LIVE | ...
रविवार, 16 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में जवाबी गोलीबारी के दौरान गैंगस्टर घायल; पिस्तौल बरामद

पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश में जवाबी गोलीबारी के दौरान गैंगस्टर घायल; पिस्तौल बरामद

50 लाख रुपये की फिरौती के मामले में प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था गिरफ्तार आरोपी: एसएसपी दीपक पारिक।

The News Air Team by The News Air Team
शनिवार, 1 मार्च 2025
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Punjab Police
104
SHARES
692
VIEWS
ShareShareShareShareShare

एस.ए.एस. नगर, 1 मार्च (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर संगठित अपराध के खिलाफ शुरू की गई कार्रवाई के तहत एस.ए.एस. नगर पुलिस और पंजाब एंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स (ए.जी.टी.एफ.) द्वारा डेराबस्सी में जीरकपुर-अंबाला हाईवे पर घग्गर पुल के पास एक बड़ी कार्रवाई के दौरान पुलिस हिरासत से भागने की नाकाम कोशिश करते हुए गैंगस्टर मलकीयत उर्फ मैक्सी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने शनिवार को दी।

अमृतसर के राजासांसी के पास स्थित गांव रोड़ाला का रहने वाला गैंगस्टर मैक्सी विदेशी आतंकी गोल्डी बराड़ और गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों का सहयोगी है और उनके इशारे पर जबरन वसूली का रैकेट चला रहा था। हाल ही में, मैक्सी और उसके साथी संदीप उर्फ दीप को पटियाला पुलिस ने आर्म्स एक्ट के एक मामले में गिरफ्तार किया था, जिसके बाद दोनों को एस.ए.एस. नगर पुलिस द्वारा शुक्रवार को फिरौती के एक मामले में पटियाला जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाया गया था। उल्लेखनीय है कि जनवरी 2025 में उक्त आरोपियों द्वारा मोहाली स्थित एक प्रॉपर्टी डीलर से 50 लाख रुपये की फिरौती वसूलने के लिए निशाना बनाया गया था।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि मैक्सी के खुलासे के बाद, डेराबस्सी के डीएसपी बिक्रमजीत सिंह बराड के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी को उसकी कबूलनामे के आधार पर जीरकपुर-अंबाला हाईवे पर एक सुनसान स्थान पर लेकर जा रही थी, जहां उसने एक .32 कैलिबर पिस्तौल छिपाई थी, जिसे उसने पीड़ित प्रॉपर्टी डीलर को नुकसान पहुंचाने के इरादे से रखा था।

उन्होंने कहा, “मौके पर पहुंचते ही, आरोपी ने हिरासत से भागने की कोशिश में पुलिस टीम पर गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान आत्मरक्षा में पुलिस टीम द्वारा की गई जवाबी गोलीबारी में मैक्सी के पैर में गोली लगी और अब वह सिविल अस्पताल, मोहाली में इलाजरत है।”

डीजीपी ने बताया कि आरोपी के कब्जे से हथियार के साथ-साथ तीन कारतूस और दो इस्तेमाल किए गए/खाली खोल भी बरामद किए गए हैं।

यह भी पढे़ं 👇

16 August in History

16 August in History: Elvis Presley Death Anniversary, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

रविवार, 16 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert 17 August: ओडिशा-बंगाल में अत्यधिक भारी बारिश, IMD ने जारी किया RED अलर्ट

रविवार, 16 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 16

Breaking News Live Updates 16 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 16 अगस्त 2026
Horoscope

आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: चंद्रमा कन्या राशि में, जानें सभी 12 राशियों का हाल

रविवार, 16 अगस्त 2026

इस संबंध में जानकारी साझा करते हुए, एस.ए.एस. नगर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) दीपक पारिक ने कहा कि गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास है और उसके खिलाफ जबरन वसूली और आर्म्स एक्ट से संबंधित कई मामले दर्ज हैं। उन्होंने आगे कहा कि आगे की जांच जारी है।

इस संबंध में एस.ए.एस. नगर के डेराबस्सी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 109, 132, 221 और 262 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत एक नया मामला एफआईआर नंबर 46, दिनांक 01/03/2025 दर्ज किया गया है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

दिल्ली में बड़ा बदलाव! अब इन वाहनों को नहीं मिलेगा फ्यूल, No Entry का ऐलान

Next Post

पंजाब सरकार का निर्णायक युद्ध राज्य से नशे का पूरी तरह से खात्मा करेगा: हरभजन सिंह

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

16 August in History

16 August in History: Elvis Presley Death Anniversary, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

रविवार, 16 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert 17 August: ओडिशा-बंगाल में अत्यधिक भारी बारिश, IMD ने जारी किया RED अलर्ट

रविवार, 16 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 16

Breaking News Live Updates 16 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 16 अगस्त 2026
Horoscope

आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: चंद्रमा कन्या राशि में, जानें सभी 12 राशियों का हाल

रविवार, 16 अगस्त 2026
Chandigarh Sealed

Chandigarh Sealed: कौमी इनसाफ मोर्चा के प्रदर्शन से पहले चारों ओर से घेरा, 1000+ सुरक्षाकर्मी तैनात

शनिवार, 15 अगस्त 2026
1158 Professors Protest

1158 Professors Protest: Independence Day पर CM Bhagwant Mann घेराव, 150 हिरासत में

शनिवार, 15 अगस्त 2026
Next Post
Harbhajan Singh ETO

पंजाब सरकार का निर्णायक युद्ध राज्य से नशे का पूरी तरह से खात्मा करेगा: हरभजन सिंह

Sunita Williams

Sunita Williams की Space से वापसी! लेकिन कैंसर और हार्ट डिजीज का खतरा?

Amit Shah

Amit Shah की सख्त चेतावनी! 8 मार्च से मणिपुर में सभी रास्ते खुलेंगे

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।