मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - थाने के ASI पर FIR दर्ज: रिश्वत लेकर बुजुर्ग महिला को भगाया, कोठी की चाबियां किसी और को दी, घर में लाखों की चोरी

थाने के ASI पर FIR दर्ज: रिश्वत लेकर बुजुर्ग महिला को भगाया, कोठी की चाबियां किसी और को दी, घर में लाखों की चोरी

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 26 जून 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
the news air
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

कपूरथला (The News Air) पंजाब के कपूरथला जिले के एक ASI को पुलिसिया रौब दिखाना महंगा पड़ गया। थाना सिटी में ASI के ​​खिलाफ रिश्वत का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि ASI ने 1000 रुपए रिश्वत लेकर अर्बन एस्टेट में कोठी मालिक की गैर-हाजिरी में बुजुर्ग महिला को डरा-धमका कर घर से भगा दिया और कोठी की चाबियां किन्हीं और लोगों को दे दी। इसके बाद घर में लाखों की चोरी हो गई। सिटी पुलिस ने ASI समेत 15 लोगों को विभिन्न धाराओं के तहत नामजद किया है। 2 अज्ञात भी इस मामले में शामिल हैं। हालांकि कोठी मालिक व उसके परिवार पर भी थाना भुलत्थ में 2 कबूतरबाजी के केस दर्ज हैं, जिसके चलते वह पुलिस के डर से सपरिवार घर से फरार है।

मोबाइल पर CCTV रिकॉर्डिंग से मामले का खुलासा हुआ

​शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह ने SSP कपूरथला को दी शिकायत में बताया कि वह अर्बन एस्टेट में कोठी नंबर 1187 में अपनी पत्नी बलविंदर कौर, बेटे साहिल और सास गुरदासी के साथ रहता है। 17-18 मई को थाना भुलत्थ में उसके परिवार पर गुरमीत सिंह निवासी कामराय और निशान सिंह निवासी अकाला की ​शिकायत पर विदेश भेजने के नाम पर धोखाखड़ी की 2 FIR दर्ज हुईं। वह पुलिस के डर से सपरिवार घर से बाहर है, लेकिन उसकी सास गुरदासी अकेली घर पर रह रही है। उसकी कोठी पर CCTV लगे हुए हैं, जिसकी रिकॉर्डिंग वह अपने मोबाइल पर देख सकता है। इसी रिकॉर्डिंग के जरिए मामले का खुलासा हुआ और उसने पुलिस को शिकायत दी।

आरोपियों में यह लोग शामिल, 9 जून में घर में घुसे थे

हरप्रीत सिंह ने बताया कि 9 जून को निशान सिंह, गुरविंदर सिंह निवासी जोगिंदर नगर भुलत्थ और एक अज्ञात व्य​क्ति उनके घर आया। कोठी की डोर बेल बजाई, लेकिन बुजुर्ग माता ने दरवाजा नहीं खोला। 10 जून को 10 बजे वह दोबारा आए और डोर बेल बजाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो दोपहर एक बजे के करीब एक ASI बलवीर सिंह थाना सिटी के साथ निशान सिंह व मान सिंह, सुरजीत कौर पत्नी निशान सिंह, शान सिंह की बहू निवासी अकाला, गुरमीत सिंह व अजीत सिंह निवासी कामराय व करनैल गंज, मनजीत कौर पत्नी परमजीत सिंह निवासी वार्ड नंबर-11 कामराय, महिंदर कौर पत्नी सुखजिंदर सिंह निवासी करनैल गंज, साहिलप्रीत सिंह पुत्र मनजीत सिंह, परमजीत कौर पत्नी मनजीत सिंह निवासी वार्ड नंबर- 5 गुरु नानक नगर, भोगपुर, सुखविंदर कौर पत्नी गुरमीत सिंह निवासी गांव कामराय, गुरविंदर सिंह व बलबीर सिंह निवासी गांव जोगिंदर नगर, भुलत्थ और 2-3 अज्ञात व्य​क्तियों के साथ आए और डोर बेल बजाई।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Special Assembly Session

Punjab Special Assembly Session: 1 मई को मजदूरों को देगी श्रद्धांजलि

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Raghav Chadha

क्या बिखर रही है Kejriwal की टीम? Raghav Chadha क्यों गए BJP में? पढ़ें इनसाइड स्टोरी?

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Supreme Court Live-in Relationship

Supreme Court Live-in Relationship: 15 साल साथ रहे, बच्चा भी है, तो रेप कैसे? SC ने किया बड़ा सवाल

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
RBI New Banking Rules

RBI New Banking Rules: आरबीआई ने लागू किए 14 सख्त नियम, Bad Loans की पहचान में बड़ा बदलाव

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026

ASI पैसे लेकर, कोठी की चाबियां लोगों को देकर चला गया

हरप्रीत के अनुसार, माता गुरदासी ने पुलिस अ​धिकारी देखकर दरवाजा खोल दिया तो पुलिस अ​धिकारी के साथ आए उक्त सभी लोग जबरन उसके घर में दा​खिल हो गए। फिर इन लोगों ने माता को डरा-धमका कर कोठी की चाबियां ले लीं और माता पर खाली पेपर पर दस्तखत करने के लिए दबाव बनाया। माता ने अनपढ़ होने के चलते दस्तख्त करने से इनकार कर दिया। फिर इन लोगों ने माता को खूब डराया-धमकाया और जान से मारने की धमकियां दी। इससे डरकर माता घर से बाहर निकल गई। फिर इन लोगों ने CCTV कैमरों पर कपड़े डाल दिए, लेकिन लॉबी में लगा एक कैमरा ओपन रह गया, जिसमें पूरा घटनाक्रम कैद हो गया है। ASI ने उक्त लोगों से पैसे लिए और कोठी की चाबियां उन्हें देकर वहां से चला गया।

पीड़ित के घर आने पर आरोपियों की हमला करने की कोशिश

​शिकायतकर्ता ने बताया कि माता ने उसे सूचना दी तो वह 11 जून को घर आया। इस समय सभी व्य​क्ति उसके घर पर मौजूद थे। उसके आते ही इन लोगों ने उस पर हमले की को​शिश की। इसके बाद वे लोग उसे जान-माल के नुकसान की धमकियां देते हुए चले गए। इन सभी के घर से जाने के बाद देखा कि सारा सामान बिखरा पड़ा था। घर से 90 हजार की नकदी, 10 तोले सोने के जेवर, नए खरीदे गए 2 AC, माइक्रोवेव ओवन, महंगे बर्तन, म्यूजिक सिस्टम, 2 बड़े ब्रीफकेस में रखे कपड़े और कीमती सामान समेत उसका, उसकी पत्नी और बेटे का पासपोर्ट गायब थे। SSP ने जांच का जिम्मा DSP सब-डिवीजन को सौंपा, जिन्होंने आरोप सही पाए। इसके आधार पर ASI बलवीर सिंह समेत अन्य आरोपियों पर वि​भिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया।

ASI द्वारा रिश्वत लेने के मामले की जांच पड़ताल जारी

बताने योग्य है कि ​शिकायतकर्ता हरप्रीत सिंह ने निशान सिंह और गुरमीत सिंह के परिवार को अमेरिका भेजने के नाम करीब 4 करोड़ रुपए लिए थे, लेकिन उन्हें जाली वीजा थमा दिए और कई दिनों तक दुबई में बैठाए रखा। इसी के खिलाफ 2 मामले ​थाना भुलत्थ में दर्ज हैं। DSP मनिंदरपाल सिंह ने कहा कि पीड़ित की ओर से एक हजार रुपए ASI द्वारा रिश्वत लिए जाने की बात कही गई है। जांच के दौरान सही ​स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं दूसरी तरफ ASI बलवीर सिंह ने बताया कि वह सिटी थाना में आई एक शिकायत की जांच करने गया था। उसे जानबूझकर फंसाया गया है।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

सरकारी ख़ज़ाने को लूटने वाले तीन कंडक्टर काबू

Next Post

Hindustan Unilever : रोहित जावा होंगे कंपनी के नए MD और CEO, संजीव मेहता की लेंगे जगह

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Special Assembly Session

Punjab Special Assembly Session: 1 मई को मजदूरों को देगी श्रद्धांजलि

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Raghav Chadha

क्या बिखर रही है Kejriwal की टीम? Raghav Chadha क्यों गए BJP में? पढ़ें इनसाइड स्टोरी?

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Supreme Court Live-in Relationship

Supreme Court Live-in Relationship: 15 साल साथ रहे, बच्चा भी है, तो रेप कैसे? SC ने किया बड़ा सवाल

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
RBI New Banking Rules

RBI New Banking Rules: आरबीआई ने लागू किए 14 सख्त नियम, Bad Loans की पहचान में बड़ा बदलाव

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Gold Silver Price

Gold Silver Price: सोने-चांदी में तेज गिरावट, 29 अप्रैल के US Fed फैसले पर टिकी निगाहें

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Heatwave Alert

Heatwave Alert: गर्मी से झुलस रहा दिमाग, डॉक्टर ने दिया चौंकाने वाला बयान

मंगलवार, 28 अप्रैल 2026
Next Post
Hindustan Unilever

Hindustan Unilever : रोहित जावा होंगे कंपनी के नए MD और CEO, संजीव मेहता की लेंगे जगह

Khatron Ke Khiladi 13

Khatron Ke Khiladi 13 की टॉफी जीत सकती हैं ऐश्वर्या शर्मा, टॉप 6 में इन कंटेस्टेंट ने बनायी जगह, देखें LIST

Bhatapara Accident

Road Accident: महाराष्ट्र के रत्नागिरी में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक और रिक्शा में टक्कर, 8 लोगों की मौत

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।