मंगलवार, 26 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - पंजाब - मान सरकार की जनकल्याण में एकता की मिसाल — सम्मान, श्रद्धा और सुरक्षा का संगम; 693 करोड़ की पेंशन

मान सरकार की जनकल्याण में एकता की मिसाल — सम्मान, श्रद्धा और सुरक्षा का संगम; 693 करोड़ की पेंशन

100 करोड़ की तीर्थ यात्रा, 10 लाख की स्वास्थ्य सुरक्षा ”

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 9 नवम्बर 2025
in पंजाब
A A
0
CM Mann
110
SHARES
736
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 9 नवंबर (The News Air) पंजाब की धरती हमेशा से प्यार, भाईचारे और एकता की मिसाल रही है। यहाँ सिख, हिंदू, मुस्लिम, ईसाई, और अन्य सभी धर्मों के लोग एक साथ रहते हैं — एक ही मिट्टी की खुशबू में पले-बढ़े हैं। आज जब दुनिया में धर्म के नाम पर दूरियाँ बढ़ रही हैं, तब पंजाब की मान सरकार ने फिर से यह संदेश दिया है कि “सभी धर्म समान हैं।” यह वो मिट्टी है जहाँ गुरु नानक देव जी ने सिखाया — ना को बैरी नही बिगाना सगल संगि हम कउ बनि आई ॥१॥ आज, उसी संदेश को आगे बढ़ा रही है पंजाब की मान सरकार। मुख्यमंत्री भगवंत मान जी ने साबित किया है कि सरकार का असली धर्म सिर्फ एक है वो है, इंसानियत की सेवा।

मान सरकार ने पंजाब के सभी धर्मों के पवित्र स्थलों के विकास पर ध्यान दिया है। वहीं बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के बजुर्गों के लिए मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा और बेसहारा और विधवा महिलाओं के लिए समान रूप से पेंशन योजना शुरू की तो वहीं दूसरी तरफ स्वास्थ्य सेवाएं सभी को समान रूप से देने में पीछे नहीं हटी। इन पहलों ने पंजाब में एक नई सोच को जन्म दिया है ,जहाँ धर्म नहीं, इंसानियत सबसे बड़ा धर्म है; जहाँ राजनीति नहीं, सेवा ही सबसे बड़ी नीति है।

पंजाब सरकार ने बुजुर्ग नागरिकों के लिए एक अद्भुत योजना शुरू की है,“मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना।”यह योजना सिर्फ एक धार्मिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि धर्मों की समानता और आपसी प्रेम का जीवंत उदाहरण है। इस योजना के तहत सभी धर्मों के लोगों को अपने-अपने पवित्र स्थलों की मुफ्त यात्रा कराई जाती है। सिख श्रद्धालुओं के लिए — अमृतसर साहिब, पटना साहिब, और हेमकुंट साहिब। हिंदू श्रद्धालुओं के लिए — हरिद्वार, मथुरा, और वैष्णो देवी। मुस्लिम श्रद्धालुओं के लिए — अजमेर शरीफ दरगाह। हर धर्म का मान-सम्मान बरकरार रखते हुए, मान सरकार ने यह साबित किया कि हर रास्ता एक ही मंज़िल की ओर जाता है — ईश्वर की ओर।

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ की शुरुआत पंजाब की मान सरकार ने 6 नवंबर 2023 को की थी। पंजाब कैबिनेट ने 27 नवंबर से 29 फरवरी 2024 तक के लिए इस योजना के पहले चरण को मंजूरी दी थी | इसके साथ ही इस योजना का बजट बढ़ाकर 100 करोड़ रुपये कर दिया गया है। हाल ही में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राज्य की एकता को और जनकल्याण योजनाओं की श्रृंखला को आगे बढ़ाते हुए धूरी से ‘मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना’ के दूसरे चरण की शुरुआत की।  इस यात्रा के लिए प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र से 16,000 श्रद्धालुओं का चयन किया जायेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह योजना सभी वर्गों, धर्मों, विभिन्न आय समूहों और क्षेत्रों के लोगों के लिए समान रूप से खुली है।

इस योजना ने पंजाब के हर कोने में एक सुंदर संदेश फैलाया है कि धर्म अलग हो सकते हैं, लेकिन भावना एक है। हर बुजुर्ग जब अपनी तीर्थ यात्रा से लौटता है, तो उसके होंठों पर सिर्फ एक ही बात होती है कि “मान सरकार ने हमारा धर्म नहीं देखा, हमारी आस्था देखी।”यह योजना लोगों के दिलों को जोड़ रही है,जहाँ पहले दीवारें थीं, अब मोहब्बत के पुल बन रहे हैं। पंजाब अब पूरे देश के लिए एक मिसाल बन गया है। मुख्यमंत्री भगवंत मान की सोच आज पूरे भारत के लिए एक उदाहरण है,उन्होंने दिखाया है कि “जब सरकार सबके धर्म की इज़्ज़त करे, तो प्रदेश नहीं, पूरा देश मजबूत बनता है।”

पंजाब में मान सरकार के रहते अब यह  कोई यह नहीं पूछता कि आप किस धर्म से हैं। क्योंकि सरकारी योजनाएँ हर नागरिक के लिए खुली हैं,आम आदमी क्लिनिक में हर धर्म के लोग मुफ्त इलाज पा रहे हैं। आम आदमी क्लिनिक पंजाब में मान सरकार के तहत सभी धर्मों, जातियों और वर्गों के लोगों के लिए समान रूप से काम कर रहे हैं। इसे एकता और इंसानियत की मिसाल कहा जा सकता है, 881 क्लीनिक चल रहे हैं (565 ग्रामीण, 316 शहरी)। 236 नए क्लीनिक खुलने से संख्या 1,117 हो जाएगी। यह क्लिनिक “सबका इलाज, बिना भेदभाव के” की सोच को साकार करते हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab CM Mann

CM Mann Prediction: कांग्रेस को बताया मुख्य प्रतिद्वंद्वी, सियासी बवाल

मंगलवार, 26 मई 2026
CBSE Re-evaluation

CBSE Re-evaluation: 17000 आवेदनों में फंसे छात्र, हेल्पलाइन भी फेल

मंगलवार, 26 मई 2026
Punjab MC Elections

Punjab MC Elections: मोगा झड़प से हड़कंप, तुरंत जानें पूरा मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Punjab Municipal Elections

Punjab Municipal Elections: चार नगर कौंसलों में 10 जून को होगा मतदान

सोमवार, 25 मई 2026

मान सरकार की स्वास्थ्य योजना से अब हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त स्वास्थ्य बीमा मिलेगा। यह योजना किसी एक वर्ग, धर्म या जाति के लिए नहीं, बल्कि हर पंजाबी के लिए है।यह योजना केवल बीमा नहीं है, यह बराबरी और इंसाफ की पहचान है। मान सरकार ने यह साबित कर दिया है कि सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। यह 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा न सिर्फ़ आर्थिक सुरक्षा देता है, बल्कि एक भरोसा भी देता है कि अब कोई पिता अपने बच्चे के इलाज के लिए घर नहीं गिरवी रखेगा,ना ही कोई माँ अपने गहने बेचेगी, कोई बुज़ुर्ग दवाई के लिए तरसेगा नहीं, और कोई मज़दूर अस्पताल की फीस के डर से पीछे नहीं हटेगा।

वहीं दूसरी तरफ राज्य सरकार ने अब तक 693 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी की है, जिससे 6 लाख 65 हजार 994 विधवाएं और निराश्रित महिलाएं सीधे लाभान्वित हो रही हैं। यह सिर्फ़ आर्थिक मदद नहीं, बल्कि आत्म-सम्मान और सुरक्षा का भरोसा है, जो हर महिला को यह अहसास दिला रहा है कि सरकार उसके साथ खड़ी है। भगवंत मान सरकार ने स्पष्ट संदेश दिया है कि पंजाब में सभी धर्म, जाति और वर्ग समान हैं। यह सहायता किसी धर्म या पंथ को देखकर नहीं, बल्कि ज़रूरत देखकर दी जा रही है — क्योंकि पंजाब की आत्मा एकता, समानता और करुणा में बसती है।

मान सरकार ने हमेशा ही रैलियाँ और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के ज़रिए लोगों में एकता का संदेश फैलाया है। यही सच्चा धर्म है — जन सेवा, समानता और भाईचारा। मान सरकार की यह पहल एक ऐसे पंजाब की तस्वीर पेश कर रही है,जहाँ समानता ही असली पहचान है, और मानवता ही सबसे बड़ा धर्म। मान सरकार ने हमें दिखाया है कि जब सरकार सबका ख्याल रखती है, तो लोगों के बीच दीवारें नहीं, पुल बनते हैं। मान सरकार ने यह भी साबित कर दिया है कि एक सच्ची सरकार वही है,जो धर्म नहीं, इंसानियत को सबसे ऊपर रखे। उनके शासन में हर नागरिक को समान अधिकार और समान अवसर मिल रहे हैं। मान सरकार  की यह सोच, यह नीति अब सिर्फ पंजाब तक सीमित नहीं है। यह एक संदेश है पूरे भारत के लिए कि अगर एक राज्य सबको साथ लेकर चल सकता है, तो पूरा देश भी ऐसा कर सकता है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

तरनतारन में ‘आप’ का विशाल शक्ति प्रदर्शन

Next Post

मान सरकार ने खत्म किया पिछली सरकारों का ‘माफिया राज’! अरबों की सरकारी ज़मीन पर 3 बड़े प्रोजेक्ट शुरू

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab CM Mann

CM Mann Prediction: कांग्रेस को बताया मुख्य प्रतिद्वंद्वी, सियासी बवाल

मंगलवार, 26 मई 2026
CBSE Re-evaluation

CBSE Re-evaluation: 17000 आवेदनों में फंसे छात्र, हेल्पलाइन भी फेल

मंगलवार, 26 मई 2026
Punjab MC Elections

Punjab MC Elections: मोगा झड़प से हड़कंप, तुरंत जानें पूरा मामला

मंगलवार, 26 मई 2026
Punjab Municipal Elections

Punjab Municipal Elections: चार नगर कौंसलों में 10 जून को होगा मतदान

सोमवार, 25 मई 2026
Laljit Bhullar

Laljit Bhullar Case: डिजिटल सबूतों के जाल में फंसे पूर्व मंत्री

सोमवार, 25 मई 2026
Punjab MC Elections

Punjab MC Elections: बैलट पेपर से चुनाव को Supreme Court ने दी हरी झंडी

सोमवार, 25 मई 2026
Next Post
Cm mann

मान सरकार ने खत्म किया पिछली सरकारों का 'माफिया राज'! अरबों की सरकारी ज़मीन पर 3 बड़े प्रोजेक्ट शुरू

महिलाओं की सेहत मान सरकार की प्राथमिकता!‘नवी दिशा’ से पंजाब की 13 लाख से ज़्यादा महिलाएं पा रही हैं हर महीने मुफ्त सैनिटरी पैड

sourabh

भाजपा बताए, क्या केजरीवाल सरकार में बने सरकारी अस्पताल निजी हाथों में देने जा रही?- सौरभ भारद्वाज

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।