गुरूवार, 30 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - भगत सिंह से प्रेरणा, पंजाब के नौजवान अब बनेंगे बदलाव की मशाल: सीएम भगवंत मान

भगत सिंह से प्रेरणा, पंजाब के नौजवान अब बनेंगे बदलाव की मशाल: सीएम भगवंत मान

यह राजनीति नहीं, क्रांति है: पानी, नशा और भविष्य की लड़ाई पर सीएम भगवंत मान का युवाओं को संदेश

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 3 मई 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
CM Mann Youth
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

गढ़शंकर, 3 मई (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज गढ़शंकर में आम आदमी पार्टी की तरफ से आयोजित यूथ क्लब लीडरशिप प्रोग्राम की अध्यक्षता करते हुए युवाओं को राष्ट्र हित में काम करने के लिए प्रेरित किया। अपने प्रेरणादायक संबोधन में मुख्यमंत्री ने युवाओं को देश के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने का आह्वान किया।

पंजाब के विभिन्न जिलों से पहुंचे आम आदमी पार्टी के युवा सिपाहियों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि युवा पीढ़ी ही देश की असली ताकत है। शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव और करतार सिंह सराभा जैसे वीरों ने बहुत कम आयु में देश के लिए अपनी जान कुर्बान की। उन्होंने कहा कि शहीद भगत सिंह 23 वर्ष की आयु में और करतार सिंह सराभा मात्र 19 वर्ष में शहीद हुए। देश के हर नागरिक के दिलों में वो आज भी जिंदा है। देश के लिए दी कुर्बानी के कारण शहीद भगत सिंह हमेशा 23 साल और सराभा 19 वर्ष के ही रहेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि करतार सिंह सराभा के परिवार के पास उस वक्त 300 एकड़ से भी ज्यादा जमीन थी, वो चाहते तो विदेशों में पढ़कर ऐश्वर्य का जीवन चुन सकते थे, लेकिन उन्होंने देश प्रेम को चुना और देश के लिए अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया। ये शहीद आज भी हमारे रोल मॉडल हैं और हमेशा रहेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा आज हमारे नौजवान जिस उम्र में माता-पिता से मोटरसाइकल और गाड़ियों की डिमांड करते हैं, उस उम्र में शहादत के यह परवाने अंग्रेजों से भारत की आजादी की मांग कर रहे थे। आज हमें भी उनके आदर्शों को अपनाना होगा।”

भगवंत मान ने चंद्रशेखर आजाद द्वारा एसेंबली में बम फेंकने की योजना का जिक्र करते हुए बताया कि शुरू में उस योजना में भगत सिंह का नाम नहीं था, पर उन्होंने स्वेच्छा से उसमें अपना नाम शामिल किया। यह दर्शाता है कि देशभक्ति और बलिदान की भावना उनमें कितनी गहरी थी। भगत सिंह, राजगुरू जैसे वीर योद्धा अगर चाहते तो अंग्रेजों से समझौता करके लंबी आयु जी सकते थे पर उन्होंने देश सेवा की खातिर लिए संकल्प के साथ कोई समझौता नहीं किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हम तो उन शहीदों के मुकाबले तीन-तीन गुणा जिंदगी जी चुके हैं, इसलिए किसी भी बात का भय निकालकर पंजाब और देश के लिए काम करना होगा।

मुख्यमंत्री ने गुरबानी और सूफी साहित्य का संदर्भ देते हुए मोहम्म मियां बख्श का एक कलाम भी युवाओं के साथ सांझा किया। उन्होंने कहा कि ईश्वर हर किसी के ऊपर जिम्मेदारी का मटका नहीं रखता। जिनके पास सहन करने की ताकत होती है, उन्हें ही जिममेदारी मिलती है।
मुख्यमंत्री ने युवाओं से कहा कि आज आपके ऊपर जिम्मेदारी का मटका रखा है, इसलिए अब पूरी जिम्मेदारी से काम करना है। पांव-पांव पर आपको गेरने वाले लोग भी मिलेंगे आपका रास्ता भी फिसलन वाला होगा, लेकिन हमें हर हालत में लक्ष्य को पूरा करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाबी कभी भी अपने लक्ष्य को लेकर खाली हाथ नहीं लौटे। हमने सिकंदर और औरंगजेब जैसे योद्धाओं को भी रोका है। इसलिए आज हमें हर कुरीति को रोकने के लिए मजबूत होकर काम करना होगा। हमारे आदर्श बाबा जोरावार सिंह, बाबा फतेह सिंह हैं, जिन्होंने शीश दे दिए, पर सिर झुकाया नहीं। दीवारों में चिन दिए गए पर अपने धर्म से नहीं भटके।

मुख्यमंत्री ने अपने पुराने दिनों को याद करते हुए कहा, “पहले जब मैं कलाकार था, गांवों में जाकर पैसे लेता था, पर आज जब मुख्यमंत्री बनकर उन्हीं गांवों में जाता हूं तो सूद समेत उन पैसों को अब ग्रांट के रूप में लौटाना पड़ रहा है।

यह भी पढे़ं 👇

Ethanol Fuel

E85 और E100 Ethanol Fuel: पेट्रोल का युग खत्म होने वाला है क्या?

गुरूवार, 30 अप्रैल 2026
Aadhaar Card New Rule

Aadhaar Card New Rule: अब जन्मतिथि का प्रूफ नहीं माना जाएगा आधार

गुरूवार, 30 अप्रैल 2026
pannu

Shiromani Akali Dal का दोहरा चेहरा: गैंगस्टरों को राजनीतिक संरक्षण का आरोप

गुरूवार, 30 अप्रैल 2026
AAP Join

Advocate GS Ghuman और GPS Ghuman की AAP में एंट्री, CM Mann ने किया स्वागत

गुरूवार, 30 अप्रैल 2026

मुख्यमंत्री ने पंजाब में पानी के संकट और SYL (सतलुज-यमुना लिंक) विवाद पर भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा पंजाब पहले कभी लड़ाई नहीं चाहता था, लेकिन बार-बार उस पर लड़ाई थोपी गई। सरहदों के बाद अब पंजाब को पानी की लड़ाई में झोंक दिया गया। हरियाणा के साथ अकारण विवाद खड़ा कर दिया गया पर अब पंजाब भी डट गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने खुद नंगल डैम जाकर फालतू पानी की सप्लाई रुकवाई। पंजाब के लोग अब किसी तरह से धक्केशाही सहन नहीं करेंगे।

हालाकि भगवंत मान ने एक बार फिर केंद्र सरकार को यह सलाह जरूर दी है कि पाकिस्तान का रोका गया पानी अगर वो पंजाब के डैमों में डाल देते हैं तो पंजाब भाखड़ा के जरिए हरियाणा को पानी दे सकता है। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पंजाब सरकार ने 6 बार हरियाणा सरकार को पत्र लिखकर चेताया कि वे पानी का अधिक प्रयोग कर रहे हैं, परंतु उन्होंने इसे गंभीरता से नहीं लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे ही बीबीएमबी (भाखड़ा ब्यास मैनेजमेंट बोर्ड) ने पंजाब के खिलाफ फैसला सुनाया, तुरंत ऑल पार्टी मीटिंग बुलाकर केंद्र और हरियाणा को स्पष्ट संदेश दे दिया गया। इसके साथ ही पंजाब सरकार ने इस विषय पर सोमवार को विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया है। उन्होंने बताया कि पंजाब के कई जिले “डार्क ज़ोन” में जा चुके हैं और कुछ स्थानों पर भूजल स्तर 600 फीट से भी नीचे पहुंच गया है। इस गंभीर संकट को देखते हुए सरकार ने नहरों के जरिए हर खेत तक पानी पहुंचाने का संकल्प लिया है।

गढ़शंकर में आयोजित यूथ क्लब लीडरशिप प्रोग्राम को आम आदमी पार्टी के पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया के अलावा कई अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया। इस प्रोग्राम के दौरान सभी युवाओं ने यह संकल्प लिया कि पंजाब की सेवा के लिए 117 लोगों की यह टीम जल्द ही हजारों-लाखों युवाओं को साथ जोड़कर पंजाब की सेवा के लिए मैदान में उतरेगी।

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

मुख्यमंत्री भगवंत मान की जालंधर की धरती से घोषणा, नशों के खिलाफ जंग की रूपरेखा पेश की

Next Post

CRPF जवान ने की पाकिस्तानी महिला से शादी, अब भुगत रहे अंजाम!

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Ethanol Fuel

E85 और E100 Ethanol Fuel: पेट्रोल का युग खत्म होने वाला है क्या?

गुरूवार, 30 अप्रैल 2026
Aadhaar Card New Rule

Aadhaar Card New Rule: अब जन्मतिथि का प्रूफ नहीं माना जाएगा आधार

गुरूवार, 30 अप्रैल 2026
pannu

Shiromani Akali Dal का दोहरा चेहरा: गैंगस्टरों को राजनीतिक संरक्षण का आरोप

गुरूवार, 30 अप्रैल 2026
AAP Join

Advocate GS Ghuman और GPS Ghuman की AAP में एंट्री, CM Mann ने किया स्वागत

गुरूवार, 30 अप्रैल 2026
Amritsar Drug Bust

Amritsar Drug Bust: 6 किलो हेरोइन सहित दुबई कनेक्शन का भंडाफोड़

गुरूवार, 30 अप्रैल 2026
UAE Fujairah Pipeline

UAE Fujairah Pipeline से भारत को बड़ा फायदा: Strait of Hormuz को Bypass कर सकेगा तेल आयात

गुरूवार, 30 अप्रैल 2026
Next Post
CRPF Jawan Munir Ahmed Who Married to Pakistani Wife Dismissed from Service

CRPF जवान ने की पाकिस्तानी महिला से शादी, अब भुगत रहे अंजाम!

CM of Jammu and Kashmir, Omar Abdullah, met PM Narendra Modi

PM Modi से मीटिंग में क्या बोले Omar Abdullah? Pahalgam Attack पर हुआ बड़ा खुलासा

Punjab police

Pak Spy Network Exposed: पंजाब में ISI के लिए जासूसी करते पकड़े गए दो गद्दार!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।