LIVE | ...
मंगलवार, 28 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - ‘आप’ सांसद मालविंदर कंग ने पीयू प्रशासन को घेरा, कहा- दिल्ली के ‘आकाओं’ के दबाव में रद्द किया गुरु साहिब का सेमिनार

‘आप’ सांसद मालविंदर कंग ने पीयू प्रशासन को घेरा, कहा- दिल्ली के ‘आकाओं’ के दबाव में रद्द किया गुरु साहिब का सेमिनार

सांसद कंग ने वाइस चांसलर को चिट्ठी लिखकर सेमिनार की इजाजत तुरंत बहाल करने की मांग की, कहा- गुरु साहिब का इतिहास सिलेबस का हिस्सा होना चाहिए

The News Air Team by The News Air Team
रविवार, 26 अक्टूबर 2025
in Breaking News, NEWS-TICKER, चंडीगढ़, पंजाब
A A
0
Malvinder Kang
105
SHARES
701
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 26 अक्टूबर (The News Air) श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश महासचिव मालविंदर सिंह कंग ने पंजाब यूनिवर्सिटी प्रशासन द्वारा श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिहाड़े को समर्पित सेमिनार आयोजित करने की इजाजत रद्द करने की कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने इस फैसले को “बेहद दुर्भाग्यपूर्ण” और “दुखद” करार देते हुए यूनिवर्सिटी की वाइस चांसलर से तुरंत इस मामले में दखल देने और इजाजत बहाल करने की मांग की है।

यहां जारी एक प्रेस बयान में, मालविंदर सिंह कंग, जो खुद पंजाब यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र, दो बार के स्टूडेंट काउंसिल अध्यक्ष और पूर्व सीनेट सदस्य रह चुके हैं, ने कहा कि गुरु तेग बहादुर साहिब की शहादत सिर्फ सिख कौम के लिए ही नहीं, बल्कि पूरी मानवता के लिए है। उन्होंने कहा, “गुरु साहिब की शहादत बेमिसाल और लासानी है। उन्होंने सिर्फ धर्म की रक्षा के लिए नहीं, बल्कि इस देश की संस्कृति और मानवता को बचाने के लिए अपना सर्वस्व बलिदान कर दिया।”

सांसद कंग ने सीधा आरोप लगाया कि पीयू प्रशासन ने यह फैसला दिल्ली में बैठे अपने “आकाओं” के दबाव में लिया है। उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि वाइस चांसलर साहिब पर दिल्ली से दबाव है। केंद्र की बीजेपी सरकार नहीं चाहती कि गुरु साहिब की शहादत का इतिहास और प्रेरणादायक विरासत युवा पीढ़ी तक पहुंचे।” उन्होंने कहा कि एक तरफ देश ‘हिंद की चादर’ की कुर्बानी को याद कर रहा है, दूसरी तरफ पंजाब की अपनी यूनिवर्सिटी में उनके इतिहास पर चर्चा करने से रोका जा रहा है।

कंग ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें छात्रों से पता चला है कि प्रशासन ने यह इजाजत 27 अक्टूबर को होने वाले सेमिनार में प्रख्यात सिख विद्वान और चिंतक सरदार अजमेर सिंह की भागीदारी के कारण रद्द की है, जिन्हें विवादास्पद कहा जा रहा है। कंग ने इस तर्क को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि सरदार अजमेर सिंह पिछले तीन दशकों से अधिक समय से सार्वजनिक जीवन में हैं, उन पर कोई केस नहीं है और वह देश-विदेश के विश्वविद्यालयों में बोलते रहे हैं। उन्हें रोकना सीधे तौर पर अकादमिक स्वतंत्रता पर हमला है।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Sanitation Workers Strike

Punjab Sanitation Workers Strike: हड़ताल खत्म या सिर्फ सरकारी दावा? बड़ा विवाद

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
New Rules From 1st August 2026

New Rules From 1st August 2026: LPG, Train और Bank में बड़ा बदलाव!

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
BJP Office

Sangrur BJP Office Attack: पेट्रोल बम से हमला, 24 घंटे में दोनों गिरफ्तार

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Delhi Violence Big Expose

Delhi Violence Big Expose: CJP प्रदर्शन में 980 अपराधी, पुलिस ने किया खुलासा

मंगलवार, 28 जुलाई 2026

उन्होंने कहा कि यह इतिहास तो हमें अपने सिलेबस में पढ़ाना चाहिए ताकि युवा इससे प्रेरणा लेकर बेहतर भविष्य का निर्माण कर सकें। लेकिन पंजाब की धरती पर बनी यूनिवर्सिटी में ही गुरु साहिब के इतिहास को बयां करने से रोका जा रहा है। उन्होंने इसे शहीद भाई जसवंत सिंह खालड़ा की तस्वीर हटाने जैसी घटनाओं की कड़ी का हिस्सा बताया, जो पंजाब के युवाओं और सिख विरासत की आवाज को दबाने की कोशिश है।

सांसद मालविंदर कंग ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में वाइस चांसलर प्रो. रेनू विज्ज को एक औपचारिक चिट्ठी भी लिखी है। उन्होंने मांग की कि वीसी बिना किसी राजनीतिक दबाव के, तुरंत छात्रों को ‘हिंद की चादर’ की लासानी कुर्बानी को समर्पित यह सेमिनार आयोजित करने की इजाजत दें। उन्होंने कहा कि सारी दुनिया गुरु साहिब की कुर्बानी को मानती है, यूनिवर्सिटी को यह छोटी सोच छोड़कर तुरंत इजाजत बहाल करनी चाहिए।

DO Letter 193

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

From Nov 1: Face ID Attendance System शुरू, अब कर्मचारियों की हाजिरी होगी स्मार्टफोन से!

Next Post

Salman Khan Statement से भड़का Pakistan! सरकार ने Terrorist घोषित कर दिया Actor को

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Sanitation Workers Strike

Punjab Sanitation Workers Strike: हड़ताल खत्म या सिर्फ सरकारी दावा? बड़ा विवाद

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
New Rules From 1st August 2026

New Rules From 1st August 2026: LPG, Train और Bank में बड़ा बदलाव!

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
BJP Office

Sangrur BJP Office Attack: पेट्रोल बम से हमला, 24 घंटे में दोनों गिरफ्तार

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Delhi Violence Big Expose

Delhi Violence Big Expose: CJP प्रदर्शन में 980 अपराधी, पुलिस ने किया खुलासा

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Campus

PU Campus Tragic Death: भारी बारिश में करंट लगने से PhD Scholar की मौत

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Amritpal singh

Amritpal Singh Release: ‘वारिस पंजाब दे’ का बड़ा प्रदर्शन, CM हाउस घेरने का ऐलान

मंगलवार, 28 जुलाई 2026
Next Post
Salman Khan

Salman Khan Statement से भड़का Pakistan! सरकार ने Terrorist घोषित कर दिया Actor को

Doctor suicide case

Doctor Suicide Case: शादी के प्रपोजल पर ‘बहन’ कहने से टूटा रिश्ता? बांकर परिवार के सनसनीखेज दावे!

234 smartphones and batteries explode how electric bus

Electric Bus Blast: 234 Smartphones & Battery Explosion ने ली 20 की जान!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।