LIVE | ...
मंगलवार, 11 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - देश के असल मुद्दे दबाने के लिए भाजपा उत्तर प्रदेश में करा रही धर्म के नाम पर झगड़े- संजय सिंह

देश के असल मुद्दे दबाने के लिए भाजपा उत्तर प्रदेश में करा रही धर्म के नाम पर झगड़े- संजय सिंह

- जब भी लोग बेरोजगारी-किसानी, शिक्षा-स्वास्थ्य पर सरकार से सवाल पूछते हैं, भाजपा कोई विवाद खड़ा कर ही देती है- संजय सिंह

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 27 सितम्बर 2025
in NEWS-TICKER, उत्तर प्रदेश, सियासत
A A
0
Sanjay Singh -1
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 27 सितम्बर (The News Air) आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और सांसद संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में चल रहे आई लव मोहम्मद और आई लव महादेव के विवाद के पीछे भाजपा की गहरी साजिश बताया है। उन्होंने देशवासियों से भाजपा के इस नफरती एजेंड में न फंसने की अपील करते हुए कहा कि बेरोजगारी, किसानी, शिक्षा, स्वास्थ्य समेत देश के असल मुद्दे को दबाने के लिए धर्म के नाम पर झगड़े का खेल चल रहा है। इस साज़िश में भाजपा की नफरती सरकार और तथाकथित धर्मगुरु शामिल हैं। अगर हम इन साजिशों से सावधान नही हुए तो हिस्से में सिर्फ बर्बादी आएगी।

संजय सिंह ने कहा कि जब भी देश के लोग बेरोजगारी-किसानी, शिक्षा-स्वास्थ्य पर सरकार से सवाल पूछते हैं, तभी भाजपा देश के अंदर कोई न कोई नया विवाद खड़ा कर देती है, ताकि असल मुद्दे दब जाएं। आज उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में पेपर लीक को लेकर युवा आवाज उठा रहे हैं और लद्दाख के लोग पूर्ण राज्य की मांग कर रहे हैं। इसीलिए भाजपा उत्तर प्रदेश में धर्म के नाम पर माहौल बिगाड़ कर इन ज्वलंत मुद्दों से देश का ध्यान भटकाना चाहती है।

शनिवार को संजय सिंह ने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि हमारे देश में जब भी आम आदमी और नौजवानों अपनी जिंदगी से जुड़ा कोई मुद्दा सत्ता तक पहुंचने की कोशिश करता है, ठीक उसी समय कोई नया विवाद खड़ा कर दिया जाता है। यह सब बहुत सुनियोजित तरीके से और एक गहरी साजिश के तहत होता है। ऐसे कई उदाहरण मिल जाएंगे। पिछले कई सालों से हम देख रहे हैं कि धर्म अब आस्था का प्रतीक या भगवान के प्रति श्रद्धा जताने का जरिया नहीं रह गया, वह लड़ाई और विवाद के लिए इस्तेमाल किया जा रहा है।

संजय सिंह ने कहा कि भाजपा की नफरती सरकार धर्म का इस्तेमाल हर त्योहार से पहले शुरू कर देती है। ईद से 10 दिन पहले और 10 दिन बाद तक झगड़ा चलाने की कोशिश की जाती है। इसी तरह बकरीद, होली, दीपावली सहित अन्य त्योहारों में भी इनके लोग झगड़ा चलाने का प्रयास करते हैं। नवरात्र के दौरान मांस की दुकानें बंद करने का विवाद खड़ा किया जाता है। ऐसे ही कांवड़ यात्रा की शुरूआत में देश के अंदर ऐसा माहौल बनाया जाता है कि विवाद खड़ा करना ही है। हमें यह सवाल खुद से करना होगा कि क्या यह धर्म हमारी आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है? भगवान के प्रति हमारी भावनाओं को जताने का प्रतीक है या बस झगड़े और विवाद का प्रतीक है?

संजय सिंह ने उत्तराखंड पेपर लीक का जिक्र करते हुए कहा कि वहां नौजवान पेपर लीक के खिलाफ लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि पेपर लीक से उनकी जिंदगी बर्बाद हो रही है। यह पेपर लीक का कांड अब नहीं चलेगा। इसी तरह उत्तर प्रदेश में सिपाही, दरोगा, लेखपाल और शिक्षक भर्ती के पेपर लीक हुए। यहां तक कि पीसीएस और जज की भर्ती के भी पेपर लीक हो गए। देश में एसएससी को लेकर बवाल हुआ, जिसमें पूरे देश के नौजवान सड़कों पर उतर आए। उधर, लद्दाख में लोग पूर्ण राज्य की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे थे। वहां के प्रख्यात समाजसेवी सोनम वांगचुक को एनएसए के तहत गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया गया।

संजय सिंह ने कहा कि इन सबके बीच कुछ बौद्धिक आतंकवादी और भाजपा की नफरत फैलाने वाली केंद्र सरकार को लगा कि अगर यह सब चलता रहा तो उनका एजेंडा कैसे चलेगा? भाजपा को स्कूल, अस्पताल, शिक्षा, रोजगार या व्यापार कुछ देना नहीं है। उनका मकसद महंगाई, किसानी, बेरोजगारी, शिक्षा आदि के नाम पर लोगों को बर्बाद करना है। भाजपा यह भी चाहती है कि बच्चे नमक-रोटी खाने के लिए मजबूर हों, अस्पतालों में बेड पर कुत्ते बिठाए जाएं और टॉर्च की रोशनी में ऑपरेशन हों।

संजय सिंह ने फिर दोहराया कि भाजपा का इरादा सिर्फ और सिर्फ लोगों को बर्बाद करना है। इसलिए जब पेपर लीक, लद्दाख के पूर्ण राज्य, एसएससी का मुद्द उठा और नौजवान सड़क पर उतर आए, तब भाजपा को लगा कि यह सब कैसे चलेगा? कुछ और शुरू करना होगा। इसलिए उत्तर प्रदेश में धर्म के नाम पर माहौल बिगाड़ने का काम शुरू किया गया। यह योगी सरकार की गहरी साजिश का हिस्सा है। नफरत फैलाने वाले कुछ बौद्धिक आतंकवादी भी इस साजिश में शामिल हैं। वह अपने आका का नाम नहीं लेते, न यह कहते हैं कि भारत-पाकिस्तान का मैच मोदी क्यों करा रहे हैं? ये लोगों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हैं। न रोजगार, शिक्षा-स्वास्थ्य और लोगों की जिंदगी में सुधार का मुद्दा ही उठाते हैं। ये लोग चाहते हैं कि देश के लोग नफरत में डूबे रहें। कुछ लोग भोले-भाले लोगों के दिमाग में नफरत का बीज बोते हैं और लोग उसी में फंसे रहते हैं।

संजय सिंह ने उत्तर प्रदेश में शुरू हुए एक विवाद का जिक्र करते हुए कहा कि “आई लव मोहम्मद, “आई लव महादेव, “आई लव गुरु नानक देव जी, “आई लव प्रभु यीशु” के नाम पर झगड़े इसलिए पैदा होते हैं, क्योंकि भाजपा को स्कूल, अस्पताल, सड़क, भ्रष्टाचार और महंगाई का मुद्दा दबाना है। इसलिए ये विवाद शुरू किए जाते हैं और देश के लोग इनमें फंस जाते हैं।

यह भी पढे़ं 👇

Punjab Teacher Training

Punjab Teacher Training: 21,850 शिक्षकों को नशे और मानसिक स्वास्थ्य पर मिलेगा प्रशिक्षण

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
Baljit Kaur

Punjab Anti-Drug Campaign: नशा विरोधी अभियान को ₹1 करोड़ का टोकन ग्रांट, 12 जिलों में तेज होगी मुहिम

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
lal chand Minister AAP

Punjab Biodiversity Project: JICA के सहयोग से ₹760 करोड़ की जैव विविधता परियोजना शुरू होगी

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
baltej pannu

Harbhajan Singh Bhajji Controversy: BJP के इशारे पर पंजाब को बदनाम कर रहे भज्जी, AAP का तीखा हमला

मंगलवार, 11 अगस्त 2026

संजय सिंह ने कहा कि अब लोगों को तय करना है कि इन झगड़ों में फंसना है या नहीं। धर्म आस्था का प्रतीक हो सकता है, लेकिन अगर विभिन्न धर्मों से आने वाले कुछ अराजक तत्व समाज का माहौल बिगाड़ने की कोशिश करते हैं और भाजपा सरकार उनके साथ खड़ी होती है, तो समझ लीजिए कि यह लोगों की जिंदगी के असली मुद्दों को दबाने की साजिश है। इससे न शिक्षा, रोजगार, अस्पताल मिलेगा और न ही किसानी की समस्याओं का समाधान ही होगा, क्योंकि भाजपा अच्छे से जानती है कि लोग झगड़े, नफरत और हिंदू-मुसलमान के नाम पर वोट देते हैं। इसलिए भाजपा सोचती है कि हम लोगों के लिए काम क्यों करें या रोजगार क्यों दें?

संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री तो कह चुके हैं कि उत्तर प्रदेश के नौजवानों को गोबर से रोजगार देंगे। अगर लोग मानते हैं कि गोबर से रोजगार उनकी जिंदगी सुधार देगा, तो इन झगड़ों में शामिल रहें। लेकिन अगर लोग समझते हैं कि इन विवादों से कुछ हल नहीं होगा, तो अब इनको रोकने का वक्त है। हमें जिंदगी के असली मुद्दों को राजनीति, सामाजिक चेतना और संघर्ष का मुद्दा बनाकर सरकारों को सुनाना होगा और समाधान करना होगा। अगर ऐसा लगता है, तो आगे बढ़िए, आवाज उठाइए और इन झगड़ों से खुद को बचाइए।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Punjab Relief Package: 1600 करोड़ सीधे किसानों के खाते में, State Govt को नहीं मिलेगा फंड

Next Post

देश के लिए खतरा सोनम वांगचुक नहीं, बल्कि वो लोग हैं जो ऐसे लोगों को जेल में डालते हैं – मनीष सिसोदिया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Punjab Teacher Training

Punjab Teacher Training: 21,850 शिक्षकों को नशे और मानसिक स्वास्थ्य पर मिलेगा प्रशिक्षण

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
Baljit Kaur

Punjab Anti-Drug Campaign: नशा विरोधी अभियान को ₹1 करोड़ का टोकन ग्रांट, 12 जिलों में तेज होगी मुहिम

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
lal chand Minister AAP

Punjab Biodiversity Project: JICA के सहयोग से ₹760 करोड़ की जैव विविधता परियोजना शुरू होगी

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
baltej pannu

Harbhajan Singh Bhajji Controversy: BJP के इशारे पर पंजाब को बदनाम कर रहे भज्जी, AAP का तीखा हमला

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
Online TDS Certificate

Online TDS Certificate: Income Tax विभाग जल्द शुरू करेगा ऑनलाइन TDS सर्टिफिकेट की सुविधा

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
Abhijeet Dipke

CJP Schools Campaign: 15 अगस्त से शुरू होगी सरकारी स्कूलों में सुधार की देशव्यापी मुहिम

मंगलवार, 11 अगस्त 2026
Next Post
manish sisodiya

देश के लिए खतरा सोनम वांगचुक नहीं, बल्कि वो लोग हैं जो ऐसे लोगों को जेल में डालते हैं - मनीष सिसोदिया

Anmol Gagan Mann

विधायक अनमोल गगन मान का खरड़ हलका निवासियों के लिए दिवाली का तोहफा

CM Mann

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हॉकी की प्राचीन शान को पुनः बहाल करने का संकल्प लिया

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।