बुधवार, 29 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - बदल गए हैं इनकम टैक्स के सेक्शन 80G के तहत टैक्स-बेनेफिट क्लेम करने के नियम, जानिए नए नियम के बारे में

बदल गए हैं इनकम टैक्स के सेक्शन 80G के तहत टैक्स-बेनेफिट क्लेम करने के नियम, जानिए नए नियम के बारे में

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 25 अप्रैल 2023
in Breaking News, NEWS-TICKER, बिज़नेस
A A
0
इनकम टैक्स
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

सरकार ने चैरिटी पर टैक्स बेनेफिट (tax benefit on donation) क्लेम करने के नियमों को सख्त बना दिया है। मान्यताप्राप्त चैरिटेबल इंस्टीट्यूशंस या एनजीओ को दिए गए डोनेशन पर टैक्स बेनेफिट का दावा किया जा सकता है। इनकम टैक्स एक्ट, 1961 के सेक्शन 80G (Section 80G of Income Tax Act) के तहत यह टैक्स बेनेफिट मिलता है। अब इस सेक्शन के तहत टैक्स बेनेफिट का दावा करने के नियम को सरकार ने बदल दिया है। अब इसके लिए TDS जैसा सर्टिफिकेट जरूरी होगा। इस सर्टिफिकेट को आपको इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ई-फाइलिंग पोर्टल से डाउनलोड करना पड़ेगा। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

क्या है नया प्रावधान?

सेक्शन 80जी के नए प्रावधान के मुताबिक, डोनेशन सर्टिफिकेट को डोनेशन का प्रूफ माना जाएगा। इसे इनकम टैक्स के पोर्टल से डाउनलोड करना होगा। पहले डोनेशन पर टैक्स बेनेफिट क्लेम करने के लिए इस सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं पड़ती थी। यह नियम फाइनेंशियल ईर 2020-21 तक लागू था। तब जिस संस्थान को डोनेशन किया जा रहा है, उसकी तरफ से जारी की गई रसीद की मदद से टैक्स बेनेफिट का क्लेम किया जा सकता था। उसके बाद सरकार ने इस नियम को बदल दिया।

डोनेशन सर्टिफिकेट डाउनलोड करना होगा

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने टैक्स बेनेफिट क्लेम करने सहित दूसरे तरह के फायदे उठाने के नियमों को ऑनलाइन कर दिया है। अब सेक्शन 80जी के तहत डोनेशन पर टैक्स-बेनेफिट क्लेम करने के प्रोसेस को भी ऑनलाइन बनाया गया है। अब चैरिटेबल इंस्टीट्यूशंस को मिले डोनेशन को टैक्सपेयर्स की तरफ किए जाने वाले क्लेम से मैच कराया जाता है। इसके लिए चैरिटेबल इंस्टीट्यूशन या एनजीओ के लिए एक फाइनेंशियल ईयर में मिले सभी डोनेशन का स्टेटमेंट इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर डालना जरूरी है। इसके अलावा उसे चैरिटी करने वाले व्यक्ति को अलग से सर्टिफिकेट जारी करना जरूरी है।

यह भी पढे़ं 👇

Pritpal Singh

रुस्तम-ए-हिन्द पहलवान प्रीतपाल फगवाड़ा ‘आप’ में शामिल

बुधवार, 29 अप्रैल 2026
Watermelon Death Mumbai

Watermelon Death Mumbai: तरबूज खाने से 4 लोगों की मौत! क्या है पूरा सच?

बुधवार, 29 अप्रैल 2026
Nepal Crisis

Nepal Crisis: PM Balen Shah पर संकट! 2 इस्तीफे, भारत से तनाव

बुधवार, 29 अप्रैल 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में होगा बड़ा बदलाव, पहली बैठक में उठे ये मुद्दे

बुधवार, 29 अप्रैल 2026

31 मई से पहले डोनेशन स्टेटमेंट फाइल करना होगा

चैरिटी लेने वाले इंस्टीट्यूशन या एनजीओ को फॉर्म 10BD में स्टेटमेंट ऑफ डोनेशन फाइल करना पड़ता है। इसे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के ई-फाइलिंग पोर्टल पर इलेक्ट्रॉनिकली फाइल करना जरूरी है। इसे हर फाइनेंशियल ईयर में 31 मई से पहले इंस्टीट्यूशन या एनजीओ के लिए स्टेटमेंट ऑफ डोनेशन फाइल कर देना जरूरी है।

उदाहरण की मदद से समझें

इसे हम एक उदाहरण की मदद से आसानी से समझ सकते हैं। मान लीजिए आप मान्यता प्राप्त एक संस्थान को 1 अगस्त, 2022 को 1 लाख रुपये का डोनेशन करते हैं। यह डोनेशन फाइनेंशियल ईयर 2022-23 में किया जाता है। डोनेशन पाने वाली कंपनी को इसका स्टेटमेंट इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की वेबसाइट पर 31 मई, 2023 तक कर देना होगा। जब आप फाइनेंशियल ईयर 2022-23 का अपना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करेंगे तो आपको डोनेशन सर्टिफिकेट के बारे में पूरी जानकारी देनी होगी। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आपकी तरफ से दी गई जानकारी को इंस्टीट्यूशन की तरफ से फाइल किए गए स्टेटमेंट ऑफ डोनेशन से मैच कराएगा। इसके मैच करने के बाद ही टैक्स बेनेफिट का आपके क्लेम को एप्रूवल मिलेगा।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

‘Saas Bahu Aur Flamingo’ Trailer Release: ‘सास बहू और फ्लेमिंगो’ का ट्रेलर आउट, इस गंदे धंधे में लिप्त नजर आई डिंपल कपाड़िया

Next Post

Saas Bahu Aur Flamingo के लिए पहली पसंद नहीं थीं डिंपल कपाड़िया, इस एक्ट्रेस को लेना चाहते थे होमी अदजानिया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Pritpal Singh

रुस्तम-ए-हिन्द पहलवान प्रीतपाल फगवाड़ा ‘आप’ में शामिल

बुधवार, 29 अप्रैल 2026
Watermelon Death Mumbai

Watermelon Death Mumbai: तरबूज खाने से 4 लोगों की मौत! क्या है पूरा सच?

बुधवार, 29 अप्रैल 2026
Nepal Crisis

Nepal Crisis: PM Balen Shah पर संकट! 2 इस्तीफे, भारत से तनाव

बुधवार, 29 अप्रैल 2026
8th Pay Commission

8th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों की सैलरी में होगा बड़ा बदलाव, पहली बैठक में उठे ये मुद्दे

बुधवार, 29 अप्रैल 2026
Kallanai Dam

Kallanai Dam: 2000 साल पुराना भारत का यह डैम आज भी करता है काम

बुधवार, 29 अप्रैल 2026
Weather Alert India

Weather Alert India: दिल्ली-NCR में बारिश! 13 राज्यों में मौसम अलर्ट जारी

बुधवार, 29 अप्रैल 2026
Next Post
Saas Bahu Aur Flamingo

Saas Bahu Aur Flamingo के लिए पहली पसंद नहीं थीं डिंपल कपाड़िया, इस एक्ट्रेस को लेना चाहते थे होमी अदजानिया

Karnataka Election 2023

Karnataka Election 2023: मैसूर में प्रियंका गांधी ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- बोम्मई सरकार ने कर्नाटक के लोगों को...

iPhone

सेकेंड हैंड  iPhone की बिक्री में 16 प्रतिशत की बढ़ोतरी, सैमसंग को लगा झटका

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।