LIVE | ...
शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - NEWS-TICKER - मंत्री अमन अरोड़ा ने खन्ना मंदिर चोरी मामले को शीघ्र सुलझाने के लिए पंजाब पुलिस की सराहना की,

मंत्री अमन अरोड़ा ने खन्ना मंदिर चोरी मामले को शीघ्र सुलझाने के लिए पंजाब पुलिस की सराहना की,

सीएम मान का भी धन्यवाद किया

The News Air Team by The News Air Team
गुरूवार, 22 अगस्त 2024
in NEWS-TICKER, पंजाब
A A
0
Aman Arora
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

चंडीगढ़, 22 अगस्त (The News Air): आम आदमी पार्टी (आप) पंजाब ने खन्ना मामले पर कहा कि कानून-व्यवस्था कायम रखना मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप सरकार की प्राथमिकता है। पार्टी ने खन्ना मंदिर चोरी मामले को शीघ्र सुलझाने के लिए पंजाब पुलिस की सराहना की और सीएम मान का धन्यवाद किया।

पार्टी कार्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने हुए कहा कि पिछले बुधवार को खन्ना के शिवपुरी मंदिर में चोरी की घटना हुई। इस घटना से लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि पहले ऐसी घटनाएं अक्सर पंजाब की शांति भंग करती थीं क्योंकि सरकार उन्हें हल करने में विफल रहती थी। लेकिन अब मुख्यमंत्री भगवंत मान की कार्यकुशलता की बदौलत इस मामले को केवल एक सप्ताह में ही सुलझा लिया गया।

अरोड़ा ने कहा कि 15 अगस्त को सुबह करीब 4:00 बजे यह घटना हुई और सात दिनों के अंदर दोषियों को अलग-अलग राज्यों से गिरफ्तार कर लिया गया। यह भी पता चला कि वे एक अंतरराज्यीय गिरोह का हिस्सा थे जो 2009 से काम कर रहा था। उन्होंने मंदिरों और अन्य धार्मिक स्थानों को निशाना बनाया, वहां से कीमती सामान चुराया और फिर उन्हें बेच दिया। हालांकि उनके तरीके काफी विस्तृत थे, लेकिन कोई भी लंबे समय तक कानून से बच नहीं सकता।

यह भी पढे़ं 👇

Aaj Ka Rashifal 

11 सितंबर 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज का भविष्यफल

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Nepal Floods Disaster 

नेपाल में कुदरत का कहर: बाढ़ में 1,377 मौतें, 5,000 से ज्यादा लापता

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
High Court

पंजाब कर्मचारियों को राहत, कोर्ट ने पेंशन-ग्रेच्युटी दावों की जांच के आदेश

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
Punjab and Haryana High Court

पंजाब DA बकाया मामला: हाईकोर्ट का सख्त रुख, सरकार को सुप्रीम कोर्ट में तुरंत पैरवी का आदेश

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026

आप नेता ने मुख्यमंत्री भगवंत मान, जो पंजाब के गृह मंत्री भी हैं, को धन्यवाद दिया, जिनके निर्देशों के अनुसार पंजाब के डीजीपी गौरव यादव, लुधियाना रेंज के डीआइजी धनप्रीत कौर, युवा आईपीएस अधिकारी एसएसपी अश्विनी गोटयाल और उनकी पूरी टीम ने इस मामले को सुलझाया। उन्होंने इस केस को सुलझाने के लिए पंजाब पुलिस की टीम को बधाई भी दी।

अरोड़ा ने बताया कि मुख्य आरोपी करीब एक दर्जन अन्य मामलों में भी संलिप्त है। वे दक्षिण में दो मंदिरों में चोरी करने की योजना बना रहे थे, जिसे इन गिरफ्तारियों के कारण टाल दिया। उन्होंने इसे पंजाब पुलिस के लिए अहम कामयाबी बताया। अरोड़ा ने पुष्टि की कि एक शेष अपराधी को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आप नेता ने लोगों को उनके धैर्य और शांति बनाए रखने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने घटना के कुछ ही मिनटों के भीतर मंदिर पहुंचने के लिए विधायक तरूणप्रीत सिंह सोंध की भी सराहना की।

अरोड़ा ने अनुरोध किया कि सभी धार्मिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे और मैनुअल सुरक्षा स्थापित की जाए। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान के नेतृत्व में पंजाब पुलिस ने पंजाब से गैंगस्टरवाद को खत्म कर दिया है और आश्वासन दिया कि शांति और कानून व्यवस्था को बाधित करने की कोशिश करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आप मंत्री ने घटना में किसी भी सांप्रदायिक पहलू से इनकार किया और कहा कि चोरों का कोई धर्म नहीं होता।

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

डॉ. बलजीत कौर ने प्रारंभिक बचपन की शिक्षा के लिए “आरंभ” कार्यक्रम का शुभारंभ किया

Next Post

 स्थानीय निकाय मंत्री ने नगर परिषद/नगर पंचायतों और नगर सुधार ट्रस्ट के कार्यकारी अधिकारियों को दिए निर्देश

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Aaj Ka Rashifal 

11 सितंबर 2026 राशिफल: मेष से मीन तक जानें आज का भविष्यफल

शुक्रवार, 11 सितम्बर 2026
Nepal Floods Disaster 

नेपाल में कुदरत का कहर: बाढ़ में 1,377 मौतें, 5,000 से ज्यादा लापता

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
High Court

पंजाब कर्मचारियों को राहत, कोर्ट ने पेंशन-ग्रेच्युटी दावों की जांच के आदेश

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
Punjab and Haryana High Court

पंजाब DA बकाया मामला: हाईकोर्ट का सख्त रुख, सरकार को सुप्रीम कोर्ट में तुरंत पैरवी का आदेश

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
Gulzar Singh family statement

“जबरन कराया गया अंतिम संस्कार”: गुलज़ार सिंह के परिवार का दर्द भरा बयान

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
Gulzar Singh Case

Gulzar Singh Case: परिवार ने तोड़ी चुप्पी, जब तक इंसाफ नहीं मिलता तब तक न उठाएंगे मृतक के फूल

गुरूवार, 10 सितम्बर 2026
Next Post
punjab news

 स्थानीय निकाय मंत्री ने नगर परिषद/नगर पंचायतों और नगर सुधार ट्रस्ट के कार्यकारी अधिकारियों को दिए निर्देश

पंजाब पुलिस

पंजाब पुलिस नाभा जेल ब्रेक के मास्टरमाइंड रमनजीत रोमी को हांगकांग से प्रत्यर्पण के बाद भारत लाई

अडानी ग्रुप

4100 करोड़ की डील और अडानी की झोली में आ गई एक और पावर कंपनी

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।