रविवार, 26 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - OMG! दाढ़ी रखने से लेकर आत्मा तक पर लगता हैं यहां टैक्स, जानें हैरान कर देने वाले अनोखे टैक्स के बारे में

OMG! दाढ़ी रखने से लेकर आत्मा तक पर लगता हैं यहां टैक्स, जानें हैरान कर देने वाले अनोखे टैक्स के बारे में

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 10 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, बिज़नेस, मनोरंजन, स्पेशल स्टोरी
A A
0
OMG! दाढ़ी रखने से लेकर आत्मा तक पर लगता हैं यहां टैक्स, जानें हैरान कर देने वाले अनोखे टैक्स के बारे में
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

The News Air: बजट के माध्यम से वित्त मंत्री संसद से टैक्स, ड्यूटीज और ऋण के माध्यम से धन जुटाने की मंजूरी चाहता है। आम बजट से आम जनता पर टैक्स लगता है और उससे देश चलता है। देश चलाने के लिए पैसा जुटाने की यह परंपरा बहुत पुरानी है। अगर इतिहास पर नजर डालें तो सरकारी खजाने को भरने के लिए कई देश अनोखे टैक्स लगाते रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ ऐसे टैक्स के बारे में बताएंगे जिसे जान आप बेहद हैरान हो जाएंगे। आइए जानते हैं दुनिया भर के अनोखे टैक्स के बारे में…

दाढ़ी पर टैक्स: 1535 में इंग्लैंड के सम्राट हेनरी अष्टम ने दाढ़ी पर टैक्स लगा दिया था। उनकी भी दाढ़ी थी। हालांकि यह पता नहीं चलता कि वे दाढ़ी टैक्स देते थे या नहीं। वैसे यह टैक्स आदमी की सामाजिक हैसियत के हिसाब से लिया जाता था। हेनरी अष्टम के बाद उनकी बेटी एलिजाबेथ प्रथम ने नियम बनाया कि दो हफ्ते से ज्यादा बड़ी दाढ़ी पर टैक्स लिया जाएगा। टैक्स वसूली का वक्त हो और कोई घर से गायब मिले तो उसका टैक्स पड़ोसी को देना होता था। यानी आम लोगों के लिए एक काम यह भी बढ़ गया था कि टैक्स वसूली के वक्त वे अपने पड़ोसियों पर नजर रखें।

1698 में रूस के शासक पीटर द ग्रेट ने भी दाढ़ी पर टैक्स लगाया था। पीटर की इच्छा थी कि रूस का समाज भी यूरोपीय देशों के समाज की तरह आधुनिक हो और लोग नियम से दाढ़ी मुंडवाते रहें। तब रूस में दाढ़ी टैक्स चुकाने वालों को एक टोकन मिलता था, जिसे उन्हें हर समय साथ लेकर चलना पड़ता था। टोकन तांबे या चांदी का होता था और उस पर लिखा होता था कि उस शख्स ने दाढ़ी कर चुका दिया है। कहने की जरूरत नहीं कि कोई दाढ़ी वाला शख्स अगर बिना टोकन मिला तो उसकी शामत आ जाती थी।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 26 अप्रैल 2026
26 April History

26 April History: चेरनोबिल से लेकर Lucille Ball तक, जानें क्या-क्या हुआ

रविवार, 26 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 26 April 2026

Breaking News Live Updates 26 April 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

रविवार, 26 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: 3 दिन Heat Wave का कहर, पूर्वोत्तर में भारी बारिश

रविवार, 26 अप्रैल 2026

आत्मा पर टैक्स: इन्हीं पीटर द ग्रेट ने 1718 में सोल यानी आत्मा पर भी टैक्स लगाया। यह उन लोगों को देना होता था जो यह यकीन करते थे कि उनके पास आत्मा जैसी कोई चीज है। बच वे भी नहीं सकते थे जो यह यकीन नहीं करते थे। कहते हैं कि उनसे धर्म में आस्था न रखने का टैक्स लिया जाता था। चर्च और पहुंच वाले वर्ग से ताल्लुक रखने वालों को छोड़कर यह सबको देना होता था। टैक्स वसूली का वक्त हो और कोई घर से गायब मिले तो उसका टैक्स पड़ोसी को देना होता था। यानी आम लोगों के लिए एक काम यह भी बढ़ गया था कि टैक्स वसूली के वक्त वे अपने पड़ोसियों पर नजर रखें। पीटर द ग्रेट ने यह टैक्स इसलिए लगाया था कि इससे रूस की सेना को शक्तिशाली बनाने के लिए जरूरी भारी रकम जुटाई जा सके। वे इन दोनों कामों में सफल रहे।

खिड़की टैक्स:1696 में इंग्लैंड और वेल्स के राजा विलियम तृतीय ने खिड़कियों पर टैक्स लगा दिया। क्यों लगाया, इसकी भी कहानी दिलचस्प है। उस समय राजा के खजाने की हालत खस्ता थी। इसकी हालत सुधारने के लिए पहले इन्कम टैक्स का रास्ता था, लेकिन उन दिनों वहां पर इसका भारी विरोध हो रहा था। इन्कम टैक्स चुकाने के लिए अपनी कमाई सार्वजनिक करना जरूरी था। लोगों का मानना था कि यह उनके मामलों में सरकार का दखल है। वे इसे व्यक्तिगत आजादी पर खतरा करार दे रहे थे।

कुंवारों की शामत:नौवीं सदी में रोम के सम्राट ऑगस्टस ने बैचलर टैक्स लगाया था। इसका मकसद शादी को बढ़ावा देना था। ऑगस्टस ने उन शादीशुदा जोड़ों पर भी टैक्स लगाया जिनके बच्चे नहीं थे। यह 20 से 60 साल की उम्र तक के लोगों पर लागू होता था। बैचलर टैक्स 15वीं सदी के दौरान ऑटोमन साम्राज्य में भी प्रचलित था। इटली के तानाशाह मुसोलिनी ने भी 1924 में 21 से लेकर 50 वर्ष की आयु के बीच के अविवाहित पुरुषों पर बैचलर टैक्स लगाया। यानी कुंवारों की शामत आती रही है।

गाय के पेट में गैस ज्यादा होने पर टैक्स:डेनमार्क और कुछ यूरोपियन नेशन गायों के पादने पर टैक्स लगाते हैं। दरअसल ग्लोबल वॉर्मिंग का मुकाबला करने के लिए यह टैक्स लगाया जाता है। कुथ अध्ययन के मुताबिक यूरोप के कुल ग्रीनहाउस में गाय के हवा छोड़ने का 18 फीसदी योगदान होता है। आयरलैंड में यह टैक्स जहां हर गाय पर 18 डॉलर का टैक्स लगता है वहीं डेनिश किसानों को हर गाय पर 110 डॉलर का टैक्स देना पड़ता है।

ब्रेस्ट टैक्स: त्रावणकोर राज्य में समाज के वंचित वर्गों की महिलाओं पर ब्रेस्ट टैक्स वसूला जाता था। ‘नीची जाति’ की महिलाओं को स्तन ढकने की आजादी नहीं थी। स्तन ढाकने के लिए उन्हें टैक्स देना पड़ता था। टैक्स कलेक्टर्स ब्रेस्ट माप कर उसी के अनुसार टैक्स वसूलते थे, जिससे परेशान होकर एक बहादुर युवती ने अपना स्तन काटकर टैक्स कलेक्टर के हाथ में ही दे दिया था।

आज भी ऐसे विचित्र टैक्स जारी हैं। डेनमार्क और हंगरी जैसे देशों ने चीज, बटर और पेस्ट्री जैसी खाद्य सामग्री पर फैट टैक्स लगाया हुआ है। इस टैक्स के दायरे में वे सभी चीजें आती हैं, जिनमें 2.3 परसेंट से ज्यादा सेचुरेटेड फैट है। इस टैक्स का मकसद लोगों को मोटापे और उसके चलते होने वाली बीमारियों से बचाना है। ज्यादा टैक्स की वजह से चीजें महंगी होंगी, तो लोग कम खाएंगे और उनकी सेहत ठीक रहेगी।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

#FlyingKiss Row : ‘फ्लाइंग किस’ विवाद पर TMC सांसद महुआ का स्मृति पर तंज, बोलीं…

Next Post

Covid-19 के कारण शरीर के कई अंग हो सकते हैं खराब, रिसर्च में खुलासा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 26 अप्रैल 2026
26 April History

26 April History: चेरनोबिल से लेकर Lucille Ball तक, जानें क्या-क्या हुआ

रविवार, 26 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 26 April 2026

Breaking News Live Updates 26 April 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

रविवार, 26 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: 3 दिन Heat Wave का कहर, पूर्वोत्तर में भारी बारिश

रविवार, 26 अप्रैल 2026
26 April 2026 Rashifal

26 April 2026 Rashifal: इन 7 चीजों से लक्ष्मी नाराज़

रविवार, 26 अप्रैल 2026
AAP MPs Defection Analysis

AAP MPs Defection Analysis: दलबदल या धरपकड़? ED छापे के 10 दिन बाद BJP में शामिल हुए अशोक मित्तल

शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Next Post
Covid-19 के कारण शरीर के कई अंग हो सकते हैं खराब, रिसर्च में खुलासा

Covid-19 के कारण शरीर के कई अंग हो सकते हैं खराब, रिसर्च में खुलासा

ऑफिस में ही बस 5 मिनट निकाल कर करें ये 5 योगाभ्यास, बिना जिम जाए फिटनेस रहेगी बरकरार

ऑफिस में ही बस 5 मिनट निकाल कर करें ये 5 योगाभ्यास, बिना जिम जाए फिटनेस रहेगी बरकरार

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने एक बार फिर PM Modi के खिलाफ उगला जहर

पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने एक बार फिर PM Modi के खिलाफ उगला जहर

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।