LIVE | ...
शुक्रवार, 19 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - सस्ती दरों पर रेत मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री ने पांच जिलों की 20 खदानें लोगों को किए समर्पित

सस्ती दरों पर रेत मुहैया कराने के लिए मुख्यमंत्री ने पांच जिलों की 20 खदानें लोगों को किए समर्पित

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023
in Breaking News, पंजाब
A A
0
bhagwant mann
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
  • पिट हैड से 5.50 रुपए प्रति क्यूबिक फुट रेत यकीनी बनाने के लिए पंजाब में 55 सार्वजनिक खदानें हुई कार्यशील
  • सार्वजनिक खदानों से न सिर्फ़ लोगों को सस्ती दरों पर रेत मिलेगी, बल्कि कई नौजवानों को प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर रोज़गार मुहैया हुआ
  • पिछली सरकारों ने अपने बदइंतज़ामी वाले शासन के दौरान राज्य की लूट के लिये हर तरह के माफिये के साथ मिलीभुगत की

मोगा, 21 अप्रैल (The News Air) राज्य में लोगों को सस्ती दरों पर रेत और बजरी मुहैया कराने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को पाँच जिलों की 20 और सार्वजनिक खदानें लोगों को समर्पित की जिससे रेत की पिट हैड सेमत 5.50 रुपए प्रति क्यूबिक फुट यकीनी बनाई जा सके।

मुख्यमंत्री ने ज़िला मोगा के गाँव संघेड़ा में पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुये कहा कि सार्वजनिक खदानें शुरू करने के तीसरे पड़ाव के अंतर्गत अब लुधियाना, फ़िरोज़पुर, मोगा, होशियारपुर और एस. बी. एस. नगर जिलों की 20 नयी खदानें शुक्रवार को कार्यशील हुई, जिससे राज्य भर में चल रही सार्वजनिक खदानों की संख्या बढ़ कर 55 हो गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार जल्द पंजाब भर में 150 सार्वजनिक खदानों को कार्यशील करेगी। भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार ने पिछली सरकारों में बढ़े- फूले रेत माफिये की जड़ काट दी है जिससे लोगों को सस्ती दरों पर रेत मुहैया हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब इन सार्वजनिक खदानों पर 5.50 रुपए प्रति क्यूबिक फुट रेत की बिक्री की जायेगी, जिससे राज्य के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि इन खदानों में केवल हाथों से ही रेत की खुदाई करने की अनुमति होगी, जबकि मशीनों के द्वारा खुदाई का कार्य नहीं किया जा सकेगा। भगवंत मान ने कहा कि अब तक राज्य की 35 सार्वजनिक खदानों के द्वारा 5.82 लाख मीट्रिक टन रेत की खरीद लोगों की तरफ से की जा चुकी है और 20 नयी खदानें शुरू होने से 18.29 लाख मीट्रिक टन रेत लोगों को मुहैया होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन खदानों से सस्ती रेत ही नहीं मिलेगी, बल्कि प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष ढंग से नौजवानों के लिए रोज़गार के मौके पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि इन खदानों की शुरुआत से लेकर अब तक 5 करोड़ रुपए इन खदानों में मज़दूरी करने वाले लोगों की तरफ से कमाया जा चुका है। भगवंत मान ने यह भी कहा कि इन खदानों से सिर्फ़ ग़ैर-व्यापारिक प्रोजेक्टों के लिए ही रेत की खरीद की जा सकेगी।

यह भी पढे़ं 👇

Banking Mis-Selling

बड़ा फैसला! Banking Mis-Selling पर RBI सख्त, बैंकों को दिया अल्टीमेटम

शुक्रवार, 19 जून 2026
Internet Hijack

चौंकाने वाला खुलासा! BGP Hacking से Internet Hijack, Telegram CEO की चेतावनी

शुक्रवार, 19 जून 2026
Nepal Tea Crisis

बड़ा संकट! Nepal Tea Crisis में फंसे 3000 किसान, भारत के नए नियम बने वजह

शुक्रवार, 19 जून 2026
june_19_history

19 जून का History: Juneteenth से लेकर Pablo Escobar तक, जानें बड़ी घटनाएं

शुक्रवार, 19 जून 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि रेत की बिक्री सूरज डूबने तक ही होगी और हर सार्वजनिक माइनिंग वाली जगह पर रेत की निकासी रैगूलेट करने के लिए एक सरकारी अधिकारी हमेशा मौजूद रहेगा। राज्य में रेत माफिया पैदा करने और उनके संरक्षण के लिए पिछली सरकारों की आलोचना करते हुये उन्होंने कहा कि इन लोगों को इस मुद्दे पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। भगवंत मान ने कहा कि हर कोई जानता है कि इन नेताओं की अपने लंबे कुशासन के दौरान राज्य की अंधाधुंध लूट करने वाले माफिये के साथ सीधी मिलीभुगत थी।
राज्य की वित्तीय हालत फिर राह पर आने का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि रेत माफिया, जिसको पिछली सरकार के नेताओं की सरप्रस्ती प्राप्त थी, के विरुद्ध कार्यवाही शुरू की गई जिससे लोगों को सस्ती दरों पर रेत मिलना यकीनी बनाया जा सके। भगवंत मान ने कहा, “पहले रेत महंगी भाव पर मिलती थी जबकि नशा बाज़ार में आसानी से मिल जाते थे।“ उन्होंने कहा कि पिछली सरकारों ने लोक भलाई को नजरअन्दाज किया परन्तु उनकी सरकार लोगों को बिना किसी मुश्किल के सेवाएं प्रदान करने और सरकारी खजाने की लूट रोकने के लिए पूरी तनदेही के साथ काम कर रही है।
राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार की वचनबद्धता ज़ाहिर करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार के अथक यत्नों स्वरूप पंजाब को जन हितैषी फ़ैसले लेकर वित्तीय घाटे से वित्तीय लाभ वाले राज्य के तौर पर तबदील किया गया जिससे राज्य की छिन चुकी शान बहाल होगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने रेत माफिये के ख़ात्मे के लिए कई साहसी फ़ैसले लिए हैं जिससे लोगों को सस्ती रेत मिलनी यकीनी बनाई जा सके क्योंकि यह माफिया पिछले समय में मनमानियां करता था। भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार ने गारंटी को पूरा किया है और अब इन सार्वजनिक खदानों पर सिर्फ़ 5. 50 रुपए में रेत बिक रही है, जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछली सरकारों की हर माफिये के साथ मिलीभुगत थी जिसने अपने लंबे कुशासन के दौरान राज्य को दोनों हाथों लूटा। उन्होंने कहा कि किसी भी दाग़ी व्यक्ति को उनकी सरकार के अधीन किसी भी स्रोत से ग़ैर-कानूनी ढंग से पैसा इकट्ठा करने की इजाज़त नहीं दी जायेगी। भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार राज्य के लोगों की भलाई और लोगों की खुशहाली के लिए हर फ़ैसला करेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने भ्रष्टाचार के विरुद्ध कोई लिहाज़ न बरतने की नीति अपनाई हुई है और भ्रष्टाचार करने वाले हर व्यक्ति चाहे कोई भी रुतबा रखते हो, के विरुद्ध हरगिज़ कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने कहा कि यदि कोई भी भ्रष्टाचार में शामिल पाया गया तो उसके खि़लाफ़ सख़्त कार्यवाही की जायेगी। भगवंत मान ने कहा कि किसी को भी जनता का सरमाया लूटने की इजाज़त नहीं दी जायेगी।
इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर भी थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

आसमान में कैसे फट गया दुनिया का सबसे ताकतवर रॉकेट, देखें वीडियो

Next Post

लोगों को लूट से बचाने के लिए उठाया कदम

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Banking Mis-Selling

बड़ा फैसला! Banking Mis-Selling पर RBI सख्त, बैंकों को दिया अल्टीमेटम

शुक्रवार, 19 जून 2026
Internet Hijack

चौंकाने वाला खुलासा! BGP Hacking से Internet Hijack, Telegram CEO की चेतावनी

शुक्रवार, 19 जून 2026
Nepal Tea Crisis

बड़ा संकट! Nepal Tea Crisis में फंसे 3000 किसान, भारत के नए नियम बने वजह

शुक्रवार, 19 जून 2026
june_19_history

19 जून का History: Juneteenth से लेकर Pablo Escobar तक, जानें बड़ी घटनाएं

शुक्रवार, 19 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 19 जून 2026
IMD Weather Forecast

IMD Weather Forecast: Southwest Monsoon में देरी, Heat Wave का अलर्ट

शुक्रवार, 19 जून 2026
Next Post

लोगों को लूट से बचाने के लिए उठाया कदम

Salute to martyrs & heart goes out to families of 5 brave soldiers

शहीद सैनिकों के परिवार के एक मैंबर को सरकारी नौकरी और एक करोड़ रुपए देने का ऐलान

Satya-Pal-Malik

BIG BREAKING: पूर्व राज्यपाल Satyapal Malik को CBI का समन, जानिए RSS नेता और 300 करोड़ रुपये की रिश्वत कनेक्शन ?

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।