LIVE | ...
मंगलवार, 16 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंजाब द्वारा टैक्स चोरी के खिलाफ सख़्त कार्रवाई, 385 करोड़ रुपये का फर्जी बिलिंग घोटाला बेनकाब : हरपाल सिंह चीमा

पंजाब द्वारा टैक्स चोरी के खिलाफ सख़्त कार्रवाई, 385 करोड़ रुपये का फर्जी बिलिंग घोटाला बेनकाब : हरपाल सिंह चीमा

69.57 करोड़ रुपये की टैक्स धोखाधड़ी के लिए 7 के खिलाफ मामला दर्ज

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 15 सितम्बर 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Harpal cheema
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 15 सितम्बर (The News Air) टैक्स चोरी के खिलाफ अपनी लड़ाई को एक बड़े स्तर पर तेजी से आगे बढ़ाते हुए, पंजाब के वित्त, योजना, आबकारी एवं कराधान मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा ने आज यहां घोषणा की कि राज्य के कराधान विभाग ने 385 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी वाले लेन-देन समेत एक बड़े जाली बिलिंग घोटाले, जिसके माध्यम से 69.57 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी हुई, में शामिल 7 व्यक्तियों के खिलाफ दो एफआईआर दर्ज की हैं।

इस संबंधी विवरण साझा करते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि 12 सितंबर, 2025 को दर्ज की गई एफआईआर में से पहली, मैसर्स राजधानी आयरन प्रोडक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और उसके डायरेक्टर मनीष गर्ग व रिद्धम गर्ग के खिलाफ दर्ज की गई। उन्होंने बताया कि इस मामले में जांच के दौरान मैसर्स महालक्ष्मी ट्रेडर्स और मैसर्स शिव शक्ति एंटरप्राइजेज सहित जाली फर्मों का जटिल नेटवर्क उजागर हुआ, जो बड़े स्तर पर धोखाधड़ी गतिविधियों और इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) के गलत उपयोग में लिप्त था। उन्होंने कहा कि इन घोषित व्यावसायिक ठिकानों की भौतिक सत्यापन से पता चला कि वे या तो बंद थे या मौजूद नहीं थे, जिससे इनकी कार्यवाही में धोखाधड़ी की पुष्टि हुई। उन्होंने बताया कि इस फर्म पर 310 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी वाले लेन-देन का मामला है, जिसके परिणामस्वरूप 55.93 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी हुई। उन्होंने कहा कि इस मामले में वरिष्ठ सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस, फतेहगढ़ साहिब के पास एफआईआर दर्ज करवाई गई।

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आगे बताया कि अन्य कार्रवाई में, 9 सितंबर, 2025 को मैसर्स के. के. इंडस्ट्रीज और उसके सहयोगी चंदन सिंह, अमनदीप सिंह और मुकेश के खिलाफ एक और बड़े जाली बिलिंग घोटाले में भूमिका के संबंध में एफआईआर दर्ज की गई। उन्होंने कहा कि जांच में खुलासा हुआ कि मैसर्स के. के. इंडस्ट्रीज माल की असल आवागमन के बिना ही जाली इनवॉइस जारी कर रही थी, जिससे लाभार्थी फर्मों को गलत तरीके से आईटीसी पास करने एवं प्राप्त करने में मदद मिल रही थी। वित्त मंत्री ने बताया कि जांचकर्ताओं ने जीएसटी रिटर्न्स, ई-वे बिल डेटा की क्रॉस-वेरिफिकेशन की तथा स्थान की भौतिक सत्यापन की, जिससे लेन-देन की धोखाधड़ी वाली प्रकृति का पर्दाफाश हुआ। उन्होंने बताया कि यह फर्म 75 करोड़ रुपए के धोखाधड़ी वाले लेन-देन से जुड़ी हुई थी, जिससे 13.64 करोड़ रुपए की टैक्स चोरी हुई।

इसके अतिरिक्त, 14 सितंबर, 2025 को बठिंडा में दीपक सिंगला एवं विवेक सिंगला के खिलाफ एफआईआर नंबर 182 दर्ज की गई, जिनकी पहचान बठिंडा क्षेत्र में लोहे एवं स्टील का पासर होने के रूप में हुई। जांच से पता चला है कि दोनों दोषी बिना हिसाब-किताब वाले सामान को आवश्यक बिलिंग के बिना ढुलाई में शामिल थे, जिससे बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी हुई तथा सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाया गया।

यह भी पढे़ं 👇

June 16 History

16 जून का इतिहास: June 16 History में दर्ज हुईं ये बड़ी घटनाएं

मंगलवार, 16 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 16 जून 2026
Southwest Monsoon 2026

Southwest Monsoon 2026 ने पकड़ी रफ्तार, 6 राज्यों में Entry Complete

मंगलवार, 16 जून 2026
Breaking News Live Updates 16 June 2026

Breaking News Live Updates 16 June 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

मंगलवार, 16 जून 2026

इन एफआईआरज़ के अलावा, कराधान विभाग ने अपनी फील्ड-स्तरीय कार्रवाई तेज कर दी है। मंडी गोबिंदगढ़ में एक विशेष तीन दिवसीय चेकिंग अभियान के दौरान स्टेट इन्वेस्टिगेशन एंड प्रिवेंटिव यूनिट्स (एसआईपीयू) ने सत्यापन हेतु 108 वाहनों को रोका। इनमें से 26 वाहनों पर 50 लाख रुपए के जुर्माने लगाए जा चुके हैं, जबकि बाकी वाहनों के संबंध में कार्रवाई अभी जारी है। इस लक्ष्यबद्ध अभियान के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि कर चोरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी, और यह अभियान लोहा एवं स्टील, सीमेंट और ऑटो पार्ट्स जैसे क्षेत्रों पर केंद्रित है।

जाली बिलिंग एवं टैक्स चोरी के खतरे को समाप्त करने के प्रति पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि धोखाधड़ी करने वाली फर्मों के खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर और बड़े स्तर पर चेकिंग अभियानों से राज्य की गंभीरता एवं वित्तीय आधार की सुरक्षा की प्रतिबद्धता स्पष्ट होती है। उन्होंने पंजाब की जीरो-टॉलरेंस नीति पर जोर दिया, जिसके तहत तकनीक-आधारित निगरानी को जमीन स्तर पर प्रवर्तन के लिए लागू किया जा रहा है। वित्त मंत्री चीमा ने स्पष्ट किया कि इस तरह की प्रवर्तन कार्रवाईयां तीव्रता से जारी रहेंगी ताकि असली व्यावसायिक गतिविधियों को बढ़ावा मिले, ईमानदार करदाताओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो, और पंजाब के जन-कल्याण हेतु सार्वजनिक वित्तीय राजस्व की पूर्ण सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पाकिस्तानी गुरुधामों के दर्शनों पर रोक, मोदी सरकार के फैसले से सिख संगत में भारी रोष

Next Post

ISRO और NASA मिलकर करेंगे शुक्र ग्रह पर चढ़ाई, दुनिया की निगाहें टिकीं!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

June 16 History

16 जून का इतिहास: June 16 History में दर्ज हुईं ये बड़ी घटनाएं

मंगलवार, 16 जून 2026
Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

मंगलवार, 16 जून 2026
Southwest Monsoon 2026

Southwest Monsoon 2026 ने पकड़ी रफ्तार, 6 राज्यों में Entry Complete

मंगलवार, 16 जून 2026
Breaking News Live Updates 16 June 2026

Breaking News Live Updates 16 June 2026: Top Headlines, हर अपडेट सबसे तेज

मंगलवार, 16 जून 2026
Aaj Ka Rashifal 16 June 2026

Aaj Ka Rashifal 16 June 2026 : जानें सभी 12 राशियों का संपूर्ण भविष्यफल

मंगलवार, 16 जून 2026
Bhagwant Mann Video Controversy

फोरेंसिक रिपोर्ट पर AAP का पलटवार: वीडियो में कौन है, बताए Shri Akal Takht

सोमवार, 15 जून 2026
Next Post
NASA

ISRO और NASA मिलकर करेंगे शुक्र ग्रह पर चढ़ाई, दुनिया की निगाहें टिकीं!

Sanjay Singh -1

वक्फ संशोधन बिल पर सुप्रीम कोर्ट का फ़ैसला मोदी सरकार पर सुप्रीम तमाचा- संजय सिंह

Kultar Sandhwan

बाढ़ पीड़ितों के पुनर्वास के लिए सरकार ने जमीनी स्तर पर प्रयास तेज किए

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।