गुरूवार, 26 मार्च 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - उद्योगपतियों की सलाह से पंजाब में उद्योग संबंधी नीतियां लागू करेंगे: सौंद

उद्योगपतियों की सलाह से पंजाब में उद्योग संबंधी नीतियां लागू करेंगे: सौंद

The News Air Team by The News Air Team
सोमवार, 21 अक्टूबर 2024
A A
0
उद्योगपतियों
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare
Google News
WhatsApp
Telegram

चंडीगढ़, 21 अक्टूबर (The News Air): पंजाब के उद्योग और वाणिज्य, पूंजी निवेश, श्रम और पर्यटन मंत्री तरुनप्रीत सिंह सौंद ने सोमवार को कन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) के कार्यक्रम में उद्योगपति मिलनी में मुख्य मेहमान के रूप में शिरकत की। उन्होंने उद्योगपतियों को विश्वास दिलाया कि पंजाब में उद्योग संबंधी नीतियां उद्योगकारों की सलाह से लागू की जाएंगी ताकि उद्योगपति बिना किसी परेशानी के काम कर सकें।

सीआईआई के सेक्टर 31 के कार्यालय में अपने संबोधन दौरान सौंद ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में पंजाब सरकार सूबे के उद्योगों की तरक्की के लिए गंभीर कोशिशें कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन्वेस्ट पंजाब के पोर्टल को बाकी संबंधित विभागों की वेबसाइटों से लिंक किया जाएगा ताकि विभिन्न प्रकार की अनुमतियाँ लेने में उद्योगपतियों को कोई मुश्किल न आए।

उन्होंने कहा कि पिछले ढाई साल में पंजाब में लगभग 88 हजार करोड़ रुपये का निवेश आ चुका है और यह गति तेजी से जारी है। सौंद ने कहा कि निवेश के लिए पंजाब की नीतियां देश भर में अव्‍वल दर्जे की हैं। उन्होंने उद्योगपतियों से पंजाब की उन्नति में योगदान देने की अपील करते हुए कहा कि पंजाब सरकार किसी भी उद्योग को सूबे से बाहर नहीं जाने देगी और उद्योगपतियों की सभी जरूरतों को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है।

उन्होंने घोषणा की कि आने वाले समय में मोहाली को आईटी उद्योग के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर ले जाने की कोशिशें तेज कर दी गई हैं। इस मौके पर उद्योगपतियों ने कई सुझाव भी दिए और अपनी समस्याएं भी उद्योग मंत्री के साथ साझा कीं। सौंद ने कहा कि सीआईआई के प्रतिनिधियों द्वारा दिए गए सुझावों को सरकार गंभीरता से लेती है और इन समस्याओं को कम से कम समय में दूर करने के लिए वचनबद्ध है। कुछ नीतियों, सुझावों और उद्योगपतियों की मांगों के संबंध में सौंद ने कहा कि संबंधित मुद्दों पर मुख्यमंत्री साहब के साथ बातचीत करके जल्द पूरा किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की पूरी टीम “सरकार आपके द्वार” योजना के माध्यम से लोगों की समस्याओं को उनके पास जाकर सुनती है और यही नीति उद्योगों पर भी लागू करेंगे और उद्योगपतियों को अपनी समस्याओं के साथ सरकारी दफ्तरों में आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। सरकार खुद जाकर उद्योगपतियों की समस्याओं का हल करेगी।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates 26 March 2026

Breaking News Live Updates 26 March 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Today in History 26 March

Today in History 26 March: बांग्लादेश की आजादी से लेकर पाकिस्तान का परमाणु परीक्षण, जानें आज का इतिहास

गुरूवार, 26 मार्च 2026
IMD Weather

IMD Weather Forecast: दो पश्चिमी विक्षोभ से 31 मार्च तक भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 26 March 2026

Aaj Ka Rashifal 26 March 2026: रामनवमी पर इन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें राशिफल

गुरूवार, 26 मार्च 2026

सौंद ने सीआईआई के सभी सदस्यों को पंजाब के ब्रांड एंबेसडर बनकर सूबे में अधिक से अधिक निवेश लाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने उद्योगपतियों को श्रम विभाग की कर्मचारी पक्षीय स्कीमों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि श्रम विभाग की ऐसी कई योजनाएं हैं जिनका लाभ उद्योगपति ले सकते हैं।

इससे पहले सीआईआई पंजाब के चेयरमैन अभिषेक गुप्ता ने उद्योग मंत्री का स्वागत किया और उद्योगों की उन्नति के लिए की जा रही कोशिशों की प्रशंसा की। मीटिंग में सूबे भर के नामी उद्योगकारों के अलावा इन्वेस्ट पंजाब के सीईओ डीपीएस खरबंदा, पंजाब स्माल इंडस्ट्रीज एंड एक्सपोर्ट कॉरपोरेशन के एमडी वरिंदर कुमार शर्मा,श्रम विभाग के प्रबंधकीय सचिव मनवेश सिंह सिद्धू और सीआईआई पंजाब के वाइस चेयरमैन अमित जैन भी उपस्थित थे।

Previous Post

पंजाब के 20,000 सरकारी स्कूलों में तृतीय अभिभावक-शिक्षक बैठक 22 अक्टूबर को

Next Post

पंजाब कैबिनेट सब-कमेटी द्वारा पी.एस.पी.सी.एल. को कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates 26 March 2026

Breaking News Live Updates 26 March 2026: Today Big Updates, हर पल खबर

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Today in History 26 March

Today in History 26 March: बांग्लादेश की आजादी से लेकर पाकिस्तान का परमाणु परीक्षण, जानें आज का इतिहास

गुरूवार, 26 मार्च 2026
IMD Weather

IMD Weather Forecast: दो पश्चिमी विक्षोभ से 31 मार्च तक भारी बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Aaj Ka Rashifal 26 March 2026

Aaj Ka Rashifal 26 March 2026: रामनवमी पर इन राशियों का चमकेगा भाग्य, जानें राशिफल

गुरूवार, 26 मार्च 2026
Punjab AI Hackathon

Punjab AI Hackathon: सरकारी स्कूलों के 1000 छात्रों ने सीखी AI तकनीक, बड़ा कदम

बुधवार, 25 मार्च 2026
Punjab Vigilance Bureau

Punjab Vigilance Bureau: रिश्वत लेते ASI को रंगे हाथों दबोचा, खुला चौंकाने वाला मामला

बुधवार, 25 मार्च 2026
Next Post
Harpal Cheema

पंजाब कैबिनेट सब-कमेटी द्वारा पी.एस.पी.सी.एल. को कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश

DGP Gourav

65वां पुलिस यादगार दिवस: डीजीपी गौरव यादव ने पुलिस शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

GN Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।