गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
The News Air
No Result
View All Result
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
  • होम
  • राष्ट्रीय
  • पंजाब
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • अंतरराष्ट्रीय
  • सियासत
  • नौकरी
  • LIVE
  • बिज़नेस
  • काम की बातें
  • स्पेशल स्टोरी
  • टेक्नोलॉजी
  • खेल
  • लाइफस्टाइल
    • हेल्थ
    • धर्म
    • मनोरंजन
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - अमेरिकी कांग्रेस ध्वज संरक्षण अधिनियम ब्लॉग में…..

अमेरिकी कांग्रेस ध्वज संरक्षण अधिनियम ब्लॉग में…..

हमारे यहां राष्ट्रीय ध्वज के साथ इस प्रकार व्यवहार किया जाता है

The News Air Team by The News Air Team
मंगलवार, 20 अगस्त 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय, सियासत
A A
0
राष्ट्रीय ध्वज
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

 नई दिल्ली, 20 अगस्त (The News Air): किसी भी देश का राष्ट्रीय ध्वज वहां की भावनाओं से जुड़ा होता है। वह प्रतीक होता है उस देश की अखंडता, संप्रभुता, स्वतंत्रता, संस्कृति और वहां के इतिहास का। भारत की ही बात करें तो तिरंगा बेहद पवित्र और सम्मान की चीज है। इसके लिए फ्लैग कोड बना है अलग से। लेकिन, कई देशों में राष्ट्रीय ध्वज को लेकर इतने नियम-कायदे नहीं। वहां नैशनल फ्लैग के अपमान को भी अभिव्यक्ति की आजादी का दर्जा हासिल है। इस मामले में सबसे आगे है अमेरिका, जहां विरोध जताने और गुस्से का इजहार करने के लिए झंडे को उल्टा फहराया जा सकता है, फाड़ा जा सकता है और यहां तक कि जलाया भी जा सकता है।

जज से शुरू हुई बहस
अमेरिका में हाल में झंडे को लेकर फिर बहस छिड़ी और वजह रहे सुप्रीम कोर्ट के जज सैमुअल अलीटो। उनके घर के बाहर की एक पुरानी तस्वीर इस साल मई में वायरल हुई। इसमें जज के घर पर अमेरिकी ध्वज उल्टा फहराया गया था। यह तस्वीर जनवरी 2021 की बताई जा रही है। दावा किया गया कि जज ने राष्ट्रपति चुनाव में जो बाइडन की जीत के विरोध में झंडा उल्टा किया था। इस घटना के चंद दिनों पहले ही डॉनल्ड ट्रंप के समर्थकों ने चुनाव परिणाम के खिलाफ यूएस कैपिटल हिल पर हमला बोला था। हालांकि बाद में जज ने सफाई दी कि उनका विरोध बाइडन नहीं, पड़ोसी के खिलाफ था।

ट्रंप समर्थकों ने भी लिया सहारा
ट्रंप की रिपब्लिक पार्टी प्रदर्शन के लिए नैशनल फ्लैग के इस्तेमाल का विरोध करती है। जब ट्रंप राष्ट्रपति बने, तो विरोध में कुछ अमेरिकियों ने उल्टे झंडे की तस्वीर ट्वीट की थी। इससे खफा ट्रंप ने तब कहा था कि ध्वज का अपमान करने वालों की नागरिकता खत्म कर देनी चाहिए। संयोग देखिए कि जब अगले चुनाव में ट्रंप हारे, तो उनके समर्थकों ने भी विरोध जताने के लिए झंडे का ही सहारा लिया, उसे उल्टा पकड़ा और जलाया।

यह भी पढे़ं 👇

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
16 April History

16 April History: जब Isaac Newton को मिली नाइटहुड और LSD की हुई खोज

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 16 April 2026

Breaking News Live Updates 16 April 2026: Top Developments, हर खबर सबसे पहले

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert April 2026: देश के 10 राज्यों में Heat Wave की चेतावनी, 44 डिग्री पहुंचा पारा

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026

राष्ट्रीय ध्वज

अभिव्यक्ति की आजादी
समय-समय पर अमेरिकी सरकार ने झंडे से जुड़े कानून सख्त करने के प्रयास किए, लेकिन ऐसी हर एक कोशिश को आम लोगों ने विरोध के जरिये नाकाम कर दिया। अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने अपने कई फैसलों में कहा है कि झंडे को उल्टा करना और जलाना भी एक तरह की अभिव्यक्ति है। यह तरीका है symbolic speech का, यानी बिना कुछ कहे किसी मुद्दे को लेकर अपनी राय जाहिर कर देना।

शुरुआत कैसे हुई
एक वक्त झंडे को उल्टा करने का मतलब होता था गंभीर संकट में फंसे होना। आमतौर पर समुद्री जहाज इस तरीके का इस्तेमाल करते थे। अमेरिका में जो पहले फ्लैग कोड बनाया गया था, उसमें भी कहा गया था कि गंभीर खतरे में फंसे होने पर झंडे को उल्टा किया जा सकता है। लेकिन, देखते ही देखते यह तरीका विरोध दर्ज कराने के लिए भी प्रयोग होने लगा।

विरोध के तीन पड़ाव
अगर आज अमेरिकी झंडे के साथ विरोध-प्रदर्शन किया जा सकता है, तो इसके पीछे तीन केस महत्वपूर्ण हैं। इन्हें तीन पड़ाव भी कह सकते हैं।
1. पहला मामला है साल 1966 का। मिसिसिपी में नागरिक अधिकार कार्यकर्ता जेम्स मेरिडिथ की सड़क पर खुलेआम हत्या कर दी गई। इस पर सिडनी स्ट्रीट नाम के शख्स ने सार्वजनिक रूप से अमेरिकी ध्वज को जला दिया और कहा कि अगर हमारा देश जेम्स की सुरक्षा नहीं कर सकता, तो हमें झंडे की जरूरत नहीं है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज के बारे में अपमानजनक शब्द कहने के लिए सजा नहीं दी जा सकती।

2. दूसरा मामला है 1974 का, जब अमेरिका में वियतनाम के प्रदर्शनकारियों की हत्या के विरोध में वॉशिंगटन में एक कॉलेज स्टूडेंट ने उल्टा झंडा फहरा दिया। तब भी अदालत ने कहा कि यह एक सिम्बोलिक स्पीच है और सरकार इसमें दखल नहीं दे सकती।

3. साल 1984 में ग्रेगरी ली जॉनसन नाम के एक शख्स ने अमेरिकी राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन के विरोध में राष्ट्रीय ध्वज को जलाया और उसकी राख को जमीन में गाड़ दिया। यह विरोध प्रदर्शन टेक्सास में हुआ था और वहां के कानून के मुताबिक जॉनसन ने अपराध किया था। हालांकि यहां भी सुप्रीम कोर्ट ने यही कहा कि जॉनसन को अपनी राय जाहिर करने का अधिकार है, भले ही वह झंडे को जलाकर जाहिर की जाए।

कानून को नकारा
जॉनसन मामले ने अमेरिकी राजनीति में काफी बवाल मचाया था। 1989 में कांग्रेस ने फ्लैग प्रोटेक्शन एक्ट को अपनाया, जिसके मुताबिक अमेरिकी ध्वज को जलाना अपराध बना दिया गया। लेकिन, इससे कोई फर्क नहीं पड़ा। इसके बाद भी अमेरिकी ध्वज उल्टा फहराने और जलाने के जो मामले आए, उन्हें अदालत ने अभिव्यक्ति की आजादी ही करार दिया।

इन देशों में भी नरमी
ऑस्ट्रेलिया में ध्वज का अपमान खुद में गैरकानूनी नहीं है, लेकिन यह काम होना चाहिए कानून के दायरे में। एक घटना है, जब राजनीतिक विरोध प्रकट करने के लिए सार्वजनिक रूप से ऑस्ट्रेलियाई ध्वज को जलाया गया। झंडा बहुत बड़ा था और उसे जलाने में पेट्रोल का इस्तेमाल हुआ। अथॉरिटी ने माना कि बड़े झंडे और पेट्रोल की वजह से वहां मौजूद भीड़ को नुकसान पहुंच सकता था, तो मामला लापरवाही का बना। डेनमार्क में अपने ध्वज का अपमान कर सकते हैं, लेकिन दूसरे देशों का नहीं। वहां की सरकार का मानना है कि इससे विदेश रिश्ते खराब हो सकते हैं। इसी तरह, बेल्जियम और कनाडा के कानून भी नरम हैं।

डिसक्लेमर : ऊपर व्यक्त विचार लेखक के अपने हैं

Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पुणे पॉर्श दुर्घटना काण्ड में दो और गिरफ्तार, गिरफ्तार आरोपियों की संख्या हुई 9

Next Post

मम्‍मी और दादी साथ ट्रेडिशनल लुक में दादा रणधीर कपूर के घर पहुंची राहा, दिए क्‍यूट पोज

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

Breaking News Live Updates

Breaking News Live Updates: आज की हर बड़ी खबर, हर पल अपडेट

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
16 April History

16 April History: जब Isaac Newton को मिली नाइटहुड और LSD की हुई खोज

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
Breaking News Live Updates 16 April 2026

Breaking News Live Updates 16 April 2026: Top Developments, हर खबर सबसे पहले

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
IMD Weather Alert

IMD Weather Alert April 2026: देश के 10 राज्यों में Heat Wave की चेतावनी, 44 डिग्री पहुंचा पारा

गुरूवार, 16 अप्रैल 2026
din bhar ki khabar

आज की बड़ी खबरें 16 April 2026: ईरान-US डील से लेकर बिहार में नए CM तक

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Mamata Banerjee

Mamata Banerjee CM Story: सड़क से सत्ता तक की अद्भुत राजनीतिक यात्रा

बुधवार, 15 अप्रैल 2026
Next Post
cliQ India Hindi

मम्‍मी और दादी साथ ट्रेडिशनल लुक में दादा रणधीर कपूर के घर पहुंची राहा, दिए क्‍यूट पोज

केजरीवाल के इस्तीफा न देने पर बोले मनीष सिसौदिया, ‘अगर वे ऐसा करते तो सरकार गिर जाती’

केजरीवाल के इस्तीफा न देने पर बोले मनीष सिसौदिया, 'अगर वे ऐसा करते तो सरकार गिर जाती'

छात्र देवराज का अंतिम संस्कार आज उदयपुर में किया जाएगा

छात्र देवराज का अंतिम संस्कार आज उदयपुर में किया जाएगा

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।