बेंगलुरु, 16 अगस्त (The News Air): बेंगलुरु के बड़े इवेस्टमेंर अविरल भटनागर ने हैदराबाद में लोअर किंडरगार्टन फीस में हो रही तेजी पर चिंता जताई है, जो सालाना 3.7 लाख तक पहुंच गई है। उन्होंने ये आशंका भी जताई है कि एजुकेशन फील्ड की दरें रियल एस्टेट से आगे निकल सकती है।
बेंगलुरु स्थित एक इंवेस्टर ने हैदराबाद में लोअर किंडरगार्टन (एलकेजी) स्कूल फीस में भारी बढोतरी पर चिंता जताई है, उन्होंने एक्चुअल inflationary का प्रेशर रियल एस्टेट के बजाय अब एजुकेशन फील्ड में में महसूस किया जा रहा है। जूनियर वीसी के फाउंडर अविरल भटनागर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है। इसमें बताया गया कि हैदराबाद में एलकेजी की फीस बढ़कर ₹3.7 लाख सालाना हो गई है, जो पहले 2.3 लाख थी। हालाँकि भटनागर ने किसी स्कूल का नाम ओपन नहीं किया है। उन्होंने ये भी सुझाव दिया कि यह बढोतरी पूरे देश के लिए मिसाल ना बन जाए। ऐसे में मिडिल फैमिली की कमर ही टूट जाएगी।








