बुधवार, 13 मई 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मानवीय सेहत और पशुओं की तंदुरुस्ती के लिए प्रशासन को सख़्त निर्देश

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मानवीय सेहत और पशुओं की तंदुरुस्ती के लिए प्रशासन को सख़्त निर्देश

भगवंत मान की ओर से लोगों को अधिकतम राहत देने के लिए बेहतर अंतर-विभागीय समन्वय के आदेश

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 16 सितम्बर 2025
in Breaking News, NEWS-TICKER, पंजाब, सियासत
A A
0
CM Mann
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 16 सितंबर (The News Air) पंजाब के मुख्य मंत्री भगवंत सिंह मान ने स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग को बाढ़ प्रभावित जिलों में लोगों को स्वास्थ्य जांच और इलाज के मामले में राहत देने के लिए अपने प्रयास तेज करने के निर्देश दिए।

यहां आज एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि इन बाढ़ों के कारण राज्य के कई जिलों में व्यापक नुकसान हुआ है और अब जब पानी उतरना शुरू हो गया है, तो मनुष्यों और पशुओं में बीमारियों के फैलने का खतरा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पहले से ही मनुष्यों और पशुओं में बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास कर रही है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि बाढ़ प्रभावित गांवों में लगाए गए स्वास्थ्य जांच शिविरों से अब तक लगभग 1.50 लाख लोगों को लाभ पहुंचा है। इन शिविरों में बुखार, दस्त, त्वचा के संक्रमण और अन्य बीमारियों का बड़े पैमाने पर पता चला है।

मुख्य मंत्री ने कहा कि बाढ़ के बाद उत्पन्न होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में 14 सितंबर को एक विशेष स्वास्थ्य देखभाल अभियान शुरू किया गया, जिसमें बाढ़ प्रभावित गांवों में स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच, बारिश के मौसम में होने वाली बीमारियां, संक्रामक रोग, बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को बीमारियों से बचाना शामिल है। इसके अलावा, बीमारियों को फैलने से रोकने के लिए व्यापक स्तर पर स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करना है। इसके तहत सभी प्रभावित 2303 गांवों में तीन दिनों के दौरान मेडिकल जांच शिविर लगाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इन शिविरों में डॉक्टर, पैरा-मेडिकल टीमें, सहयोगी स्टाफ के साथ-साथ आवश्यक दवाएं और अन्य सामग्री भी उपलब्ध कराई गई है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसी तरह प्रत्येक आशा कार्यकर्ता अपने गांव के प्रत्येक घर में जा रही है और अब तक लगभग 2.47 लाख घरों तक पहुंच स्थापित की जा चुकी है।

मुख्य मंत्री ने कहा कि लोगों को स्वास्थ्य किट वितरित की गई हैं, जिनमें ओ.आर.एस., मच्छर मारने की दवा, पैरासिटामोल, सिट्राज़िन, क्लोरीन की गोलियां, साबुन और अन्य बुनियादी चिकित्सा सहायता सामग्री शामिल है। इसका लक्ष्य 20 सितंबर 2025 तक प्रत्येक घर तक पहुंचना है। उन्होंने कहा कि राज्य के सभी गांवों को कवर करने के उद्देश्य से 21 दिनों तक फॉगिंग और मच्छरों को नियंत्रित करने के लिए अभियान शुरू किया गया है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इसके तहत घर-घर जाकर मच्छरों के प्रजनन स्थलों की जांच की जाएगी और जहां लार्वा मिलेगा, वहां तुरंत छिड़काव करवाया जाएगा। जहां मच्छर का लारवा पाया गया है, वहां रोजाना आधार पर छिड़काव करवाया जा रहा है।

मुख्य मंत्री ने कहा कि पशुपालन विभाग ने भी पशुओं में बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए जोरदार ढंग से अभियान शुरू किया है। उन्होंने कहा कि अब तक 14780 पशुओं का इलाज और 48535 पशुओं का मुफ्त टीकाकरण किया जा चुका है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि बाढ़ में मारे गए पशुओं की लाशों का सुरक्षित और वैज्ञानिक ढंग से निपटारा सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि बीमारियों के प्रसार को रोकने के लिए मिट्टी और पानी को दूषित होने से बचाया जा सके।

मुख्य मंत्री ने गांवों, गलियों, तालाबों (फिरनी, नालियों, गलियों और अन्य) में बिना किसी देरी के सफाई की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों में बाहरी फॉगिंग के साथ-साथ कचरे के प्रबंधन और कूड़े का समय पर निपटारा भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए ताकि मच्छरों के प्रजनन को रोका जा सके। भगवंत सिंह मान ने प्रभावित क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर सफाई अभियान चलाने और खड़े पानी की निकासी के साथ-साथ फॉगिंग की वकालत की।

मुख्य मंत्री ने कहा कि खेतों और गांवों के आसपास से गंदे पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए और मच्छरों के प्रजनन की रोकथाम, फॉगिंग और सफाई अभियान में ग्राम रोजगार सेवकों को लगाया जाए। उन्होंने कहा कि सफाई का काम 21 सितंबर तक पूरा होना चाहिए और गांवों में पशुओं के बाड़ों और चारा रखने वाली जगहों की सफाई होनी चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पशुओं की खुरलियों और पानी पीने वाली जगहों की भी उचित सफाई की जा रही है।

यह भी पढे़ं 👇

Prateek Yadav Death

Prateek Yadav Death: 38 साल की उम्र में Akhilesh के भाई की मौत, डॉक्टर ने बताई असली वजह

बुधवार, 13 मई 2026
PM Modi Gold Appeal

PM Modi Gold Appeal: जब नेहरू ने मांगा सोना दान, इंदिरा ने भेजा लोगों को जेल

बुधवार, 13 मई 2026
NTA Tender Controversy

NTA Tender Controversy: कैसे बदले गए नियम, छात्रों को भुगतना पड़ा खामियाजा

बुधवार, 13 मई 2026
Types of Soil in India

भारत में मिट्टी के Types of Soil in India: जानें पूरी जानकारी

बुधवार, 13 मई 2026

मुख्य मंत्री ने कहा कि पशुपालकों को पोटाशियम परमैंगनेट का वितरण भी मुफ्त में किया जा रहा है ताकि पशुओं के बाड़ों और पानी पिलाने वाली जगहों को बीमारियों से मुक्त रखा जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को सलाह दी गई है कि पशुओं के खुरों को भी पोटाशियम परमैंगनेट से नियमित आधार पर साफ किया जाए ताकि उनके खुरों को कोई बीमारी न लगे। उन्होंने कहा कि पशुओं के थनों की बीमारी के जोखिम को कम करने के लिए दूध निकालने से पहले थनों को अच्छी तरह दवा से साफ करवाया जा रहा है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पशुपालकों को ऐसी परिस्थितियों में पशुओं की अच्छी देखभाल के लिए जागरूक करने के लिए गांवों में शिविर लगाए जा रहे हैं।

मुख्य मंत्री ने कहा कि आवश्यक दवाएं मुफ्त वितरित की जा रही हैं और अन्य सहायता भी सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि अब तक बाढ़ प्रभावित गांवों के शिविरों में 14780 पशुओं का आवश्यक इलाज किया जा चुका है और सभी प्रभावित जिलों में 24 घंटे चलने वाले नियंत्रण कक्ष काम कर रहे हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि इन नियंत्रण कक्षों की निगरानी संबंधित पशु चिकित्सा अधिकारियों द्वारा की जा रही है और किसानों को मोबाइल पर सलाह-मशवरा भी दिया जा रहा है।

बेहतर अंतर-विभागीय समन्वय की वकालत करते हुए मुख्य मंत्री ने कहा कि इस संकट की घड़ी में लोगों को राहत पहुंचाना समय की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पानी की नियमित आधार पर टेस्टिंग और क्लोरीनेशन सुनिश्चित करना चाहिए। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पानी से होने वाली बीमारियों की रोकथाम के लिए जल आपूर्ति पाइपलाइनों की किसी भी तरह की रिसाव की तुरंत मरम्मत सुनिश्चित की जानी चाहिए।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री डॉ. बलवीर सिंह, डॉ. रवजोत, तरुणप्रीत सिंह सौंद, मुख्य सचिव के.ए.पी. सिन्हा और अन्य उपस्थित थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मेहराज मलिक का मुद्दा दबाने के लिए भाजपा अब जम्मू कश्मीर के ‘‘आप’’ नेताओं को प्रताड़ित कर रही- संजय सिंह

Next Post

हैपी फोर्जिंग्ज़ लिमिटेड पंजाब में 1000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Prateek Yadav Death

Prateek Yadav Death: 38 साल की उम्र में Akhilesh के भाई की मौत, डॉक्टर ने बताई असली वजह

बुधवार, 13 मई 2026
PM Modi Gold Appeal

PM Modi Gold Appeal: जब नेहरू ने मांगा सोना दान, इंदिरा ने भेजा लोगों को जेल

बुधवार, 13 मई 2026
NTA Tender Controversy

NTA Tender Controversy: कैसे बदले गए नियम, छात्रों को भुगतना पड़ा खामियाजा

बुधवार, 13 मई 2026
Types of Soil in India

भारत में मिट्टी के Types of Soil in India: जानें पूरी जानकारी

बुधवार, 13 मई 2026
Gold Import Duty

बड़ा झटका: Gold Import Duty 15% हुआ, सरकार का पलटा फैसला

बुधवार, 13 मई 2026
UFO Files 2026

UFO Files 2026: Pentagon ने खोली एलियंस की पोल, 161 गुप्त फाइलें रिलीज

बुधवार, 13 मई 2026
Next Post
Sanjeev Arora

हैपी फोर्जिंग्ज़ लिमिटेड पंजाब में 1000 करोड़ रुपए का निवेश करेगी: कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा

drugs

‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के 199वें दिन पंजाब पुलिस द्वारा 359 स्थानों पर छापेमारी; 86 नशा तस्कर काबू

Sanjay Singh AAP

मोदी जी ने अडानी को बिहार में पावर प्लांट लगाने के लिए एक रुपए मे दे दी 1050 एकड़ जमीन- संजय सिंह

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।