शनिवार, 14 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंजाब रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग की वर्ष 2024 के दौरान प्रमुख उपलब्धियां

पंजाब रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग की वर्ष 2024 के दौरान प्रमुख उपलब्धियां

पंजाब सरकार ने सैनिकों के बलिदानों को सम्मानित करने और उनकी भलाई सुनिश्चित करने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं : मोहिंदर भगत

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 27 दिसम्बर 2024
A A
0
Mohinder Bhagat
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़, 27 दिसंबर (The News Air) मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में, पंजाब सरकार ने वर्ष 2024 के दौरान सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की भलाई सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं। रक्षा सेवाएं कल्याण मंत्री मोहिंदर भगत के निर्देशन में उठाए गए ये कदम राज्य सरकार की सशस्त्र बलों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

मंत्री मोहिंदर भगत ने रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग द्वारा शुरू किए गए सुधारों और नई पहलों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ऑपरेशन ब्लू स्टार से प्रभावित धर्मी सैनिकों की मासिक सहायता राशि ₹10,000 से बढ़ाकर ₹12,000 कर दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का यह निर्णय प्रभावित परिवारों के लिए वित्तीय स्थिरता सुनिश्चित करने के प्रति उनकी समर्पित भावना को दर्शाता है।

ड्यूटी के दौरान घायल हुए दिव्यांग सैनिकों के लिए दी जाने वाली सहायता को लेकर मंत्री ने बताया कि उन्हें दी जाने वाली एक्स-ग्रेशिया राशि को दोगुना कर दिया गया है। अब विकलांगता के आधार पर ₹10 लाख से लेकर ₹40 लाख तक की सहायता राशि दी जा रही है। यह निर्णय उन सैनिकों के प्रति सरकार की अटूट प्रतिबद्धता को दर्शाता है जिन्होंने साहस और समर्पण के साथ देश की सेवा की है।

युद्ध जागीर योजना के बारे में बात करते हुए मंत्री भगत ने कहा कि इस योजना के तहत लाभार्थियों को दी जाने वाली वार्षिक वित्तीय सहायता ₹10,000 से बढ़ाकर ₹20,000 कर दी गई है। इसके अलावा, प्रथम और द्वितीय विश्व युद्ध के गैर-पेंशनधारी पूर्व सैनिकों और 65 वर्ष से अधिक उम्र की उनकी विधवाओं के लिए मासिक वित्तीय सहायता ₹6,000 से बढ़ाकर ₹10,000 कर दी गई है ताकि हमारे बुजुर्ग योद्धाओं और उनके परिवारों को सम्मानजनक जीवन सुनिश्चित किया जा सके।

शहीदों के प्रति पंजाब सरकार द्वारा दिए गए सम्मान की पुष्टि करते हुए, मंत्री ने बताया कि अमृतसर स्थित पंजाब स्टेट वॉर हीरोज मेमोरियल में आयोजित एक समारोह में ऑपरेशन विजय के दौरान शहीद हुए 65 सैनिकों के परिवारों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसी प्रकार, ऑपरेशन पवन के दौरान श्रीलंका में शहीद हुए 114 सैनिकों को श्रद्धांजलि देने के लिए लुधियाना वॉर मेमोरियल में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।

मंत्री ने बताया कि गत वर्ष 8 नवंबर से 7 दिसंबर तक पंजाब के विभिन्न जिलों में होती हुई एक साइकिल रैली निकाली गई। एक महीने तक चली यह रैली चंडीगढ़ के वार मेमोरियल में सम्पन्न हुई जहां शहीदों और पूर्व सैनिकों की कुर्बानियों को याद किया गया जिस से राज्य निवासियों में गर्व और एकता की भावना पैदा हुई।

विभाग द्वारा रोजगार के लिए विभाग द्वारा किए गए प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए, श्री भगत ने बताया कि ऑनर एंड ग्रैच्युटी पॉलिसी के तहत शहीदों के 14 आश्रितों को सरकारी नौकरियां दी गई हैं। इसके अलावा, पंजाब में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के लिए सीधी भर्ती में 13% आरक्षण प्रदान किया गया है और दो वर्षों में 2,044 पद भरे गए हैं। यह कदम सैनिकों के परिवारों की भलाई के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इसके अलावा उन्होंने यह भी बताया कि ग्रुप बी और सी कर्मचारियों के लिए नए सेवा नियम बनाए गए हैं, जिन्हें कैबिनेट द्वारा स्वीकृति दी गई है। साथ ही, पंजाब पब्लिक सर्विस कमीशन (पीपीएससी) के माध्यम से पांच जिला रक्षा सेवाएं कल्याण अधिकारियों की भर्ती की गई है।

पेंशन वितरण को सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के लिए 15 दिनों का विशेष स्पर्श कैंप आयोजित किया गया, जिसमें 1,691 पूर्व सैनिकों, विधवाओं और आश्रितों को उनके जीवन प्रमाण पत्र अपलोड करने की सुविधा प्रदान की गई। इसके अतिरिक्त, कल्याण योजनाओं पर एक व्यापक पुस्तिका प्रकाशित की गई और लाभार्थियों के बीच वितरित की गई, ताकि वे सरकारी सहायता और योजनाओं के बारे में बेहतर जानकारी प्राप्त कर सकें।

यह भी पढे़ं 👇

Amit Shah Moga Rally

Amit Shah Moga Rally: अमन अरोड़ा ने पूछे 8 सवाल, कहा पंजाब को जुमले नहीं जवाब चाहिए

शनिवार, 14 मार्च 2026
Amit Shah Punjab Visit

Amit Shah Punjab Visit: बलतेज पन्नू ने कहा, रोका गया फंड लेकर आएं गृह मंत्री

शनिवार, 14 मार्च 2026
E-Bike Industry

Punjab Investors Summit 2026: Cycle और E-Bike Industry में पंजाब भरेगा वैश्विक उड़ान

शनिवार, 14 मार्च 2026
Aerospace and Defence

Punjab Investors Summit 2026: Aerospace और Defence सेक्टर में पंजाब बनेगा बड़ा हब

शनिवार, 14 मार्च 2026

सैनिकों द्वारा दी जाने वाली विशिष्ट सेवाओं को मान्यता देते हुए, श्री भगत ने बताया कि सैन्य पुरस्कार प्राप्त करने वालों के लिए एकमुश्त अनुदान राशि को संशोधित किया गया है। परम विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त करने वाले सैनिकों को अब ₹6 लाख दिए जा रहे हैं, जबकि सर्वोत्तम युद्ध सेवा मेडल से सम्मानित सैनिकों को ₹6.50 लाख की राशि प्रदान की जा रही है।

मंत्री ने कहा कि वर्ष 2024 रक्षा सेवाएं कल्याण विभाग के लिए एक बड़ा बदलाव लेकर आया। उन्होंने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार सैनिकों, पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों की भलाई, सम्मान और खुशहाल जीवन सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

Previous Post

“पंजाब की 2025 की छुट्टियों की लिस्ट आई, कई छुट्टियां Sunday पर, देखें आपका नुकसान!”

Next Post

संधवां ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Amit Shah Moga Rally

Amit Shah Moga Rally: अमन अरोड़ा ने पूछे 8 सवाल, कहा पंजाब को जुमले नहीं जवाब चाहिए

शनिवार, 14 मार्च 2026
Amit Shah Punjab Visit

Amit Shah Punjab Visit: बलतेज पन्नू ने कहा, रोका गया फंड लेकर आएं गृह मंत्री

शनिवार, 14 मार्च 2026
E-Bike Industry

Punjab Investors Summit 2026: Cycle और E-Bike Industry में पंजाब भरेगा वैश्विक उड़ान

शनिवार, 14 मार्च 2026
Aerospace and Defence

Punjab Investors Summit 2026: Aerospace और Defence सेक्टर में पंजाब बनेगा बड़ा हब

शनिवार, 14 मार्च 2026
ISI Arms Smuggling Module

ISI Arms Smuggling Module: अमृतसर से AK-47 समेत 4 हथियार बरामद, दो काबू

शनिवार, 14 मार्च 2026
Punjab Investors Summit 2026

Punjab Investors Summit 2026: निजी अस्पतालों में 20% बेड गरीबों के लिए रखने का बड़ा आह्वान

शनिवार, 14 मार्च 2026
Next Post
Kultar Singh

संधवां ने डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का निधन, 92 साल की उम्र में हुआ निधन – भारतीय राजनीति में एक युग का समापन

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक

0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।