LIVE | ...
शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - ‘वन हेल्थ’ दृष्टिकोण: एंटीबायोटिक्स की आवश्यकता से अधिक उपयोग को रोकने के लिए पंजाब में एंटीमाइक्रोबियल रेसिस्टेंस कार्य योजना शुरू

‘वन हेल्थ’ दृष्टिकोण: एंटीबायोटिक्स की आवश्यकता से अधिक उपयोग को रोकने के लिए पंजाब में एंटीमाइक्रोबियल रेसिस्टेंस कार्य योजना शुरू

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह द्वारा ड्रग रेसिस्टेंस के वैश्विक खतरे से मुकाबला करने हेतु व्यापक योजना का उद्घाटन

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 15 सितम्बर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Dr. Balbir
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 15 सितंबर (The News Air) एंटीमाइक्रोबियल रेसिस्टेंस (ए एम आर) के बढ़ते खतरे से मुकाबला करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए पंजाब के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने आज यहां एंटीमाइक्रोबियल रेसिस्टेंस (पंजाब-सेपकार) की रोकथाम हेतु समर्पित पंजाब राज्य कार्य योजना का शुभारंभ किया। इससे पंजाब भारत का सातवां और क्षेत्र का अग्रणी राज्य बन गया है जिसने एंटीबायोटिक्स, जो कि एक गंभीर वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती है, के आवश्यकता से अधिक उपयोग को रोकने के लिए समर्पित नीति अपनाई है।

यह व्यापक योजना राज्य को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राथमिकताओं से जोड़ते हुए ‘वन हेल्थ’ दृष्टिकोण को अपनाने पर केन्द्रित है, जो मानव और पशु स्वास्थ्य, कृषि और पर्यावरण क्षेत्रों में प्रयासों को एकजुट करती है ताकि ए एम आर चुनौती का सामूहिक प्रयासों से मुकाबला किया जा सके।

पंजाब की ए एम आर कार्य-योजना की प्रमुख विशेषताओं में प्रतिरोध पैटर्न को ट्रैक करने के लिए लैब नेटवर्क्स के माध्यम से सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं से नमूनों की निगरानी और परीक्षण द्वारा निगरानी को सशक्त बनाना शामिल है। यह सार्वजनिक स्थानों पर संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए अस्पतालों, क्लीनिकों और फूड वेंडर्स में सफाई और स्वास्थ्य के उच्च मानकों को अनिवार्य बनाता है। इस योजना का विशेष ध्यान समन्वित कार्रवाई हेतु स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा, कृषि और खाद्य सुरक्षा विभागों के बीच मजबूत अंतर-विभागीय समन्वय सुनिश्चित करना है।

यह योजना क्लीनिकल दिशा-निर्देशों के अनुसार एंटीबायोटिक्स की प्रिस्क्रिप्शन-आधारित और तर्कसंगत उपयोग को प्रोत्साहित करती है ताकि इसकी दुरुपयोग को रोका जा सके। यह जिला अस्पतालों, उप-जिला अस्पतालों और प्राइमरी हेल्थ केयर सेंटर, जिनमें आम आदमी क्लीनिक शामिल हैं, समेत अन्य सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में जमीन स्तर पर जागरूकता अभियानों के व्यापक प्रसार पर भी ध्यान केन्द्रित करती है ताकि नागरिकों को स्व-चिकित्सा के खतरों और इलाज को पूरा करने के महत्व के बारे में जागरूक किया जा सके।

इसका उद्देश्य सुरक्षित विकल्पों को प्रोत्साहित करके पशुओं और कृषि हेतु नॉन-थेरेप्यूटिक एंटीबायोटिक उपयोग को कम करना तथा यूनिवर्सल हेल्थ कवरज के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य देखभाल को मजबूत बनाना है ताकि बीमारी का पता लगाकर सही इलाज सुनिश्चित करने के साथ-साथ बेवजह एंटीबायोटिक्स के उपयोग को घटाया जा सके।

इस अवसर पर बोलते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि पंजाब का ए एम आर एक्शन प्लान स्वास्थ्य देखभाल के भविष्य को सुरक्षित करने हेतु एक निर्णायक कदम है। उन्होंने कहा कि वन हेल्थ दृष्टिकोण अपनाकर और वैश्विक समन्वय के माध्यम से हम आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन रक्षक इलाज प्रणालियों की प्रभावशीलता को बनाए रखने के लिए दृढ़ हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस उद्देश्य हेतु जमीन स्तर पर जागरूकता बेहद आवश्यक है। उन्होंने कहा कि हम सरकारी स्वास्थ्य सुविधाओं में लोगों को अपने आप या अधूरा इलाज करने से बचने हेतु जागरूकता अभियान तेज करेंगे, क्योंकि इससे एंटीबायोटिक रेसिस्टेंस का खतरा बढ़ता है।

यह भी पढे़ं 👇

July 31 Historical Events

July 31 Historical Events: 31 जुलाई के वो बड़े पल जिन्होंने बदली दुनिया

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
IMD Weather Alert 31 July 2026

IMD Weather Alert 31 July 2026: महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना में अति भारी बारिश की चेतावनी, 21 CM से अधिक वर्षा संभव

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 31 July 2026

Breaking News Live Updates 31 July 2026: Month-End Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026

मुख्य सचिव स्वास्थ्य कुमार राहुल ने कहा कि राज्य का मुख्य ध्यान आम आदमी क्लीनिक से लेकर लैबोरेटरी तक निगरानी एवं सर्वेक्षण, सफाई और मानकीकृत इलाज प्रोटोकॉल पर केन्द्रित होगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि संक्रमण के जोखिम को कम करने के लिए अस्पतालों और फूड वेंडर्स में सफाई बेहद जरूरी है।

मिशन डायरेक्टर नेशनल हेल्थ मिशन (एन एच एम) घनश्याम थोड़ी ने आगे बताया कि पूरी कार्य योजना अंतर-विभागीय समन्वय पर निर्भर करती है, जिसके लिए स्वास्थ्य, पशु चिकित्सा, कृषि और खाद्य सुरक्षा विभागों को आपसी समन्वय से काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने पुष्टि की कि क्लीनिकल दिशा-निर्देशों के अनुसार, एंटीबायोटिक्स का तर्कसंगत उपयोग इसकी दुरुपयोग को रोकने में सहायक होगा।

इस समारोह में प्रमुख संस्थाओं के विशेषज्ञ और अधिकारी उपस्थित थे, जिनमें डॉ. जसबीर सिंह बेदी – प्रोफेसर एवं डायरेक्टर, सेंटर फॉर वन हेल्थ, जी ए डी वी ए एस यू ; डॉ. अनीता शर्मा – डायरेक्टर, लैब मेडिसिन, फोर्टिस हॉस्पिटल, मोहाली; डॉ. वर्षा गुप्ता – प्रोफेसर एवं प्रमुख, माइक्रोबायोलॉजी विभाग, जीएम सी एच-32, चंडीगढ़; डॉ. लवीना ओबेरॉय – प्रोफेसर एवं प्रमुख, माइक्रोबायोलॉजी, जी एम सी एच अमृतसर; डॉ. नुसरत शरीफ – प्रोफेसर, फार्माकोलॉजी, पी जी आई आई एम ई आर चंडीगढ़ (ऑनलाइन); डॉ. प्रविंदर चावला – सीनियर सलाहकार, इंटरनल मेडिसिन, फोर्टिस मोहाली; प्रोफेसर रुपिंदर बख्शी – प्रोफेसर एवं प्रमुख, माइक्रोबायोलॉजी विभाग,जी एम सी एच पटियाला; डॉ. रितू गर्ग – प्रोफेसर एवं प्रमुख, एम्स मोहाली; और डॉ. अमित मंडल – फोर्टिस हॉस्पिटल शामिल थे। इस अवसर पर डायरेक्टर स्वास्थ्य डॉ. हितिंदर कौर, डॉ. रोहिणी गोयल, डॉ. मंजू बांसल, डॉ. हरपाल सिंह, युगेश कुमार राय, सृजिता चक्रवर्ती और डॉ. नेहा चौधरी समेत स्वास्थ्य सेवाएं विभाग व एन एच एम पंजाब के अन्य कर्मचारी भी उपस्थित थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मुख्यमंत्री द्वारा गांवों के विकास कार्यों की निगरानी हेतु निगरानी कमेटियों के गठन की घोषणा

Next Post

पाकिस्तानी गुरुधामों के दर्शनों पर रोक, मोदी सरकार के फैसले से सिख संगत में भारी रोष

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

July 31 Historical Events

July 31 Historical Events: 31 जुलाई के वो बड़े पल जिन्होंने बदली दुनिया

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
IMD Weather Alert 31 July 2026

IMD Weather Alert 31 July 2026: महाराष्ट्र, गुजरात, तेलंगाना में अति भारी बारिश की चेतावनी, 21 CM से अधिक वर्षा संभव

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
Breaking News Live Updates 31 July 2026

Breaking News Live Updates 31 July 2026: Month-End Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

शुक्रवार, 31 जुलाई 2026
Punjab Education

Punjab Education Revolution NEET JEE Results: 300+ प्रिंसिपलों का सम्मान, NEET में 882 और JEE में 361 छात्रों ने किया पास

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Manpreet Ayali FIR Chandigarh

Manpreet Ayali FIR Chandigarh: वारिस पंजाब दे के मनप्रीत इयाली और 14 पर केस, पुलिस से झड़प का मामला

गुरूवार, 30 जुलाई 2026
Next Post
CM Mann

पाकिस्तानी गुरुधामों के दर्शनों पर रोक, मोदी सरकार के फैसले से सिख संगत में भारी रोष

Harpal cheema

पंजाब द्वारा टैक्स चोरी के खिलाफ सख़्त कार्रवाई, 385 करोड़ रुपये का फर्जी बिलिंग घोटाला बेनकाब : हरपाल सिंह चीमा

NASA

ISRO और NASA मिलकर करेंगे शुक्र ग्रह पर चढ़ाई, दुनिया की निगाहें टिकीं!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।