LIVE | ...
बुधवार, 26 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Harmanpreet Kaur: ICC ने हरमनप्रीत कौर को किया निलंबित, दो इंटरनेशनल मैच खेलने पर लगी रोक

Harmanpreet Kaur: ICC ने हरमनप्रीत कौर को किया निलंबित, दो इंटरनेशनल मैच खेलने पर लगी रोक

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 25 जुलाई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, खेल
A A
0
Moneycontrol
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) को पिछले शनिवार को मीरपुर में बांग्लादेश महिला टीम (Bangladesh Women Team) के खिलाफ तीसरे और फाइनल वनडे के दौरान उनकी हरकतों के लिए गंभीर परिणाम भुगतने पड़े। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तान को ICC कोड ऑफ कंडक्ट (ICC Code of Conduct) के दो नियमों के उल्लंघन का दोषी पाया गया, जिसके बाद उन्हें दो इंटरनेशनल मैच खेलने से रोक दिया गया है।

हरमनप्रीत को ये सजा पिछले हफ्ते ढाका में उनके अभद्र व्यवहार के लिए दी गई। उन्होंने LBW आउट करार दिए जाने के बाद स्टंप पर अपना गुस्सा उतारा और फिर उसके बाद सार्वजनिक रूप से मैच अधिकारियों की आलोचना की।

ICC ने बयान में कहा, “हरमनप्रीत कौर को ICC आचार संहिता के दो उल्लंघनों के लिए अगले दो अंतरराष्ट्रीय मैचों से निलंबित कर दिया गया है।” इस निलंबन के कारण हरमनप्रीत सितंबर अक्टूबर में होने वाले एशियाई खेलों में पहले दो मैचों में नहीं खेल पाएगी।

यह भी पढे़ं 👇

Aaj Ka Rashifal 26 August 2026

Aaj Ka Rashifal 26 August 2026: आज का राशिफल | सभी 12 राशियों के लिए विशेष भविष्यफल

बुधवार, 26 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 26

Breaking News Live Updates 26 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 26 अगस्त 2026
IMD Weather

IMD Weather Alert Heavy Rainfall: पूर्वी UP, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी

बुधवार, 26 अगस्त 2026
Chief Election Commissioner EVM Statement

Chief Election Commissioner EVM Statement: CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा, भारतीय EVM में नहीं है इंटरनेट कनेक्टिविटी

मंगलवार, 25 अगस्त 2026

हरमनप्रीत को नाहिदा अख्तर की गेंद पर पगबाधा आउट दिया गया था, लेकिन उन्होंने दावा किया कि गेंद उनके बल्ले के निचले हिस्से में लगी है। पवेलियन लौटने से पहले उन्होंने अपना गुस्सा स्टंप पर निकाला था।

इसके बाद अवार्ड सेरेमनी में अंपायरों की आलोचना की और यहां तक कह दिया कि अंपायरों को दोनों टीमों के साथ ट्रॉफी समारोह में हिस्सा लेना चाहिए।

उनके इस अशिष्ट व्यवहार के कारण बांग्लादेश की कप्तान निगार सुलताना अपनी टीम के साथ, वहां से चली गई और उन्होंने भारतीय कप्तान को शिष्टाचार सीखने की सलाह दी।

हरमनप्रीत पर अंपायर के फैसले का विरोध करने के लिए मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना भी किया गया। यह लेवल 2 का अपराध है। इसके अलावा सार्वजनिक तौर पर अंपायरों की आलोचना करने के लेवल 1 के अपराध के लिए उन पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना किया गया।

ICC ने बयान में कहा, “हरमनप्रीत पर लेवल 2 के अपराध के लिए मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना किया गया और उनके अनुशासन रिकॉर्ड में तीन डिमैरिट अंक जोड़े गए।”

इसके अनुसार, “उन्हें खिलाड़ियों और सहयोगी स्टाफ से जुड़े ICC आचार संहिता के अनुच्छेद 2.8 के उल्लंघन का दोषी पाया गया जो कि अंपायर के फैसले पर नाराजगी जताने से जुड़ा है।”

भारतीय कप्तान ने अपना अपराध और सजा स्वीकार कर ली है। उनको यह सजा देने की पेशकश ICC के अंतरराष्ट्रीय पैनल के मैच रेफरी अख्तर अहमद ने की थी। हरमनप्रीत के सजा स्वीकार करने के कारण इस मामले ने आगे सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी।

लेवल 2 के अपराध में खिलाड़ी पर मैच फीस का 50 से 100 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है और उसके खाते में तीन डिमैरिट अंक जोड़े जाते हैं। लेवल 1 के अपराध में न्यूनतम सजा आधिकारिक फटकार और अधिकतम सजा मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना और एक या दो डिमैरिट अंक जोड़ना है।

ICC ने कहा, “हरमनप्रीत के मामले में चार डिमैरिट अंक का मतलब दो निलंबन अंक है जिसके कारण खिलाड़ी पर एक टेस्ट मैच या दो वनडे या दो टी 20 मैचों का प्रतिबंध लगाया जाता है।”

भारत की पूर्व कप्तान शांता रंगास्वामी ने हरमनप्रीत की आलोचना करते हुए कहा कि उनका व्यवहार भारतीय कप्तान के अनुरूप नहीं था।

रंगास्वामी ने PTI से कहा, “उनका व्यवहार निंदनीय था। अगर वह आउट होने तक ही सीमित रहती तो फिर भी चल जाता है, लेकिन उसने पुरस्कार वितरण समारोह में भी अच्छा व्यवहार नहीं किया जो कि खेल के लिए अच्छा नहीं था। वह हद से आगे बढ़ गई थी।”

बाद में, उन्होंने मैच के बाद की प्रजेंटेशन में बोलते हुए खुलेआम अंपायरिंग की आलोचना की और इसे ‘दयनीय’ करार दिया। उन्होंने मैच अधिकारी को ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाने का इशारा भी किया। उनका सीधा इशारा था कि वे भी मेजबान टीम का हिस्सा थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Ola Electric को टक्कर देने के लिए लॉन्च हुआ 200 किलोमीटर की रेंज वाला Ambier N8

Next Post

प्रधानमंत्री इंडिया से इतनी नफरत क्यों करते हैं?: अरविंद केजरीवाल

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 26 August 2026

Aaj Ka Rashifal 26 August 2026: आज का राशिफल | सभी 12 राशियों के लिए विशेष भविष्यफल

बुधवार, 26 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 26

Breaking News Live Updates 26 अगस्त 2026: Top Alerts, हर बड़ी खबर सबसे पहले

बुधवार, 26 अगस्त 2026
IMD Weather

IMD Weather Alert Heavy Rainfall: पूर्वी UP, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी

बुधवार, 26 अगस्त 2026
Chief Election Commissioner EVM Statement

Chief Election Commissioner EVM Statement: CEC ज्ञानेश कुमार ने कहा, भारतीय EVM में नहीं है इंटरनेट कनेक्टिविटी

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Karnataka Dhatura Sale Ban

Karnataka Dhatura Sale Ban: धतूरा बेचने पर Amazon, Swiggy Instamart और BigBasket के लाइसेंस सस्पेंड

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Nitin Nabin Punjab

BJP Ravidasiya Community Outreach: भाजपा ने तेज की रविदासिया भाईचारे तक पहुंच, 2027 चुनावों की तैयारी शुरू

मंगलवार, 25 अगस्त 2026
Next Post
Arvind Kejriwal

प्रधानमंत्री इंडिया से इतनी नफरत क्यों करते हैं?: अरविंद केजरीवाल

Arvind Kejriwal

सीएम केजरीवाल ने 16वें केंद्रीय वित्त आयोग के गठन से पहले केंद्रीय वित्त मंत्री को पत्र लिखा

डॉक्टर से जानिए पिचके गालों और धंसी आंखों की दिक्कत को कैसे करते हैं ठीक, 15 दिनों में दिख सकता है असर

डॉक्टर से जानिए पिचके गालों और धंसी आंखों की दिक्कत को कैसे करते हैं ठीक, 15 दिनों में दिख सकता है असर

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।