LIVE | ...
बुधवार, 10 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - महाभोज: वह उपन्यास जिसने Indian Democracy की असलियत उजागर की

महाभोज: वह उपन्यास जिसने Indian Democracy की असलियत उजागर की

मन्नू भंडारी के 1979 के उपन्यास में छिपा है भारतीय राजनीति का कड़वा सच, जाति, सहानुभूति और वोट बैंक की राजनीति का आईना

अभिनव कश्यप by अभिनव कश्यप
बुधवार, 10 जून 2026
in Breaking News, NEWS-TICKER, सियासत, स्पेशल स्टोरी
A A
0
Mahabhoj Novel Analysis
104
SHARES
695
VIEWS
ShareShareShareShareShare

Mahabhoj Novel Analysis: जब भी हम भारत की बात करते हैं, तो हमें एक बात तो Understood रहती है। एक बात Clear रहती है कि जब भी भारत में कभी किसी की मृत्यु होती है, तो उस परिवार को तो दुख होता है, समाज को तो दुख होता है। लेकिन एक वर्ग है जो हमेशा उस पर राजनीति करने को आतुर रहता है।

मन्नू भंडारी का जो उपन्यास है महाभोज, वो भी दरअसल इसी प्रकार की एक राजनीति इसी प्रकार के एक मृत्यु पर होने वाले महाभोज को कहीं न कहीं राजनीति और लोकतंत्र के Perspective से आपके सामने रखता है।

Hindi साहित्य वैकल्पिक विषय में यह उपन्यास प्रश्न पत्र-2 के जो खंड-ख है, यानी कि जहां पर हम गद्य पढ़ते हैं, वहां पर एक उपन्यास के तौर पर है, जिसे हम अपने Syllabus में पढ़ते हैं।

आज हम इस पर ही बात करेंगे इसके जो लोकतंत्र का आईना वाला Perspective है, उस पर। और अंत तक हम देखेंगे कि किस प्रकार से यह उपन्यास न सिर्फ भारत को, बल्कि संपूर्ण विश्व में जो राजनीति होती है खासकर जब किसी के मरने पर लोग उस पर रोटी सेकने का प्रयास करते हैं उसके बारे में कैसी बात करता है।

🔍 यह भी पढ़ें- India Splitting into Two Parts: Shocking Research से बड़ा खुलासा, Indian Plate में हो रही है Tearing

महाभोज: कब और क्यों लिखा गया?

मन्नू भंडारी जी ने 1979 में यह उपन्यास लिखा था। और बड़ी बात यह है कि जब हम National School of Drama (NSD) की बात करते हैं, तो NSD में इस पर नाटक मंचन भी हुआ है।

तो यह अपने आप में वाहिद एक ऐसी रचना है जो नाटक और उपन्यास दोनों के रूप में बड़ी प्रचलित हुई।

1979 यानी 1970 का दशक यानी कि भारत में Emergency लग चुकी थी, और राजनीति के प्रति लोगों की वो जो एक छवि थी कि लोग समझते थे कि “यह हमारे हमेशा ही रक्षा करेंगे, लोकतंत्र के रक्षक ही हैं” वो छवि कहीं न कहीं हल्की सी टूटी थी।

तो आज हम उस पर ही बात करेंगे।

🔍 यह भी पढ़ें- Indian Army Agniveer Bharti 2026: 1 जून से परीक्षा शुरू, 206 शहरों में होगी, 15 मई से डाउनलोड करें Admit Card

कहानी का केंद्र: एक मृत्यु, अनेक राजनीतिक चालें

महाभोज में क्या दर्शाया गया है कि लोकतंत्र का असली चेहरा क्या है? जहां पर आप जाति की बात करते हैं, जहां पर आप एक प्रकार से वो समाज में एक जो गंध फैल जाती है जहां पर कुछ वर्ग अपने को बहुत बड़ा और अगले वर्ग को छोटा मानने लगते हैं, और फिर जब उस पर राजनीति होने लगती है, कहीं न कहीं उसको बताती है।

और कहीं न कहीं उससे जो पुलिस का गठजोड़ यानी कि जो शासन का गठजोड़ हो जाता है, उसके बारे में भी बात की जाती है।

मुख्य पात्र:

पात्रभूमिकाचरित्र
दास साहबमुख्यमंत्रीअवसरवादी नेतृत्व, सहानुभूति दिखाना उनकी पूंजी
शुक्ल जीविपक्षी नेतादास साहब के Opponent, मृत्यु पर राजनीति करते हैं
सिन्हा साहबपहले DIG, बाद में IGधांधली करते हुए Case को मोड़ते हैं
सक्सेना साहबIPS Officerसच्चाई से न्याय करने का प्रयास, बाद में Suspended
बीसूदलित युवकजिसकी मृत्यु से उपन्यास शुरू होता है, न्याय की लड़ाई लड़ रहा था
बिंदाबीसू का दोस्त (पुरुष)पीड़ितों को न्याय दिलाने का प्रयास, बाद में खुद आरोपी बना दिया जाता है

दिलचस्प बात यह है कि बिंदा की त्रासदी क्रांतिकारी आवाज जिसे System मोहरा बना देता है। मतलब, यह व्यक्ति अपने मित्र बीसू को न्याय दिलाने का प्रयास करता है, और अपने मित्र बीसू को न्याय दिलाने के एवज में क्या होता है? खुद इसको ही बीसू का हत्यारा घोषित कर दिया जाता है।

यह कहकर कि इसका बीसू की पत्नी से अवैध संबंध चल रहा था, और बीसू को पता लग गया था, और बीसू को मारने के लिए इसने उसके चाय में जहर मिला दी। मतलब, जो व्यक्ति अपने मित्र को न्याय दिलाने जा रहा था, उसकी हत्या का आरोप ही उस बिंदा पर लगा दिया गया।

🔍 यह भी पढ़ें- Indian Rupee Crisis बड़ा खुलासा: Pakistan-Bangladesh से भी पीछे, जानें क्या है असली कारण

UPSC का संदर्भ: संवैधानिक आदर्श vs जमीनी हकीकत

जब हम संवैधानिक आदर्शों की बात करते हैं, तो जमीनी हकीकत पर भी हमें कहीं न कहीं ध्यान देना चाहिए। यह उपन्यास दरअसल उसी दिशा में बात करता है।

अनुच्छेद 14 कहता है समानता की बात। अनुच्छेद 21 कहता है जीवन के अधिकार की बात, जो कि Garimamai Jeevan (गरिमामय जीवन) का अधिकार हो।

लेकिन जब हम यहां पर पुलिस और नेताओं की संलिप्तता देखते हैं जहां पर जो दास साहब हैं, वो सिन्हा जी को बोलते हैं कि “इसको यार Manipulate करो” एक व्यक्ति जो सक्सेना नाम का है, जो पुलिस अधिकारी है, जो सही तरीके से न्याय करने का प्रयास करता है, उसे Suspend कर दिया जाता है।

इसका मतलब खुद पुलिस, पुलिस के रास्ते में आए, ताकि राजनीति का रास्ता प्रशस्त हो सके।

पुलिस निष्पक्ष जांच के बजाय क्या करती है? सत्ताधारी जाति के दबाव में या सत्ताधारी लोगों के दबाव में काम करने लगती है।

सहानुभूति की राजनीति: मुआवजा हां, न्याय नहीं

अब जब दास साहब फिर गांव आते हैं जब उन्हें पता चलता है गांव आते हैं तो एक उसमें Scene है जहां पर वो दास साहब जो हैं, वो बीसू के Father को अपने कार में बैठा लेते हैं और पूरे गांव में सहानुभूति हो जाती है। “अरे यार, मुख्यमंत्री साहब कितने दयालु हैं!”

जबकि उन्हीं मुख्यमंत्री साहब के पार्टी का एक व्यक्ति जो रावर जिसका नाम है जो दरअसल उस अग्निकांड का मुख्य Mastermind है, और वही व्यक्ति है जिसने बीसू को भी मारा है (ज़हर चाय में ज़हर मिलाके)। लेकिन फिर भी उस ज़हर मिलाने वाले व्यक्ति की पार्टी की संलग्नता को कोई नहीं देखता।

लोग इसको देखते हैं कि मुख्यमंत्री साहब कैसा व्यवहार कर रहे हैं। और आजकल राजनीतिक यही करते हैं।

तो क्या है कि नेताओं द्वारा दलित भावनाओं का दोहन होता है, लेकिन वास्तविक सशक्तिकरण नदारत होता है। अगर वो सशक्त ही हो जाएंगे, तो फिर आप राजनीति किस पर करोगे?

सहानुभूति को वोट में बदलने की राजनीति है। न्याय दिलाने की बात कोई नहीं करता न महाभोज में, न इस समय के लोकतंत्र में।

जैसे दलित अत्याचारों के बाद नेताओं के दौरे होते हैं और मुआवजे की घोषणाएं होती हैं। यार, इस बात को Ensure कर दो ना कि इस प्रकार के गांव में इस प्रकार की घटनाएं ही न हों। किसी दलित का शोषण ही न हो, या किसी भी वर्ग का शोषण ही न हो।

बाद में आप सहानुभूति दिखाने चले जाते हैं कि “गुरु, हम सबसे ज्यादा आपके बारे में सोच रहे हैं ना।”

रंजी कोठारी का सिद्धांत: Politicization of Caste

रंजी कोठारी का एक सिद्धांत है Politicization of Caste यानी कि जाति का राजनीतीकरण। यानी कि जाति सिर्फ समाज को सुधारने की दिशा की बात नहीं है।

जाति के राजनीतीकरण का मतलब यह है कि कहीं न कहीं यह सत्ता या राजनीतिक जो बड़ी Post है वहां तक पहुंचने का एक सीढ़ी या एक माध्यम का काम कर जाती है।

आपने किस प्रकार से किस जाति से निचोड़ निकलवा लिया और किस प्रकार से उनके वोट बैंक पर चढ़के आप सत्ता तक पहुंच गए, सत्तासीन हो गए।

It’s all about Vote Bank. यह सिर्फ बात करता है वोट बैंक की। और यह क्या है कि जब किसी जाति और उस जाति के साथ जब कोई त्रासदी हो जाती है, तो हमारे-आपके लिए त्रासदी है, उस समाज के लिए त्रासदी है, उस घर के लिए त्रासदी है। पर कुछ नेताओं के लिए गिद्ध जैसे नेताओं के लिए यह क्या है? वोट बैंक है। यहीं पर उनको राजनीति करनी होती है।

महाभोज का प्रतीकवाद: शोक नहीं, राजनीतिक दावत

बीसू की संदिग्ध मृत्यु होती है। शोक का नहीं, बल्कि राजनीतिक लाभ का विषय बन जाती है। यानी कि वहां दास साहब को लगता है कि कहीं इसका Misuse न हो जाए। शुक्ल साहब (जो Opponent हैं) उन्हें लगता है, “यार, क्या मस्त हमें विषय मिल गया है! इसी मुद्दे पर सरकार को घेरेंगे,” चूंकि चुनाव होने वाले हैं।

व्यंग्य क्या है?

महाभोज का आयोजन क्या होता है? अब जैसे आपने देखा होगा, अक्सर गांव वगैरह में जब किसी की मृत्यु हो जाती है, तो महाभोज होता है। बेसिकली तेरहवीं के भोज की बात कहते हैं, जहां पर बहुत सारे लोग आते हैं। गांव में कई बार उनको महापात्र या महाब्राह्मण इस प्रकार से कहा जाता है। तो वहां पर महाभोज होता है। दरअसल, वो एक शोक भोज होता है किसी के मरने पर।

लेकिन यहां पर जो महाभोज है, किस पर है? यूं तो बीसू भी मरा है, कुछ लोग दलित लोग भी उस आग की लपट में आकर मरे हैं। लेकिन दरअसल मरा क्या है?

यहां पर मरा है लोकतंत्र का ज़मीर। यहां पर मरता है दास साहब या जो IG सिन्हा जैसे लोग हैं उनका ज़मीर।

लेकिन फिर भी जो इसका एक Perspective दिखाया गया है जहां पर जो दास साहब हों या सिन्हा जी हों ये सब खुशी मनाते हैं। और कहीं न कहीं जिस प्रकार से किसी के मरने पर लोग खुश हो जाते हैं, उसी प्रकार से लोकतंत्र के मरने पर, किसी दलित के मरने पर, किसी व्यक्ति को जिसको न्याय मिलना चाहिए उसके मरने पर जिस प्रकार से लोग खुश हो जाते हैं, उसकी ही खुशी पर एक प्रकार के भोज को वहां पर दर्शाया गया है।

तो जीविका नेताओं के चुनावी प्रदर्शन के लिए होता है, जिसकी बात यहां पर की गई है।

मीडिया की भूमिका: आधा सच, आधा झूठ

जब हम मीडिया की बात कर रहे हैं जिसको चौथा खंभा कहा जाता है तो वो क्या करता है? वो कहीं न कहीं सत्ता के दबाव में काम करता है।

आज के समय में जब हम मीडिया की बात करते हैं जो Partial है, जिसको आजकल गोदी मीडिया, दागी मीडिया, पता नहीं क्या-क्या कहा जा रहा है, Paid Media कहा जा रहा है यह मीडिया ऐसा नहीं है कि अभी अस्तित्व में आया है। यह पहले से भी अस्तित्व में था।

और कहीं न कहीं यहां पर भी उसी प्रकार के मीडिया का जिक्र है, जो दरअसल सच्चाई को जिसका काम, उद्देश्य है कि सच्चाई को सामने लाया जाए पर दरअसल वो क्या कर रहा है? वो खुद सच्चाई को छुपाने का प्रयास कर रहा है, ताकि जो सत्ताधारी दल हैं, उनके साथ उनका क्या हो सके? उनका भला हो सके, या उनके लिए वो काम आ सके, ताकि बाद में उनको बहुत सारे Advertisement मिलें और उनको पैसा मिल सके।

समकालीन प्रसंग: ऊना और हाथरस

उपन्यास से हम यथार्थ तक की बात करें, तो क्या है कि ऊना और हाथरस जैसी घटनाएं इसी प्रकार का प्रतीक हैं। राजनीति हुई। मृत्यु हुई लोगों की, लेकिन उस पर राजनीति की गई।

अब SC-ST Act है। SC-ST से जुड़े बहुत सारे आंकड़े NCRB में आप देख सकते हैं, जहां पर दलितों के साथ किस प्रकार का अत्याचार होता है। लेकिन क्या उस अत्याचार के बाद इस प्रकार के आंकड़ों में सुधार आया है? नहीं।

आप NCRB के Data में देखेंगे कि लगातार आंकड़े बढ़ते ही जा रहे हैं। और आजकल तो Social Media का दौर है। लोग उस प्रकार के Videos को, Photos को Public भी कर दे रहे हैं, Social Media में भी डाल दे रहे हैं।

तो क्या है? हम कह सकते हैं कि एक प्रकार से Unwritten Manual है राजनीति का, जो महाभोज में दिखाया है कि:

  1. जाति को जिंदा रखो
  2. सहानुभूति भेजो
  3. तंत्र पर कब्जा करो
  4. मीडिया Manage करो
  5. और फिर क्या है जीत किसकी है? जीत आपकी है।

आप जीत जाएंगे, क्योंकि आपने हर उस चीज को, हर उस बात को, हर उस Section को Manage कर लिया है जो दरअसल आपके Against जा सकता था।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Cabinet

Punjab Cabinet ने लिए कई अहम फैसले, NEET छात्रों को के लिए किया बड़ा ऐलान

बुधवार, 10 जून 2026
America Iran War Escalates

World News 10 June: America-Iran युद्ध शुरू, Trump ने दिए हमले के आदेश

बुधवार, 10 जून 2026
Punjab Power Demand

Punjab Power Demand: बिजली की मांग 16130 MW के रिकॉर्ड स्तर पर

बुधवार, 10 जून 2026
Sewa Kendra Strike

बड़ी राहत: Sewa Kendra Strike समाप्त, इस दिन से मिलेंगी सैकड़ों सरकारी सेवाएं

बुधवार, 10 जून 2026
निष्कर्ष: लोकतंत्र का मरा हुआ ज़मीर

और वैसे हम हमेशा कहते हैं कि Executive हो, Legislative हो, Judiciary हो ये सब जब अपना काम अच्छे से करेंगे, तो लोकतंत्र जो है, वो मजबूत होता है।

लेकिन जब हम इसके अन्य विषयों पर बात करते हैं कि क्या यह चीजें हो रही हैं, या इनके साथ जो पुलिस Force है, वो क्या इस प्रकार से काम कर रही है, या उसी लोकतंत्र का जो चौथा खंभा है मीडिया क्या अपना काम सही से कर रहा है? उत्तर मिलके आता है कि नहीं। उस प्रकार की चीजें नहीं हो रही हैं।

That is why हम महाभोज उपन्यास में बार-बार इसका जिक्र देखते हैं।

चिंता का विषय यह है कि जो उपन्यास को हम आज पढ़ रहे हैं, जिसकी बात हम कर रहे हैं महाभोज यह उपन्यास इस समय भी उतना ही प्रासंगिक है।


मुख्य बातें (Key Points)

  • महाभोज (1979) मन्नू भंडारी का उपन्यास भारतीय लोकतंत्र का कड़वा सच
  • जाति, सहानुभूति और वोट बैंक की राजनीति का सटीक चित्रण
  • बिंदा की त्रासदी न्याय दिलाने वाला खुद आरोपी बना दिया जाता है
  • पुलिस-राजनीति गठजोड़ सक्सेना (ईमानदार IPS) को Suspend कर दिया जाता है
  • रंजी कोठारी का Politicization of Caste सिद्धांत जाति = वोट बैंक
  • समकालीन प्रासंगिकता ऊना, हाथरस जैसी घटनाएं आज भी हो रही हैं
ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

ATM में Cash खत्म? SBI पर ₹100 करोड़ का गंभीर आरोप

Next Post

Animal Symbols Banned: क्यों Cockroach नहीं बन सकता चुनाव चिन्ह?

अभिनव कश्यप

अभिनव कश्यप

अभिनव कश्यप 'The News Air' के संस्थापक और मुख्य संपादक (Chief Editor) हैं। डिजिटल मीडिया में उनके अनुभव में ग्राउंड रिपोर्टिंग, न्यूज़ डेस्क ऑपरेशन और एडिटोरियल लीडरशिप शामिल है। वे हर खबर की फैक्ट-चेकिंग और संपादन की व्यक्तिगत रूप से निगरानी करते हैं। राजनीति, चुनाव विश्लेषण, सामाजिक मुद्दे और डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स उनकी विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र हैं। अभिनव का संपादकीय सिद्धांत है "सनसनी नहीं, सच्चाई; तेज़ी नहीं, तथ्य।"

Related Posts

Punjab Cabinet

Punjab Cabinet ने लिए कई अहम फैसले, NEET छात्रों को के लिए किया बड़ा ऐलान

बुधवार, 10 जून 2026
America Iran War Escalates

World News 10 June: America-Iran युद्ध शुरू, Trump ने दिए हमले के आदेश

बुधवार, 10 जून 2026
Punjab Power Demand

Punjab Power Demand: बिजली की मांग 16130 MW के रिकॉर्ड स्तर पर

बुधवार, 10 जून 2026
Sewa Kendra Strike

बड़ी राहत: Sewa Kendra Strike समाप्त, इस दिन से मिलेंगी सैकड़ों सरकारी सेवाएं

बुधवार, 10 जून 2026
Seat Belt

Seat Belt Importance: AIIMS की रिपोर्ट में खुलासा, 69% कार यात्रियों के लिए चेतावनी

बुधवार, 10 जून 2026
Commercial Vehicles

दिल्ली में Commercial Vehicles का Fitness Test, 7 लाख लोगों के लिए अहम खबर

बुधवार, 10 जून 2026
Next Post
Animal Symbols Ban

Animal Symbols Banned: क्यों Cockroach नहीं बन सकता चुनाव चिन्ह?

Punjab Roadways Strike

Punjab Roadways Strike: वोलवो बसों को जैसी मिली हरी झंडी, ठेका कर्मचारी उतरे सड़कों पर

Anandpur Sahib Hydel Canal

Anandpur Sahib Hydel Canal: कूड़े के ढेर ने रोकी नहर, ओवरफ्लो से मचा हड़कंप

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।