LIVE | ...
रविवार, 16 अगस्त 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - गठबंधन को लेकर भ्रम ना फैलाएं दुष्यंत चौटाला, जजपा के साथ गठबंधन को लेकर कोई भी बातचीत नहीं : डॉ. संदीप पाठक

गठबंधन को लेकर भ्रम ना फैलाएं दुष्यंत चौटाला, जजपा के साथ गठबंधन को लेकर कोई भी बातचीत नहीं : डॉ. संदीप पाठक

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 22 अगस्त 2024
in NEWS-TICKER, सियासत, हरियाणा
A A
0
Sandeep Pathak
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

फतेहाबाद, 22 अगस्त (The News Air): आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने वीरवार को सुबह फतेहाबाद में सिरसा व हिसार लोकसभा और शाम को भिवानी में भिवानी-महेंद्रगढ़ व रोहतक लोकसभा के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा भी मौजूद रहे। डॉ. संदीप पाठक ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जब पंजाब में चुनाव थे तो पार्टी बहुत बढ़ गई थी और सभी वालंटियर्स चुनाव लड़ना चाहते थे। लेकिन सीटें केवल 117 थी। जब टिकट का बंटवारा हुआ तो किसी ने एक शब्द नहीं बोला कि हमें टिकट नहीं मिली हम घर बैठेंगे। उसके बाद पार्टी ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाई, नतीजे आते ही कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी। अमृतसर में रेहड़ी पटरी पर सब्जी बेचने वाले को पूरी मार्केट का चेयरमैन बनाया। आम आदमी पार्टी ने मेरे जैसे साधारण व्यक्ति को सांसद बनाया।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा आज के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था कि आम आदमी पार्टी डोर टू डोर गारंटी अभियान शुरू कर रही है। इस अभियान के तहत आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जाएंगे, अरविंद केजरीवाल की गारंटी के बारे में लोगों को जागरूक करेंगे और उनको आहवान करेंगे कि इस बार बदलाव के लिए वोट करें। यदि हम किसी भी गांव के 10 लोगों से बात करें तो यही निकल कर आता है कि जब तक आप बच्चों को शिक्षित नहीं करोगे तब तक वो आगे नहीं बढ़ेंगे। स्वास्थ्य और बेरोजगारी की समस्या, किसानों से संबंधित समस्याएं और महिलाओं के मान सम्मान की समस्याएं सामने आती हैं। जब तक उनको चार पैसे नहीं दोगे तो महिलाएं मजबूत कैसे होंगी। ये जनता की अधारभूत जरूरतें हैं जो अभी तक पूरी हो जानी चाहिए थी। यदि हम आजादी के 78 साल बाद भी स्कूल, अस्पताल और सड़क की बात कर रहे हैं तो इसका मतलब पीछे कुछ तो गड़बड़ रही है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी बहुत जल्द उम्मीदवारों की घोषणा करेगी। जजपा से गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता जजपा किस पार्टी से गठबंधन कर रही है। मैं दुष्यंत चौटाला को कहना चाहता हूं कि गठबंधन को लेकर भ्रम ना फैलाएं। जजपा के साथ गठबंधन को लेकर कोई भी बातचीत नहीं चल रही है। बीजेपी खुद अपने कार्यकाल को पॉजिटिव तरीके से नहीं देख रही है। यदि बीजेपी अपने मुख्यमंत्री से संतुष्ट होती तो आखिरी साल में खट्‌टर साहब को क्यों हटाते? बीजेपी खुद जानती है कि उन्होंने काम नहीं किया। जनता बीजेपी का नकार चुकी है। इस बार हरियाणा के नतीजे स्पष्ट कर देंगे कि बीजेपी का बोरिया बिस्तर बांध कर जाने का समय आ गया है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी में हर कार्यकर्ता बड़ा नेता है। कोई भी अन्य पार्टी से आए तो अच्छे लोगों का स्वागत है। किसी भी पार्टी के बढ़ने का पैरामीटर ये है कि उनकी कितने गांव में कितनी बड़ी टीम है। आज हर गांव में आम आदमी पार्टी की टीम है। आम आदमी पार्टी का जितना बड़ा संगठन है और जितना सुचारू रुप से चल रहा है, किसी भी दूसरी पार्टी के लिए इतना बड़ा संगठन चलाना आसान नहीं है। बीजेपी के आधे से ज्यादा पन्ना प्रमुख तो फर्जी हैं। हमने भी उनसे बात की है उनको पता ही नहीं कि किस पन्ने में उनका नाम है। इस बार इनके ही पन्ना प्रमुख कह रहे हैं कि बदलाव चाहिए।

यह भी पढे़ं 👇

16 August in History

16 August in History: Elvis Presley Death Anniversary, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

रविवार, 16 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert 17 August: ओडिशा-बंगाल में अत्यधिक भारी बारिश, IMD ने जारी किया RED अलर्ट

रविवार, 16 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 16

Breaking News Live Updates 16 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 16 अगस्त 2026
Horoscope

आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: चंद्रमा कन्या राशि में, जानें सभी 12 राशियों का हाल

रविवार, 16 अगस्त 2026

उन्होंने कहा कि जिसको जनता कहती है आम आदमी पार्टी उसको टिकट देती है। हमें अरविंद केजरीवाल से मिलने नहीं दिया जाता। बीजेपी अरविंद केजरीवाल से डरी हुई है डरे हुए लोग औच्छी हरकतें करते हैं। जनता और मीडिया का ध्यान इस पर होना चाहिए कि सभी राजनीतिक पार्टियों को मुद्दे पर खींचकर लेकर आएं। उनसे पूछना चाहिए कि पिछले 10 सालों में उन्होंने क्या किया? उन्होंने स्कूल, अस्पताल, बेरोजगारी और महिलाओं के सम्मान के लिए क्या किया?

उन्होंने कहा जेपी दलाल के बयान पर कहा कि क्या ये उनको शोभा देता है? ये बात कोई आदमी खुलेआम बेशर्मी की साथ कैसे बोल सकता है। ये प्रजातंत्र के लिए अच्छा नहीं है। वैसे तो इनका दूसरे राज्यों की सरकारें गिराने का खेल चल ही रहा है। कर्नाटक और महाराष्ट्र में किया, हिमाचल में लगे हुए हैं। बीजेपी की नीति है कि साम, दाम, दंड और भेद से चुनाव लड़ो, चुनाव जीत गए तो ठीक और यदि हार गए तो खरीद फरोख्त करके सरकार गिरा देते हैं। उन्होंने कहा कि सबके पाप के घड़े भरते हैं। इन्होंने अरविंद केजरीवाल को जेल में डालकर जो बद्दुआ ली है। भगवान इनको सूद समेत राज्य दर राज्य निपटाएंगे।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ द्वारा टेक्निकल ऑडिट और इंस्पेक्शन विंग द्वारा किए गए निरीक्षणों की समीक्षा

Next Post

शिवपुरी मंदिर में हुई चोरी का मामला एक हफ्ते से भी कम समय में सुलझाया;

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

16 August in History

16 August in History: Elvis Presley Death Anniversary, जानें इस दिन की बड़ी घटनाएं

रविवार, 16 अगस्त 2026
Heavy Rainfall Alert

Heavy Rainfall Alert 17 August: ओडिशा-बंगाल में अत्यधिक भारी बारिश, IMD ने जारी किया RED अलर्ट

रविवार, 16 अगस्त 2026
Breaking News Live Updates 16

Breaking News Live Updates 16 अगस्त 2026: Sunday Live, हर बड़ी खबर सबसे पहले

रविवार, 16 अगस्त 2026
Horoscope

आज का राशिफल 16 अगस्त 2026: चंद्रमा कन्या राशि में, जानें सभी 12 राशियों का हाल

रविवार, 16 अगस्त 2026
Chandigarh Sealed

Chandigarh Sealed: कौमी इनसाफ मोर्चा के प्रदर्शन से पहले चारों ओर से घेरा, 1000+ सुरक्षाकर्मी तैनात

शनिवार, 15 अगस्त 2026
1158 Professors Protest

1158 Professors Protest: Independence Day पर CM Bhagwant Mann घेराव, 150 हिरासत में

शनिवार, 15 अगस्त 2026
Next Post
Punjab Police

शिवपुरी मंदिर में हुई चोरी का मामला एक हफ्ते से भी कम समय में सुलझाया;

Dr. Baljit Kaur

डॉ. बलजीत कौर ने प्रारंभिक बचपन की शिक्षा के लिए "आरंभ" कार्यक्रम का शुभारंभ किया

Aman Arora

मंत्री अमन अरोड़ा ने खन्ना मंदिर चोरी मामले को शीघ्र सुलझाने के लिए पंजाब पुलिस की सराहना की,

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।