LIVE | ...
गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंजाब में बड़ा आतंकी मुठभेड़! के.ज़ेड.एफ. मॉड्यूल के तीन सदस्यों को किया ढेर, जानें क्या है पूरा मामला

पंजाब में बड़ा आतंकी मुठभेड़! के.ज़ेड.एफ. मॉड्यूल के तीन सदस्यों को किया ढेर, जानें क्या है पूरा मामला

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 23 दिसम्बर 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
crime
104
SHARES
691
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 23 दिसंबर (The News Air): पाकिस्तान-आई.एस.आई. द्वारा प्रायोजित खालिस्तान ज़िंदाबाद फोर्स (के.ज़ेड.एफ.) आतंकी संगठन के खिलाफ बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए, पंजाब पुलिस और उत्तर प्रदेश (यूपी) पुलिस ने एक संयुक्त ऑपरेशन के तहत गुरदासपुर में पुलिस थाने पर ग्रेनेड हमला करने वाले इस मॉड्यूल के तीन सदस्यों के साथ भारी मुठभेड़ की। यह जानकारी पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव ने सोमवार को यहां दी।

यह मुठभेड़ (एनकाउंटर) यूपी के पीलीभीत के थाना पूरनपुर के अधिकार क्षेत्र में पंजाब और पीलीभीत की पुलिस टीमों द्वारा संयुक्त रूप से उस समय की गई, जब तीन मॉड्यूल सदस्यों ने पुलिस पार्टी पर गोलियां चला दी थीं।

यह घटना 18 दिसंबर 2024 को गुरदासपुर के कलानौर पुलिस थाने के अधिकार क्षेत्र में पड़ने वाली बख्शीवाला पुलिस चौकी पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों द्वारा हैंड ग्रेनेड फेंकने की घटना के एक सप्ताह से भी कम समय में हुई। उल्लेखनीय है कि आतंकी संगठन के.ज़ेड.एफ. ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करके इस आतंकी गतिविधि की जिम्मेदारी ली थी।

डीजीपी गौरव यादव ने तीन सदस्यों की पहचान वरिंदर सिंह उर्फ रवि निवासी अगवान, कलानौर; गुरविंदर सिंह निवासी मोहल्ला भैणी बाणिया, कलानौर; और जशनप्रीत सिंह उर्फ प्रताप सिंह निवासी शूर खुर्द, कलानौर के रूप में की है। उन्होंने आगे बताया कि यूपी में पुलिस टीमों ने उनके कब्जे से दो ए के -47 राइफलें और दो 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौलें भी बरामद की हैं।

उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पाया गया है कि इस आतंकी मॉड्यूल को के.ज़ेड.एफ. के मुखिया रंजीत सिंह नीटा द्वारा नियंत्रित किया जाता है और ग्रीस स्थित जसविंदर सिंह मन्नू (मूल निवासी गांव अगवान, कलानौर) द्वारा संचालित किया जाता है।

उल्लेखनीय है कि इस मॉड्यूल का नेतृत्व कर रहा आरोपी वरिंदर उर्फ रवि भी गांव अगवान का निवासी है और उसे ब्रिटेन स्थित जगजीत सिंह द्वारा निर्देशित किया जा रहा था, जो ब्रिटिश सेना में काम करता बताया जाता है और अपनी पहचान फतेह सिंह बागी के रूप में दर्शाता था। इसी नाम के तहत उसने सोशल मीडिया पर ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी भी ली थी।

यह भी पढे़ं 👇

Food Adulteration in India

Food Adulteration in India: क्या हम जहर खा रहे हैं? खाने की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
IAS Transfer

Punjab IAS Transfer: अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा का तबादला, कृषि विभाग की मिली जिम्मेदारी

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Surjit Singh Rakhra

AAP ने सुरजीत सिंह रखड़ा को समाणा का हलका इंचार्ज बनाया, राजनीति में नई हलचल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Delhi Voter List SIR

Delhi Voter List SIR: 15 दिनों में 62,000 से ज्यादा नए नाम शामिल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026

इस ऑपरेशन, जिसमें यूपी और पंजाब की पुलिस बलों ने मिलकर काम किया, को अंतरराज्यीय सहयोग का शानदार उदाहरण बताते हुए डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस को जो सूचना मिली थी, उसे तुरंत यूपी पुलिस के साथ साझा किया गया और दोषियों के खिलाफ संयुक्त ऑपरेशन अंजाम दिया गया।

इस कार्रवाई के संबंध में अधिक जानकारी साझा करते हुए पुलिस के डिप्टी इंस्पेक्टर जनरल (डीआईजी) बार्डर रेंज सतिंदर सिंह ने कहा कि संदिग्ध व्यक्तियों के यूपी भागने और पीलीभीत में कहीं शरण लेने के बारे में विश्वसनीय सूचना मिलने के बाद, गुरदासपुर पुलिस ने तुरंत पीलीभीत पुलिस को सूचित किया और पुलिस टीमों को गुरदासपुर से एक संयुक्त कार्रवाई के लिए पीलीभीत भेज दिया गया।

उन्होंने कहा कि पुलिस टीमों ने आरोपियों को काबू करने में सफलता प्राप्त की और आमने-सामने होने पर दोषियों ने पुलिस टीमों पर गोलियां चला दीं, तो मजबूरन पुलिस पार्टियों ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए गोली चलाई। गोलीबारी के दौरान तीनों आरोपियों को गोलियां लगीं, जिन्हें तुरंत चिकित्सीय उपचार के लिए सीएचसी पूरनपुर ले जाया गया।

गुरदासपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) हरीश दियामा ने कहा कि इस आतंकी मॉड्यूल के सभी संबंधों और सदस्यों का पर्दाफाश करने के लिए आगे की जांच की जा रही है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियां और बरामदगी की संभावना है।

इस संबंध में एफआईआर नंबर 124, दिनांक 19/12/2024 को भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 109 और 324(4) और विस्फोटक अधिनियम की धारा 4(5) के तहत थाना कलानौर में दर्ज की गई थी। जबकि अब एफआईआर में गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की धाराएं 13, 16, 17, 18-बी, 20, 35 और 40 शामिल की गई हैं।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

अब फेल होने पर नहीं मिलेगा प्रमोशन! सरकार ने खत्म की No Detention Policy, क्लास 5 और 8 में सख्त नियम

Next Post

बांग्लादेश ने Sheikh Haseena के प्रत्यर्पण की मांग की, भारत को भेजा पत्र! जानें क्या हैं बड़े आरोप

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Food Adulteration in India

Food Adulteration in India: क्या हम जहर खा रहे हैं? खाने की सुरक्षा पर बड़ा सवाल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
IAS Transfer

Punjab IAS Transfer: अतिरिक्त मुख्य सचिव अनुराग वर्मा का तबादला, कृषि विभाग की मिली जिम्मेदारी

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Surjit Singh Rakhra

AAP ने सुरजीत सिंह रखड़ा को समाणा का हलका इंचार्ज बनाया, राजनीति में नई हलचल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Delhi Voter List SIR

Delhi Voter List SIR: 15 दिनों में 62,000 से ज्यादा नए नाम शामिल

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Birth Death Registration Rules

Birth Death Registration Rules: 1 अक्टूबर से सख्त होंगे नियम, देरी पड़ेगी भारी

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Gippy-Grewal

Gippy Grewal Air Canada Mistreatment: बिजनेस क्लास टिकट के बावजूद इकोनॉमी में बिठाया गया

गुरूवार, 17 सितम्बर 2026
Next Post
Sheikh Haseena

बांग्लादेश ने Sheikh Haseena के प्रत्यर्पण की मांग की, भारत को भेजा पत्र! जानें क्या हैं बड़े आरोप

Haryana News

कैबिनेट मंत्री अनिल विज से मिले पत्रकार

Haryana News

बड़ी कार्रवाई: हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग ने एसडीओ पर लगाया ₹3,000 जुर्माना, जानिए क्यों!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।