LIVE | ...
मंगलवार, 23 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - गैस चैंबर बनता एनसीआर! अक्टूबर में भारत के सबसे ज्यादा प्रदूषित 10 शहरों में सारे के सारे यही के

गैस चैंबर बनता एनसीआर! अक्टूबर में भारत के सबसे ज्यादा प्रदूषित 10 शहरों में सारे के सारे यही के

The News Air Team by The News Air Team
बुधवार, 6 नवम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली: सर्दियां अभी पूरी तरह आई नहीं हैं लेकिन प्रदूषण ने अपना कहर बरपाना शुरू कर दिया है। खासकर दिल्ली-NCR में प्रदूषण काफी खतरनाक स्तर पर है। सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) की एक नई रिपोर्ट के अनुसार अक्टूबर 2024 में भारत के 10 सबसे प्रदूषित शहर दिल्ली-एनसीआर के थे। दिल्ली सबसे प्रदूषित शहर रहा। रिपोर्ट में कहा गया है कि GRAP लागू होने के बावजूद राजधानी में प्रदूषण कम नहीं हुआ।

दिल्ली के प्रदूषण के लिए पड़ोसी राज्य जिम्मेदार

रिपोर्ट में बताया गया है कि अक्टूबर 2024 में दिल्ली में PM2.5 का स्तर 111 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था, जो पिछले चार सालों के अक्टूबर महीनों से भी है। CREA ने बताया कि दिल्ली के प्रदूषण में 60-70% हिस्सा पड़ोसी राज्यों से आने वाले धुएं का है, जबकि पराली जलाने से केवल 10% प्रदूषण होता है। सेंटर फॉर रिसर्च ऑन एनर्जी एंड क्लीन एयर (CREA) ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि अक्टूबर 2024 में भारत के 10 सबसे प्रदूषित शहर दिल्ली-एनसीआर में थे। दिल्ली इस सूची में सबसे ऊपर था, जहां औसत PM2.5 का स्तर 111 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर दर्ज किया गया। इसके बाद गाजियाबाद (110) और मुज़फ्फरनगर (103) का नंबर आता है।

यूपी-हरियाणा में भी प्रदूषण बढ़ा

CREA ने 263 शहरों के प्रदूषण के आंकड़ों का अध्ययन किया। रिपोर्ट में कहा गया है कि 15 अक्टूबर से ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) लागू होने के बावजूद, दिल्ली-एनसीआर के शहरों में प्रदूषण का स्तर बहुत ज्यादा रहा। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि चेन्नई, मुंबई, कोलकाता और बेंगलुरु जैसे अन्य बड़े शहर अक्टूबर में PM2.5 के स्तर को राष्ट्रीय मानक से नीचे रखने में कामयाब रहे। रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इस साल पहली बार उत्तर प्रदेश के छह शहर टॉप 10 सबसे प्रदूषित शहरों की सूची में शामिल हुए। इसके बाद हरियाणा के तीन शहरों का नंबर आता है। CREA के विश्लेषक मनोज कुमार ने कहा कि दिल्ली में वायु गुणवत्ता प्रबंधन के लिए बनी प्रणाली के अनुसार, अक्टूबर में दिल्ली में PM2.5 प्रदूषकों का 60-70% हिस्सा पड़ोसी राज्यों से आया था, जबकि 10% से भी कम प्रदूषण पराली जलाने से हुआ था।

यह भी पढे़ं 👇

Harpal Singh Cheema

BJP Dalit Virodhi है: Harpal Singh Cheema का बड़ा आरोप

मंगलवार, 23 जून 2026
CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann ने Sarpanch से कहा: Development को दें प्राथमिकता

मंगलवार, 23 जून 2026
Padma Awards 2026: Mammootty, Alka Yagnik

Padma Awards 2026: Mammootty, Alka Yagnik को मिला सम्मान

मंगलवार, 23 जून 2026
Dharmendra Pradhan

Cockroach Janta Party पर Dharmendra Pradhan का तीखा हमला

मंगलवार, 23 जून 2026
दिल्ली में टूटा पिछले चार साल का रिकॉर्ड

पिछले चार वर्षों के अक्टूबर महीनों की तुलना में इस साल अक्टूबर में दिल्ली में सबसे ज़्यादा प्रदूषण का स्तर दर्ज किया गया है। इस साल अक्टूबर में मासिक औसत PM2.5 स्तर 111 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर था, जबकि 2023 में यह 104, 2022 में 105, 2021 में 75 और 2020 में 133 था। इसके अलावा, इस साल का अक्टूबर महीना औसत सितंबर महीने (43 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) की तुलना में 2.5 गुना ज़्यादा प्रदूषित था। अक्टूबर 2024 में, 14 दिनों (121-250 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) तक हवा की गुणवत्ता ‘बहुत ख़राब’, चार दिन (91-120 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) ‘ख़राब’ और आठ दिन (61-90 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) ‘मध्यम’ श्रेणी में रही। राष्ट्रीय मानक (60 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर) केवल 5 दिनों के लिए ही पूरा हो पाया।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

कांग्रेस के जातिवाद पर भारी भाजपा का विकास का एजेंडा: मुख्यमंत्री शर्मा

Next Post

Baby John Poster: वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन का हाल ही में टीजर कट रिलीज,

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Harpal Singh Cheema

BJP Dalit Virodhi है: Harpal Singh Cheema का बड़ा आरोप

मंगलवार, 23 जून 2026
CM Bhagwant Mann

CM Bhagwant Mann ने Sarpanch से कहा: Development को दें प्राथमिकता

मंगलवार, 23 जून 2026
Padma Awards 2026: Mammootty, Alka Yagnik

Padma Awards 2026: Mammootty, Alka Yagnik को मिला सम्मान

मंगलवार, 23 जून 2026
Dharmendra Pradhan

Cockroach Janta Party पर Dharmendra Pradhan का तीखा हमला

मंगलवार, 23 जून 2026
ravneet singh bittu attacks bhagwant mann

Ravneet Bittu बने रहेंगे Minister: जॉर्ज कुरियन की छुट्टी

मंगलवार, 23 जून 2026
Sikh_Gurdwara

Nagrasu Gurdwara Clash खत्म: तीन दिन बाद शांतिपूर्ण समाधान

मंगलवार, 23 जून 2026
Next Post

Baby John Poster: वरुण धवन की फिल्म बेबी जॉन का हाल ही में टीजर कट रिलीज,

छात्रवृति योजना परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी

Supreme-court-

Supreme Court: हल्के मोटर वाहनों के हक में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला!

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।