• About
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Disclaimer & DMCA Policy
🔆 शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025 🌙✨
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
  • स्पेशल स्टोरी
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • वेब स्टोरीज
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home NEWS-TICKER

बाढ़ पीड़ितों के लिए राहत: मुख्यमंत्री मान ने 30,000 परिवारों को ₹377 करोड़ मुआवजा राशि वितरित करने की प्रक्रिया की शुरू

केंद्र पर 'सौतेले व्यवहार' का आरोप: मान बोले- राहत पैकेज न देना बाढ़ प्रभावित पंजाबियों के साथ एक और 'जुमला'

The News Air by The News Air
बुधवार, 26 नवम्बर 2025
A A
0
CM Mann
115
SHARES
765
VIEWS
ShareShareShareShareShare
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now

डेरा बाबा नानक, 26 नवंबर  (राज कुमार) राज्य के बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत प्रदान करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज 30,000 से अधिक उन परिवारों को मुआवजा वितरण की प्रक्रिया शुरू की है, जिनके घर हाल ही में आए भयानक बाढ़ों में क्षतिग्रस्त हो गए थे।

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भयानक बाढ़ों के कारण पंजाब के लोगों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा है और प्रभावित परिवारों का दर्द बयान नहीं किया जा सकता। भगवंत सिंह मान ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के अपने दौरों के दौरान उन्होंने व्यक्तिगत रूप से लोगों का दुख सुना। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को आश्वासन दिया है कि इस दुख की घड़ी में वह हर प्रभावित परिवार के कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है।

मुख्यमंत्री ने पंजाब तथा अन्य राज्यों के सामाजिक-धार्मिक संगठनों और स्वयंसेवकों द्वारा इस आपदा के दौरान निस्वार्थ सेवा के लिए किए गए अथक प्रयासों की सराहना की। पंजाबियों के जुझारू जज्बे की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि राज्य ने एक बार फिर मुसीबत से उबरने के अपने बेमिसाल जज्बे का प्रदर्शन किया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि सरकार का यह फर्ज बनता है कि वह कठिन समय में अपने लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहे और उनकी सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने बाढ़ के दौरान किसानों को हुई फसल क्षति के लिए 20,000 रुपए प्रति एकड़ की दर से मुआवजे का भुगतान पहले ही शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह देश की किसी भी सरकार द्वारा दिया गया अब तक का सबसे अधिक फसली मुआवजा है। उन्होंने आगे कहा कि घरों के नुकसान के लिए सरकार ने एक व्यापक पुनर्वास पैकेज भी शुरू किया है, जिसके तहत पूरी तरह क्षतिग्रस्त घरों के लिए प्रभावित परिवारों को 1.20 लाख रुपए दिए जा रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने बताया कि बाढ़ के दौरान पूरे राज्य में क्षतिग्रस्त हुए लगभग 30,000 घरों में से अकेले गुरदासपुर जिले के 8,056 घर शामिल हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज प्रभावित परिवारों को 377 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया जा रहा है ताकि वे अपने घर दोबारा बना सकें। उन्होंने आगे बताया कि घरों की पुनर्निर्माण के लिए राज्य सरकार ने हर योग्य परिवार को पहली किस्त के रूप में 70,000 रुपए पहले ही जारी कर दिए हैं, जबकि शेष राशि दो अतिरिक्त किस्तों में दी जा रही है ताकि निर्माण कार्य सुचारु रूप से आगे बढ़ सके। पुनर्निर्माण के लिए अतिरिक्त सहायता प्रदान करने हेतु भगवंत सिंह मान ने घोषणा की कि क्षतिग्रस्त घरों का पुनर्निर्माण कार्य मनरेगा के अंतर्गत लाया गया है, जिससे लाभार्थियों को अपने घर बनाने के लिए 90 दिनों का रोजगार मिलेगा।

यह भी पढे़ं 👇

Jaw Dislocation Golgappa

Golgappa खाने से खिसका महिला का जबड़ा, Jaw Dislocation से बचने के लिए बरतें सावधानी

शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025
Kangana Ranaut

PM Modi Sanatan Brand Ambassador: ‘पुतिन गीता पढ़ेंगे तो भारत से रिश्ता और गहरा होगा’

शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम धड़ाम, शादी वाले घरों में लौटी मुस्कान

शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025
Oppo Find X9

Oppo Find X9 Review: 7025mAh की मॉन्स्टर बैटरी और Hasselblad कैमरा

शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यह 90 दिन का रोजगार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हर घर के लिए दी जा रही 1.20 लाख रुपए की ग्रांट से अलग है। उन्होंने कहा कि इस पहल से प्रभावित परिवारों को वित्तीय सहायता के साथ-साथ रोजगार भी सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ से हुए व्यापक नुकसान के बावजूद पंजाब ने राष्ट्रीय पूल में लगभग 150 लाख टन चावल का योगदान देकर एक बार फिर देश के अन्नदाता के रूप में अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है। भगवंत सिंह मान ने बताया कि बाढ़ से राज्य को लगभग 13,500 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। उन्होंने अपनी जोरदार मांग दोहराई कि केंद्र सरकार सार्वजनिक रूप से घोषित 1,600 करोड़ रुपए के राहत पैकेज को तुरंत जारी करे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वादा की गई सहायता राशि रोकना केंद्र द्वारा लोगों के साथ किया गया एक और “जुमला” है। उन्होंने पंजाब के साथ हो रहे सौतेले व्यवहार के लिए केंद्र सरकार की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि केंद्र का पंजाब-विरोधी रुख चंडीगढ़ तथा पंजाब यूनिवर्सिटी की स्थिति बदलने के लिए चलाई जा रही उनकी कुटिल चालों से स्पष्ट दिखाई देता है। अपनी सरकार के प्रमुख जन-हितैषी फैसलों पर प्रकाश डालते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार ने 17 से अधिक टोल प्लाजा सफलतापूर्वक बंद कर दिए हैं, जिससे आने-जाने वाले लोगों को रोजाना लगभग 65 लाख रुपए की बचत हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लगभग चार दशकों में पहली बार राज्य के दूर-दराज के क्षेत्रों के खेतों तक नहर का पानी पहुंचाया गया है। उन्होंने आगे कहा कि युवाओं को बिना किसी भ्रष्टाचार के योग्यता के आधार पर 58,000 से अधिक सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं। भगवंत सिंह मान ने आगे कहा कि राज्य के किसानों को अब खेती कार्यों के लिए निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जा रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार का दृढ़ विश्वास है कि शिक्षा ही सभी सामाजिक और आर्थिक बुराइयों का समाधान है। इसलिए उनकी सरकार स्कूलों के बुनियादी ढांचे को अपग्रेड करने पर जोर दे रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के विद्यार्थी आई.आई.टी. और जे.ई.ई. जैसी प्रतिष्ठित परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर रहे हैं, जो सरकारी संस्थानों में दी जा रही गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को दर्शाता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि केवल शिक्षा, रोजगार और सशक्तिकरण ही युवा पीढ़ी के भविष्य को सुरक्षित बना सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार ने नशे की रीढ़ तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पंजाब को नशे की लानत से मुक्त करने और युवाओं को शिक्षा, खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों की ओर प्रेरित करने के लिए प्रतिबद्ध है। खेलों के बुनियादी ढांचे को बड़ा बढ़ावा देने की घोषणा करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि डेरा बाबा नानक क्षेत्र में 23 मॉडल खेल मैदान बनाए जाएंगे और गुरदासपुर जिले में कुल 194 आधुनिक खेल मैदान बनाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ये अत्याधुनिक खेल मैदान उभरते खिलाड़ियों को विश्व स्तरीय सुविधाएं प्रदान करेंगे और जमीनी स्तर पर खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करने में मदद करेंगे। महिलाओं के सशक्तिकरण और उच्च शिक्षा तक पहुंच के महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उन्होंने डेरा बाबा नानक में लड़कियों के लिए नया सरकारी कॉलेज स्थापित करने की घोषणा की। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इस कॉलेज में अगले शैक्षणिक सत्र से कक्षाएं शुरू हो जाएंगी और सभी आवश्यक बुनियादी ढांचा एवं फैकल्टी का प्रबंध समय पर पूरा कर लिया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस नई संस्था से डेरा बाबा नानक और आसपास के क्षेत्रों की लड़कियां अपने घर के नजदीक ही सुरक्षित और अनुकूल वातावरण में उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकेंगी। उन्होंने यह भी घोषणा की कि शहर के घनी आबादी वाले हिस्सों में स्थित मौजूदा अनाज मंडी और पावर ग्रिड को अधिक उपयुक्त स्थानों पर स्थानांतरित किया जाएगा। लोगों को श्री गुरु तेग बहादुर साहिब के 350वें शहीदी दिवस के संबंध में आयोजित समारोहों में शामिल होने का न्योता देते हुए भगवंत सिंह मान ने संगत से बड़ी संख्या में आनंदपुर साहिब में नतमस्तक होने की अपील की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने ऐतिहासिक फैसला लेते हुए अमृतसर (श्री हरिमंदिर साहिब के आसपास वॉल्ड सिटी), श्री आनंदपुर साहिब और तलवंडी साबो को “पवित्र शहर” घोषित किया है और इन शहरों में पवित्रता एवं विरासत को संरक्षित रखने के लिए विशेष उपाय किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता आनंदपुर साहिब में शहीदी समारोहों में शामिल नहीं हुए। उन्होंने आगे कहा कि इस व्यवहार से पंजाब की समृद्ध आध्यात्मिक और शहीदी विरासत के प्रति उनका भेदभावपूर्ण रवैया उजागर हुआ है। भगवंत सिंह मान ने शिरोमणि अकाली दल पर भी तीखा हमला बोलते हुए अकाली नेतृत्व पर संकीर्ण पारिवारिक एजेंडे पर राजनीति करने का आरोप लगाया और याद दिलाया कि तर्न तारन उप-चुनाव के दौरान उन्होंने एक कथित गैंगस्टर के रिश्तेदार को मैदान में उतारा था।

मुख्यमंत्री ने साफ-सुथरी और पारदर्शी राजनीति, जनकल्याण और कानून-व्यवस्था के प्रति अपनी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पंजाब के लोग उन पुरानी राजनीतिक चालों से पूरी तरह वाकिफ हैं, जिन्होंने पिछले समय में राज्य को खूब लूटा और गुमराह किया था। उन्होंने कहा कि राज्य के लोग अब उन नीतियों को भरपूर समर्थन दे रहे हैं जो समाज के हर वर्ग के लिए विकास, न्याय और सम्मान सुनिश्चित करती हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अकाली दल का एजेंडा केवल चार मुख्य बिंदुओं “मेरा बेटा, मेरा भतीजा, मेरा साला, मेरा जीजा” के इर्द-गिर्द घूमता है और उन्हें आम जनता की भलाई से कोई सरोकार नहीं है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भतीजा अब किसी दूसरी पार्टी में शामिल हो गया है, जबकि जीजा अपने पापों की सजा काट रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पार्टी ने तरन तारन उप-चुनाव में एक गैंगस्टर के रिश्तेदार को टिकट भी दिया था, जिसे राज्य के जागरूक लोगों ने बाहर का रास्ता दिखा दिया था। भगवंत सिंह मान ने कहा कि अकाली और भाजपा के कुशासन के दौरान नशे का कारोबार अपने पांव पसार चुका था।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री हरदीप सिंह मुंडीयां एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now

Related Posts

Jaw Dislocation Golgappa

Golgappa खाने से खिसका महिला का जबड़ा, Jaw Dislocation से बचने के लिए बरतें सावधानी

शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025
Kangana Ranaut

PM Modi Sanatan Brand Ambassador: ‘पुतिन गीता पढ़ेंगे तो भारत से रिश्ता और गहरा होगा’

शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025
Gold Silver Price Today

Gold Silver Price Today: सोने-चांदी के दाम धड़ाम, शादी वाले घरों में लौटी मुस्कान

शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025
Oppo Find X9

Oppo Find X9 Review: 7025mAh की मॉन्स्टर बैटरी और Hasselblad कैमरा

शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025
America Action On Pakistan

Pakistan PM और Army Chief पर Ban की मांग, 40+ अमेरिकी सांसदों का पत्र

शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025
Sagittarius Horoscope 2026

Sagittarius Horoscope 2026: शनि की दृष्टि और राहु का वार, धनु राशि वालों के लिए कैसा रहेगा यह साल?

शुक्रवार, 5 दिसम्बर 2025
0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2025 THE NEWS AIR

The News Air

  • About
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Disclaimer & DMCA Policy

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • पंजाब
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
    • नौकरी
    • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • हेल्थ
    • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • स्पेशल स्टोरी
  • राज्य
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • वेब स्टोरीज

© 2025 THE NEWS AIR