LIVE | ...
बुधवार, 16 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - “आप” के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा की जनसभा

“आप” के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा की जनसभा

भाजपा को हराना कांग्रेस के बस की बात नहीं, इसलिए आम आदमी पार्टी मजबूत विकल्प : अनुराग ढांडा

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 4 दिसम्बर 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

2024 में भाजपा से सीधी टक्कर में आम आदमी पार्टी पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी : अनुराग ढांडा

“आप” का 10 साल का रिकॉर्ड देख लें, “आप” हराती नहीं सूपड़ा साफ करती है : अनुराग ढांडा

आपके बच्चों की अच्छी शिक्षा और रोजगार के लिए लड़ रही आम आदमी पार्टी : अनुराग ढांडा

गुहला/कैथल, 4 दिसंबर (The News Air) आम आदमी पार्टी के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अनुराग ढांडा ने सोमवार को गुहला के गांव रामथली (समाध) में जनसभा की। इससे पूर्व ग्रामीण व कार्यकर्ताओं ने रोड शो निकाला और फूल मालाओं से अनुराग ढांडा का जोरदार स्वागत किया। अनुराग ढांडा ने कहा कि आज के दिन हरियाणा में बदलाव की हवा चल रही है। पूरे हरियाणा के लोग इन राजनीतिक पार्टियों से तंग हो चुके हैं। उन्होंन कहा कि यहां के लोगों में इतना रुझान है कि जब आम आदमी पार्टी की सरकार आएगी तो पहली सीट गुहला चीका से जीतने वाले हैं।

उन्होंने कहा चार राज्यों के चुनाव के नतीजों ने बता दिया कि भाजपा को हराना कांग्रेस के बस की बात नहीं, इसलिए लोगों को अब नया विकल्प देखना चाहिये। आपसी लड़ाई और कमजोर नेतृत्व की वजह से सीधे मुकाबले में भी भाजपा को कांग्रेस नहीं हरा पाई। उन्होंने कहा कि पूरे उत्तर भारत में भाजपा के बाद विरोधी दलों में आम आदमी पार्टी दूसरी सबसे बड़ी पार्टी है। आम आदमी पार्टी की दो राज्यों में और कांग्रेस की एक राज्य में सरकार है। आम आदमी पार्टी सबसे मजबूत विकल्प बन गई है। भाजपा से हर वर्ग परेशान हो चुका है, आम आदमी पार्टी सीधी टक्कर में भाजपा को जड़ से उखाड़ेगी और हरियाणा में 2024 में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने मोदी के गढ़ गुजरात में भी उनके पसीने छुडा दिए थे और 41 लाख वोट हासिल किए थे, आम आदमी पार्टी के 5 विधायक गुजरात में हैं। हरियाणा में कांग्रेस के नेता भूपेंद्र हुड्डा राजस्थान के ओब्जर्वर थे और प्रचार कर रहे थे, रणदीप सुरजेवाला मध्यप्रदेश के प्रभारी थे और शैलजा छत्तीसगढ़ की प्रभारी थी। तीनों ने कांग्रेस को डुबो दिया और हरियाणा में तो ये तीनों एक ही जगह हैं, मतलब हरियाणा में कांग्रेस का सुपड़ा साफ होगा। ये तीनों आपस में लड़कर खत्म हो जाएंगे। केवल आम आदमी पार्टी का कार्यकर्ता निस्वार्थ भाव से काम करता है। इसलिए आम आदमी पार्टी ने बहुत कम में पूरे हरियाणा में हर गांव में अपना संगठन तैयार कर लिया है, हर गांव में ग्राम सचिव नियुक्त कर दिए और 21-21 सदस्यों की कमेटी बना दी है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी का 10 साल का रिकॉर्ड देख लें, आम आदमी पार्टी हराती नहीं, सुपड़ा साफ करती है। हरियाणा में पंजाब से बेहतर करेंगे। इन दूसरी पार्टियों की मंशा लूटने की है और आम आदमी पार्टी की मंशा है कि प्रदेश के लोगों को मुफ्त शिक्षा, मुफ्त बिजली, मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं और मुफ्त पानी की सुविधा दी जाए। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार से पहले बिजली विभाग में 1850 करोड़ रुपए का घाटा था। आम आदमी पार्टी की सरकार आने पर 90% घरों में बिजली मुफ्त करदी। इसके बाद भी बिजली विभाग 550 करोड़ रुपए मुनाफे मे चल रहा है। इसका मतलब बिजली विभाग का 2400 करोड़ रुपए का फायदा करवा दिया। इनकी सरकार में सारा पैसा लूट कर खा जाते थे।

उन्होंने कहा कि पंजाब में जब सीएम भगवंत मान के पास सड़के रिपेयर करने का प्रोजेक्ट आया, तो उन्होंने जांच कराई तो पता चला कि जो बजट बनाकर दिया है वो 150 करोड़ रुपए ज्यादा है। इसके अलावा एक बात ओर निकलकर सामने आई कि 565 किलोमीटर की सड़कें ऐसी है जो केवल कागजों में बनी, जमीन पर बनी ही नहीं और हर साल उनकी रिपेयर का पैसा जाता था। उन्होंने कहा कि पूरे हिंदुस्तान में केवल दिल्ली का बजट मुनाफे में है और पूरे हिंदुस्तान में केवल पंजाब में 90% घरों में बिजली मुफ्त है। इसलिए हरियाणा के लोग जांच परख कर वोट देना। आम आदमी पार्टी केवल काम के नाम पर वोट मांगती है।

यह भी पढे़ं 👇

Historical

September 15 Historical Events: 15 सितंबर को हुई दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: गुजरात-सौराष्ट्र में अत्यधिक बारिश की चेतावनी, 19 सितंबर के आसपास Monsoon Withdrawal

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 15

Breaking News Live Updates 15 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal

15 सितंबर 2026 का Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026

उन्होंने कहा भाजपा राजस्थान में कहती है सिलेंडर 450 रुपए कर देंगे और किसानों को 2700 रुपए प्रति क्विंटल एमएसपी दिया जाएगा, जबकि हरियाणा में 9 साल से भाजपा की सरकार है कुछ नहीं किया। भाजपा केवल चुनावी जुमले फेंकती है। यदि अपने काम के दम पर भाजपा के झूठ को कोई हरा सकती है तो वो आम आदमी पार्टी है। आम आदमी पार्टी ने ये सब दिल्ली और पंजाब में करके दिखाया। भाजपा को हराना कांग्रेस के बस की बात नहीं है इसलिए अपना वोट मत बांटना। हरियाणा में केवल आम आदमी पार्टी ही मजबूत विपक्ष और विकल्प है। भूपेंद्र हुड्डा जेल जाने से डरते हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता न जेल जाने से डरते और न इनके लाठी डंडों से डरते। उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र को खत्म करने में लगी है। भाजपा ने सरपंचों, किसानों और कमचारियों पर लाठियां बरसाई। इसलिए हरियाणा में मजबूत विकल्प की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि इन नेताओं के बच्चों को छोड़कर अपने बच्चों के भविष्य के लिए वोट डालना आपके बच्चों का नसीब बदल जाएगा। आम आदमी पार्टी अच्छी शिक्षा और रोजगार के लिए लड़ाई लड़ रही है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में 2024 में झाडू से इनके भ्रष्टाचार का सफाया करेगी। आम आदमी पार्टी की सरकार बनते ही पहली कलम से 2 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

जनादेश सर्वोपरि अब अपने चुनावी वादे पूरे करे भाजपा : डॉ. सुशील गुप्ता

Next Post

लोकसभा में जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक-2023 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन…

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Historical

September 15 Historical Events: 15 सितंबर को हुई दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: गुजरात-सौराष्ट्र में अत्यधिक बारिश की चेतावनी, 19 सितंबर के आसपास Monsoon Withdrawal

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 15

Breaking News Live Updates 15 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal

15 सितंबर 2026 का Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
EWS Certificate Online

EWS Certificate से Land Records तक: UP में Digital Revolution की शुरुआत

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Sondh

Punjab Power Crisis के बीच बड़ा फेरबदल: बसंत गर्ग हटे, Gurkirat Kirpal Singh बने नए CMD

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Next Post
जम्मू-कश्मीर आरक्षण

लोकसभा में जम्मू-कश्मीर आरक्षण (संशोधन) विधेयक-2023 और जम्मू-कश्मीर पुनर्गठन...

न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स

न्यूयॉर्क स्ट्राइकर्स की दिल्ली बुल्स पर शानदार जीत

कांग्रेस सरकार

कांग्रेस मंगलवार शाम तक तेलंगाना सीएम का नाम कर सकती है घोषित

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।