गुरूवार, 12 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंजाब पुलिस ने एफबीआई को वांछित भारतीय मूल के ड्रग लार्ड शौन भिंडर को लुधियाना से किया गिरफ्तार

पंजाब पुलिस ने एफबीआई को वांछित भारतीय मूल के ड्रग लार्ड शौन भिंडर को लुधियाना से किया गिरफ्तार

— आरोपी शौन भिंडर अंतरराष्ट्रीय नार्कोटिक्स सिंडिकेट का मुख्य सरगना था और कोलंबिया से अमेरिका और कनाडा में कोकीन की तस्करी करता था: डीजीपी गौरव यादव।

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 10 मार्च 2025
A A
0
पंजाब पुलिस
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

तरनतारन, 10 मार्च (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दिशा-निर्देशों पर शुरू किए गए ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए, तरनतारन पुलिस ने वांछित अपराधी शहनाज सिंह उर्फ शौन भिंडर को गिरफ्तार कर लिया है। शौन भिंडर भारतीय मूल का एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग लार्ड है, जिसे अमेरिका की खुफिया और सुरक्षा एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (एफबीआई) द्वारा वांछित घोषित किया गया था। इस संबंध में जानकारी आज पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार आरोपी शौन भिंडर मूल रूप से बटाला के मंडियाला गांव का रहने वाला है और कनाडा के ब्रैम्पटन में रह रहा था। 26 फरवरी, 2025 को अमेरिका में मादक पदार्थों की सबसे बड़ी जब्ती के मामले में वह एफबीआई को वांछित था। इस मामले में एफबीआई ने अमेरिका में उसके छह साथियों को गिरफ्तार किया था और उनके कब्जे से 391 किलोग्राम मेथामफेटामाइन, 109 किलोग्राम कोकीन, चार आधुनिक हथियार और वाहन जब्त किए गए थे। इस मामले में गिरफ्तार किए गए छह आरोपियों की पहचान अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत उर्फ बल्ल, अमृतपाल सिंह उर्फ चीमा, तकदीर सिंह उर्फ रोमी, सरबजीत सिंह साबी, फर्नांडो वालाडेरेस उर्फ फ्रैंको और गुरलाल सिंह के रूप में हुई है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि आरोपी शौन भिंडर एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग सिंडिकेट का सरगना था, जो कोलंबिया से अमेरिका और कनाडा में कोकीन की तस्करी करता था।

यह भी पढे़ं 👇

Kejriwal Acquitted

Kejriwal Acquitted: कोर्ट से क्लीन चिट के बाद केजरीवाल ने दरबार साहिब में टेका मत्था

गुरूवार, 12 मार्च 2026
India Foreign Policy

India Foreign Policy: मोदी सरकार की कमजोर विदेश नीति पर चीमा का तीखा हमला

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Raja Warring

Punjab LPG Gas Crisis: पंजाब में रसोई गैस का बड़ा संकट, वड़िंग ने सरकार को घेरा

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Hardik Pandya Flag Controversy

Hardik Pandya Flag Controversy: T20 World Cup जश्न में तिरंगे के अपमान का आरोप

गुरूवार, 12 मार्च 2026

उन्होंने बताया कि एफबीआई द्वारा की गई कार्रवाई के बाद, शौन भिंडर एफबीआई एजेंटों को चकमा देकर भारत लौट आया था। पंजाब पुलिस ने उसे लुधियाना क्षेत्र से ट्रैक कर सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया।

डीजीपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी दिसंबर 2024 में आर्म्स एक्ट के तहत दर्ज मामले में भी वांछित था। इस मामले में तरनतारन पुलिस ने खूंखार अपराधी जग्गू भगवाना पुरीया और अमृतपाल बाठ गैंग के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया था।

फिरोजपुर रेंज के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) स्वपन शर्मा, जो आज वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) तरनतारन अभिमन्यु राणा के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे, ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह खुलासा हुआ है कि आरोपी शौन भिंडर ट्रकों और ट्रेलरों के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय सीमाओं के पार नशीले पदार्थों की बड़ी खेप पहुंचाने में मुख्य भूमिका निभा रहा था।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया है कि शौन भिंडर 2014 से कनाडा में ट्रांसपोर्ट का कारोबार कर रहा था और इसी की आड़ में नशा तस्करी को अंजाम दे रहा था।

डीआईजी ने आगे बताया कि शौन भिंडर अपने साथियों के साथ मिलकर हर हफ्ते कोलंबिया से मैक्सिको के रास्ते अमेरिका और कनाडा में लगभग 600 किलोग्राम कोकीन की आपूर्ति कर रहा था।

एसएसपी अभिमन्यु राणा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के अमृतपाल सिंह उर्फ बाठ और गुरजंट सिंह भोलू हवेलिया सहित अन्य कुख्यात नशा तस्करों से संबंध होने का संदेह है। उन्होंने बताया कि इस मामले में आगे की जांच जारी है।

यह उल्लेखनीय है कि पिछले चार महीनों में, तरनतारन पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत 145 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 125 मामले दर्ज किए हैं। इस दौरान 34 किलो हेरोइन, 4 किलो अफीम और 2.29 लाख रुपये की ड्रग मनी बरामद की गई है। इसके अलावा, एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों में 29 भगोड़ों को भी गिरफ्तार किया गया है।

Previous Post

अमृतसर से नाबालिग सहित चार नशा तस्कर गिरफ्तार; 4 किलो हेरोइन और 20,000 रुपये की ड्रग मनी बरामद

Next Post

रिश्वत लेने के आरोप में ए.एस.आई. गिरफ्तार

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Kejriwal Acquitted

Kejriwal Acquitted: कोर्ट से क्लीन चिट के बाद केजरीवाल ने दरबार साहिब में टेका मत्था

गुरूवार, 12 मार्च 2026
India Foreign Policy

India Foreign Policy: मोदी सरकार की कमजोर विदेश नीति पर चीमा का तीखा हमला

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Raja Warring

Punjab LPG Gas Crisis: पंजाब में रसोई गैस का बड़ा संकट, वड़िंग ने सरकार को घेरा

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Hardik Pandya Flag Controversy

Hardik Pandya Flag Controversy: T20 World Cup जश्न में तिरंगे के अपमान का आरोप

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Mission Rozgar Punjab

Mission Rozgar Punjab: CM भगवंत मान ने 818 युवाओं को दिए नियुक्ति पत्र, 4 साल में 65,264 सरकारी नौकरियाँ

गुरूवार, 12 मार्च 2026
PSERC Chairperson Recruitment 2026

PSERC Chairperson Recruitment 2026: पंजाब में बिजली नियामक आयोग के अध्यक्ष पद के लिए आवेदन आमंत्रित

गुरूवार, 12 मार्च 2026
Next Post
ASI

रिश्वत लेने के आरोप में ए.एस.आई. गिरफ्तार

most polluted cities

दुनिया के टॉप 20 प्रदूषित शहरों में 13 भारत के, दिल्ली से भी आगे निकले कुछ शहर!

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।