US Drops Indo from Pacific Command Name: पिछले 8 वर्षों से अमेरिका लगातार Indo-Pacific शब्द का इस्तेमाल करता आ रहा था। लेकिन अचानक से यह policy बदली और अब US drops ‘Indo-Pacific’ command name, shows incorrect map of India। देखा जाए तो हो क्या रहा है आखिरकार?
अमेरिका, खासकर जब से Trump दोबारा राष्ट्रपति बने हैं – tariff लगाना भारत पर, Indo-Pacific में ‘Indo’ शब्द को हटाना। तो यह exactly मामला क्या है?
कल Shashi Tharoor का भी tweet आया और उन्होंने कहा “One more nail in the coffin of the QUAD”। मतलब यह directly QUAD से भी related है। QUAD का जो अस्तित्व है, क्या यह खत्म होता जा रहा है?
🔍 यह भी पढ़ें- IMD Heat Wave Warning: उत्तर भारत में 6-8°C बढ़ेगा तापमान, चौंकाने वाला अलर्ट जारी
क्या हुआ? Indo-Pacific अब सिर्फ Pacific
देखिए सबसे पहले देखें कि हुआ क्या है। US Department of War ने announce कर दिया कि पहले जो बोला जाता था “US Indo-Pacific Command”, अब उसे बोला जाएगा सिर्फ “US Pacific Command”।
दिलचस्प बात यह है कि:
- Command का area उतना का उतना ही है (कोई change नहीं)
- Military mission में कोई change नहीं
- Existing alliances और partnerships में कोई change नहीं
- It is just कि name बदल गया है
Official Justification: 2018 से पहले भी यही था
Official justification क्या दिया जा रहा है अमेरिका द्वारा? अमेरिका का कहना है:
“यह नाम हमने 2018 में रखा था। इसके पहले 1947 से लेकर 2018 तक यह US Pacific Command ही था। तो हम वापस से पुराने time में जा रहे हैं।”
According to the Pentagon, यह बस एक administrative restoration है historic name को वापस लाने का।
🔍 यह भी पढ़ें- World Bank Jobs Crisis Warning: Ajay Banga ने दी चेतावनी, 80 करोड़ नौकरियों की होगी कमी
US Military का Command Structure समझें
अब समझते हैं कि यह Indo-Pacific Command है क्या? अगर आप US की military देखें तो यह अलग-अलग regional commands में divided है जिसे हम Combatant Commands कहते हैं:
| Command | Area | Example |
|---|---|---|
| CENTCOM (Central Command) | पूरा Middle East, Pakistan | Iraq, Iran, Afghanistan |
| EUCOM (European Command) | पूरा Europe | NATO countries |
| AFRICOM (Africa Command) | पूरा Africa continent | African nations |
| INDOPACOM (अब PACOM) | पूरा Asia-Pacific + Indian Ocean | सबसे बड़ा command |
जो सबसे बड़ा group है, इसे कहा जाता था Indo-Pacific Command। लेकिन अब इसका नाम change करके Pacific Command किया गया है।
Indo-Pacific Command: Details
यह जो Indo-Pacific Command (अब Pacific Command) है:
- यह oldest Combatant Command है
- यह largest unified military command है अमेरिका का
- इसका headquarters Hawaii में है (Pacific Ocean में)
- इसमें 375,000 military personnel हैं
- Earth का आधा हिस्सा इसी में cover होता है
यह region basically US के West Coast से लेकर पूरा Indian Ocean वाला region cover करता है। इसमें:
- Japan
- South Korea
- Taiwan region
- South East Asia
- Australia
- Pacific Islands
- Large parts of Indian Ocean
यह command basically principal military instrument है जिसके तहत US अपना presence Asia में चलाता है।
2018 में ‘Indo’ शब्द क्यों जोड़ा गया था?
2018 के पहले इसे कहा जाता था US Pacific Command। लेकिन 2018 में जब Donald Trump पहली बार राष्ट्रपति बने तो उनके समय में Defense Secretary थे James Mattis। उन्होंने इसे change करके Indo-Pacific Command किया था।
इसका reason भी था:
- उस समय India का power बढ़ रहा था
- India का वजूद तेजी से increase हो रहा था
- India को major maritime power की तरह देखा जा रहा था
- China के against एक balancing force की तरह अमेरिका देखता था भारत को
- एक major security partner की तरह
इसलिए symbolic तरीके से “Indo” शब्द इस्तेमाल करना शुरू हुआ। अमेरिका ने कहा हम इसे Indo-Pacific Command बोलेंगे।
Obviously China को बिल्कुल पसंद नहीं आया।
ध्यान देने वाली बात यह है कि Indian Ocean strategically crucial बन गया क्योंकि:
- Historically US की strategy East Asia तक सीमित रहती थी
- लेकिन 2010 के बाद oil Gulf से Indian Ocean के through China जाने लगा
- China अपना naval presence Indian Ocean में बढ़ाने लगा
- Maritime trade routes interconnected हो गए
इसलिए US ने समझा कि हमें Indian Ocean को, India को एक major partner की तरह देखना होगा। And that is why यह name change हुआ।
तीसरा obviously China और ज्यादा aggressive और assertive हो रहा था:
- Naval expansion
- South China Sea militarization
- Belt and Road Initiative
- Taiwan को लेकर Chinese activities
इसी वजह से यह phrase “Indo-Pacific” एक geopolitical framework बन गया ताकि China को counter किया जा सके।
India क्यों concerned है?
Symbolism बहुत matter करता है geopolitics में। Diplomacy में symbols एक signal भेजते हैं।
जब US ने 2018 में “Indo” शब्द जोड़ा था तब यह message गया था:
“India is now central to America’s Asian strategy”
तो Asia की strategy में भारत एक बहुत important role play करेगा अमेरिका के लिए। वो signal जा रहा था 2018 में।
लेकिन अब क्योंकि “Indo” शब्द हटाया गया है तो वापस से question है:
- क्या भारत वही central role निभाएगा अमेरिका के perspective से?
- Even if policies remain unchanged, भले ही area कुछ भी change मत करो
- लेकिन just name change करने से ये सवाल तो पूछे जाएंगे
India-US Relations पर Impact?
अगर हम immediate impact की बात करें तो सच कोई impact होने वाला नहीं है। क्योंकि:
Defense Cooperation चलता रहेगा:
- Military exercises: Malabar Exercise
- Joint military training
- Maritime surveillance cooperation
Agreements बरकरार:
- LEMOA (Logistics Exchange Memorandum of Agreement)
- COMCASA (Communications Compatibility and Security Agreement)
- BECA (Basic Exchange and Cooperation Agreement)
Technology Cooperation:
- Defense technology sharing
- Maritime intelligence exchange
Immediate impact नहीं है। In fact, G7 Summit में France में PM Modi गए और Trump से मिले। हालांकि comfortable नहीं थी चीजें:
- Tariff का मुद्दा चल रहा था
- Middle East में war से Indian sailors पर impact
- तीन भारतीयों की जानें भी गईं
PM Modi ने directly Trump को message दिया। Trump बार-बार कहते हैं:
“PM Modi हमारे दोस्त हैं, सब बढ़िया है”
पीछे क्या चल रहा होता है वो तो आप जानते ही हैं। Trump ने यह भी कहा:
“If India attacked, we will help”
तो immediate impact तो ऐसा नहीं लग रहा।
Long-term Concerns
लेकिन long term में देखें तो definitely concern होगा। Concern military को लेकर नहीं लेकिन strategic signal को लेकर।
Questions यहां आएंगे:
- क्या अमेरिका भारत के role को de-emphasize कर रहा है?
- क्या Indo-Pacific का concept कमजोर हो रहा है?
- क्या QUAD कम important हो गया है अमेरिका के लिए?
At present तो कोई evidence नहीं है। लेकिन हां, इसको लेकर अब debate start हो जाएंगी।
QUAD से क्या Connection?
QUAD में आप जानते हैं चार देश हैं:
- India
- America
- Japan
- Australia
QUAD जो है वो Indo-Pacific के concept पर ही build है। Without Indo-Pacific framework, QUAD एक प्रकार से weak हो जाएगा।
यही बात Shashi Tharoor ने अपने tweet में उठाई थी। That is why कई observers का मानना है कि अमेरिका द्वारा यह कदम लिया गया – Indo-Pacific में “Indo” को हटाना – मतलब QUAD का narrative कमजोर हो रहा है।
Map Controversy: POK और Aksai Chin गलत दिखाए
एक और बड़ी controversy हो गई। क्योंकि जब report publish हुई तो जो map publish हुआ, उसमें:
यह Pakistan-India का area जो है, इसमें:
- Pakistan Occupied Kashmir (POK) जो कि भारत के लिए बेहद sensitive है
- Aksai Chin वाला area
ये सारी चीजें गलत तरीके से publish की गईं अमेरिका द्वारा।
Obviously territorial maps बहुत sensitive हैं भारत के लिए और भारत इस चीज को उठाना भी चाहिए।
क्या US ने Indo-Pacific Strategy खत्म कर दी?
ऐसा लगता भी नहीं है क्योंकि:
- Geography कम नहीं हो रही
- Operational area कम नहीं हो रहा
- Indian Ocean भी cover रहेगा और Pacific Ocean भी
- China का challenge अभी भी है
- Taiwan tension चल ही रहा है
- South China Sea dispute चल ही रहा है
- Chinese military modernization है
US यह गलती नहीं करेगा कि Indian Ocean को अलग कर दे। India अभी भी important है:
- World की largest democracy
- Major naval power
- Critical partner जो China को balance कर सकता है
इसलिए Indo-Pacific strategy as such खत्म नहीं की अमेरिका ने। लेकिन हां, यह जो name change है वो बहुत important मायने रखता है।
China को क्या Gain?
अगर policies unchanged हैं फिर भी China एक propaganda opportunity उठा सकता है।
China के commentators कह सकते हैं:
“Indo-Pacific concept का relevance खत्म हो रहा है”
Beijing इस change को validation की तरह दिखाएगा कि:
“देखो हमारा जो long-standing criticism था Indo-Pacific framework को लेकर, वो बातें अब सच हो रही हैं”
तो एक प्रकार से China के लिए symbolic victory आप कह सकते हैं। Even if military balance कुछ भी change नहीं हुआ है।
मुख्य बातें (Key Points):
- US ने Indo-Pacific Command का नाम बदलकर सिर्फ Pacific Command किया (1947-2018 वाला नाम restore)
- 2018 में James Mattis ने India की बढ़ती importance देखकर “Indo” जोड़ा था
- Operational area, military mission, alliances unchanged लेकिन symbolic signal बदला
- India concerned: क्या central role कम हो रहा? QUAD कमजोर हो रहा?
- Map controversy: POK और Aksai Chin गलत दिखाए गए
- Immediate impact नहीं लेकिन long-term strategic questions उठेंगे
- China को propaganda opportunity मिली













