LIVE | ...
शनिवार, 13 जून 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - पंजाब कैबिनेट सब-कमेटी द्वारा पी.एस.पी.सी.एल. को कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश

पंजाब कैबिनेट सब-कमेटी द्वारा पी.एस.पी.सी.एल. को कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Harpal Cheema
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 21 अक्टूबर (The News Air): पंजाब कैबिनेट सब-कमेटी, जिसमें कैबिनेट मंत्री एडवोकेट हरपाल सिंह चीमा, श्री अमन अरोड़ा, स. कुलदीप सिंह धालीवाल और स.हरभजन सिंह ई.टी.ओ. शामिल हैं, ने पंजाब राज्य पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (पी.एस.पी.सी.एल.) को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं कि कोई भी कर्मचारी बिना आवश्यक सुरक्षा किट के कोई खतरनाक कार्य न करे। कैबिनेट सब-कमेटी ने आज यहां पंजाब भवन में विभिन्न कर्मचारी यूनियनों के साथ बैठक के दौरान यह निर्देश दिए।

इस बैठक में प्रशासनिक सचिव (बिजली विभाग) श्री राहुल तिवाड़ी, वित्त सचिव श्री बसंत गर्ग, पी.एस.पी.सी.एल. के चेयरमैन-कम-प्रबंधकीय निदेशक बलदेव सिंह सरा और निदेशक वितरण श्री डी.पी.एस. ग्रेवाल उपस्थित थे। कमेटी ने अपने मांग पत्र में यूनियन द्वारा पेश की गई मांगों के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया और इन मुद्दों के समाधान के लिए अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। कैबिनेट सब-कमेटी ने पावरकाम एंड ट्रांस्को कॉन्ट्रैक्ट एम्प्लाइज यूनियन को भरोसा दिया कि उनकी जायज मांगों पर सहानुभूति से विचार किया जाएगा।

इसके बाद मिड-डे-मील यूनियन के साथ बैठक के दौरान महा निदेशक स्कूल शिक्षा श्री विनय बुबलानी ने कैबिनेट सब-कमेटी को जानकारी दी कि मिड-डे-मील कार्यकर्ताओं के लिए बीमा योजना प्रक्रिया अधीन है। प्रस्तावित योजना के तहत, मिड-डे-मील कार्यकर्ताओं की दुर्घटना में मृत्यु होने के मामले में 16 लाख रुपए, प्राकृतिक मृत्यु के मामले में 1 लाख रुपए और दुर्घटना में जीवन साथी की मृत्यु के मामले में 2 लाख रुपए का बीमा उपलब्ध कराने के बारे में विचार किया जा रहा है। कैबिनेट सब-कमेटी ने यूनियन को भरोसा दिया कि उनकी उठाई गई अन्य मांगों को भी जल्दी हल किया जाएगा।

यह भी पढे़ं 👇

Aaj Ka Rashifal 13 June 2026

Aaj Ka Rashifal 13 June 2026 में जानें किस राशि को मिलेगा धन लाभ

शनिवार, 13 जून 2026
Indian Navy Mission

Indian Navy Mission: समंदर में फंसे Live Missile Warhead को निकाला, बड़े विस्फोट से बची जानें

शुक्रवार, 12 जून 2026
Prompt Injection Attack

Instagram User हो जाएं सावधान! Meta AI ही कर रही है हैकिंग, क्या आपका AI सुरक्षित है?

शुक्रवार, 12 जून 2026
Gulf of Oman Attacks

Gulf of Oman Attacks: भारत ने US Envoy को किया तलब, दर्ज किया कड़ा विरोध

शुक्रवार, 12 जून 2026

‘बेरोजगार साझा मोर्चा’ और ‘पुरानी पेंशन प्राप्ति फ्रंट’ के प्रतिनिधियों के साथ बैठकों के दौरान कैबिनेट सब-कमेटी ने दोहराया कि पंजाब सरकार उनकी अधिकारिक मांगों और मुद्दों पर सक्रियता से काम कर रही है। कमेटी ने जोर देकर कहा कि मुख्यमंत्री स. भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार प्रदेश की भलाई के लिए प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि विभिन्न वित्तीय चुनौतियों का सामना करने के बावजूद पंजाब सरकार युवाओं को रोजगार प्रदान करने और अपने कर्मचारियों की भलाई को सुनिश्चित करने के लिए प्रयासरत है।

इन बैठकों में कर्मचारियों की यूनियन के नेताओं के अलावा पावरकाम एंड ट्रांस्को ठेका मुलाजिम यूनियन पंजाब के प्रदेश प्रधान श्री बलिहार सिंह कटारिया, प्रदेश सहायक सचिव श्री टेक चंद, प्रदेश दफ्तर सचिव श्री शेर सिंह, डेमोक्रेटिक मिड-डे मील कुक फ्रंट पंजाब की प्रधान श्रीमती हरजिंदर कौर लोपो, श्रीमती परमजीत कौर, मिड-डे मील कुक वर्कर्स यूनियन से श्रीमती बलविंदर कौर, पुरानी पेंशन प्राप्ति फ्रंट से गुरबिंदर सिंह कहिरा, अतिंदरपाल सिंह, इंदर सुखदीप सिंह, दलजीत सिंह सफीपुर और रमन सिंहला, बेरोजगार साझा मोर्चा से हरजिंदर सिंह झुनीर, जसवंत घुबाया, सुखपाल खान और दविंदर कुमार उपस्थित थे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

उद्योगपतियों की सलाह से पंजाब में उद्योग संबंधी नीतियां लागू करेंगे: सौंद

Next Post

65वां पुलिस यादगार दिवस: डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 13 June 2026

Aaj Ka Rashifal 13 June 2026 में जानें किस राशि को मिलेगा धन लाभ

शनिवार, 13 जून 2026
Indian Navy Mission

Indian Navy Mission: समंदर में फंसे Live Missile Warhead को निकाला, बड़े विस्फोट से बची जानें

शुक्रवार, 12 जून 2026
Prompt Injection Attack

Instagram User हो जाएं सावधान! Meta AI ही कर रही है हैकिंग, क्या आपका AI सुरक्षित है?

शुक्रवार, 12 जून 2026
Gulf of Oman Attacks

Gulf of Oman Attacks: भारत ने US Envoy को किया तलब, दर्ज किया कड़ा विरोध

शुक्रवार, 12 जून 2026
Isha Rikhi

Isha Rikhi ने किया खुलासा: हां, मैने Badshah से शादी की हुई है

शुक्रवार, 12 जून 2026
Judicial Custody

3 Lakh Bribery Case: तिक्कड़ी ने खोले अंदरूनी राज, 14 दिन की Judicial Custody

शुक्रवार, 12 जून 2026
Next Post
DGP Gourav

65वां पुलिस यादगार दिवस: डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

Dr. Ravjot

प्रगति अधीन समूह विकास कार्य निर्धारित समय में पूरे किए जाएं: डॉ. रवजोत सिंह

CM Mann

मुख्यमंत्री द्वारा मंडियों से धान की लिफ्टिंग युद्ध स्तर पर करने के आदेश

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।