LIVE | ...
गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - हिमाचल प्रदेश - मुख्यमंत्री ने नेरवा में 73.43 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

मुख्यमंत्री ने नेरवा में 73.43 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास किए

नेरवा में बहुमंजिला बस अड्डा निर्मित करने, दुग्ध शीतन केन्द्र स्थापित करने, नेरवा और कुपवी में मिनी सचिवालय स्थापित करने करने की घोषणा

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 5 मार्च 2024
in हिमाचल प्रदेश, NEWS-TICKER
A A
0
नेरवा
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

शिमला, 5 मार्च (The News Air) मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला जिला के चौपाल के नेरवा में 73.43 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के उपरान्त एक विशाल जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार नवीन योजनाओं के माध्यम से राज्य के जन-जन के जीवन स्तर में सुधार के लिए कार्यरत है।

मुख्यमंत्री ने 5.10 करोड़ रुपये की लागत से कनाहल से बजाथल, 5.14 करोड़ रुपये की लागत से सैंज से डाक सराड़, 6.83 करोड़ रुपये की लागत से तराहं से बनाह, 6.89 करोड़ रुपये की लागत से पबास से मशरौंह, 4.01 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ननहार से मलकौत मार्ग वाया कुफ्टू कलून हरिजन बस्ती सड़क तथा नानू कुठाड़ बासाधार गियान कोट मार्ग पर 2.95 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पुल का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने न्योटी छावनी बावी मार्ग पर न्योटी में शालू खड्ड पर 4.36 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित होने वाले 60 मीटर लम्बे प्रीस्ट्रैस्ड डबल लेन पुल का शिलान्यास किया। उन्होंने 30.46 करोड़ रुपये की लागत से खिड़की से चौपाल मार्ग को चौड़ा करने एवं सुदृढ़ीकरण कार्य की आधारशिला भी रखी। उन्होंने 7.68 करोड़ रुपये की लागत से देहा कठोरी पुंडर घलाना मार्ग के स्तरोन्नयन कार्य का शिलान्यास भी किया।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार जन हितैषी सोच के साथ न केवल योजनाओं को धरातल पर उतार रही है अपितु चुनाव पूर्व लोगों के साथ किए गए वायदों को कठिन वित्तीय स्थिति के बावजूद भी पूरा कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने गत दिवस प्रदेश की 18 वर्ष से अधिक आयुवर्ग की महिलाओं को इन्दिरा गांधी प्यारी बहना सुख-सम्मान निधि योजना के तहत 1500 रुपये मासिक प्रदान करने की घोषणा कर अपनी पांचवी गांरटी पूरी की है। इस योजना के कार्यान्वयन पर 800 करोड़ रुपये वार्षिक खर्च होंगे और इस निर्णय से प्रदेश की लगभग पांच लाख महिलाएं लाभान्वित होंगी। उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत शीघ्र ही फार्म भरने की प्रक्रिया आरम्भ होगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने सत्ता सम्भालते ही कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित करने की दृष्टि से न्यू पेंशन योजना के 1.36 लाख सरकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ प्रदान कर अपनी प्रथम गांरटी पूरी की और ऐसे सभी कर्मचारियों के सम्मान जनक जीवन जीने के सपने को पूरा किया। उन्होंने कहा कि सभी सरकारी विद्यालयों में पहली कक्षा से अंग्रेजी माध्यम शुरू करने की गारंटी हिमाचल के भविष्य को आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने में सहायता करेगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी महिलाओं को आत्मसम्मान के साथ जीने का अधिकार देना प्रदेश सरकार का लक्ष्य है। राज्य सरकार ने मनरेगा के तहत दी जा रही दिहाड़ी में 60 रुपये की वृद्धि की है। अब मनरेगा दिहाड़ी के तहत 300 रुपये मिलेंगे। सेब का समर्थन मूल्य भी आशातीत बढ़ाया गया है। उन्होंने कहा कि चौपाल क्षेत्र में भारी वर्षा के समय प्रदेश सरकार ने अवरुद्ध सड़कों को खोलने पर 15 करोड़ रुपये व्यय किए ताकि बागवानों का सेब समय पर मण्डियों तक पहुंचे।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि गाय के दूध के क्रय मूल्य को 32 रुपये से बढ़ाकर 45 रुपये प्रति लीटर तथा भैंस के दूध के न्यूनतम समर्थन मूल्य को बढ़ाकर 55 रुपये प्रति लीटर कर चौथी गांरटी पूरी की गई है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती के माध्यम से प्राप्त गेहूं और मक्का का न्यूनतम समर्थन मूल्य प्रदान करने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य है।

उन्होंने कहा कि प्रदश सरकार न केवल अपनी प्रत्येक गांरटी को पूरा करेगी बल्कि नवीन योजनाओं के माध्यम से वर्ष, 2027 तक प्रदेश को देश का समृद्धतम राज्य बनाने के सपने को भी साकार करेगी।

ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि अभी कुछ दिन पूर्व प्रदेश की लोकतांत्रिक सरकार को अनैतिक तरीकों से गिराने के भाजपा के कुत्सित प्रयास को सभी ने देखा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष के ऐसे इरादे कभी सफल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार एकजुट होकर आत्मनिर्भर हिमाचल के निर्माण के लिए कार्यरत है और जन कल्याण की राह में आ रही सभी बाधाओं को हटाने में देरी नहीं की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह 45 वर्षों से भी अधिक समय से राजनीति के माध्यम से प्रदेश वासियों की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपने प्रदेश के लोगांे के जीवन में आशातीत सुधार करने के अपने प्रयास वह सदैव जारी रखेंगे। उन्होंने कहा कि मैं एक योद्धा हूं और संघर्ष की भट्टी में तपकर जन सेवा के लिए सदैव तत्पर हूं।

उन्होंने इस अवसर पर नेरवा में बहुमंजिला बस अड्डा निर्मित करने, नेरवा में दुग्ध शीतन केन्द्र स्थापित करने, नेरवा में मिनी सचिवालय स्थापित करने, अग्निश्मन केन्द्र खोलने तथा राजकीय महाविद्यालय नेरवा में दो विषयों में पी.जी. कक्षाएं आरम्भ करने की घोषणाएं की। उन्होंने नेरवा में इंडोर खेल स्टेडियम के निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपये प्रदान करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि कुपवी में लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के दृष्टिगत मिनी सचिवालय खोला जाएगा। उन्होंने क्षेत्र के धारचांदना, देईया, नेवटी में प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की घोषणा की। उन्होंने चौपल व नेरवा स्थिति नागरिक अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड सुविधा शीघ्र उपलब्ध करवाने का आश्वासन भी दिया।

इससे पूर्व चौपाल उपमंडल के नेरवा पहुंचने पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया गया। पारंपरिक ठोडा नृत्य के साथ ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का हजारों की संख्या में उपस्थित जनता ने पहाड़ी परंपरा के साथ स्वागत किया।

राज्य वित्त आयोग के अध्यक्ष नंद लाल ने इस अवसर पर कहा कि पूर्व सरकार द्वारा छोड़ी गई ऋण देनदारियों से राज्य के विकास की गति पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है।

यह भी पढे़ं 👇

Chandigarh Secretariat Threat Case

Chandigarh Secretariat Threat Case: 219 ई-मेल आईडी बिकीं, बहन की भूमिका

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Rahul Gandhi Sangrur Rally

Rahul Gandhi Sangrur Rally: मान पर सीधा वार, 5 मुद्दे

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
PCS Mains Result

PCS Mains Result में गड़बड़ी के आरोप, आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Prem Singh Chandumajra

Prem Singh Chandumajra का यू-टर्न: चुनाव से पहले अकाली सियासत में हलचल

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

चौपाल विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार रहे रजनीश खिमटा ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जो कहते हैं वह करके दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि गत वर्ष प्राकृतिक आपदा के समय जिस संवेदनशीलता और जन-जन की सहायता के जज्बे के साथ मुख्यमंत्री ने दिन रात कार्य किया उसे विश्व बैंक ने भी सराहा। उन्होंने चौपाल विधानसभा क्षेत्र के विकास को गति प्रदान करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।

चंबा के विधायक नीरज नैयर, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव यशपाल तनाइक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एस.पी.कत्याल, कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी तथा हजारों की संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब के बजट में स्कूल शिक्षा के लिए 11.5 प्रतिशत और उच्च शिक्षा के लिए 6 प्रतिशत बढ़ोतरी देने के लिए हरजोत सिंह बैंस द्वारा धन्यवाद

Next Post

ग्रामीण आबादी के लिए बुनियादी सुविधाएं और रोज़गार के मौके पैदा करने हेतु 3154 करोड़ रुपए आरक्षित रखे:

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Chandigarh Secretariat Threat Case

Chandigarh Secretariat Threat Case: 219 ई-मेल आईडी बिकीं, बहन की भूमिका

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Rahul Gandhi Sangrur Rally

Rahul Gandhi Sangrur Rally: मान पर सीधा वार, 5 मुद्दे

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
PCS Mains Result

PCS Mains Result में गड़बड़ी के आरोप, आंकड़े देख चौंक जाएंगे आप

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Prem Singh Chandumajra

Prem Singh Chandumajra का यू-टर्न: चुनाव से पहले अकाली सियासत में हलचल

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Punjab DA Case

Punjab DA Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, सरकार को मोहलत

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Patiala ED Raid:

Patiala ED Raid: कॉल सेंटर का चौंकाने वाला सच, 4 अरेस्ट

गुरूवार, 5 नवम्बर 2026
Next Post

ग्रामीण आबादी के लिए बुनियादी सुविधाएं और रोज़गार के मौके पैदा करने हेतु 3154 करोड़ रुपए आरक्षित रखे:

Harbhajan ETO

पंजाब का बजट 2024-25ः सड़कों और बिजली के बुनियादी ढांचे की बेहतरी की तरफ छलांग - हरभजन सिंह ई. टी. ओ.

Gurmeet Singh Khudian

पंजाब में कृषि और सहायक धंधों को बढ़ावा देने के लिए विकासोन्मुखी बजट पेश किया गया : गुरमीत सिंह खुड्डियां

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।