NCERT Preparation Strategy UPSC: आप में से जितने भी UPSC के एस्पिरेंट्स हैं— चाहे आप तैयारी कर चुके हैं या फिर आप अगले साल एग्जाम देने वाले हैं या फिर आप UPSC देने की सोच रहे हैं— आप सबको एक बात तो एकदम क्रिस्टल क्लियर पता होगा कि जब आप शुरुआत करते हो UPSC की, उसकी प्रिपरेशन की, तो उसमें NCERT यह सबसे ज्यादा मायने रखता है।
यहीं से जितने भी एस्पिरेंट्स हैं, वह शुरुआत करते हैं और धीरे-धीरे करते-करते एडवांस बुक्स पर जाते हैं।
🔍 यह भी पढ़ें- May 3 History: Lady Gaga के रिकॉर्ड Concert से लेकर जानें इतिहास की 10 बड़ी घटनाएं
लेकिन असली सवाल यह है: NCERT को Approach कैसे करें?
काफी सारा कंफ्यूजन होता है कि:
- क्या NCERT को 6th से लेकर एक साथ धड़ल्ले से पढ़ा जाए सारे Subjects को?
- या फिर एक Subject को पकड़ा जाए—6th, 7th Class से लेकर 12th तक?
- पढ़ा कैसे किया जाए?
- कौन सा तरीका बेनिफिट देता है?
- हर एक के प्रॉज एंड कॉन्स (Advantages-Disadvantages) कौन से हैं?
ये सारी चीजें मैं आपसे डिस्कस करूंगा इस गाइड में। कैसे Study IQ आपको इसमें हेल्प कर सकता है, वो सब कुछ हम जानेंगे।
🔍 यह भी पढ़ें- NCERT vs Supreme Court: Class 8 की किताब में ‘Judiciary में Corruption’ Chapter पर भड़के CJI Suryakant
2026 का Prelims: Hard Work ≠ Success
देखिए, सबसे पहले तो एक रियलिटी चेक। जो Prelims हुआ है 2026 का, उसमें एक बात एकदम क्लियर हो गई है कि सिर्फ हार्ड वर्क से काम नहीं चलेगा कि बहुत ज्यादा मेहनत कर लिए। जितना ज्यादा घंटा पढ़ेगा वह निकाल लेगा। ऐसा नहीं है।
यहां पर जो गैप है Knowledge Acquisition और Final Selection में, वह काफी तेजी से बढ़ रहा है।
अगर गौर करें तो यहां पर जो सक्सेस है वो और कई चीजों पर डिपेंड कर रही है:
- Structured Discipline
- Selection Oriented Preparation
- Strong Foundation
और एक स्ट्रांग फाउंडेशन जो है, कहीं ना कहीं NCERT से ही आती है। आप सब जानते ही हो। इससे आपकी शुरुआत होनी चाहिए।
🔍 यह भी पढ़ें- NCERT Textbook में Judiciary Corruption का जिक्र, Supreme Court में मचा भूचाल
NCERT क्यों जरूरी है?
1. Authentic और Credible जानकारी:
- सरकार यहां पर डेटा पब्लिश करती है
- Factually करेक्ट होता है
- जो भी NCERT में होता है वही आपका UPSC के द्वारा भी आंसर माना जाता है
2. भाषा बहुत सिंपल:
- आप भले ही Science बैकग्राउंड से नहीं हो, लेकिन Science की टेक्स्ट बुक पढ़ोगे तो आसानी से समझ आएगा
- Humanities बैकग्राउंड नहीं हो फिर भी Polity, History आसानी से समझ सकोगे
3. Conceptual Clarity:
- बेसिक्स में मजबूती होती है
- Standard Reference Book में जाने से पहले फाउंडेशन मजबूत होता है
4. Direct Questions:
- हर साल कुछ ना कुछ डायरेक्ट क्वेश्चन NCERT से आ जाते हैं
NCERT को कैसे पढ़ें? दो मुख्य Approaches
Approach 1: Class-wise Reading
मतलब आप मान लीजिए 6th Class से NCERT कर रहे हो। तो 6th Class में जितने भी Subjects हैं उसको कवर कर लो। फिर 7th Class पर जाओ। उसमें जितने Subjects हैं वैसे कवर कर लो।
फायदे:
- Beginners के लिए काफी आसान होता है
- Logical Progression होता है Difficulty का
- Gradual Learning
नुकसान:
- Subject की Continuity नहीं रह पाती
- Fragmented Understanding हो जाती है
- जैसे अभी History पढ़ रहे हो, फिर अचानक Polity, फिर Geography
Approach 2: Subject-wise Reading (Recommended)
पहले आपने 6th की History, 7th की History, 8th की History ऐसे करते-करते 12th की History पढ़ ली पूरी। तो वो आपका एक Subject पूरा हो गया। फिर दूसरे Subject पर गए, Geography पर गए, फिर Polity पर गए।
फायदे:
- Logical Flow बना रहता है
- पूरा Subject अच्छे से समझ में आ जाएगा
- Deeper Foundation बिल्ड होता है
- Notes और Revise अच्छे से कर पाते हो
नुकसान:
- थोड़ा लंबा समय लग सकता है
- Initially Adjust करने में थोड़ा टाइम लग सकता है
| Approach | फायदे | नुकसान | किसके लिए बेहतर |
|---|---|---|---|
| Class-wise | Gradual, Easy for beginners | Subject continuity नहीं | Absolute beginners |
| Subject-wise | Logical flow, Deep understanding | थोड़ा लंबा समय | Serious aspirants |
NCERT Reading Strategy: तीन चरण
1. First Reading (फर्स्ट रीडिंग):
- एक Overall Big Picture देखना चाहिए
- समझना चाहिए कि उस बुक के अंदर है क्या
- जैसे आप Novel पढ़ते हो ना बड़े मजे से बिना कोई स्ट्रेस के
- कुछ भी Underline नहीं करना
- कुछ भी Highlight नहीं करना
- समझ में आया तो आया, नहीं आया तो नहीं आया
2. Second Reading (सेकंड रीडिंग):
- यहां पर Active Engagement होता है
- Important Points को, Keywords को, Concepts को Underline करिए
- UPSC का Syllabus देखिए, उसके साथ Match करिए
- Previous Year Questions देखिए
- Doubts को Clarify करो (Google, AI tools का use करें)
3. Concise Notes बनाना:
- बहुत Important है
- हर महीने Revise करना है
- Last moment पर पूरी बुक थोड़ी पढ़ोगे
- एक अपना Sheet लीजिए, Short Notes बनाइए
- Important Dates, Events, Definitions को Highlight कर लीजिए
Current Affairs के साथ Integration
जैसे मान लो अगर Citizenship का मुद्दा चल रहा है तो आपके NCERT में Citizenship को लेकर क्या कहा गया है? उसके साथ Integrate करो। Current Affairs को Statics के साथ Link करना बहुत जरूरी है।
Common Mistakes से बचें
1. एक बार में सब याद करने की कोशिश न करें
- ऐसा संभव नहीं है
- कोई सुपर पावर नहीं होती किसी Human में
2. Old NCERT को Skip न करें
- बहुत Important है UPSC के लिए
3. Summaries पर Rely न करें
- Original पूरा का पूरा NCERT पढ़ना essential है
4. Science को Ignore न करें
- 4-5 Questions ही कई बार Prelims Make और Break कर सकते हैं
Study IQ का SMART Model
Study IQ ने UPSC Aspirants के लिए एक comprehensive approach लाया है:
S – Structured Classes:
- पहले से Clear Roadmap
- पहले NCERT, फिर Advanced Books
- Previous Year Questions के साथ Linkage
- Current Affairs Integration
M – Mentorship:
- हर Student को Personal Mentor
- One-to-One Mentorship
- Progress Tracking
- Weak Areas की पहचान
- Study Plans provide किए जाएंगे
- 24/7 Doubt Solving
A – Assessment:
- जो भी आप कर रहे हो उसका Assessment जरूरी है
- MCQ Solve किया तो Assessment होगा
- Proper Dashboard के through Track कर पाएंगे
- Gap कहां है यह पता चलेगा
R – Revision:
- Daily, Weekly और Monthly Revision
- जो भी पढ़ रहे हो वो Proper तरीके से Revise हो
T – Test Practice:
- 75+ Prelims Tests
- 30+ Mains Evaluated Tests
- Regular Answer Writing Practice
- Exam Temperament बनाने के लिए
क्यों जरूरी है यह Model?
- Structure → Clarity मिलती है
- Mentorship → Discipline बना रहता है
- Assessment → कहां सुधार चाहिए पता चलता है
- Revision → Retention मजबूत होता है
- Test → Confidence Build होता है
Advanced Books की ओर कब बढ़ें?
अगर आपको Confident आ गया 2-3 Reading से NCERT में, तब आपको जाना है Standard Books की ओर:
- Polity के लिए: Laxmikant
- Modern History के लिए: Spectrum
- Geography के लिए: Certificate series
NCERT आपको Base देता है और जो Advanced Book है वो आपके Knowledge को Deep में ले जाते हैं।
मुख्य बातें (Key Points)
- NCERT UPSC की तैयारी का Foundation है
- Subject-wise Reading ज्यादा Effective है
- First Reading बिना Stress के, Second में Active Engagement
- Concise Notes बनाना बहुत जरूरी है
- Current Affairs को Static के साथ Link करें
- Study IQ का SMART Model: Structured, Mentorship, Assessment, Revision, Test
- Common Mistakes: एक बार में सब याद करना, Old NCERT Skip करना, Science Ignore करना
- 2-3 Reading के बाद Advanced Books पर जाएं











