LIVE | ...
सोमवार, 24 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - इंदौर में पर्यटक स्थल जामगेट पर बड़ी घटना

इंदौर में पर्यटक स्थल जामगेट पर बड़ी घटना

सेना के अधिकारियों की जमकर पिटाई की। एक अफसर व एक युवती को बंधक बना लिया

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 12 सितम्बर 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
महिला मित्रों
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

नई दिल्ली,12 सितंबर,(The News Air): इंदौर में पर्यटक स्थल जामगेट पर बड़ी घटना हो गई। यहां अपनी महिला मित्रों के साथ देर रात आर्मी के अधिकारी घूमने आए थे। यहां पर शूटिंग रेंज भी है जहां सभी आपस में बैठकर बातें कर रहे थे। तभी कुछ बदमाश आए और सभी को बंधक बना लिया। इसके बाद सेना के अधिकारियों की जमकर पिटाई की। एक अफसर व एक युवती को बंधक बना लिया और साथी अफसर के साथ एक युवती को छोड़ दिया। इन्हें बोला कि 10 लाख रुपए लेकर आओ तभी इन दोनों को छोड़ेंगे। बदमाशों के चंगुल से छुटकर आए अधिकारी और महिला ने अपनी ही आर्मी यूनिट और पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचते ही बदमाश दोनों बंधक को छोड़कर भाग निकले। जिस महिला मित्र को बंधक बनाया था उसके साथ गैंगरेप की आशंका है। घायल सेना के अधिकारियों और महिला मित्रों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना मंगलवार देर रात 2.30 बजे घटी थी। बुधवार शाम को महिलाओं को होश आया। ग्रामीण एसपी हितिका वासल के अनुसार आर्मी के अधिकारियों के बयान के आधार पर लूट, मारपीट, फिरौती व सामूहिक दुष्कर्म की आशंका में केस दर्ज किया है। 

आरोपियों को पकड़ने के लिए दस टीमें बनाई गई 
पुलिस के अनुसार, दो आर्मी अफसर (Army Officer) अपनी महिला मित्रों के साथ देर रात जामगेट (Jam Gate) से आगे टेकरी पर गए थे। वे करीब दो-ढाई घंटे वहीं थे। इस बीच छह बदमाश वहां आए और मारपीट करने लगे। बदमाशों ने उनसे 10 लाख रुपए मांगे। अफसरों ने कहा, इतने रुपए नहीं हैं तो बदमाश रुपए का इंतजाम करने के लिए एक अफसर को जाने देने को तैयार हो गए। एक युवती को भी मदद के लिए जाने दिया। दूसरे अफसर व उनकी मित्र को बंधक बना लिया। जब तक देर तक कोई रुपए लेकर नहीं लौटा तो बदमाश दोबारा गुस्से में बंधकों से मारपीट करने लगे। उधर, रुपए के इंतजाम के लिए युवती के साथ छोड़े गए अफसर ने पहले अपनी यूनिट को घटना की जानकारी दी और वहां से पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस गाड़ियों की लाइट देखते ही बदमाश दोनों बंधकों को छोड़कर भाग खड़े हुए। ग्रामीण एसपी हितिका वासल ने बताया, अफसर के बयान पर लूट, मारपीट, फिरौती व सामूहिक दुष्कर्म की आशंका में केस दर्ज किया है। घटना में छह आरोपी शामिल हैं, जिनके नाम सामने आ गए हैं। दो को हिरासत में लिया गया है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 10 टीमें बनाई गई हैं।

प्रतिबंधित क्षेत्र में बैठे थे दोनों अफसर
जाम गेट के मुख्य मार्ग से आधा किमी अंदर प्रतिबंधित क्षेत्र फील्ड फायरिंग रेंज है। यहां सेना के वाहन की आवाजाही के लिए रास्ता बनाया गया है, लेकिन कई बार पर्यटक भी क्षेत्र में पहुंच जाते हैं। दो अफसर अपनी महिला मित्रों के साथ इसी रास्ते से अंदर पहुंचे थे। अंधेरा व वीरान स्थान होने की वजह से बदमाशों ने फायदा उठाया और वारदात को अंजाम दिया।

दूर से ही गाड़ियों की रोशनी देख भागे बदमाश
सूचना पर एएसपी रूपेश द्विवेदी ने तत्काल बड़गोंदा थाना प्रभारी लोकेंद्रसिंह हिहोर को सेना के अफसरों के साथ मौके पर भेजा। वीरान व सन्नाटे वाली जगह होने की वजह से पुलिस की गाड़ियां बदमाशों को दूर से ही दिखाई दे गई और वे भाग निकले। पुलिस ने बुधवार सुबह मध्यभारत अस्पताल में चारों का मेडिकल टेस्ट कराया। दोनों ही युवतियां बहुत ज्यादा डरी और सहमी होने से उस समय बयान नहीं दे सकी। पुलिस ने सेना के अधिकारी के बयान के आधार पर पूरा केस दर्ज किया।

स्थानीय बदमाशों के शामिल होने की आशंका
पुलिस ने घटनास्थल पर एक्टिव मोबाइल फोन की लोकेशन ट्रेस करने के साथ ही आसपास के इलाकों में सर्चिग की। इसमें पांच से ज्यादा टीआई दिनभर जुटे रहे। पुलिस को महू तहसील के ही जाम गेट के आसपास के गांवों के ही स्थानीय बदमाशों के शामिल होने के आशंका है। पुलिस ने बुधवार देर रात मामले में दो संदिग्ध बदमाशों को हिरासत में लिया है।

डीआईजी ने कहा गैंगरेप हुआ, अब बोले जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी
बुधवार को दिन में महिलाएं बयान देने की स्थिति में नहीं थी तब आर्मी ऑफिसर ने बंधक बनाई गई अपनी महिला मित्र के साथ रेप की आशंका जताई थी। पुलिस ने भी गैंग रेप की पुष्टि की थी। बुधवार को DIG निमिष अग्रवाल ने भी गैंग रेप की पुष्टि की लेकिन रात में एडिशनल डीसीपी रूपेश द्विवेदी ने कहा कि पीड़िता ने होश में आने पर गैंग रेप की बात को नकार दिया है। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही कुछ कहा जाएगा। 

यह भी पढे़ं 👇

BJP Punjab Strategy: B.L. Santosh

Punjab Election तैयारी: BJP के राष्ट्रीय महासचिव B.L. Santosh पहुंचे पंजाब, 5 जोन की होंगी बैठकें

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Amravati Hospital Fire

अमरावती अस्पताल हादसा: वेंटीलेटर विस्फोट में 3 नवजात जिंदा जले, सिस्टम की बड़ी लापरवाही

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Kitchen Items Price Hike

महंगाई का तड़का: आटा, चीनी, तेल सब हुआ महंगा, आम आदमी की जेब पर भारी पड़ा

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Employees

Punjab Employees Strike: कर्मचारियों की हड़ताल 8वें दिन, 27 अगस्त को होगा महाबंद

सोमवार, 24 अगस्त 2026

पहले भी कई घटनाएं हो चुकी, जागरूकता का अभाव
पहले भी महू और चोरल क्षेत्र में रेप और लूटपाट की कई घटनाएं हो चुकी हैं। देर रात लोग यहां पर घूमने आते हैं, जिन्हें आसपास के गांवों के लुटेरे शिकार बना लेते हैं। पुलिस कई बार लोगों को जागरूक करने के लिए अभियान भी चलाती रही है लेकिन फिर भी लोगों की लापरवाही की वजह से वे इन लुटेरों का शिकार बन जाते हैं। 

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

कल पीएम मोदी ने सेमीकंडक्टर को लेकर की ये अपील, आज साइन हो गई बड़ी डील

Next Post

पनीर लवर हैं, तो इस इंडो-चाइनीज रेसिपी को जरूर करें ट्राई

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

BJP Punjab Strategy: B.L. Santosh

Punjab Election तैयारी: BJP के राष्ट्रीय महासचिव B.L. Santosh पहुंचे पंजाब, 5 जोन की होंगी बैठकें

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Amravati Hospital Fire

अमरावती अस्पताल हादसा: वेंटीलेटर विस्फोट में 3 नवजात जिंदा जले, सिस्टम की बड़ी लापरवाही

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Kitchen Items Price Hike

महंगाई का तड़का: आटा, चीनी, तेल सब हुआ महंगा, आम आदमी की जेब पर भारी पड़ा

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Employees

Punjab Employees Strike: कर्मचारियों की हड़ताल 8वें दिन, 27 अगस्त को होगा महाबंद

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Chandigarh Tiffin Bomb Case

Chandigarh Tiffin Bomb Case: बब्बर खालसा से जुड़े 3 युवक गिरफ्तार

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Bhagwant mann CM Punjab

बड़ा राजनीतिक दांव: Bhagwant Mann अब विरोधियों के गांव में करेंगे Lok Milni

सोमवार, 24 अगस्त 2026
Next Post
महिला मित्रों

पनीर लवर हैं, तो इस इंडो-चाइनीज रेसिपी को जरूर करें ट्राई

महिला मित्रों

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार में रही तेजी, Sensex 429 और Nifty 154 अंक चढ़ा

महिला मित्रों

ग्रामीण रोजगार सेवक रिश्वत लेते गिरफ्तार

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।