शनिवार, 9 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - आम आदमी पार्टी यूथ विंग और सीवाईएसएस कार्यकर्ताओं ने किया विधानसभा घेराव

आम आदमी पार्टी यूथ विंग और सीवाईएसएस कार्यकर्ताओं ने किया विधानसभा घेराव

सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं को किया गिरफ्तार

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 25 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
आम आदमी पार्टी
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 25 अगस्त (The News Air) आम आदमी पार्टी यूथ विंग और सीवाईएसएस के कार्यकर्ताओं ने सीईटी (कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट) के मुद्दे पर शुक्रवार को विधानसभा का घेराव किया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जमकर खट्टर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। हरियाणा पुलिस ने उनको विधानसभा से पहले ही रोक लिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच धक्का मुक्की हुई। पुलिस ने जबरन सैकड़ों कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उन्होंने सीईटी की मुख्य परीक्षा को रद्द कर दोबारा परीक्षा करवाने और सभी क्वालीफाई युवाओं को परीक्षा में बैठने देने की मांग की। युवाओं को रोजगार देने के नारों के साथ प्रदर्शन का नेतृत्व आम आदमी पार्टी यूथ विंग के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष यादव ने किया। उनके साथ यूथ विंग प्रदेश सचिव मोना सिवाच, सीवाईएसएस प्रदेश अध्यक्ष आयुष खटकड़ भी मौजूद रहे।

यूथ विंग प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मनीष यादव ने कहा कि पिछले लंबे समय से सीईटी को लेकर प्रदेश के युवा परेशान हैं, इस पर विधानसभा में चर्चा होनी चाहिए। इस ज्वलंत मुद्दे पर प्रदेश के युवा काफी समय से लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और खट्टर सरकार चुप्पी साधे हुए है। खट्टर सरकार मनमान ढंग से अपने करीबियों को भर्ती करना चाहती है। उन्होंने कहा कि सीईटी की परीक्षा पर स्टे लगने के बावजूद सरकार ने डबल बेंच में जाकर रातों रात कोर्ट खुलवाकर मुख्य परीक्षा की अनुमति ली। उसमें भी सरकार ने बड़ा गड़बडझाला किया। सरकार अपने करीबियों को नौकरी देने के लिए लगातार प्रदेश के युवाओं के साथ खिलवाड़ कर रही है। 6 अगस्त को हुई ग्रुप 57 की परीक्षा के 7 अगस्त को हुई ग्रुप 56 की परीक्षा में 41 सवाल रीपिट किए गए। उन्होंने सीईटी की मुख्य परीक्षा को रद्द कर दोबारा परीक्षा करवाने और सभी क्वालीफाई युवाओं को परीक्षा में बैठने देने की मांग की।

उन्होंने कहा कि खट्टर सरकार में हरियाणा बेरोजगारी और महंगाई में नबंर एक पर है। प्रदेश का हर वर्ग परेशान है। उन्होंने कहा कि एक रिपोर्ट के अनुसार प्रदेश में 25 लाख युवा बेरोजगार हैं। 19 लाख 22 हजार बेरोजगार 20 से 24 साल की उम्र की बीच हैं। हर तीन स्नातक युवाओं में से एक बेरोजगार है। जो युवा स्नातक और उससे ऊपर की योग्यता रखने वाले बेरोजगारों की संख्या 6 लाख 2 हजार है। उन्होंने कहा कि प्रदेश का पढ़ा लिखा काबिल युवा बेरोजगारी की चपेट में है, क्योंकि खट्टर सरकार प्रदेश में नौकरियों के अवसर पैदा करने में नाकाम है। उन्होंने खट्टर सरकार से 1.80 लाख खाली सरकारी पदों पर युवाओं को तुरंत नौकरी देने की मांग की।

यह भी पढे़ं 👇

Suvendu Adhikari unmarried

शुभेंदु अधिकारी ने शादी क्यों नहीं की? CM बनने के बाद फिर चर्चा, खुद बताया था कारण

शनिवार, 9 मई 2026
Bihar Pension Update

Bihar Pension Update: 37 लाख पेंशनधारकों को झटका, मार्च से पेंशन रुकी, जीवन प्रमाणीकरण जरूरी

शनिवार, 9 मई 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: NPS से डर, UPS में राहत या OPS की वापसी? कर्मचारियों की बड़ी दुविधा

शनिवार, 9 मई 2026
NS Raja Subramani

लेफ्टिनेंट जनरल NS Raja Subramani बने देश के नए CDS: 31 मई से संभालेंगे पदभार

शनिवार, 9 मई 2026

उन्होंने कहा कि हरियाणा में हर साल साढ़े 5000 कर्मचारी रिटायर होते हैं, लेकिन नई भर्ती का आंकड़ा बहुत कम है। हरियाणा में आबादी के हिसाब से 9 लाख कर्मचारी होने चाहिए, लेकिन नियमित कर्मचारियों की संख्या 3,38,921 है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में 1 लाख 80 हजार पद खाली पड़े हैं और खट्टर सरकार ने अप्रैल 2023 से 13 हजार पदों को रद्द कर दिया। इसके अलावा उन्होंने कहा कि हरियाणा में आबादी के हिसाब से 10 हजार डॉक्टर होने चाहिए, लेकिन अभी प्रदेश में 4000 ही डॉक्टर हैं। 6 हजार पद खाली पड़े हैं। एमडी के 241 पदों में से 191, महिला रोग विशेषज्ञ के 193 में से 98, इनस्थेटिक्स के 231 में से 131, बाल विशेषज्ञ के 146 में से में 81 और सर्जन के 143 में से 68 पद खाली पड़े हैं।

सीवाईएसएस प्रदेश अध्यक्ष आयुष खटकड़ ने कहा कि खट्टर सरकार पहले तो प्रदेश की जनता को उनके अधिकार नहीं देती। जब वो लड़ाई लड़ते हैं तो सरकार उनपर दमनकारी नीति अपनाती है। उन्होंने आरोप लगाया की सत्ता और विपक्ष पर सांठगांठ करके इस सदन को ऐसे ही खत्म कर देंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुछ क्षेत्र ऐसे हैं, जहां से अभी तक पानी नहीं उतरा है। उन इलाकों के लिए सरकार मुआवजा जारी करे और वहां से पानी निकालने का प्रबंध करे। इसके अलावा प्रदेश की सड़कों का बुरा हाल हैं। उन्होंने सरकार से सदन में नूंह हिंसा पर भी चर्चा करने की मांग की। इसके अलावा उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगड़ चुकी है व्यापारियों को फिरौती की धमकी मिल रही हैं। प्रदेश में आपराधियों का बोलबाला है। ऐसे में कैसे प्रदेश में उद्योग आएंगे, कैसे युवाओं को रोजगार मिलेगा, कैसे प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत हो पाएगी और कैसे प्रदेश व देश को नंबर एक बनाने का संकल्प और सपना पूरा हो पाएगा। उन्होंने खट्टर सरकार से विधानसभा सदन में जनता के मुख्य मुद्दों पर जवाब देने की मांग की।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने मीडिया संस्थाओं को सट्टेबाजी के प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष विज्ञापनों की….

Next Post

स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत पंजाब के शहरी इलाकों में बड़े विकास प्रोजैक्ट शुरू होंगे-मुख्यमंत्री

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Suvendu Adhikari unmarried

शुभेंदु अधिकारी ने शादी क्यों नहीं की? CM बनने के बाद फिर चर्चा, खुद बताया था कारण

शनिवार, 9 मई 2026
Bihar Pension Update

Bihar Pension Update: 37 लाख पेंशनधारकों को झटका, मार्च से पेंशन रुकी, जीवन प्रमाणीकरण जरूरी

शनिवार, 9 मई 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: NPS से डर, UPS में राहत या OPS की वापसी? कर्मचारियों की बड़ी दुविधा

शनिवार, 9 मई 2026
NS Raja Subramani

लेफ्टिनेंट जनरल NS Raja Subramani बने देश के नए CDS: 31 मई से संभालेंगे पदभार

शनिवार, 9 मई 2026
Hantavirus

अटलांटिक में फंसा Hantavirus Cruise Ship: दो भारतीय भी सवार, 3 मौतें, कोई देश नहीं लेने दे रहा जहाज

शनिवार, 9 मई 2026
Suvendu Adhikari CM West Bengal

शुभेंदु अधिकारी बने बंगाल के पहले BJP CM: ममता को हराने वाले योद्धा का ऐतिहासिक उदय

शनिवार, 9 मई 2026
Next Post
bhagwant mann

स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत पंजाब के शहरी इलाकों में बड़े विकास प्रोजैक्ट शुरू होंगे-मुख्यमंत्री

असदुद्दीन ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार पर चीन के सामने झुकने का आरोप लगाया, दागे कई सवाल

गूगल

दिल्ली हाई कोर्ट ने मानहानि मामले में गूगल को सब्सक्राइबरों की जानकारी का खुलासा करने का निर्देश दिया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।