LIVE | ...
सोमवार, 24 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - 65वां पुलिस यादगार दिवस: डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

65वां पुलिस यादगार दिवस: डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
DGP Gourav
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

जालंधर, 21 अक्टूबर (The News Air): देश की एकता और अखंडता के लिए आतंकवादियों और अपराधियों का सामना करते हुए अपनी जानें कुर्बान करने वाले बहादुर पुलिस कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के मद्देनजर सोमवार को पंजाब आर्म्ड पुलिस (पी.ए.पी.) हेडक्वार्टर में 65वां राज्य स्तरीय पुलिस यादगार दिवस मनाया गया।

पुलिस के शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पंजाब पुलिस के डायरेक्टर जनरल (डी.जी.पी.) गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस एक बेमिसाल फोर्स है, जिसने शांति और अस्थिरता के दौर में देश की सेवा की है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मियों ने देश की एकता और अखंडता को कायम रखने और लोगों को सुरक्षा देने के लिए अपनी जानें दी हैं। उन्होंने कहा कि सितंबर 1981 से अब तक पंजाब पुलिस के 1799 कर्मचारियों, जिनमें इस वर्ष के दो कर्मचारी भी शामिल हैं, ने अपनी जान देश के लिए दी।

देश के लिए अपनी जानें निछावर करने वाले शूरवीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद जन समूह को संबोधित करते हुए पंजाब पुलिस मुखी ने कहा कि इन शहीदों की बदौलत ही हम सभी आज़ाद फिजा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस अपनी बहादुरी, दलेरी और सफलतापूर्वक आतंकवाद को जड़ से मिटाने के लिए जानी जाती है। उन्होंने कहा कि मातृभूमि को दुश्मनों से बचाने के लिए पंजाब पुलिस हमेशा दृढ़ और अग्रणी रहती है। डीजीपी ने कहा कि पंजाब पुलिस सीमावर्ती राज्य में अमन-शांति और भाईचारे को बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास करती रहेगी।

इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि स्ट्रीट क्राइम और नशे की बिक्री दो गंभीर चुनौतियाँ हैं, जो सीधे तौर पर आम नागरिकों को प्रभावित करती हैं। उन्होंने कहा कि स्ट्रीट क्राइम से निपटने के लिए, अपराध मैपिंग का उपयोग करते हुए अपराध के हॉटस्पॉट्स की पहचान करने और ऐसे क्षेत्रों में पुलिस गश्त और तैनाती को बढ़ाने के लिए रणनीति तैयार की गई है।

उन्होंने कहा कि इसी तरह नशे के जाल को तोड़ने के लिए लोगों के सहयोग से नशे के हॉटस्पॉट्स की पहचान की जा रही है और नशा बेचने वाली जगहों के बारे में सटीक और पुख्ता जानकारी प्राप्त करने के लिए सी.पी./एस.एस.पीज द्वारा सार्वजनिक बैठकें की जा रही हैं।

डीजीपी ने कहा, “हमारी सबसे प्राथमिकता आम नागरिक हैं। हम यह पहचान कर रहे हैं कि उन्हें सबसे अधिक क्या प्रभावित करता है और उनकी समस्याओं का समाधान करने के लिए हम नियमित रूप से काम कर रहे हैं।” उन्होंने जोर देकर कहा कि हम पंजाब के लोगों को लोकपक्षी और प्रभावी पुलिस सेवाएँ देना चाहते हैं।

फिरौती कॉल के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में डीजीपी गौरव यादव ने कहा कि पंजाब पुलिस के विश्लेषण से पता चला है कि ऐसी कॉलों में से 80 प्रतिशत से अधिक कॉलें गैंगस्टर की आड़ में स्थानीय अपराधियों द्वारा की जाती हैं, जबकि 20 प्रतिशत से भी कम असली फिरौती कॉल होती हैं। उन्होंने लोगों से ऐसे अपराधों के बारे में तुरंत सूचित करने की अपील की और सीपीज/एसएसपीज को निर्देश दिया कि हर फिरौती कॉल या स्नैचिंग जैसे अन्य फुटकल अपराधों की तुरंत एफआईआर दर्ज की जाए ताकि उनकी गहराई से जांच की जा सके।

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ सक्रिय पहुँच अपनाई है, जिसके तहत यदि कोई अपराधी पुलिस टीम पर गोली चलाता है तो अधिकारियों/कर्मचारियों को आत्म-रक्षा में जवाबी कार्रवाई करने की छूट है।

उन्होंने कहा कि पंजाब पुलिस ने पुलिस कर्मचारियों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना भी शुरू की है, जिसके तहत प्रदेश भर के 300 अस्पतालों को सूचीबद्ध किया गया है, जहाँ पुलिस कर्मचारियों के लिए रियायती दरों पर चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध हैं।

समारोह के बाद, डीजीपी गौरव यादव ने शहीदों के परिवारों से भी मुलाकात की और उनकी बातें सहानुभूति से सुनते हुए उन्होंने शहीदों के परिवारों को पंजाब सरकार और पंजाब पुलिस की ओर से पूर्ण सहयोग और मदद का भरोसा दिया।

उन्होंने कहा कि हम अपने बहादुर जवानों की कुर्बानियों को व्यर्थ नहीं जाने देंगे और मैं आपको भरोसा दिलाता हूँ कि पंजाब पुलिस सीमावर्ती राज्य में शांति और सद्भावना को सुनिश्चित करने के लिए पूरी लगन और तन्मयता से सेवा निभाती रहेगी।

इस दौरान पी.ए.पी. कैंपस में बने पुलिस शहीदी स्मारक पर यादगार परेड भी की गई। इसके उपरांत 75वीं बटालियन पीएपी जालंधर पंजाब के कमांडेंट विवेक शील सोनी ने इस वर्ष अमन-कानून के लिए ड्यूटी करते समय शहीद होने वाले कांस्टेबल अमृतपाल सिंह और पी.एच.जी. जसपाल सिंह सहित इस वर्ष शहीदी प्राप्त करने वाले 213 बहादुर पुलिस कर्मचारियों के नाम भी पढ़े। इस मौके शहीदों की याद में दो मिनट का मौन भी रखा गया और सीनियर अधिकारियों ने शहीदी स्मारक पर फूलमालाएँ अर्पित कर शहीदों को श्रद्धांजलि भी दी।

इस मौके पर उपस्थित प्रमुख शख्सियतों में स्पेशल डीजीपी, एडीजीपी, आईजीपी और अन्य सीनियर पुलिस अधिकारी/कर्मचारी शामिल थे।

यह भी पढे़ं 👇

Sukhbir Singh Badal

Sukhbir Badal की राजनीति में वापसी: हमले के 2 हफ्ते बाद संभालेंगे मोर्चा

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Ration Card Update 2026

Ration Card Update 2026: झारखंड में 2.64 करोड़ लोगों को राशन का लक्ष्य

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Sugar Price Hike

Sugar Price Hike: चीनी 20% महंगी, भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर

सोमवार, 24 अगस्त 2026
300 Unit Free Electricity

300 Unit Free Electricity: बिजली बिल का बड़ा झटका, लोगों को नहीं मिला फ्री बिजली का लाभ?

सोमवार, 24 अगस्त 2026
पुलिस यादगारी दिवस का इतिहास

पुलिस यादगारी दिवस का संबंध 21 अक्टूबर, 1959 की घटना से है, जब लद्दाख के हॉट स्प्रिंग्स में एस.आई. कर्म सिंह की अगुवाई में सी.आर.पी.एफ. की गश्त पार्टी पर घात लगाकर बैठे चीनी बलों ने हमला कर दिया था, जिसमें हमारे 10 जवान मारे गए थे। हमारे बहादुर जवानों ने 16,000 फुट की ऊँचाई और कड़ाके की ठंड में औकड़ों का डटकर सामना करते हुए देश के लिए कुर्बानियाँ देकर अपने बुलंद हौसले और साहस का सबूत दिया।

21 अक्टूबर, 1959 को देश की सीमाओं की रक्षा के लिए अपनी जानें वारने वाले शूरवीर जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए इंडो-तिब्बतीयन बॉर्डर पुलिस द्वारा हर साल देश के सभी पुलिस बलों के एक प्रतिनिधि दल को हॉट स्प्रिंग्स लद्दाख भेजा जाता है।

तब से हर साल 21 अक्टूबर को सभी पुलिस यूनिटों में बहादुर पुलिस शहीदों, जिन्होंने तन्मयता से ड्यूटी निभाते हुए देश के लिए अपनी जानें कुर्बान कर दीं, के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए श्रद्धांजलि परेड करवाई जाती है। इस मौके पर विछड़ी आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की जाती है और उनकी याद में दो मिनट का मौन रखा जाता है। इसके साथ ही राज्यों, पुलिस और अर्धसैनिक बलों के शहीद हुए पुलिस कर्मचारियों के नाम पढ़कर उनकी महान कुर्बानियों को मान्यता दी जाती है।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब कैबिनेट सब-कमेटी द्वारा पी.एस.पी.सी.एल. को कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश

Next Post

प्रगति अधीन समूह विकास कार्य निर्धारित समय में पूरे किए जाएं: डॉ. रवजोत सिंह

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Sukhbir Singh Badal

Sukhbir Badal की राजनीति में वापसी: हमले के 2 हफ्ते बाद संभालेंगे मोर्चा

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Ration Card Update 2026

Ration Card Update 2026: झारखंड में 2.64 करोड़ लोगों को राशन का लक्ष्य

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Sugar Price Hike

Sugar Price Hike: चीनी 20% महंगी, भारत दुनिया में दूसरे नंबर पर

सोमवार, 24 अगस्त 2026
300 Unit Free Electricity

300 Unit Free Electricity: बिजली बिल का बड़ा झटका, लोगों को नहीं मिला फ्री बिजली का लाभ?

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Ajit Doval

India China Talks: NSA Ajit Doval का बीजिंग दौरा आज, सीमा विवाद पर होगी बातचीत

सोमवार, 24 अगस्त 2026
BJP Punjab Strategy: B.L. Santosh

Punjab Election तैयारी: BJP के राष्ट्रीय महासचिव B.L. Santosh पहुंचे पंजाब, 5 जोन की होंगी बैठकें

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Next Post
Dr. Ravjot

प्रगति अधीन समूह विकास कार्य निर्धारित समय में पूरे किए जाएं: डॉ. रवजोत सिंह

CM Mann

मुख्यमंत्री द्वारा मंडियों से धान की लिफ्टिंग युद्ध स्तर पर करने के आदेश

CM Atishi

"आप" सरकार का बड़ा फैसला- दिल्ली में दिव्यांगों के लिए बनेंगी विशेष अदालतें, सीएम आतिशी ने दी मंजूरी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।