रविवार, 26 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए सरकार राज्यसभा में पेश करेगी नया बिल, कांग्रेस और AAP ने किया विरोध

चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति के लिए सरकार राज्यसभा में पेश करेगी नया बिल, कांग्रेस और AAP ने किया विरोध

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 10 अगस्त 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
Moneycontrol - Hindi Business News
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

केंद्र सरकार गुरुवार को मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) और अन्य चुनाव आयुक्तों (ECs) की नियुक्ति, सेवा की शर्तों और कार्यकाल की अवधि के लिए राज्यसभा में एक नया विधेयक पेश करेगी। मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्त (नियुक्ति, सेवा की शर्तें और कार्यालय की अवधि) बिल, 2023 गुरुवार को राज्यसभा में पेश होने वाला है। इस बिल में देश के शीर्ष चुनाव अधिकारियों की नियुक्ति की प्रक्रिया से चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) को बाहर करने का प्रस्ताव है। CJI के बजाय कानून एक केंद्रीय मंत्री को नियुक्ति समिति का हिस्सा बनाने की सिफारिश की गई है।

राज्यसभा की गुरुवार की संशोधित कार्यसूची के अनुसार विधि एवं न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल इस नए विधेयक को करेंगे। विधेयक में चुनाव आयोग के कामकाज के लिए एक प्रक्रिया स्थापित करने का भी प्रावधान किया गया है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, विधेयक में क्या है इसकी डिटेल्स अभी सामने नहीं आई है। सुप्रीम कोर्ट ने मार्च में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया था जिसका मकसद मुख्य चुनाव आयुक्त और अन्य चुनाव आयुक्तों की नियुक्ति को कार्यपालिका के हस्तक्षेप से बचाना है।

सुप्रीम कोर्ट ने CJI को शामिल करने के दिए थे निर्देश

शीर्ष अदालत ने फैसला दिया था कि उनकी नियुक्तियां प्रधानमंत्री, लोकसभा में विपक्ष के नेता और चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) की सदस्यता वाली एक समिति की सलाह पर राष्ट्रपति द्वारा की जाएंगी। जस्टिस केएम जोसेफ की अध्यक्षता वाली पांच जजों की संविधान पीठ ने सर्वसम्मत फैसले में कहा था कि यह मानदंड तब तक प्रभावी रहेगा जब तक कि इस मुद्दे पर संसद में कोई कानून नहीं बन जाता। चुनाव आयुक्त अनूप चंद्र पांडे अगले साल 14 फरवरी को 65 साल की उम्र होने के बाद रिटायर हो जाएंगे। वह 2024 के लोकसभा चुनावों की संभावित घोषणा से कुछ दिन पहले रिटायर होंगे।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 26 अप्रैल 2026
26 April History

26 April History: चेरनोबिल से लेकर Lucille Ball तक, जानें क्या-क्या हुआ

रविवार, 26 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 26 April 2026

Breaking News Live Updates 26 April 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

रविवार, 26 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: 3 दिन Heat Wave का कहर, पूर्वोत्तर में भारी बारिश

रविवार, 26 अप्रैल 2026

विपक्ष हुआ हमलावर

कांग्रेस ने सरकार द्वारा लाए जाने वाले इस विधेयक को ‘असंवैधानिक, मनमाना और अनुचित’ करार देते हुए गुरुवार को कहा कि वह इसका हर मंच पर विरोध करेगी। कांग्रेस के संगठन महासचिव के.सी. वेणुगोपाल ने यह आरोप भी लगाया कि यह कदम चुनाव आयोग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों की कठपुतली बनाने का प्रयास है।

वेणुगोपाल ने X (पूर्व में ट्विटर) पर पोस्ट किया, “यह चुनाव आयोग को पूरी तरह से प्रधानमंत्री के हाथों की कठपुतली बनाने का खुला प्रयास है। सुप्रीम कोर्ट के मौजूदा फैसले का क्या, जिसमें एक निष्पक्ष आयोग की आवश्यकता की बात की गई है? प्रधानमंत्री को पक्षपाती चुनाव आयुक्त नियुक्त करने की आवश्यकता क्यों महसूस होती है?”

Blatant attempt at making the Election Commission a total puppet in the hands of the PM.

What about the Supreme Court’s existing ruling which requires an impartial panel?

Why does the PM feel the need to appoint a biased Election Commissioner?

This is an unconstitutional,… https://t.co/injuEBXdQx

— K C Venugopal (@kcvenugopalmp) August 10, 2023

वहीं, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस विधेयक को लेकर तीखा हमला किया है। AAP प्रमुख ने X पर लिखा, “मैंने पहले ही कहा था। प्रधानमंत्री जी देश के सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानते। उनका संदेश साफ है। जो सुप्रीम कोर्ट का आदेश उन्हें पसंद नहीं आएगा, वो संसद में कानून लाकर उसे पलट देंगे। यदि PM खुले आम सुप्रीम कोर्ट को नहीं मानते तो ये बेहद खतरनाक स्थिति है।”

प्रधान मंत्री जी द्वारा प्रस्तावित चुनाव आयुक्तों की चयन कमेटी में दो बीजेपी के सदस्य होंगे और एक कांग्रेस का। ज़ाहिर है कि जो चुनाव आयुक्त चुने जायेंगे, वो बीजेपी के वफ़ादार होंगे https://t.co/Pfwj6gR9A7

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) August 10, 2023

केजरीवाल ने आगे लिखा, “सुप्रीम कोर्ट ने एक निष्पक्ष कमेटी बनाई थी जो निष्पक्ष चुनाव आयुक्तों का चयन करेगी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश को पलटकर मोदी जी ने ऐसी कमेटी बना दी जो उनके कंट्रोल में होगी और जिससे वो अपने मन पसंद व्यक्ति को चुनाव आयुक्त बना सकेंगे। इस से चुनावों की निष्पक्षता प्रभावित होगी। एक के बाद एक निर्णयों से प्रधानमंत्री जी भारतीय जनतंत्र को कमजोर करते जा रहे हैं।”

सीएम ने एक अन्य ट्वीट में लिखा, “प्रधानमंत्री जी द्वारा प्रस्तावित चुनाव आयुक्तों की चयन कमेटी में दो बीजेपी के सदस्य होंगे और एक कांग्रेस का। जाहिर है कि जो चुनाव आयुक्त चुने जाएंगे, वो बीजेपी के वफादार होंगे।”

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

चिड़चिड़ापन महसूस होता रहता है, तो इन 8 मूड बूस्टिंग फूड्स को करें ट्राई, एक्सपर्ट बता रहीं हैं इनके फायदे

Next Post

मछली पकड़ने गए अमेरिकी शहर के मेयर को मिली 1.1 मिलियन डॉलर की कोकीन, जानें फिर क्या हुआ

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

रविवार, 26 अप्रैल 2026
26 April History

26 April History: चेरनोबिल से लेकर Lucille Ball तक, जानें क्या-क्या हुआ

रविवार, 26 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 26 April 2026

Breaking News Live Updates 26 April 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

रविवार, 26 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: 3 दिन Heat Wave का कहर, पूर्वोत्तर में भारी बारिश

रविवार, 26 अप्रैल 2026
26 April 2026 Rashifal

26 April 2026 Rashifal: इन 7 चीजों से लक्ष्मी नाराज़

रविवार, 26 अप्रैल 2026
AAP MPs Defection Analysis

AAP MPs Defection Analysis: दलबदल या धरपकड़? ED छापे के 10 दिन बाद BJP में शामिल हुए अशोक मित्तल

शनिवार, 25 अप्रैल 2026
Next Post
मछली पकड़ने गए अमेरिकी शहर के मेयर को मिली 1.1 मिलियन डॉलर की कोकीन, जानें फिर क्या हुआ

मछली पकड़ने गए अमेरिकी शहर के मेयर को मिली 1.1 मिलियन डॉलर की कोकीन, जानें फिर क्या हुआ

Hyundai की Exter SUV की जोरदार डिमांड, 50,000 से ज्यादा हुई बुकिंग्स

Hyundai की Exter SUV की जोरदार डिमांड, 50,000 से ज्यादा हुई बुकिंग्स

ब्रायन लारा ने इस भारतीय तेज गेंदबाज की जमकर की तारीफ, पढ़ें क्या दी खास सलाह

ब्रायन लारा ने इस भारतीय तेज गेंदबाज की जमकर की तारीफ, पढ़ें क्या दी खास सलाह

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।