LIVE | ...
गुरूवार, 6 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - UPI Payment Charges: ₹2000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर लग सकता है चार्ज, सरकार ला रही कानून में बदलाव

UPI Payment Charges: ₹2000 से ज्यादा के UPI ट्रांजैक्शन पर लग सकता है चार्ज, सरकार ला रही कानून में बदलाव

Payment and Settlement System Act 2007 में संशोधन का प्रस्ताव, MDR चार्ज लगाने का अधिकार सरकार के पास, छोटे व्यापारियों को मिल सकती है छूट

Ajay Kumar by Ajay Kumar
गुरूवार, 6 अगस्त 2026
in Breaking News, NEWS-TICKER, काम की बातें, राष्ट्रीय
A A
0
UPI Charges
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

UPI Payment Charges Above 2000: आजकल काफी चर्चा चल रही है कि सरकार बहुत जल्द UPI Payment पर भी चार्जेस लगा सकती है। खासकर ₹2000 से ज्यादा के ट्रांजैक्शन पर। अभी तक लंबे समय से आप जो भी UPI पेमेंट करते आए हो, बिना सोचे-समझे जिसको ट्रांसफर करना हो कर देते हैं – बिना कोई चार्ज के।

लेकिन ध्यान रखिएगा, कोई भी सर्विस अगर आप इस्तेमाल करते हो तो उसके पीछे पूरा एक तंत्र काम कर रहा होता है। पूरा सिस्टम वर्क कर रहा होता है, जिसका कॉस्ट लगता है। और वह कॉस्ट अभी तक डायरेक्टली कस्टमर से नहीं लिया जा रहा था। लेकिन अब सरकार कानून में बदलाव कर रही है।

🔍 यह भी पढ़ें- RBI ने Paytm Payments Bank का लाइसेंस किया रद्द, High Court में होगी Winding Up

क्या है पूरा मामला?

सरकार ने Payment and Settlement System Act, 2007 में अमेंडमेंट प्रपोज किया है। देखा जाए तो जब से UPI 2016 से लागू हुआ है, यह अब तक का सबसे बड़ा डेवलपमेंट आप कह सकते हैं।

इससे होगा क्या कि केंद्र सरकार के पास पावर आ जाएगी कि वो आगे फ्यूचर में जो MDR (Merchant Discount Rate) है, वो कौन चार्जेस लगाएगा, कितना चार्जेस लगाएगा – रुपए डेबिट कार्ड के ट्रांजैक्शन के ऊपर, UPI के ऊपर – ये सारी चीजों के ऊपर एक प्रकार से जो कंट्रोल है, सरकार बेसिकली जो लीगल है, लीगल तरीका है वो उसके थ्रू जाना चाहती है।

यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि सरकार कानून के अंदर बदलाव करना चाहती है ताकि फ्यूचर में जो भी बदलाव करना है वो आसानी से कर सके।

🔍 यह भी पढ़ें- UPI Digital Payment System: कैश से QR Code तक, बड़ा बदलाव कैसे आया

UPI फ्री नहीं है – असली सच्चाई

समझिए कि जब भी आप UPI पेमेंट करते हो – चाहे आप अपने किसी फ्रेंड को कर रहे हो, रिश्तेदार को कर रहे हो या फिर मार्केट में जाकर स्कैन कर रहे हैं – जब भी आप यह पेमेंट करते हैं तो यहां पर बहुत सारे इंस्टीट्यूशंस एक साथ काम करते हैं ताकि आपका ट्रांजैक्शन सक्सेसफुल हो सके:

  • आपका बैंक
  • मर्चेंट का बैंक (दुकानदार जिससे आप खरीदारी कर रहे हैं)
  • NPCI (National Payments Corporation of India)
  • पेमेंट ऐप्स (Google Pay, PhonePe, Paytm, BHIM आदि)
  • साइबर सिक्योरिटी सिस्टम
  • फ्रॉड मॉनिटरिंग सिस्टम
  • डेटा सेंटर्स

अगर गौर करें तो यहां पर जो इंफ्रास्ट्रक्चर कॉस्ट है वो हजारों करोड़ में जाता है हर साल। क्यों? ताकि आप UPI पेमेंट कर सकें।

💡 यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर और DA पर नया फॉर्मूला तैयार

पहले क्या व्यवस्था थी?

2020 जनवरी से (कोविड के जस्ट पहले से) सरकार ने UPI ट्रांजैक्शंस को बढ़ावा देने के लिए, रुपए डेबिट कार्ड को बढ़ावा देने के लिए – जो भी इसके ऊपर चार्जेस लगते थे उसको खत्म कर दिया। उसे हम कहते थे Merchant Discount Rate (MDR)।

तो उसकी वजह से क्या हुआ? अल्टीमेटली ये जो पैसा है वो कौन बेयर कर रहा है? क्योंकि कस्टमर से तो वो पैसा लिया नहीं जा रहा था।

यह भी पढे़ं 👇

Kidney Disease India

Kidney Disease India: ₹10 की पेनकिलर से ₹40,000 के डायलिसिस तक का सफर, क्यों 40 की उम्र से पहले खो रहे हैं भारतीय अपनी किडनी

गुरूवार, 6 अगस्त 2026
Shakib Al Hasan House Attack

Shakib Al Hasan House Attack: हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद शाकिब के घर पर पेट्रोल बम से हमला

गुरूवार, 6 अगस्त 2026
Father Last Rites Video Call

Father Last Rites Video Call: ‘हमारे पास समय नहीं’, तीन बेटियों ने वीडियो कॉल पर देखा पिता का अंतिम संस्कार

गुरूवार, 6 अगस्त 2026
Sri Harmandir Sahib Live

Sri Harmandir Sahib Live: 1000+ प्लेटफॉर्म्स पर गुरबाणी प्रसारण, SGPC ने बदला रुख

गुरूवार, 6 अगस्त 2026

दिलचस्प बात यह है कि इसके पीछे जो बैंक्स हैं, जो पेमेंट सर्विस प्रोवाइडर्स हैं और इसके अलावा सरकार भी क्या कर रही थी? हर साल यहां पर कुछ सब्सिडी दे रही थी। कुछ करोड़ों रुपए यहां पर सरकार अलग से साइड कर देती थी ताकि जो भी कॉस्ट बेयर करना है उसमें सरकार की भी हिस्सेदारी हो।

UPI इतना सक्सेसफुल क्यों हुआ?

सबसे बड़ा कारण था:

1. सभी कस्टमर्स के लिए फ्री
जो कस्टमर्स हैं देश भर में, उनके ऊपर कोई चार्ज नहीं लगेगा।

2. कोई भी इस्तेमाल कर सकता है
जरूरी नहीं कि आप बहुत ज्यादा पढ़े-लिखे हो। सिंपल सा आपके पास स्मार्टफोन होना चाहिए। अब तो बेसिक फोन से भी कर सकते हो। ऑफलाइन UPI भी आ गया।

3. इंस्टेंट सेटलमेंट
तुरंत दुकानदार को पता होना चाहिए कि पैसा डेबिट हो गया, उसके पास आ गया।

4. यूनिवर्सली एक्सेप्टेबल
जितने भी बैंक्स हैं हमारे देश में, वो इंटरकनेक्टेड हो गए इससे।

5. सरकारी पुश
डिजिटल इंडिया, जनधन योजना, आधार – सब कुछ इंटरकनेक्टेड हो गया।

MDR क्या है? सिंपल भाषा में

Merchant Discount Rate (MDR) एक फी होता है, एक चार्ज होता है जो मर्चेंट के ऊपर लगाया जाता है – ना कि कस्टमर के ऊपर।

उदाहरण:
मान लो आप किसी दुकान पर गए, ₹500 का सामान खरीदा। आपने ₹500 ही उसको पे किया। लेकिन दुकानदार के अकाउंट में क्या ₹500 आए?

नहीं। अगर MDR 0.3% है तो उसे मिलेगा सिर्फ ₹498.50। बीच का ₹1.50 बेसिकली चार्ज है जो इश्युइंग बैंक, एक्वायरिंग बैंक, पेमेंट नेटवर्क – इन सबमें आपस में डिस्ट्रीब्यूट हो जाता है।

ट्रांजैक्शन राशिMDR (मान लो 0.3%)मर्चेंट को मिलेगाकटा हुआ चार्ज
₹5000.3%₹498.50₹1.50
₹20000.3%₹994.00₹6.00
₹10,0000.3%₹9,970₹30
क्रेडिट कार्ड vs UPI में MDR

क्रेडिट कार्ड पर:
अक्सर आपने देखा होगा जब भी आप क्रेडिट कार्ड से स्वाइप करते हो तो दुकानदार कहता है: “सर, प्लीज क्रेडिट कार्ड से मत करिए, हमारे ऊपर 2% चार्ज लग जाएंगे।”

मान लो आप ₹50,000 का टीवी लेने गए और क्रेडिट कार्ड से purchase किया तो मर्चेंट को सिर्फ ₹49,000 ही मिलेगा (अगर 2% MDR है)।

UPI पर:
2019 के यूनियन बजट में सरकार ने कहा कि हम चाहते हैं कि देश भर में UPI और रुपए डेबिट कार्ड ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल हो। इसलिए सरकार ने कहा कि हम अपनी तरफ से कुछ रुपए सब्सिडी देंगे ताकि कस्टमर से इसका कोई चार्ज ना लगे।

UPI की सफलता – आंकड़ों में

जुलाई 2024 में 29.9 लाख करोड़ रुपए का ट्रांजैक्शन हुआ है – यानी ऑलमोस्ट 30 लाख करोड़।

टोटल नंबर ऑफ ट्रांजैक्शंस: 23.66 बिलियन ट्रांजैक्शंस।

समझने वाली बात यह है कि इतने बड़े स्केल पर दुनिया में शायद किसी और देश में ऐसा नहीं होता। यह सबसे बड़ा प्लेटफॉर्म बन चुका है दुनिया में ट्रांजैक्शंस करने का।

प्रॉब्लम क्या है? Sustainability का सवाल

अब तो ये बढ़ता जा रहा है। कई एक्सपर्ट्स का मानना है कि आगे आने वाले समय में ये और ज्यादा ग्रो करेगा। 10 गुना और ज्यादा ग्रो कर जाएगा।

लेकिन प्रॉब्लम ये है – इसका कॉस्ट कौन बेयर करेगा?

  • बैंक्स को तो पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर पे इन्वेस्ट करना है – सर्वर, क्लाउड इंफ्रास्ट्रक्चर, साइबर सिक्योरिटी
  • जो पेमेंट ऐप्स हैं (Google Pay, Paytm) वो भी हैवीली इन्वेस्ट करते हैं – मर्चेंट ऑनबोर्ड करते हैं, QR कोड deploy करते हैं
  • सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, टेक्निकल सपोर्ट

बिना चार्जेस के ये कैसे चीजें सर्वाइव कर पाएंगी?

अब क्या बदलाव हो रहा है?

अभी जो करंट लॉ है उसमें ये कहा गया है कि कुछ स्पेसिफिक ट्रांजैक्शन में (जैसे UPI, रुपए वाला ट्रांजैक्शन) उसमें जीरो MDR लगेगा।

लेकिन अब यहां पर सरकार ने इसमें चेंजेस किया है और इस चेंज के तहत सरकार को फ्लेक्सिबिलिटी मिल जाएगी:

  • कौन से पेमेंट सिस्टम के ऊपर चार्ज लगा सकते हैं
  • किस तरह के ट्रांजैक्शंस के ऊपर MDR चार्ज लगा सकते हैं
  • कौन से मर्चेंट्स को एक्जेंप्ट कर सकते हैं

दिलचस्पी बात यह है कि अभी ये जो बिल में चेंजेस किए जा रहे हैं, इसमें ऐसा नहीं है कि ये बोला जा रहा है कि अभी हम तुरंत MDR चार्जेस लगा देंगे। नहीं, ऐसा नहीं है।

बेसिकली इससे सरकार को पावर मिल रही है ताकि फ्यूचर में कभी भी ये चीज कर सकती है सरकार।

किन पर लगेगा चार्ज? कौन होगा अफेक्ट?

यही बोला जा रहा है कि अगर चार्जेस लगेंगे भी तो:

छूट मिल सकती है:

  • छोटे मर्चेंट्स (लोकल ग्रोसरी शॉप, सब्जी विक्रेता)
  • ₹2000 तक के ट्रांजैक्शन – इस पे कोई चार्ज नहीं लगेगा
  • P2P ट्रांजैक्शन (दोस्त-रिश्तेदारों को भेजे गए पैसे) – चाहे वो ₹10 हो, ₹500 हो या ₹1 लाख हो

चार्ज लग सकता है:

  • ₹2000 से ऊपर के ट्रांजैक्शन पर
  • बड़े मर्चेंट्स पर (जिनका टर्नओवर हाई होता है)
RBI गवर्नर ने क्या कहा?

हाल ही में RBI की Monetary Policy Committee की रिपोर्ट में मीडिया पर्सन्स ने पूछा संजय मल्होत्रा जी (RBI गवर्नर) से कि आपको क्या लगता है कि UPI ट्रांजैक्शन का कॉस्ट कौन बेयर करेगा – कस्टमर या बैंक?

संजय मल्होत्रा जी का कहना था: “देखिए, अभी ये स्पेकुलेशन है। अभी तो लेजिसलेशन हो रहा है, चेंजेस हो रहे हैं कानून में। डिजिटल पेमेंट इंफ्रास्ट्रक्चर को सस्टेनेबल बनाने के लिए कुछ ना कुछ चार्जेस तो लगने चाहिए। अब वो चार्जेस सरकार बेयर करेगी, बैंक बेयर करेगा या पब्लिक बेयर करेगी – यह समय बताएगा।”

आम आदमी पर क्या असर?

अगर ये लागू होता है तो:

  • छोटी खरीददारी (₹2000 तक) – कोई असर नहीं
  • दोस्तों-परिवार को पैसे भेजना – कोई असर नहीं
  • बड़ी खरीददारी (₹2000 से ऊपर) – थोड़ा चार्ज लग सकता है

लेकिन राहत की बात यह है कि सरकार अभी सिर्फ कानूनी ढांचा तैयार कर रही है। अभी तुरंत कोई चार्ज नहीं लगने वाला।


मुख्य बातें (Key Points)

  • सरकार Payment and Settlement System Act, 2007 में संशोधन ला रही है
  • ₹2000 से ऊपर के UPI ट्रांजैक्शन पर चार्ज लग सकता है
  • छोटे व्यापारी और P2P ट्रांजैक्शन को छूट मिल सकती है
  • जुलाई 2024 में 30 लाख करोड़ रुपए का UPI ट्रांजैक्शन हुआ
  • RBI गवर्नर ने कहा डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए सस्टेनेबल मॉडल जरूरी

FAQ – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
प्रश्न 1: क्या अभी UPI पर चार्ज लगना शुरू हो गया है?

नहीं, अभी सरकार सिर्फ कानून में बदलाव कर रही है। कोई तुरंत चार्ज नहीं लगने वाला।

प्रश्न 2: ₹2000 से कम के ट्रांजैक्शन पर क्या होगा?

स्पेकुलेशन के अनुसार, ₹2000 तक के ट्रांजैक्शन फ्री रह सकते हैं।

प्रश्न 3: दोस्तों को पैसे भेजने पर चार्ज लगेगा?

नहीं, P2P (Person to Person) ट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज नहीं लगने की संभावना है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Shakib Al Hasan House Attack: हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद शाकिब के घर पर पेट्रोल बम से हमला

Next Post

Kidney Disease India: ₹10 की पेनकिलर से ₹40,000 के डायलिसिस तक का सफर, क्यों 40 की उम्र से पहले खो रहे हैं भारतीय अपनी किडनी

Ajay Kumar

Ajay Kumar

पत्रकारिता में एक दशक से अधिक का ठोस अनुभव रखने वाले अजय कुमार 'शोर से ज़्यादा सार' की पत्रकारिता पर दृढ़ विश्वास करते हैं। वर्तमान में वे The News Air में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वे समाचारों की रणनीति, लेखन, तथ्य-सत्यापन (Fact-Checking) और सटीक प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं।पत्रकारिता का सफर और अनुभव - अजय कुमार का करियर ग्राउंड ज़ीरो की रिपोर्टिंग से लेकर न्यूज़ डेस्क के कुशल प्रबंधन तक विस्तृत है। The News Air में पिछले 3 वर्षों से नेतृत्व करने से पहले, उन्होंने 'दैनिक जागरण' और 'सिटी न्यूज़' जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दी हैं। पत्रकारिता में उनकी मजबूत शैक्षणिक पृष्ठभूमि ने उनके काम करने के तरीके को बेहद व्यावहारिक और तथ्य-आधारित बनाया है।विशेषज्ञता और कार्यक्षेत्र (Expertise & Beats) - वे जटिल राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों को सरल भाषा, स्पष्ट तथ्यों और निष्पक्ष तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं। उनकी पत्रकारिता की मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है:राजनीतिक कवरेज: लोकसभा चुनावों और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की ग्राउंड और डेस्क रिपोर्टिंग।कानूनी और संसदीय खबरें: संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों की नियमित और रियल-टाइम कवरेज।खोजी पत्रकारिता: ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ रिपोर्टिंग के जरिए अंदरूनी खबरों की पड़ताल।विश्वसनीयता और डिजिटल योगदान (Trust & Authority) - सटीक और प्रामाणिक ख़बरों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता उन्हें पाठकों के बीच एक विश्वसनीय पत्रकार बनाती है। डिजिटल न्यूज़ इकोसिस्टम को बेहतर बनाने और फेक न्यूज़ से लड़ने की दिशा में, अजय कुमार गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

Related Posts

Kidney Disease India

Kidney Disease India: ₹10 की पेनकिलर से ₹40,000 के डायलिसिस तक का सफर, क्यों 40 की उम्र से पहले खो रहे हैं भारतीय अपनी किडनी

गुरूवार, 6 अगस्त 2026
Shakib Al Hasan House Attack

Shakib Al Hasan House Attack: हसीना की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद शाकिब के घर पर पेट्रोल बम से हमला

गुरूवार, 6 अगस्त 2026
Father Last Rites Video Call

Father Last Rites Video Call: ‘हमारे पास समय नहीं’, तीन बेटियों ने वीडियो कॉल पर देखा पिता का अंतिम संस्कार

गुरूवार, 6 अगस्त 2026
Sri Harmandir Sahib Live

Sri Harmandir Sahib Live: 1000+ प्लेटफॉर्म्स पर गुरबाणी प्रसारण, SGPC ने बदला रुख

गुरूवार, 6 अगस्त 2026
ed

Punjab ED Raid: पटियाला में प्रॉपर्टी डीलर की रिहाइश पर ED की छापेमारी, रातभर चली जांच

गुरूवार, 6 अगस्त 2026
Arvind Kejriwal

Arvind Kejriwal Social Media: भारत में केजरीवाल का अकाउंट ब्लॉक, Meta से मांगा स्पष्टीकरण

गुरूवार, 6 अगस्त 2026
Next Post
Kidney Disease India

Kidney Disease India: ₹10 की पेनकिलर से ₹40,000 के डायलिसिस तक का सफर, क्यों 40 की उम्र से पहले खो रहे हैं भारतीय अपनी किडनी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।