LIVE | ...
सोमवार, 3 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - मुख्यमंत्री ने राज्य की गंभीर समस्याओं के समाधान के लिए विश्व बैंक से सहायता मांगी

मुख्यमंत्री ने राज्य की गंभीर समस्याओं के समाधान के लिए विश्व बैंक से सहायता मांगी

कई प्रमुख क्षेत्रों में वित्तीय सहायता देने के लिए राज्य का पक्ष मजबूती से रखा

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 29 नवम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, अंतरराष्ट्रीय, पंजाब
A A
0
CM Mann
104
SHARES
694
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 29 नवम्बर, (The News Air) पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने आज राज्य की गंभीर चुनौतियों का समाधान करने के लिए विश्व बैंक से पूर्ण समर्थन की मांग की।

भारत में विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्टर अगस्ट टैनो क्वामे के साथ एक बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने वित्तीय सहायता के संबंध में राज्य का पक्ष मजबूती से प्रस्तुत किया। भगवंत सिंह मान ने राज्य सरकार की वित्तीय और संस्थागत संरचना को मजबूत करने, विकास को बढ़ावा देने, सार्वजनिक सेवाओं में सुधार और नागरिकों के जीवन स्तर को ऊंचा उठाने के लिए वित्तीय सहायता की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने इन सुधारों संबंधी राज्य के ठोस एजेंडे को प्रदर्शित करते हुए कहा कि उनकी ओर से यह वित्तिय सहायता मांगने का उद्देश्य वित्तिय सूझ-बूझ, बेहतर प्रशासन और कुशल सेवाएं प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित करना है।

मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि विश्व बैंक की वित्तीय सहायता से राज्य की विकास प्राथमिकताओं को मजबूत आधार मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह सहायता बुनियादी ढांचा विकास, मानव संसाधन विकास और सामाजिक कल्याण पहलों को गति देगी। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण सहयोग से पंजाब समृद्धि और विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाने के लिए पूरी तरह तैयार है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि पर्यावरण राज्य सरकार की प्राथमिकता है और उनकी सरकार भूजल संरक्षण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पुराने जल स्रोतों को पुनर्जीवित कर रही है और उपजाऊ भूमि के अधिकतम हिस्से को नहरी पानी उपलब्ध कराने का प्रयास कर रही है। इससे न केवल बिजली की खपत में कमी आएगी बल्कि गिरते भूजल स्तर को रोकने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि नहरों के किनारों को पक्का करने, पुराने खालों को पुनर्जीवित करने और किसानों को सतही पानी का अधिक उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करने जैसे कई कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों में राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों के कारण भूजल स्तर लगभग एक मीटर बढ़ा है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि राज्य सरकार ने खेती के लिए सौर ऊर्जा आधारित मोटरों का कार्यक्रम तैयार किया है। इससे किसानों की आय में कई गुना बढ़ोतरी होगी। उन्होंने ने बताया कि अगले पांच वर्षों में राज्य सरकार बड़ी संख्या में कृषि मोटरों को सौर ऊर्जा आधारित बनाने में सक्षम होगी। एक अन्य मुद्दे पर चर्चा करते हुए भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार किसानों को धान की खेती छोड़कर वैकल्पिक फसलों की खेती के लिए प्रेरित करने हेतु नई नीतियां बना रही है।

यह भी पढे़ं 👇

Manpreet Singh Ayali joins Akali Dal Waris Punjab De

Jaswant Singh Khalra Case: इयाली ने विधानसभा में पूछा – दोषी 2023 से कहां हैं? सरकार दे जवाब

सोमवार, 3 अगस्त 2026
sond

Guru Ravidas 650th Prakash Parv: पूरी श्रद्धा से मना रही पंजाब सरकार, अक्टूबर में 4 शोभा यात्राएं

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Punjab Assembly

Punjab Assembly NEET Resolution: परीक्षा घोटाले पर विधानसभा ने पारित किया प्रस्ताव, केंद्र को ठहराया जिम्मेदार

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Congress Bathinda Event

Congress Bathinda Event: बघेल ने चेतावनी दी – पार्टी में गद्दारों से सावधान रहें, वड़िंग ने चन्नी के नारों का किया स्वागत

सोमवार, 3 अगस्त 2026

मुख्यमंत्री ने कहा कि चावल पंजाब की मुख्य खाद्य सामग्री नहीं है, लेकिन राज्य के किसान पूरे देश की जरूरतों को पूरा करने के लिए धान की खेती कर रहे हैं। दालें, मक्का और अन्य फसलों को बढ़ावा देना आवश्यक है और इन फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाना समय की आवश्यकता है। भगवंत सिंह मान ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण को बचाने के लिए पहले ही विभिन्न प्रोजेक्टों पर विचार कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब को फल और सब्जियों के निर्यात केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि मेहनती किसानों और उपजाऊ भूमि के कारण पंजाब की कृषि उत्पादकता दुनिया में सबसे अधिक है। सरकार फसली विविधता अपनाने के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए भी प्रयासरत है। भूजल में भारी धातुओं और अन्य तत्वों की उपस्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने विश्व बैंक से उत्तर प्रदेश में चल रहे एक परियोजना की तर्ज पर पंजाब में भी एक परियोजना शुरू करने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री द्वारा उठाए गए मुद्दों पर सहमति जताते हुए विश्व बैंक के कंट्री डायरेक्टर अगस्ट टैनो क्वामे ने कहा कि वे इस क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर विचार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में पहले ही इस प्रकार की परियोजना में विश्व बैंक सहयोग कर चुका है। राज्य सरकार से लगातार बैठकें करने की बात करते हुए उन्होंने कहा कि इससे कई बातें स्पष्ट हो जाएंगी। चेयरमैन ने कहा कि विश्व बैंक की टीम क्रांतिकारी सुधारों को लागू करने के लिए पंजाब के दृढ़ इरादे से प्रभावित हुई है।

अगस्ट टैनो क्वामे ने विकास और प्रगति के लिए पंजाब की क्षमता को स्वीकारते हुए एक मजबूत और लचीले सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन ढांचे के महत्व पर जोर दिया और पंजाब के प्रयासों का समर्थन करने की अपनी इच्छा व्यक्त की। उन्होंने कहा कि विश्व बैंक बड़े शहरों में सहयोग के क्षेत्रों, वित्तीय विशेषज्ञता, डेटा साझाकरण और अन्य सेवाओं की खोज कर रहा है। अगस्ट टैनो क्वामे ने पंजाब सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न परियोजनाओं की सराहना की और कहा कि बैंक देश के अन्य हिस्सों में भी इन परियोजनाओं को अपनाने पर विचार कर रहा है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

उपचुनाव की तरह नगर निकाय चुनावों में भी आम आदमी पार्टी भारी अंतर से जीतेगी – अमन अरोड़ा

Next Post

पंजाब राज्य की सबसे बड़ी लिफ्ट सिंचाई योजना का नींव पत्थर रखा

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Manpreet Singh Ayali joins Akali Dal Waris Punjab De

Jaswant Singh Khalra Case: इयाली ने विधानसभा में पूछा – दोषी 2023 से कहां हैं? सरकार दे जवाब

सोमवार, 3 अगस्त 2026
sond

Guru Ravidas 650th Prakash Parv: पूरी श्रद्धा से मना रही पंजाब सरकार, अक्टूबर में 4 शोभा यात्राएं

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Punjab Assembly

Punjab Assembly NEET Resolution: परीक्षा घोटाले पर विधानसभा ने पारित किया प्रस्ताव, केंद्र को ठहराया जिम्मेदार

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Congress Bathinda Event

Congress Bathinda Event: बघेल ने चेतावनी दी – पार्टी में गद्दारों से सावधान रहें, वड़िंग ने चन्नी के नारों का किया स्वागत

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Diljit Dosanjh Marriage

Diljit Dosanjh Wedding Ring: क्या दिलजीत दोसांझ करने जा रहे शादी? जापान से वीडियो वायरल

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Punjab DA Order

High Court DA Order: हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला, 15 दिन में पूरा DA देने के आदेश

सोमवार, 3 अगस्त 2026
Next Post
Harjot Bains

पंजाब राज्य की सबसे बड़ी लिफ्ट सिंचाई योजना का नींव पत्थर रखा

Lal Chand

डिपो होल्डर्स का मार्जिन बढ़ कर मनी 8 साल बाद किया गया दोगुना

Atishi CM Delhi

बस मार्शलों के नाम पर गंदी राजनीति कर रही भाजपा को सीएम आतिशी ने दिल्ली विधानसभा में किया एक्सपोज़

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।