LIVE | ...
शनिवार, 1 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पूरा देश कर रहा इंतजार, पहलगाम आतंकी हमले का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे सरकार- अनुराग ढांडा

पूरा देश कर रहा इंतजार, पहलगाम आतंकी हमले का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दे सरकार- अनुराग ढांडा

सोशल मीडिया पर हिन्दू-मुस्लिम के खिलाफ नफरती संदेश डालकर पाकिस्तान के एजेंडे को आगे बढ़ाने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो- अनुराग ढांडा

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 28 अप्रैल 2025
in NEWS-TICKER, नई दिल्ली, सियासत
A A
0
Anurag
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (The News Air) पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकी हमले को लेकर देश के लोगों के मन में उठ रहे तमाम सवालों को सोमवार को आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार के समक्ष रखा। ‘‘आप’’ के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अनुराग ढांडा ने देशवासियों के मन की बात रखते हुए कहा कि आज पूरा देश इंतजार कर रहा है कि हमले के छह दिन गुजर गए हैं, केंद सरकार कब पहलगाम आतंकी हमले का पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देगी? भाजपा सरकार को चाहिए कि वह देश को एक फूल टाइम गृहमंत्री दे, जो विधायको की खरीद-फरोख्त व सरकारें गिराने-बनाने के बजाय 24 घंटे देश की सुरक्षा के बारे में सोचे। लोगों के मन में यह भी सवाल उठ रहे हैं कि पहलगाम हमले से कुछ दिन पहले प्रधानमंत्री की जम्मू-कश्मीर यात्रा रद्द की गई, अगर इंटेलिजेंस के किसी इनपुट के चलते यात्रा रद्द हुई थी, तो पर्यटकों के लिए सुरक्षा मजबूत क्यों नहीं की गई?

अनुराग ढांडा ने पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर कहा कि पहलगाम आतंकी हमले को छह दिन हो चुके हैं और पूरा देश इंतजार कर रहा है कि जिन लोगों ने बहुत बेदर्दी से हिन्दुस्तानियों की हत्या की और देश पर आतंकी हमला किया, उनको पूरी तरह से बर्बाद कर दिया जाए। पूरे देश में यही चर्चा है कि भारत इन आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दे और नेस्तानाबूत कर दें। आतंकी हमले को लेकर कुछ बातें देश के लोगों के मन में हैं। लोगों के मन में उठ रहे उन सवालों को आम आदमी पार्टी केंद्र सरकार तक पहुंचाना चाहती है।

अनुराग ढांडा ने कहा कि लोगों के मन में सवाल है कि अटारी रूट के बारे में कंेद्र सरकार बहुत स्पष्ट कहा कि इसको बंद कर देना चाहिए और पाकिस्तान के साथ भारत व्यापार नहीं करेगा। यह बिल्कुल सही बात है। जिस तरह से पाकिस्तान आतंकियों का साथ दे रहा है और वह दुश्मन देश है। किसी भी दुश्मन देश के साथ संबंध और व्यापार नहीं होने चाहिए। यह भी चर्चाएं हैं कि क्या गुजरात और महाराष्ट्र के पोर्ट से भी सरकार ने पाकिस्तान के साथ व्यापार बंद कर दिया है। इस बारे में स्थिति स्पष्ट नहीं है। हमारी राय है कि पाकिस्तान से भारत का व्यापार पूरी तरह से बंद होना चाहिए ताकि व्यापारिक तौर पर भी पाकिस्तान की कमर टूटे।

अनुराग ढांडा ने दूसरा सवाल किया कि बॉर्डर से करीब 250 किलोमीटर अंदर आकर आतंकवादी हमला करते हैं और काफी देर तक फायरिंग करके वहां से निकल जाते हैं। देश के लोगों के मन में सवाल है कि आखिर ऐसा कैसे हो पाया। इसकी एक तय समय सीमा के अंदर जांच होनी चाहिए और अगर अपने सिस्टम के अंदर भी कोई दोषी है तो उनकी पहचान सार्वजनिक की जानी चाहिए। ऐसा नहीं हो कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर एक जांच बैठाई गई थी। जांच बैठाए छह साल हो गए लेकिन किसी को भी नहीं पता है कि पुलवामा हमले में कौन लोग शामिल थे, कैसे भारी मात्रा में बारूद वहां तक पहुंचा, कैसे आतंकी काफिले के अंदर पहुंचने मे कामयाब हुए। इन सवालों के जवाब मिलने चाहिए। देश के अंदर इतने अंदर तक आकर आतंकियों ने हमला कैसे कर दिया और इसके लिए कौन लोग जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

अनुराग ढांडा ने तीसरा सवाल करते हुए कहा कि पहलगाम आतंकी हमले से साफ हो गया है कि अब पाकिस्तान एक तरीके से आतंकवाद को आगे बढ़ाने पर काम कर रहा है। पाकिस्तान का नया माड्यूल है कि वह भारत को धार्मिक आधार पर बांटना चाहता है। पहली बार इस प्लानिंग के साथ हमला किया गया, जिससे धार्मिक आधार पर लोगों के बीच में कटुता पैदा हो और देश के अंदर धार्मिक आधार पर नफरत पैदा हो। देश के अंदर कई संगठन और लोग हैं जो सोशल मीडिया के जरिए हिन्दू-मुस्लिम कराकर, दूसरे धर्म के खिलाफ नफरती संदेश डाल कर पाकिस्तान के एजेंडे को आगे बढ़ा रहे हैं। केंद्र सरकार को इन लोगांे के खिलाफ ठोस कार्रवाई करनी चाहिए। चाहे वह किसी पार्टी, पद या कोई संगठन ही क्यों न हो, अगर वह पाकिस्तान के एजेंडे को आगे बढ़ाते हुए देश में धर्मों को लेकर आपस में नफरत पैदा कर रहा है तो उसके खिलाफ ठोस कार्रवाई होनी चाहिए।

अनुराग ढांडा ने चौथा सवाल करते हुए कहा कि हिन्दुस्तान बहुत बड़ा देश है। भारत की सुरक्षा की चुनौतियां बहुत सारी हैं। कश्मीर से लेकर कन्या कुमारी तक हर राज्य में सुरक्षा को लेकर अलग- अलग तरीके की गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। भारत में पार्ट टाइम गृह मंत्री से काम नहीं चल सकता है। भारत में एक फूल टाइम गृहमंत्री होना चाहिए जो 24 घंटे देश के लोगों की सुरक्षा के बरे में सोचे। देश के लोगों को सुरक्षित करने के लिए 24 घंटे योजनाए बनाए। भाजपा सरकार देश को एक फूल टाइम गृहमंत्री दे, जो विधायक खरीदने और सरकारें बनाने व गिराने के बजाय देश के लोगों की सुरक्षा के बारे में 24 घंटे सोच सके।

यह भी पढे़ं 👇

Sawan Grahan 2026

Grahan 2026: सावन में दो बड़े ग्रहण! सूर्य और चंद्र ग्रहण का असर कितना बड़ा?

शनिवार, 1 अगस्त 2026
LPG Cylinder

LPG Cylinder की कीमतों में बड़ी राहत: वाणिज्यिक गैस 202 रुपए सस्ती

शनिवार, 1 अगस्त 2026
PM Modi Viral Video Apology

PM Modi को गाली देने वाली लड़की ने मांगी माफी: “मैं भरमाई गई थी”

शनिवार, 1 अगस्त 2026
Kangana Ranaut on Rahul Gandhi:

कंगना रनौत का ट्रोलर्स को करारा जवाब: “आज दूसरों के बच्चे बिगाड़ रहे, कल तुम्हारे साथ भी होगा”

शनिवार, 1 अगस्त 2026

अनुराग ढांडा ने पांचवां सवाल किया कि पहलगाम आतंकी हमले की घटना से पहले वहां सुरक्षा व्यवस्था थी जो कुछ दिन पहले ही हटा ली गई थी। किसके आदेश पर पहलगाम से सुरक्षा बलों को हटाया गया था, उसका नाम सार्वजनिक होना चाहिए। देशवासियों को जानने का हक है कि देश को इतने बड़े खतरे में किसने डाला। जहां हजारों पर्यटक मौजूद थे, वहां से सुरक्षा क्यों हटाई गई।

उन्होंने छठां सवाल करते हुए कहा कि पहलगाम हमने से कुछ दिन पहले पीएम नरेंद्र मोदी की जम्मू-कश्मीर की यात्रा अचानक रद्द कर दी गई। क्या इस तरह के हमले के इंटेलीजेंस के कोई इनपुट थे, जिसकी वजह से पीएम की यात्रा को रद्द किया गया था? अगर हमले के इनपुट की वजह से पीएम की यात्रा को रद्द किया गया था तब भी सुरक्षा पर ध्यान क्यों नहीं दिया गया? इसके लिए गृहमंत्रालय का कौन अधिकारी या गृहमंत्री दोषी है, उसके खिलाफ सरकार क्या कार्रवाई करने जा रही है। आज पूरा देश बहुत गुस्से में हैं। लोगों का खून खौल रहा है। हम दुश्मन से ऐसा बदला लेना चाहते हैं कि देश पर हमला करने वाले आतंकी पूरी तरह से नेस्तनाबूत हो जाएं। पूरा देश सरकार के साथ खड़ा है। जब पूरा देश पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए एकमत है तो सरकार कब ठोस कदम उठाएगी और पाकिस्तान को सबक सिखाएगी। पूरे देश के लोग इसका इंतजार कर रहे हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

Naresh Tikait के बयान से मचा बवाल, Pakistan के सपोर्ट का आरोप!

Next Post

डीजीपी गौरव यादव ने आज (मंगलवार) सभी SSPs और CPs के साथ समीक्षा बैठक बुलाई

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Sawan Grahan 2026

Grahan 2026: सावन में दो बड़े ग्रहण! सूर्य और चंद्र ग्रहण का असर कितना बड़ा?

शनिवार, 1 अगस्त 2026
LPG Cylinder

LPG Cylinder की कीमतों में बड़ी राहत: वाणिज्यिक गैस 202 रुपए सस्ती

शनिवार, 1 अगस्त 2026
PM Modi Viral Video Apology

PM Modi को गाली देने वाली लड़की ने मांगी माफी: “मैं भरमाई गई थी”

शनिवार, 1 अगस्त 2026
Kangana Ranaut on Rahul Gandhi:

कंगना रनौत का ट्रोलर्स को करारा जवाब: “आज दूसरों के बच्चे बिगाड़ रहे, कल तुम्हारे साथ भी होगा”

शनिवार, 1 अगस्त 2026
E20 Petrol

E20 Petrol: बिना ईथानॉल मिश्रण के पेट्रोल 125 रुपए लीटर मिलता, केंद्र का बड़ा खुलासा

शनिवार, 1 अगस्त 2026
August 1 in History

August 1 in History: MTV की शुरुआत से लेकर Slavery के अंत तक, जानें इस दिन की खास घटनाएं

शनिवार, 1 अगस्त 2026
Next Post
DGP Punjab

डीजीपी गौरव यादव ने आज (मंगलवार) सभी SSPs और CPs के साथ समीक्षा बैठक बुलाई

ndia can attack any time Pakistan increased its army on border,

India Attack Warning! Pakistan के Defence Minister के बयान से मचा हड़कंप

Electricity was cut off across Spain and Portugal southern France massive blackout

Spain-Portugal Blackout: मेट्रो-लिफ्ट बंद, सड़कों पर हड़कंप!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।