LIVE | ...
सोमवार, 24 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के साथ एकजुटता का प्रगटावा

मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के साथ एकजुटता का प्रगटावा

कहा कि इस मुश्किल की घड़ी में राज्य सरकार किसानों के साथ खड़ी है

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 16 फ़रवरी 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के साथ एकजुटता का प्रगटावा

मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के साथ एकजुटता का प्रगटावा

104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 16 फरवरी  (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य के किसानों के साथ एकजुटता का प्रगटावा करते हुए कहा कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में देश के अनाज उत्पादकों के साथ मज़बूती से खड़ी है।

केंद्रीय मंत्रियों अर्जुन मुंड़ा, पीयूष गोयल और नित्यानन्द समेत किसानों के साथ मीटिंग में हिस्सा लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में घटी घटनाएँ दुर्भाग्यपूर्ण थीं और इनको टाला जा सकता था। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारी किसानों पर हमला करने के लिए ड्रोन का प्रयोग असहनीय है और राज्य सरकार पहले ही इसका विरोध कर चुकी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उनके निर्देशों के बाद पटियाला के डिप्टी कमिश्नर ने अम्बाला के डिप्टी कमिश्नर के समक्ष यह मुद्दा ज़ोरदार ढंग से उठाया था।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के तीन जिलों में इन्टरनेट सेवाएं निरस्त कर दी गई हैं, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई पर बुरा प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इन दिनों परीक्षाएंचल रही हैं और ऑनलाइन पढ़ाई की जा रही है, परन्तु इन्टरनेट सेवाओं को निरस्त करना अति-निंदनीय है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह नहीं चाहते कि राज्य का कोई भी नौजवान वॉटर केनन या आँसू गैस के गोले के आगे खड़ा हो।

ਕੇਂਦਰ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਚਿੱਠੀ ਕੱਢ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸੰਗਰੂਰ, ਪਟਿਆਲਾ ਤੇ ਸ੍ਰੀ ਫਤਿਹਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਜ਼ਿਲ੍ਹਿਆਂ ਵਿੱਚ ਇੰਟਰਨੈੱਟ ਬੰਦ ਕਰਵਾ ਦਿੱਤਾ… ਸਾਡੇ ਵਾਲੇ ਪਾਸੇ ਡ੍ਰੋਨ ਨਾਲ ਸੈੱਲ ਸੁੱਟ ਰਹੇ ਨੇ…ਜਿਸਦਾ ਮੈਂ ਵਿਰੋਧ ਜਤਾਇਆ…ਸਾਡੇ ਨਾਲ ਬੇਗਾਨੇ ਦੇਸ਼ ਦੇ ਨਾਗਰਿਕਾਂ ਵਾਲਾ ਵਿਤਕਰਾ ਨਾ ਕਰੋ… pic.twitter.com/J18BQ2eZd6

— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) February 15, 2024

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब के किसानों द्वारा उठाई जा रही माँगों का पूरा समर्थन करती है। उन्होंने दोहराया कि पंजाब को भारत से अलग करने के लिए हरियाणा के साथ लगती राज्य की सरहदों पर कँटीली तारें लगाई गई हैं, जोकि जायज़ नहीं है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य के किसानों के साथ इस तरह का सौतेली माँ वाला सलूक ग़ैर-वाजि़ब और अति-निंदनीय है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विरोधी पक्ष उनको भाजपा की ‘बी’ टीम बताती है परन्तु वास्तव में ‘आप’ किसानों की ‘ए’ टीम है। हरियाणा द्वारा पंजाब किसान आंदोलन को स्पांसर करने के दोषों पर उन्होंने कहा कि किसानों के शांतमयी प्रदर्शन को रोकने के लिए राज्य में क्र्फयू नहीं लगाया जा सकता बल्कि किसानों की जायज़ माँगों का हल किया जाना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह कुर्सियों की ख़ातिर राजनीति में नहीं हैं और न ही राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू करने की अफ़वाहों या धमकियों से हम डरते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वह किसानों के हिमायती हैं और मीटिंग में केवल इसलिए हिस्सा ले रहे हैं क्योंकि यह अनाज उत्पादकों की इच्छा थी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह पूरी स्थिति पर निजी तौर पर नजऱ रख रहे हैं और राज्य के सभी अस्पतालों को हाई अलर्ट पर रखा गया है। उन्होंने कहा कि अब तक 54 किसान गंभीर रूप से जख़़्मी हो चुके हैं और राज्य सरकार उनको मुफ़्त इलाज उपलब्ध करवा रही है।

यह भी पढे़ं 👇

Mohali IT Hub Punjab Investment

मोहाली बनेगा IT Hub: CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, NASSCOM से की बैठक

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Health Special: Diabetic Foot

Health Special: Diabetic Foot से बचाव, Rectal Cancer के लक्षण, Berries के फायदे

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Mobile Manufacturing Scheme

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की योजना, अब भारत बनाएगा खुद का मोबाइल

सोमवार, 24 अगस्त 2026
BL Santosh Punjab Visit

BJP Punjab Elections: सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी, SAD से गठजोड़ नहीं

सोमवार, 24 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्रियों को बताया कि राज्य के मेहनती किसानों ने देश को अनाज उत्पादन में आत्म-निर्भर बनाया है। उन्होंने कहा कि इसलिए किसानों ने राज्य की उपजाऊ मिट्टी और पानी के रूप में उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों का भी शोषण किया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस कारण राज्य भर के ज़्यादातर ब्लॉकों में पानी का स्तर डार्क ज़ोन में पहुँच गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धान की फ़सल राज्य की फ़सल नहीं है, बल्कि राज्य इसकी पैदावार राष्ट्रीय अन्न भंडार को भरने के लिए करता है। उन्होंने कहा कि फ़सलीय विविधता के रास्ते में कई चुनौतियाँ हैं, जिसको हल किया जाना ज़रूरी है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यदि केंद्र सरकार राज्य को आरडीएफ के अंतर्गत रोके गए फंड जारी करती है तो राज्य सरकार कृषि विविधता को प्रोत्साहित करने के लिए किसानों को मुआवज़ा दे सकती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धान की फ़सल प्रबंधन का मुद्दा हो या कोई अन्य मुद्दा, सब किसानों की आर्थिकता के साथ जुड़े हुए हैं। हालाँकि उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार इसको हल करने की बजाय किसानों के असली मुद्दों को ठंडे बस्ते में डाल रही है जोकि ठीक नहीं है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि केंद्र सरकार कृषि मसलों के प्रति उदासीन पहुँच अपना रही है जो देश के हित में नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ समाज विरोधी तत्व किसानों को भडक़ाने और जायदाद को नुकसान पहुँचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि कोई किसानों को उकसाता है तो राज्य सरकार उसके खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही करेगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस सम्बन्धी सी.सी.टी.वी. की फुटेज चैक की जायेगी और यदि कोई किसान इस सम्बन्धी बयान देना चाहता है तो उसे भी दर्ज करके आगे की कार्यवाही की जायेगी।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अगले दौर की मीटिंग रविवार शाम को होगी। उन्होंने कहा कि अलग-अलग बिंदुओं पर सहमति बन गई है और अन्य अहम मुद्दों को जल्द ही हल कर लिया जायेगा। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वह किसानों के साथ बातचीत करने के लिए केंद्र सरकार को पहले ही लेकर आए हैं और बातचीत के द्वारा ही इस मसले का हल किया जायेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के रखवाले होने के नाते वह धरने स्रह्य कारण समाज के किसी भी वर्ग को परेशान नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में सभी तरह की आपूर्ति निर्विघ्न रूप से सुनिश्चित बनाई जाएंगी। भगवंत सिंह मान ने कहा कि उन्होंने केंद्र सरकार को यह सुनिश्चित बनाने के लिए कहा है कि हरियाणा सरकार राज्य के किसानों के साथ धक्केशाही न करे जो शांतमयी ढंग से अपना धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव ने पानी के वन टाइम सेटलमेंट स्कीम को कैबिनेट में लाने से किया इंकार- दिल्ली सरकार

Next Post

‘फाइटर’ ने 200 करोड़ की कमाई की

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Mohali IT Hub Punjab Investment

मोहाली बनेगा IT Hub: CM भगवंत मान का बड़ा ऐलान, NASSCOM से की बैठक

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Health Special: Diabetic Foot

Health Special: Diabetic Foot से बचाव, Rectal Cancer के लक्षण, Berries के फायदे

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Mobile Manufacturing Scheme

Mobile Manufacturing Scheme: ₹62,500 करोड़ की योजना, अब भारत बनाएगा खुद का मोबाइल

सोमवार, 24 अगस्त 2026
BL Santosh Punjab Visit

BJP Punjab Elections: सभी 117 सीटों पर अकेले लड़ेगी, SAD से गठजोड़ नहीं

सोमवार, 24 अगस्त 2026
India Waste Dumping Ground

India Waste Dumping Ground: भारत क्यों बन रहा दुनिया का कचरा घर?

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Sukhbir Singh Badal

Sukhbir Badal की राजनीति में वापसी: हमले के 2 हफ्ते बाद संभालेंगे मोर्चा

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Next Post
'फाइटर' ने 200 करोड़ की कमाई की

'फाइटर' ने 200 करोड़ की कमाई की

Karan Johar की रोमांच से भरी वैब सीरीज 'Showtime' का ट्रेलर हुआ रिलीज

Karan Johar की रोमांच से भरी वैब सीरीज 'Showtime' का ट्रेलर हुआ रिलीज

mumbai airport

मुंबई एयरपोर्ट पर नहीं मिली व्हील चेयर, 1.5 किलोमीटर पैदल चलने से बुजुर्ग की मौत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।