LIVE | ...
बुधवार, 24 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - Bhandara Students Video : स्‍कूल जाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करते हैं बच्चे, देखें VIDEO

Bhandara Students Video : स्‍कूल जाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करते हैं बच्चे, देखें VIDEO

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 15 जुलाई 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
Bhandara Students Video | महाराष्ट्र: स्‍कूल जाने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करते हैं भंडारा के इस गांव बच्चे, देखें VIDEO | Navabharat (नवभारत)
104
SHARES
694
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नयी दिल्ली/भंडारा (The News Air) जहां एक तरफ देश में शिक्षा मुहैया कराने के लिए केंद्र के साथ-साथ सभी राज्यों की सरकारें लगातार प्रयास कर रही हैं। वहीं अनेकों राज्य सरकारें स्कूल में मिड डे मील से लेकर छात्रों को स्कूल पहुंचाने तक की कई जरुरी सुविधाएं मुहैया करा रही हैं। 

यह भी पढे़ं 👇

History

History of June 24: नेपोलियन के रूस आक्रमण से लेकर Roe v Wade तक

बुधवार, 24 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 24 जून 2026
Mumbai

Southwest Monsoon 2026 ने Mumbai में दी दस्तक: भारी बारिश का अलर्ट

बुधवार, 24 जून 2026
Breaking News Live Updates 24 June 2026

Breaking News Live Updates 24 June 2026: Top Alerts, हर अपडेट सबसे तेज

बुधवार, 24 जून 2026

लेकिन आज भी हमारे देश में कई इलाके ऐसे हैं जहां जरुरी तो एकतरफ मूलभूत सुविधाएं भी अब तक नहीं पहुंच सकी हैं। अब एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसमें स्‍कूली बच्‍चे अपनी जान का जोखिम लेकर नदी पार करने को मजबूर दिख रहे हैं। वैसे भी महाराष्ट्र में कई दिनों से बारिश हो रही है। जिससे लोगों की जीवन अब प्रभावित होता दिख रहा है। लेकिन इसका सबसे ज्यादा प्रभाव दूर-दराज से स्कूल आने वाले बच्चों पर पड़ रहा है।

ये है पूरा मामला

महाराष्ट्र के भंडारा (Bhandara) के अवली गांव के छात्र अपने स्कूल पहुंचने के लिए रोज अपनी जान जोखिम में डालते हैं और नाव के जरिए चुलबंद नदी पार करते हैं। दरअसल यहां के प्रशासन के निकम्मे रवैये के चलते नदी पार करने के लिए यहां का पुल अभी भी निर्माणाधीन है।

#WATCH | Students of Awali village in Maharashtra's Bhandara risk their lives to reach school as they cross the Chulband River using boats. The bridge to cross the river is currently under construction. pic.twitter.com/eDVOgfExE3

— ANI (@ANI) July 15, 2023

दरअसल चुलबंद नदी में बीते एक पखवाड़े से बाढ़ की स्थिति होने के कारण तहसील के आवली का अन्य गांवों से संपर्क टूटा हुआ है। हालांकि इसके पहले नदी के बाढ़ से स्थानीय गांव आवली वासियों के आवागमन पर जिला प्रशासन द्वारा रोक लगाई गई है।

अवली गांव के एक छात्र मयूर मेश्राम ने बताया कि, “हमारे गांव में, हमारी स्कूली शिक्षा केवल चौथी कक्षा तक है। आगे की पढ़ाई के लिए हमें दूसरे गांवों में जाना पड़ता है। हमें नावों का उपयोग करना पड़ता है। नाव बहुत हिलती है इसलिए हमें डर लगता है लेकिन हमें आना पड़ता है क्योंकि पढ़ाई महत्वपूर्ण है । हमें जल्द से जल्द पुल सेवा की आवश्यकता है ताकि हमारा आवागमन सुविधाजनक हो।”

"In our village, we have schooling till class 4th only. For further studies, we have to travel to other villages…We have to use boats. The boat shakes a lot so we feel scared but we have to come since studies are important. We need the bridge service as soon as possible so that… pic.twitter.com/j7jlWw3gEu

— ANI (@ANI) July 15, 2023

मामले पर शिक्षक भागवत गायके ने बाताया कि, “यहां आवाजाही नावों के माध्यम से होती है और इसलिए इसमें बहुत जोखिम होता है।बारिश के दौरान छात्रों की आवाजाही कम रहती है। हमें नावों का उपयोग करने में भी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह जीवन के लिए भी जोखिम होता है। हर दिन आवाजाही होती है लगभग 100-150 लोग और इसके अलावा लगभग 30-40 छात्र भी इस नदी को नाव से रोज पार करते हैं।”

नाव से नदी पार करने को मजबूर

इस स्थिति में स्थानीय आवली के कक्षा 5 वी से 10 वीं तक के कुल 30 छात्रों का स्कूली शिक्षा के लिए नदी से आवागमन बंद पड़ा है। इस बीच स्कूली शिक्षा से वंचित छात्रों को अन्य गांवों से शिक्षा सुविधा उपलब्ध होने के लिए नदी के बाढ़ से आवागमन के लिए प्रशासन से नाव की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई थी। जिसके बाद अब शिक्षा के लिए इन मासूमों को नाव के जरिए चुलबंद नदी पार करनी पड़ती है।

शिक्षा की लिए बच्चों की लड़ाई जारी 

मिली जानकारी के  अनुसार स्थानीय आवली में जिप प्राथमिक स्कूल के तहत कक्षा 1 ली से 4 थी तक  प्राथमिक शिक्षा की सुविधा ही उपलब्ध होती है। जबकि कक्षा 5 वी से कक्षा 10 वी तक के शिक्षा सुविधा के लिए स्थानीय आवली के छात्र चुलबंद नदी पार सोनी के लोकमान्य तिलक विद्यालय जाते हैं।

हालांकि बारिश के दौरान उक्त शिक्षा सुविधा उपलब्ध होने के लिए पिछले अनेक वर्षों से आंवली के छात्र चुलबंद नदी के बाढ़ के पानी से नाव के जरिए आने-जाने को मजबूर हैं। लेकिन वहीं स्थानीय प्रशासन अपनी कुम्भकर्णी नींद से आज भी उठ नहीं सका है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Recipe of the day: बारिश के इस मौसम में आप भी ले गर्मा गर्म केसरिया खीर का आनंद

Next Post

Amazon Prime Day 2023 sale live: शुरू हुई अमेजन की प्राइम स्पेशल सेल, ये हैं टॉप डील्स

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

History

History of June 24: नेपोलियन के रूस आक्रमण से लेकर Roe v Wade तक

बुधवार, 24 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 24 जून 2026
Mumbai

Southwest Monsoon 2026 ने Mumbai में दी दस्तक: भारी बारिश का अलर्ट

बुधवार, 24 जून 2026
Breaking News Live Updates 24 June 2026

Breaking News Live Updates 24 June 2026: Top Alerts, हर अपडेट सबसे तेज

बुधवार, 24 जून 2026
Aaj Ka Rashifal

Aaj Ka Rashifal 24 June 2026: बुध की चाल से बदलेगा किस्मत

बुधवार, 24 जून 2026
Harpal Singh Cheema

BJP Dalit Virodhi है: Harpal Singh Cheema का बड़ा आरोप

मंगलवार, 23 जून 2026
Next Post
Amazon Prime Day 2023 sale live: शुरू हुई अमेजन की प्राइम स्पेशल सेल, स्मार्टफोन, लैपटॉप सहित कई प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट

Amazon Prime Day 2023 sale live: शुरू हुई अमेजन की प्राइम स्पेशल सेल, ये हैं टॉप डील्स

Travel Tips: This place is no less than a heaven for nature lovers, you should also go here

Travel Tips: प्रकृति प्रेमियों के लिए किसी स्वर्ग से कम नहीं है यह जगह, चले जाए आप भी यहां पर

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टेस्ट में 12 विकेट लेकर अश्विन ने रचा इतिहास, मुथैया मुरलीधरन को पछाड़ा

वेस्टइंडीज़ के खिलाफ टेस्ट में 12 विकेट लेकर अश्विन ने रचा इतिहास, मुथैया मुरलीधरन को पछाड़ा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।