LIVE | ...
शनिवार, 25 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - ‘गोवा स्टडी टूर’ भ्रष्टाचार का टूर और करदाताओं पर अनावश्यक बोझ: आप

‘गोवा स्टडी टूर’ भ्रष्टाचार का टूर और करदाताओं पर अनावश्यक बोझ: आप

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 28 जून 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
kang
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • डड्डूमाजरा में कचरे का पहाड़ बढ़ता जा रहा है, इसे साफ करने के नाम पर कांग्रेस और बीजेपी ने डकारे करोड़ों रुपये: कंग
  • कांग्रेस और बीजेपी के पार्षदों के परिवारिक सदस्य और समर्थक भी स्टडी टूर पर साथ हैं, यह करदाताओं के पैसे का दुरुपयोग : नेता प्रतिपक्ष दमनप्रीत सिंह
  • मैंने राज्यपाल से रिहायशी इलाके में कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट न लगाने का अनुरोध किया, लेकिन उन्होंने नहीं सुनी: कुलदीप सिंह टीटा

चंडीगढ़, 28 जून (The News Air) आम आदमी पार्टी (आप) ने भाजपा और कांग्रेस पार्षदों के ‘गोवा स्टडी टूर’ को करदाताओं के पैसे की बर्बादी करार दिया और कहा कि यह स्टडी टूर नही बल्कि भ्रष्टाचार टूर है, जहां भाजपा, कांग्रेस पार्षदों को लुभाने की कोशिश कर रही है ताकि उनका समर्थन हासिल कर डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड का ठेका दिया जा सके।

बुधवार को यहां पार्टी कार्यालय से एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए आप पंजाब के मुख्य प्रवक्ता मलविंदर सिंह कंग ने कहा कि डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड खूबसूरत शहर चंडीगढ़ के लिए एक बड़ा मुद्दा है। 17 वर्ष बीत जाने के बाद भी समस्या वही है। कूड़े का ढेर दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। डंपिंग ग्राउंड को साफ करने के नाम पर कांग्रेस और बीजेपी ने करोड़ों रुपये गटक लिए। दोनों पार्टियों ने जनता का पैसा लूटने के लिए हमेशा अपनी पसंदीदा कंपनियों को ठेके दिए। कंग ने प्रशासन और निगम से मांग की कि सदन में चर्चा और मतदान के बाद ही इसका ठेका दिया जाए।

कंग ने कहा कि चंडीगढ़ निगम में हमेशा की तरह भ्रष्टाचार व्याप्त है। बीजेपी-कांग्रेस के पार्षद, सांसद किरण खेर और प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित सभी इसका हिस्सा हैं। अब यह ‘गोवा स्टडी टूर’ करदाताओं के पैसे लूटने का एक और तरीका है। कंग ने कहा कि इस दौरे में बीजेपी और कांग्रेस के पार्षद, बीजेपी-कांग्रेस के समर्थक मनोनीत लोग और 9 अधिकारी साथ हैं। उन्होंने पूछा कि जब करदाता बिल चुका रहे हैं तो इतनी बड़ी टीम को अध्ययन दौरे पर ले जाने की क्या जरूरत है? ऐसे दौरे पर 9 अधिकारियों को क्यों ले जाया गया? डड्डूमाजरा से किसी को भी इस दौरे में शामिल क्यों नहीं किया गया, जबकि वे ही यहां सबसे गंभीर समस्या का सामना कर रहे हैं?

कंग के साथ आप नेता दमनप्रीत सिंह और डड्डूमाजरा के पार्षद कुलदीप सिंह टीटा भी थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में पार्षद अंजू कत्याल, प्रेम लता, नेहा, जसविंदर कौर, योगेश ढींगरा, सुमन, राम चंदर यादव और लखबीर सिंह भी मौजूद थे।

यह भी पढे़ं 👇

Paper Leak Cases

Paper Leak Cases: जज अनु ग्रोवर बालिया ने संभाला विशेष अदालत का चार्ज, NEET मामले की होगी तेज सुनवाई

शनिवार, 25 जुलाई 2026
Barnala Lathicharge

Barnala Lathicharge – बरनाला में पुलिस कार्रवाई

शनिवार, 25 जुलाई 2026
18 Metro Stations

NEET Paper Leak विरोध: दिल्ली के 18 Metro Stations बंद, सुरक्षा कड़ी

शनिवार, 25 जुलाई 2026
25 July Historical Events

25 July Historical Events: इतिहास में आज का दिन, जब बदल गई दुनिया की तस्वीर

शनिवार, 25 जुलाई 2026

प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विपक्ष के नेता दमनप्रीत ने कहा कि इस दौरे में बीजेपी और कांग्रेस के पार्षदों के साथ उनकी पत्नियां भी हैं। चंडीगढ़ के करदाता इन लोगों की यात्रा का खर्च क्यों उठाएं। डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड इसके आसपास रहने वाले लोगों में कैंसर समेत कई बीमारियों का कारण है। दमनप्रीत ने कहा कि पहले इस मुद्दे को सुलझाने की पहल क्यों नहीं की गई, हम ऐसे बेकार दौरों के जरिए जनता के पैसे की बर्बादी की निंदा करते हैं। उन्होंने कहा कि यह एक अध्ययन दौरा नहीं है बल्कि एक लॉबिंग टूर है जहां बीजेपी कांग्रेस विधायकों का वोट हासिल करने के लिए उनका समर्थन हासिल करने की कोशिश कर रही है।

डड्डूमाजरा से पार्षद कुलदीप सिंह टीटा ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल से डड्डूमाजरा के रिहायशी इलाके में कूड़ा प्रोसेसिंग प्लांट न लगाने की गुहार लगाई थी, लेकिन उन्होंने नहीं सुनी। आवासीय क्षेत्र के निकट प्लांट लगाने से स्थानीय लोगों की परेशानियां बढ़ सकती हैं जो पहले से ही डंपिंग ग्राउंड के कारण यहां तेजी से बढ़ रहे वायु और जल प्रदूषण का सामना कर रहे हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Bhogpur में अपना चाय वाला कैफे में युवकों ने की तोड़फोड़ की, नौजवान को पीटा

Next Post

बाजवा ने मोहाली स्टेडियम को क्रिकेट विश्व कप 2023 मैचों से बाहर रखने के लिए आम आदमी पार्टी को दोषी ठहराया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Paper Leak Cases

Paper Leak Cases: जज अनु ग्रोवर बालिया ने संभाला विशेष अदालत का चार्ज, NEET मामले की होगी तेज सुनवाई

शनिवार, 25 जुलाई 2026
Barnala Lathicharge

Barnala Lathicharge – बरनाला में पुलिस कार्रवाई

शनिवार, 25 जुलाई 2026
18 Metro Stations

NEET Paper Leak विरोध: दिल्ली के 18 Metro Stations बंद, सुरक्षा कड़ी

शनिवार, 25 जुलाई 2026
25 July Historical Events

25 July Historical Events: इतिहास में आज का दिन, जब बदल गई दुनिया की तस्वीर

शनिवार, 25 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शनिवार, 25 जुलाई 2026
Gujarat Maharashtra Heavy Rainfall Alert

Gujarat Maharashtra Heavy Rainfall Alert: IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, 72 सेमी बारिश का रिकॉर्ड

शनिवार, 25 जुलाई 2026
Next Post

बाजवा ने मोहाली स्टेडियम को क्रिकेट विश्व कप 2023 मैचों से बाहर रखने के लिए आम आदमी पार्टी को दोषी ठहराया

Lunch Rercipe Tips: The fun of your lunch will also be doubled, make Bhindi Masala in this way

Lunch Rercipe Tips: आपके लंच का मजा भी हो जाएगा दोगुना, इस तरह बनाए भिंडी मसाला

नकली

नकली दवाएं बनाने वालों पर पुलिस का शिकंजा: पुलिस ने ऑफिस में घुसकर समान जब्त किया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।