बुधवार, 6 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - देश के लिए खतरा सोनम वांगचुक नहीं, बल्कि वो लोग हैं जो ऐसे लोगों को जेल में डालते हैं – मनीष सिसोदिया

देश के लिए खतरा सोनम वांगचुक नहीं, बल्कि वो लोग हैं जो ऐसे लोगों को जेल में डालते हैं – मनीष सिसोदिया

लद्दाख के लिए पूरा जीवन समर्पित करने वाले सोनम वांगचुक को देश के लिए खतरा बता जेल में डालना शर्मनाम - मनीष सिसोदिया

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 27 सितम्बर 2025
in NEWS-TICKER, Breaking News, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
manish sisodiya
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 27 सितंबर (The News Air) आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी पर दुख व्यक्त करते हुए मोदी सरकार के इस कदम को शर्मनाक बताया है। उन्होंने कहा कि सोनम वांगचुक देश के लिए खतरा नहीं हैं, बल्कि खतरा वो लोग हैं जो सोनम वांगचुक जैसे लोगों को जेल में डालते हैं। लद्दाख के बच्चों लिए पूरा जीवन समर्पित करने वाले सोनम वांगचुक को देश के लिए खतरा बता उन्हें जेल में डालकर पीएम मोदी ने बहुत ही गलत किया है। सोनम वांगचुक ने कई खोजें की और अपने स्कूल में हजारों बच्चों को इंसान बनना सिखाया। ऐसे लोगों को फर्जी आरोप लगाकर जेल में डालने से अगर लोगों की देशभक्ति नहीं जगाती है तो फिर उनकी देशभक्ति फर्जी है।

सोनम वांगचुक देश के लिए खतरा नहीं हैं, बल्कि खतरा वो लोग हैं जो सोनम वांगचुक जैसे लोगों को जेल में डालते हैं… pic.twitter.com/BezshRA3ix

— Manish Sisodia (@msisodia) September 27, 2025

प्रख्यात समाजसेवी सोनम वांगचुक की गिरफ्तारी से दुखी दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि मैंने उनके काम को नजदीकी से देखा है और मैं उनको व्यक्तिगत रूप से जानता हूं। सोनम वांगचुक ने ऐसे-ऐसे काम किए हैं कि जिसकी सारी दुनिया तारीफ कर रही है। उनके जीवन से प्रेरित होकर 3 इडियट्स नामक बॉलीवुड फिल्म तक बनी है। ऐसे व्यक्ति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सुरक्षा के लिए खतरा बताकर जेल में डाल दिया है और उनके ऊपर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लगाया दिया है, जो आतंकवादियों और बड़े-बड़े अपराधियों पर लगाया जाता है।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि सोनम वांगचुक एक शानदार शिक्षक, पर्यावरण कार्यकर्ता, शानदार वैज्ञानिक दिमाग हैं, जिसने सिर्फ बातें नहीं की, बल्कि लद्दाख के बच्चों के लिए अपना जीवन ही समर्पित कर दिया। ऐसे व्यक्ति को सिर्फ इसलिए राष्ट्र की सुरक्षा के लिए खतरा बताकर जेल में डाल देना, क्योंकि वह लद्दाख के लोगों की मांगों की आवाज बन रहे थे, यह सरासर गलत है। सोनम वांगचुक के पूरे जीवन का सफर वही है, जिसके आधार पर 3 इडियट्स फिल्म के कैरेक्टर “फुंसुख वांगड़ू” को गढ़ा गया था। वो वही व्यक्ति हैं, उन्होंने लद्दाख में ऐसे स्कूल खोले जहां बच्चे किताबें रटकर नहीं, बल्कि जीवन जीने का हुनर सीखकर निकलते हैं।

मनीष सिसोदिया ने बताया कि सोनम वांगचुक ने कई वैज्ञानिक खोजें की और अपने स्कूलों में हजारों बच्चे ऐसे तैयार किए जिनके लिए शिक्षा केवल नौकरी या व्यापार का साधन नहीं, बल्कि बेहतर इंसान बनना, पर्यावरण के साथ जीना और देश के लिए काम करना है। ऐसे इंसान को देश के लिए खतरा बताकर जेल में डाल देना केवल शर्मनाक ही नहीं, बल्कि बेहद शर्म की बात है। हमें इस बात पर शर्म आती है कि आज हम ऐसे हिंदुस्तान में जीने को मजबूर हो गए हैं। अब हमें अपने भीतर झांकने की जरूरत है।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 6 मई 2026
6 May History

6 May History: आज के दिन बना था इतिहास, हिंडनबर्ग हादसे से लेकर किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक तक

बुधवार, 6 मई 2026
Breaking News Live Updates 6 May 2026

Breaking News Live Updates 6 May 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

बुधवार, 6 मई 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देशभर में आंधी-तूफान का कहर, 7 राज्यों में ओलावृष्टि की चेतावनी

बुधवार, 6 मई 2026

मनीष सिसोदिया ने कहा कि अगर सोनम वांगचुक जैसे इंसान पर फर्जी आरोप लगाकर जेल में डालने से लोगों के अंदर देशभक्ति नहीं जागती और बेचैनी नहीं पैदा होती, तो उनकी देशभक्ति कागजी है। देशभक्ति केवल देशभक्ति के गाने गाने और किसी नेता की रैली में नारे लगाने से सिद्ध नहीं होती। सोनम वांगचुक देश के लिए काम कर रहे हैं और वह कट्टर देशभक्त है। अगर ऐसे व्यक्ति को सरकार अपने अहंकार में आकर जेल में डाले और उस पर अत्याचार करे, तो उसके खिलाफ आवाज उठाना भी देशभक्ति है।

मनीष सिसोदिया ने देशवासियों से कहा कि आज हमें अपनी आत्मा के अंदर झांकना पड़ेगा। अगर हमारे अंदर सोनम वांगचुक की खबर से बेचैनी नहीं हो रही, तो मान लीजिए कि हमारी देशभक्ति कागजी और केवल नारों वाली है। अब समय आ गया है कि सोनम वांगचुक की आवाज में अपनी आवाज मिलाई जाए। देशवासियों को उनके साथ खड़े होना होगा और पूरे देश और दुनिया को बताना होगा कि भारत सोनम वांगचुक के साथ खड़ा है। हमारा देश असली देशभक्ति की परिभाषा जानता है। आइए मिलकर आवाज उठाएं और कहें कि सोनम वांगचुक देश के लिए खतरा नहीं हैं, बल्कि खतरा वे लोग हैं जो सोनम वांगचुक जैसे लोगों को जेल में डालते हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

देश के असल मुद्दे दबाने के लिए भाजपा उत्तर प्रदेश में करा रही धर्म के नाम पर झगड़े- संजय सिंह

Next Post

विधायक अनमोल गगन मान का खरड़ हलका निवासियों के लिए दिवाली का तोहफा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

बुधवार, 6 मई 2026
6 May History

6 May History: आज के दिन बना था इतिहास, हिंडनबर्ग हादसे से लेकर किंग चार्ल्स के राज्याभिषेक तक

बुधवार, 6 मई 2026
Breaking News Live Updates 6 May 2026

Breaking News Live Updates 6 May 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

बुधवार, 6 मई 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert: देशभर में आंधी-तूफान का कहर, 7 राज्यों में ओलावृष्टि की चेतावनी

बुधवार, 6 मई 2026
6 May 2026 Rashifal

6 May 2026 Rashifal: धनु में चंद्रमा, इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

बुधवार, 6 मई 2026
DGP Gaurav Yadav Ludhiana ICCC

DGP Gaurav Yadav Ludhiana ICCC: पंजाब का तीसरा शहर बना इंटेलीजेंट, 1700 कैमरे लगे

मंगलवार, 5 मई 2026
Next Post
Anmol Gagan Mann

विधायक अनमोल गगन मान का खरड़ हलका निवासियों के लिए दिवाली का तोहफा

CM Mann

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हॉकी की प्राचीन शान को पुनः बहाल करने का संकल्प लिया

MPSC Prelims 2025: भारी बारिश और बाढ़ के कारण परीक्षा टली, जानें नई तारीख

MPSC Prelims 2025: भारी बारिश और बाढ़ के कारण परीक्षा टली, जानें नई तारीख

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।