LIVE | ...
गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार पर चीन के सामने झुकने का आरोप लगाया, दागे कई सवाल

असदुद्दीन ओवैसी ने मोदी सरकार पर चीन के सामने झुकने का आरोप लगाया, दागे कई सवाल

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 25 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
असदुद्दीन ओवैसी
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

हैदराबाद, 25 अगस्त (The News Air) एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने शुक्रवार को सीमा मुद्दे पर मोदी सरकार पर चीन के सामने झुकने का आरोप लगाया। साथ ही ओवैसी ने संसद का विशेष सत्र बुलाने की भी मांग की।

ओवैसी ने मोदी सरकार को चीन के सामने झुकने को शर्मनाक और खतरनाक बताया। उन्होंने मांग की कि सरकार को देश को बताना चाहिए कि उसने 19 दौर में चीन के साथ क्या चर्चा की।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ओवैसी ने पूछा कि प्रधानमंत्री बातचीत के लिए चीनी राष्ट्रपति के पीछे क्यों भाग रहे हैं और सरकार, लद्दाख में जो हो रहा है, उसके बारे में देश को अंधेरे में क्यों रख रही है?

ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने बाली में चीनी राष्ट्रपति से बात की। लेकिन, देश को एक महीने बाद पता चला कि किसी तरह का समझौता हुआ है।

ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने 23 अगस्त को दक्षिण अफ्रीका में ब्रिक्स बैठक में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की थी।

अगले दिन देश को बैठक के बारे में तब पता चला जब चीनी विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी कर कहा कि यह बैठक प्रधानमंत्री के अनुरोध पर हुई थी।

ओवैसी ने कहा कि चीन के साथ 19 दौर की बातचीत हुई। उन्होंने जानना चाहा कि नतीजा क्या निकला। क्या चीन ने हमें उन 25 गश्त बिंदुओं पर गश्त करने की इजाजत दी है, जहां उसने हमें गश्त करने से रोका था?

क्या चीन ने हमें देपसांग और देमचोक में गश्त करने की इजाजत दी है। कुछ नहीं हो रहा है। यह सरकार चीनियों के सामने क्यों झुक रही है और घुटने क्यों टेक रही है?

ओवैसी ने यह भी पूछा कि मोदी सरकार सीमा संकट के समाधान के रूप में कुछ भी स्वीकार करने के लिए सेना पर दबाव क्यों डाल रही है। उन्होंने यह भी जानना चाहा कि वह मई 2020 की यथास्थिति पर लौटने पर जोर क्यों नहीं दे रही है।

हम क्या छुपा रहे हैं। लद्दाख में क्या हो रहा है। सैटेलाइट तस्वीरें बिल्कुल स्पष्ट हैं। हम देपसांग और देमचोक में गश्त करने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि लद्दाख के आईपीएस अधिकारी ने डीजीपी कॉन्फ्रेंस में स्पष्ट रूप से कहा कि हम 65 गश्त बिंदुओं में से 25 पर गश्त नहीं कर सकते।

यह भी पढे़ं 👇

Surjit Singh Rakhra

AAP ने सुरजीत सिंह रखड़ा को समाणा का हलका इंचार्ज बनाया, राजनीति में नई हलचल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Delhi Voter List SIR

Delhi Voter List SIR: 15 दिनों में 62,000 से ज्यादा नए नाम शामिल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Birth Death Registration Rules

Birth Death Registration Rules: 1 अक्टूबर से सख्त होंगे नियम, देरी पड़ेगी भारी

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Gippy-Grewal

Gippy Grewal Air Canada Mistreatment: बिजनेस क्लास टिकट के बावजूद इकोनॉमी में बिठाया गया

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026

यह जमीन हमारे देश की है। यह भाजपा या किसी राजनीतिक दल की कोई निजी संपत्ति नहीं है। ये धरती हमारे देश की सुरक्षा से गहराई से जुड़ी हुई है। उन्होंने पूछा आप कह रहे हैं कि डिस-इंगेजमेंट हुआ है, लेकिन डी-इंडक्शन कब होगा?

ओवैसी ने मांग की कि सरकार को सेना को खुली छूट देनी चाहिए जो बहादुर और सक्षम है। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि वह युद्ध की नहीं बल्कि हमारी भूमि की सुरक्षा की बात कर रहे हैं। भारतीय क्षेत्र पर कोई समझौता नहीं होना चाहिए।

सांसद ओवैसी ने कहा कि सेना को बिना किसी दबाव के स्वतंत्र निर्णय लेने की अनुमति दी जानी चाहिए।

प्रधानमंत्री के राष्ट्र के नाम कहे गए शब्द ‘ना कोई घुसा है, नो कोई घुसेगा’ को याद करते हुए उन्होंने पूछा कि 19 दौर में चीन के साथ क्या चर्चा हुई।

एआईएमआईएम प्रमुख ने कहा कि चीन हमेशा समग्र संबंधों की बात करता है क्योंकि वह सीमा मुद्दे पर चर्चा नहीं करना चाहता।

ओवैसी ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के उस बयान को याद किया कि जब तक सीमा पर स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, चीन के साथ संबंध सामान्य नहीं हो सकते।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत पंजाब के शहरी इलाकों में बड़े विकास प्रोजैक्ट शुरू होंगे-मुख्यमंत्री

Next Post

दिल्ली हाई कोर्ट ने मानहानि मामले में गूगल को सब्सक्राइबरों की जानकारी का खुलासा करने का निर्देश दिया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Surjit Singh Rakhra

AAP ने सुरजीत सिंह रखड़ा को समाणा का हलका इंचार्ज बनाया, राजनीति में नई हलचल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Delhi Voter List SIR

Delhi Voter List SIR: 15 दिनों में 62,000 से ज्यादा नए नाम शामिल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Birth Death Registration Rules

Birth Death Registration Rules: 1 अक्टूबर से सख्त होंगे नियम, देरी पड़ेगी भारी

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Gippy-Grewal

Gippy Grewal Air Canada Mistreatment: बिजनेस क्लास टिकट के बावजूद इकोनॉमी में बिठाया गया

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Dig harcharan singh bhullar bribery case

DIG Bhullar Bribery Case: विचोले कृष्णू शारदा से ED करेगी पूछगिछ, 5 लाख की रिश्वत मामला

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
US Fed Interest Rate Hike

US Fed Interest Rate Hike: 3 साल बाद बड़ा फैसला, भारत पर क्या होगा असर?

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Next Post
गूगल

दिल्ली हाई कोर्ट ने मानहानि मामले में गूगल को सब्सक्राइबरों की जानकारी का खुलासा करने का निर्देश दिया

फाइनल में पहुंचे नीरज चोपड़ा, डीपी मनु और किशोर जेना

स्‍मृति ईरानी

स्‍मृति ईरानी का राहुल पर निशाना, कहा - अमेठी का अपमान करने वाले को जनता कैसे करेगी स्वीकार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।