LIVE | ...
मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर, पंजाब पुलिस द्वारा अमरीका आधारित एक और आतंकवादी मॉड्यूल का पर्दाफाश

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर, पंजाब पुलिस द्वारा अमरीका आधारित एक और आतंकवादी मॉड्यूल का पर्दाफाश

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 14 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
IGP Punjab police
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

यह भी पढे़ं 👇

Historical

September 15 Historical Events: 15 सितंबर को हुई दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: गुजरात-सौराष्ट्र में अत्यधिक बारिश की चेतावनी, 19 सितंबर के आसपास Monsoon Withdrawal

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 15

Breaking News Live Updates 15 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal

15 सितंबर 2026 का Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026

चंडीगढ़ / अमृतसर, 14 अगस्त (The News Air) : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों के अनुसार राज्य में अमन-शांति को यकीनी बनाने के लिए पंजाब पुलिस द्वारा केंद्रीय एजेंसियों के साथ साझे ऑपरेशन के दौरान एक और आतंकवादी मॉड्यूल जो अमरीका आधारित वांछित गैंगस्टर हरप्रीत उर्फ हैप्पी द्वारा चलाया जा रहा था, का पर्दाफाश करते हुए पाँच व्यक्तियों को गिरफ़्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से दो विदेशी 9 एमएम पिस्तौलों समेत गोला-बारूद बरामद किया है। इस सम्बन्धी जानकारी देते हुए डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने बताया कि गैंगस्टर हरप्रीत हैप्पी पाकिस्तान आधारित वांछित आतंकवादी हरविन्दर उर्फ रिन्दा और अमरीका आधारित वांछित आतंकवादी गोल्डी बराड़ के संपर्क में है।
यह सफलता स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या के अवसर पर पंजाब पुलिस द्वारा चैक गणराज्य (चैक्किया) के गुरदेव सिंह उर्फ जैसल द्वारा चलाए जा रहे आतंकवादी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तरन तारन से उसके तीन साथियों को गिरफ़्तार करके तीन पिस्तौलों समेत गोला-बारूद बरामद करने के एक दिन बाद मिली है।
गिरफ़्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान गुरिन्दर सिंह निवासी लक्खूवाल अमृतसर, गुरपिन्दर सिंह उर्फ लाहौरिया निवासी अजनाला अमृतसर, लवप्रीत सिंह निवासी अजनाला अमृतसर, नरिन्दर सिंह निवासी सुन्दल रियाली गुरदासपुर, और सुखमनप्रीत सिंह उर्फ जीवन निवासी अजनाला अमृतसर के तौर पर हुई है।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आतंकवादी हरविन्दर रिन्दा और गोल्डी बराड़ के निर्देशों पर गैंगस्टर हरप्रीत हैप्पी द्वारा राज्य की शांति और सद्भावना को भंग करने के लिए नए बनाए गिरोह के द्वारा राज्य के प्रमुख राजनैतिक और सामाजिक-धार्मिक नेताओं को निशाना बनाने की योजना बनाने सम्बन्धी सूचना पर कार्रवाई करते हुए काउन्टर इंटेलिजेंस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ तालमेल करके एक विशेष ऑपरेशन चलाया।
एआईजी एसएसओसी अमृतसर सुखमिन्दर सिंह मान ने बताया कि गैंगस्टर हरप्रीत हैप्पी के मॉडयूल के हथियारबंद संचालकों द्वारा अमृतसर में मीटिंग करने की भरोसेमन्द सूचना के आधार पर एस.एस.ओ.सी अमृतसर की विशेष टीम ने तुरंत इलाके में पहुँचकर योजनाबद्ध तरीके से घेराबन्दी करके इस मॉड्यूल के पाँच संचालकों को गिरफ़्तार किया और उनके कब्ज़े से हथियार बरामद किए। उन्होंने आगे बताया कि काबू किए गए मुलजि़म राज्य में टारगैट किलिंग करने की घटनाओं को अंजाम देने की साजिश रच रहे थे।
प्राथमिक पड़ताल के विवरण साझे करते हुए एआईजी ने बताया कि गिरफ़्तार किए गए व्यक्तियों द्वारा हाल ही में गैंगस्टर हरप्रीत हैप्पी द्वारा हरविन्दर रिन्दा की मदद से भारत-पाक सरहद के द्वारा ड्रोन द्वारा भेजी गई हथियारों की खेप प्राप्त की थी।
उन्होंने बताया कि मुलजि़मों को हरप्रीत हैप्पी द्वारा अलग-अलग चैनलों के द्वारा भेजी गई वित्तीय सहायता भी मिलती रही है। उन्होंने आगे कहा कि यह बात भी सामने आई है कि मुलजि़मों द्वारा गैंगस्टर हरप्रीत हैप्पी द्वारा निर्धारित किए गए पंजाब के टारगैट्स की रेकी भी की गई है। उन्होंने कहा कि पूरे आतंकवादी नैटवर्क का पता लगाने और उन चैनलों का पता लगाने के लिए और जांच की जा रही है, जिनके द्वारा हरप्रीत हैप्पी ने हथियारों की खेप और अपने साथियों के लिए वित्तीय सहायता का प्रबंध किया था।
इस सम्बन्धी एफआईआर नंबर 25 तारीख़ 12.08.2023 को गैर-कानूनी गतिविधियों (निवारक) एक्ट की धारा 13,17,18 और 20, भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 115 और 120-बी और आर्म्ज़ एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत थाना स्टेट स्पैशल ऑपरेशन सैल अमृतसर में मामला दर्ज किया गया है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Himachal Landslide : हिमाचल में बारिश का कहर जारी; अब तक 41 लोगों की मौत

Next Post

चेहरे को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है ऐलोवेरा जेल, जानें इसके नुकसान

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Historical

September 15 Historical Events: 15 सितंबर को हुई दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक घटनाएं

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert: गुजरात-सौराष्ट्र में अत्यधिक बारिश की चेतावनी, 19 सितंबर के आसपास Monsoon Withdrawal

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Breaking News Live Updates 15

Breaking News Live Updates 15 September 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
Aaj Ka Rashifal

15 सितंबर 2026 का Aaj Ka Rashifal: मेष से मीन तक सभी राशियों का भविष्यफल

मंगलवार, 15 सितम्बर 2026
EWS Certificate Online

EWS Certificate से Land Records तक: UP में Digital Revolution की शुरुआत

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Sondh

Punjab Power Crisis के बीच बड़ा फेरबदल: बसंत गर्ग हटे, Gurkirat Kirpal Singh बने नए CMD

सोमवार, 14 सितम्बर 2026
Next Post
चेहरे को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है ऐलोवेरा जेल, जानें इसके नुकसान

चेहरे को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है ऐलोवेरा जेल, जानें इसके नुकसान

बार-बार प्यास लगना है इन 5 बीमारियों का संकेत, तत्काल ध्यान देना है जरूरी

बार-बार प्यास लगना है इन 5 बीमारियों का संकेत, तत्काल ध्यान देना है जरूरी

Moneycontrol - Hindi Business News

Airtel का जबदस्त प्लान! सिर्फ 99 रुपये में दे रहा है 30GB डेटा, साथ मिलेगी 5G सर्विस

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।