• About
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Disclaimer & DMCA Policy
🔆 सोमवार, 8 दिसम्बर 2025 🌙✨
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
  • स्पेशल स्टोरी
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result
Home NEWS-TICKER

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने इंद्री में क्या कहा? जानिए भाजपा की तीसरी बार जीत पर उनका खास संदेश!

The News Air by The News Air
सोमवार, 23 दिसम्बर 2024
A A
0
Cm-Nayab-Saini
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now

चंडीगढ़, 23 दिसंबर (The News Air):– हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार को जिला करनाल के इंद्री विधानसभा क्षेत्र में आयोजित धन्यवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार की नीतियों पर विश्वास जताकर हरियाणा में लगातार तीसरी बार भाजपा सरकार बनाकर जन विरोधी ताकतों को हराने का काम किया है। जनता ने उन ताकतों को करारा जवाब देने का काम किया है जो संविधान को खतरा बताकर अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने का काम कर रही थी। कांग्रेस बोलती थी कि संविधान को खतरा है, जबकि सच्चाई यह है कि संविधान को कोई खतरा नहीं है, खतरा तो कांग्रेस को है। देश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया है।

मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता चुनावों के दौरान बोलते थे कि 50 वोट हमें दे दीजिए एक नौकरी देने का काम करेंगे, लेकिन प्रदेश की जनता ने ऐसी सोच को हराने का काम किया है। जनता ने चुनावों से पहले ही नौकरियों में बंदरबांट करने की घोषणा करने वाले लोगों को बाहर का रास्ता दिखाया है।

उन्होंने कहा कि हरियाणा की जनता ने भाजपा सरकार बनाकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने, अंत्योदय दर्शन के अनुरूप सबसे पहले सबसे गरीब के उत्थान की नीति, सबका साथ- सबका विकास तथा हरियाणा एक -हरियाणवी एक की भावना से जनकल्याण की नीतियों को जीताने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बिना पर्ची-बिना खर्ची के हरियाणा के लाखों युवाओं को सरकारी नौकरियां देने का काम किया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पिछले 10 वर्षों में हमने हरियाणा के विकास के लिए काम किया है, तीसरे कार्यकाल में भी हमारी सरकार तीन गुना अधिक गति से विकास कार्य करेगी। उन्होंने कहा कि यह रैली इंद्री के विकास को एक नई गति, नई दिशा देने का काम करेगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चुनावों के दौरान कांग्रेस और कांग्रेस के सहयोगी दलों के पास बोलने के लिए कुछ नहीं था। 55 सालों में कांग्रेस ने गरीबों के बारे में विचार नहीं किया, वे सिर्फ गरीबी हटाओ का नारा देते थे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में जो कहा, उसे तो धरातल पर उतारा ही और जो नहीं भी कहा, उसको भी धरातल पर उतारने का काम किया है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस के 10 वर्ष के शासन में इंद्री में मात्र 391 करोड़ रुपये के विकास कार्य करवाए गए, जबकि भाजपा सरकार के 10 वर्ष के कार्यकाल में इंद्री में 1300 करोड़ रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए गए हैं। पहले पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता था, गरीब व्यक्ति सुविधाओं से वंचित रह जाता था। परंतु हरियाणा प्रदेश की जनता ने ऐसी भ्रष्टाचारी पार्टी, जो क्षेत्रवाद को जन्म देती थी और परिवारवाद को बढ़ावा देती थी, ऐसी सरकार को बाहर करने का काम किया है। कांग्रेस के लोग कह रहे हैं ईवीएम खराब हो गई, लेकिन वास्तविकता तो यह है कि ईवीएम खराब नहीं कांग्रेस की नीतियां खराब थी और उन नीतियों के कारण ही जनता ने कांग्रेस को बाहर का रास्ता दिखाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में चाहे हरियाणा प्रदेश या देश के अंदर रोड कनेक्टिविटी, रेलवे कनेक्टिविटी या एयर कनेक्टिविटी की बात हो, एम्स बनाने की बात हो, कॉलेज और मेडिकल कॉलेज बनाने की बात हो, भाजपा सरकार ने तेज गति से इस देश और प्रदेश को आगे बढ़ाने का काम किया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आयुष्मान -चिरायु योजना के तहत हरियाणा प्रदेश के 16 लाख परिवारों के इलाज पर 2139 करोड़ रुपये की राशि सरकार ने खर्च की है। हमारी सरकार हर घर गृहिणी योजना के तहत 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवा रही है। जिससे 13 लाख परिवारों को इसका लाभ मिल रहा है।

यह भी पढे़ं 👇

Vande Mataram Controversy

Vande Mataram Controversy: संसद में छिड़ा संग्राम, मोदी के आरोप पर राहुल का पलटवार!

सोमवार, 8 दिसम्बर 2025
SSC GD Constable Recruitment 2026

SSC GD Constable Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 25,487 पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी डिटेल

सोमवार, 8 दिसम्बर 2025
DRDO Technician A recruitment

DRDO CEPTAM 11 Recruitment 2025: 764 पदों पर बंपर भर्ती, देखें सैलरी और डिटेल

सोमवार, 8 दिसम्बर 2025
KVS NVS Recruitment 2025

KVS NVS Recruitment 2025: 14967 पदों पर बंपर भर्ती, आखिरी तारीख 11 दिसंबर!

सोमवार, 8 दिसम्बर 2025

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा में 5 लाख महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य रखा गया है और अब तक 1,45,773 महिलाओं को  लखपति दीदी बनाया जा चुका है। पिछले 10 वर्षों में हमारी सरकार ने हर घर नल से स्वच्छ जल पहुँचाया है और गांवों को 24 घंटे बिजली प्रदान कर रही है।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि इस कार्यकाल में हमारी सरकार 5 लाख मकान बना कर गरीबों को देने का काम करेगी। इसके अलावा, राज्य सरकार ने यह भी निर्णय लिया है कि प्रदेश में एक लाख परिवारों को 100- 100 गज के प्लॉट दिए जाएंगे, इसके लिए योजना तैयार कर ली गई है।

इस अवसर पर विधायक श्री राम कुमार कश्यप ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए कहा कि श्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने इंद्री हल्कावासियों के लिए आज 11 करोड़ रुपये की लागत की विकास परियोजनाओं की सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। श्री राम कुमार कश्यप ने विधानसभा क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों का मांग पत्र भी मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किया।

पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now
पर खबरें पाने के लिए जुड़े Join Now

Related Posts

Vande Mataram Controversy

Vande Mataram Controversy: संसद में छिड़ा संग्राम, मोदी के आरोप पर राहुल का पलटवार!

सोमवार, 8 दिसम्बर 2025
SSC GD Constable Recruitment 2026

SSC GD Constable Recruitment 2026: 10वीं पास के लिए 25,487 पदों पर बंपर भर्ती, जानें पूरी डिटेल

सोमवार, 8 दिसम्बर 2025
DRDO Technician A recruitment

DRDO CEPTAM 11 Recruitment 2025: 764 पदों पर बंपर भर्ती, देखें सैलरी और डिटेल

सोमवार, 8 दिसम्बर 2025
KVS NVS Recruitment 2025

KVS NVS Recruitment 2025: 14967 पदों पर बंपर भर्ती, आखिरी तारीख 11 दिसंबर!

सोमवार, 8 दिसम्बर 2025
IB MTS Recruitment 2025

IB MTS Recruitment 2025: 10वीं पास के लिए खूफिया विभाग में नौकरी, मिलेगी शानदार सैलरी

सोमवार, 8 दिसम्बर 2025
OICL AO Recruitment 2025

OICL AO Recruitment 2025: इंश्योरेंस कंपनी में 85 हजार वाली नौकरी, बस 15 दिन है मौका

सोमवार, 8 दिसम्बर 2025
0 0 votes
Rating
Subscribe
Notify of
0 Comments
Inline Feedbacks
View all comments
The News Air

© 2025 THE NEWS AIR

The News Air

  • About
  • Privacy & Policy
  • Contact
  • Disclaimer & DMCA Policy

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • पंजाब
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
    • नौकरी
    • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • मनोरंजन
    • खेल
    • हेल्थ
    • लाइफस्टाइल
    • धर्म
    • स्पेशल स्टोरी
  • राज्य
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें

© 2025 THE NEWS AIR