में द्वारका एक्सप्रेसवे का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने कई और परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया। कार्यक्रम में आए लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से कांग्रेस और उनके सहयोगियों की नींद हराम हो गई है। पीएम ने हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर के साथ बाइक पर घूमने का किस्सा भी सुनाया।

उन्होंने कहा, “पहले की सरकारें छोटी सी कोई योजना बनाकर, छोटा सा कोई कार्यक्रम करके, उसकी डुगडुगी पांच साल तक पीटती रहती थी। भाजपा सरकार जिस रफ्तार से काम कर रही है। उसमें शिलान्यास, लोकार्पण के लिए समय कम पड़ रहा है। 2024 में 10 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाओं का या तो शिलान्यास किया है या लोकार्पण हो चुका है। 2014 से पहले का जमाना याद कीजिए, पांच साल में कभी आपने ऐसा नहीं सुना होगा।”

नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज यहां एक दिन में देशभर के लिए 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की 100 से अधिक परियोजनाओं का या तो लोकार्पण हुआ है या शिलान्यास हुआ है। इनमें दक्षिण में कर्नाटक, केरल और आंध्र प्रदेश के विकास कार्य हैं। उत्तर में हरियाणा और उत्तर प्रदेश के विकास कार्य हैं। पूर्व में बिहार और पश्चिम बंगाल के प्रोजेक्ट्स हैं। पश्चिम में महाराष्ट्र, पंजाब और राजस्थान के लिए हजारों करोड़ रुपए के विकास परियोजनाएं हैं।”

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 6 मई 2026
6 May History

6 May History: आज के दिन बना था इतिहास, हिंडनबर्ग हादसे से लेकर किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक तक

बुधवार, 6 मई 2026
Breaking News Live Updates 6 May 2026

Breaking News Live Updates 6 May 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

बुधवार, 6 मई 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देशभर में आंधी-तूफान का कहर, 7 राज्यों में ओलावृष्टि की चेतावनी

बुधवार, 6 मई 2026

उन्होंने कहा, “समस्या और संभावना में केवल सोच का फर्क होता है। समस्याओं को संभावनाओं में बदलना मोदी की गारंटी है। द्वारका एक्सप्रेस वे इसका उदाहरण है। एक समय शाम ढलने के बाद लोग इधर आने से बचते थे। टैक्सी ड्राइवर भी मना कर देते थे कि इधर नहीं आना है। इस पूरे इलाके को असुरक्षित समझा जाता था, लेकिन आज कई बड़ी कंपनियां यहां आकर अपने प्रोजेक्ट्स लगा रहीं हैं।”

पीएम ने कहा, “हरियाणा के विकास के लिए जिस तरह मनोहर लाल खट्टर दिनरात काम कर रहे हैं, उसने राज्य में आधुनिक इन्फ्रास्ट्रक्चर का एक बड़ा नेटवर्क तैयार कर दिया है। मनोहर लाल और मैं बहुत पुराने साथी हैं, दरी पर सोने का जमाना था तब भी साथ काम करते थे। मनोहर लाल जी के पास एक मोटरसाइकिल रहती थी। वो मोटरसाइकिल चलाते थे मैं पीछे बैठता था। रोहतक से निकलता था और गुरुग्राम आकर रुकता था। हमारा हरियाणा का भ्रमण लगातार मोटरसाइकिल पर हुआ करता था। मुझे याद है उस समय गुरुग्राम में मोटरसाइकिल पर आते थे रास्ते पतले थे इतनी दिक्कत होती थी। आज मुझे खुशी हो रही है कि हम भी साथ हैं और आपका भविष्य भी साथ है।”

नरेंद्र मोदी ने कहा, “विकसित हरियाणा, विकसित भारत के मूलमंत्र को हरियाणा की राज्य सरकार सशक्त कर रही है। 21वीं सदी का भारत बड़े विजन का भारत है। ये बड़े लक्ष्यों का भारत है। आज का भारत प्रगति की रफ्तार से कोई समझौता नहीं कर सकता। न मैं छोटा सोच सकता हूं, न मैं मामूली सपने देखता हूं, नहीं मैं मामूली संकल्प करता हूं। मुझे जो भी करना है विराट चाहिए। तेज गति से चाहिए। मुझे 2047 में देश को विकसित भारत के रूप में देखना है।”

उन्होंने कहा, “देश में लाखों करोड़ रुपए के विकासकार्यों से सबसे ज्यादा दिक्कत अगर किसी को है तो वो है कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन। उनकी नींद हराम हो गई है। उनको समझ नहीं आ रहा है कि क्या इतनी तेजी से काम हो सकते हैं। इसलिए विकास के मुद्दे पर चर्चा करने की उनकी ताकत नहीं बची है। वो लोग कह रहे हैं कि मोदी चुनाव की वजह से लाखों करोड़ रुपए के काम कर रहा है। 10 वर्षों में देश इतना बदल गया, लेकिन कांग्रेस और उनके दोस्तों का चश्मा नहीं बदला। इनके चश्मे का नंबर अभी भी वही है। ऑल नेगेटिव। नेगेटिविटी कांग्रेस और उनके सहयोगियों का चरित्र बन गया है। ये वो लोग हैं जो चुनावी घोषणाओं की सरकार चलाते थे।”

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

शादी में जा रही बस पर गिरा हाईटेंशन तार, 50 से ज्यादा थे सवार; कई की मौत की आशंका

Next Post

दिल्ली के सीवर सिस्टम को जाम कर “आप” सरकार को बदनाम करना चाहती है भाजपा- दुर्गेश पाठक

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 6 मई 2026
6 May History

6 May History: आज के दिन बना था इतिहास, हिंडनबर्ग हादसे से लेकर किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक तक

बुधवार, 6 मई 2026
Breaking News Live Updates 6 May 2026

Breaking News Live Updates 6 May 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

बुधवार, 6 मई 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देशभर में आंधी-तूफान का कहर, 7 राज्यों में ओलावृष्टि की चेतावनी

बुधवार, 6 मई 2026
6 May 2026 Rashifal

6 May 2026 Rashifal: धनु में चंद्रमा, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

बुधवार, 6 मई 2026
DGP Gaurav Yadav Ludhiana ICCC

DGP Gaurav Yadav Ludhiana ICCC: पंजाब का तीसरा शहर बना इंटेलीजेंट, 1700 कैमरे लगे

मंगलवार, 5 मई 2026
Next Post
AAP Durgesh Pathak

दिल्ली के सीवर सिस्टम को जाम कर “आप” सरकार को बदनाम करना चाहती है भाजपा- दुर्गेश पाठक

यात्रीगण ध्यान दें...कल पंजाब में नहीं चलेंगी बसें, पनबस और पीआरटीसी की बसों का रहेगा चक्का जाम

कल Punjab में नहीं चलेंगी बसें, पनबस और पीआरटीसी की बसों का रहेगा चक्का जाम

अपनी कैबिनेट के साथ राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने किए रामलला के दर्शन

अपनी कैबिनेट के साथ राजस्थान के CM भजनलाल शर्मा ने किए रामलला के दर्शन

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।