मंगलवार, 26 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - प्रकाश सिंह बादल की प्रॉपर्टी करोड़ों में, अपनी कोई कार नहीं, पौने 3 करोड़ रुपए का लोन

प्रकाश सिंह बादल की प्रॉपर्टी करोड़ों में, अपनी कोई कार नहीं, पौने 3 करोड़ रुपए का लोन

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 26 अप्रैल 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
प्रकाश सिंह बादल
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

अमृतसर (The News Air) किसान और किसानी को आधुनिक बनाने की सोच रखते थे प्रकाश सिंह बादल। पहली बार सीएम बनने के बाद वह खेती से जुड़ी आधुनिक टेक्नोलॉजी की जानकारी लेने विदेश भी गए।

पंजाब के दिग्गज नेता और 5 बार प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल का परिवार करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी का मालिक है। मंगलवार शाम को मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में आखिरी सांस लेने वाले प्रकाश सिंह बादल के पास 15.12 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति थी। उन्होंने 2022 के विधानसभा चुनाव में एफिडेविट के दौरान इसका ब्योरा दिया था। एफिडेविट के मुताबिक बादल के पास 2017 में करीब 14.50 करोड़ की कुल चल-अचल संपत्ति थी। इसमें तकरीबन साढ़े 5 करोड़ की चल और 9 करोड़ 39 लाख रुपए की अचल संपत्ति थी।

राजनीति में बादल के कद का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अलावा हरियाणा-हिमाचल के तमाम बड़े नेता पहुंचे। समर्थकों का जमावड़ा इतना कि चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल का हेडक्वार्टर भी छोटा पड़ गया।

यह भी पढे़ं 👇

Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026
ED Raid Royale Estate Group

ED Raid Royale Estate Group: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चंडीगढ़-पंजाब में छापेमारी

मंगलवार, 26 मई 2026

प्रकाश सिंह बादल का पार्थिव शरीर बुधवार शाम से गुरुवार दोपहर तक उनके पैतृक गांव बादल स्थित उनकी हवेली में रखा जाएगा। गुरुवार दोपहर 1 बजे उनका संस्कार उनके खेतों में किया जाएगा। इसी जगह उनका स्मारक भी बनाया जाएगा ताकि आने वाली पीढ़ियां उनसे प्रेरणा ले सके।

ट्रैक्टर पर अपने बेटे सुखबीर के साथ प्रकाश सिंह बादल। बादल परिवार के पास खेतीबाड़ी के लिए काफी जमीन है।

ट्रैक्टर पर अपने बेटे सुखबीर के साथ प्रकाश सिंह बादल। बादल परिवार के पास खेतीबाड़ी के लिए काफी जमीन है।

बादल गांव की कोठी उन्हीं के नाम

प्रकाश सिंह बादल ने 75 साल के राजनीतिक सफर में कई उतार-चढ़ाव देखे। वर्ष 2022 में अपना आखिरी चुनाव हार गए। इस चुनाव में जमा एफिडेविट में उनकी ओर से अपनी जायदाद की डिटेल दी गई। बादल के पास पंजाब ही नहीं, राजस्थान और हरियाणा में भी जमीन है। बादल के नाम उनके गांव में 120 कनाल और राजस्थान के चक 14 एडीएस में 0.127 हेक्टेयर जमीन है। उनकी हरियाणा के रानियां में 21 कनाल 9 मरला और बालासर में 213 कनाल 15 मरला एग्रीकल्चर लैंड है।

गैर-कृषियोग्य जमीन की बात करें तो बादल के पास अपने पैतृक गांव के अलावा हरियाणा के रानियां में 5 कनाल 7 मरले, बालासर में 9 कनाल और राजस्थान के चक 14 एसडीएस में भी लैंड है। बादल गांव स्थित घर भी उन्हीं के नाम पर है।

प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव में दो एकड़ में खड़ा किन्नू का बाग उखाड़कर मैदान बनाया गया है। इसी जगह बादल की स्मारक बनाई जाएगी।

प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार के लिए उनके पैतृक गांव में दो एकड़ में खड़ा किन्नू का बाग उखाड़कर मैदान बनाया गया है। इसी जगह बादल की स्मारक बनाई जाएगी।

पौने 3 करोड़ का कर्ज, बैंक खातों में 1.39 करोड़

एफिडेविट के मुताबिक प्रकाश सिंह बादल पर पांच बरसों में 2 करोड़ 75 लाख रुपए का कर्जा भी था। उनके पास 2.49 लाख रुपए कैश था जबकि अलग-अलग बैंक खातों में 1 करोड़ 39 लाख 77 हजार 294 रुपए जमा थे। इसके अलावा बादल के पास 6 करोड़ 34 लाख 38 हजार 77 रुपए के बॉन्ड, शेयर और म्यूचुअल फंड थे।

बादल के पास तकरीबन 6 लाख रुपए का सोना भी था।

व्हीकल के नाम सिर्फ एक ट्रेक्टर

प्रकाश सिंह बादल की ओर से 2017 और 2022 के चुनाव में दिए एफिडेविट के अनुसार, उनके पास कोई कार नहीं थी। व्हीकल के नाम पर उनके पास सिर्फ एक ट्रैक्टर था जिसकी कीमत 3.89 लाख रुपए बताई गई।

बेटे-बहू के पास ज्यादा प्रॉपर्टी

प्रकाश सिंह बादल के बेटे सुखबीर और उनकी पुत्रवधु हरसिमरत कौर बादल के पास उनसे कहीं ज्यादा प्रॉपर्टी है। वर्ष 2017 के चुनाव में दिए गए एफिडेविट के अनुसार, उस समय सुखबीर बादल की प्रॉपर्टी एक अरब रुपए को पार कर चुकी थी। 2012 से 2017 के बीच सुखबीर की प्रॉपर्टी 10 करोड़ रुपए बढ़ी। वर्ष 2012 में सुखबीर बादल की कुल प्रॉपर्टी 91 करोड़ थी जो 2017 में बढ़कर 102 करोड़ हो गई। उस समय सुखबीर के पास कोई कार नहीं थी। वह सिर्फ दो ट्रैक्टर के मालिक थे। तब सुखबीर बादल पर 39 करोड़ रुपए का कर्ज था।

वर्ष ​​​​​2022 के चुनाव में सुखबीर बादल ने एफिडेविट में अपनी कुल 122.77 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की।

2022 के चुनाव में हरसिमरत कौर बादल की कुल 71.56 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्ति बताई गई।

बादल परिवार की रोडवेज, एविएशन, मीडिया, हॉस्पैटिलिटी फील्ड में कई कंपनियां हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Dantewada Naxalite Attack: छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला, जवानों को ले जा रहे वाहन पर IED अटैक

Next Post

Tejashwi Yadav: बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव के खिलाफ अहमदाबाद की कोर्ट में याचिका दायर

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Ranveer Singh Ban

Ranveer Singh Ban : Don 3 से Exit के बाद 45 करोड़ नुकसान, Film Industry ने लगाया Boycott

मंगलवार, 26 मई 2026
Yograj Singh Controversial Statement

Yograj Singh Court Setback: Court ने खारिज की अग्रिम जमानत, वेब सीरीज में विवादित टिप्पणी का मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Delhi QUAD Meet 5 Big Actions

Delhi QUAD Meet 5 Big Actions: इंडो-पैसिफिक में चीन को काउंटर करने की बड़ी रणनीति

मंगलवार, 26 मई 2026
ED Raid Royale Estate Group

ED Raid Royale Estate Group: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में चंडीगढ़-पंजाब में छापेमारी

मंगलवार, 26 मई 2026
Chandigarh Airport New Flights

Chandigarh Airport New Flights: 1 जून से Pune-Bangalore के लिए शुरू होंगी नई उड़ानें

मंगलवार, 26 मई 2026
Jalandhar Petrol Pump Fire

Jalandhar Petrol Pump Fire: तीसरी बार लगी आग, नौजवान की बहादुरी से बचा बड़ा हादसा

मंगलवार, 26 मई 2026
Next Post
Tejashwi Yadav

Tejashwi Yadav: बिहार के डिप्टी CM तेजस्वी यादव के खिलाफ अहमदाबाद की कोर्ट में याचिका दायर

KCC

KCC लोन में तेज उछाल बैंकिंग सेक्टर के लिए बड़ा खतरा बन सकता है

Nasa

Nasa की पिक्‍चर ऑफ द डे! जमीं पर उतर आया चांद, कहां और किसने खींची तस्‍वीर? जानें

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।