LIVE | ...
सोमवार, 28 सितम्बर 2026
🏅 सोना ... | 🥈 चांदी ...
The News Air
📈 NIFTY 50 ... | 🏦 NIFTY BANK ...
No Result
View All Result
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
  • होम
  • राज्य
    • हरियाणा
    • चंडीगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • LIVE
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • पंजाब
  • सियासत
  • बिज़नेस
    • टेक्नोलॉजी
    • नौकरी
  • स्पेशल स्टोरी
  • धर्म
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
    • काम की बातें
    • हेल्थ
  • WEB STORIES
No Result
View All Result
The News Air
No Result
View All Result

The News Air - Breaking News - कोलकाता रेप मर्डर केस: सरकार, विपक्ष और डॉक्टर…सब सड़क पर,

कोलकाता रेप मर्डर केस: सरकार, विपक्ष और डॉक्टर…सब सड़क पर,

आखिर किसका क्या एजेंडा?

The News Air Team by The News Air Team
शुक्रवार, 16 अगस्त 2024
in Breaking News, NEWS-TICKER, राष्ट्रीय
A A
0
कोलकाता रेप मर्डर केस
104
SHARES
690
VIEWS
ShareShareShareShareShare

 कोलकाता, 16 अगस्त (The News Air): कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक जूनियर महिला डॉक्टर के साथ हुई हैवानियत की घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. यह मामला धीरे-धीरे और तूल पकड़ता जा रहा है. जिस निर्ममता के साथ महिला डॉक्टर की बलात्कार के बाद हत्या हुई, उस घटना ने कोलकाता के साथ-साथ पूरे हिंदुस्तान को स्तब्ध कर दिया है. इस घटना को लेकर बंगाल से दिल्ली तक आक्रोश है.

हर कोई इस भयावह घटना के बारे में बात कर रहा हैं. पीड़िता को इंसाफ मिले, इसके लिए हर जगह हड़ताल, जुलूस और प्रदर्शन हो रहे हैं. सबकी एक ही मांग है पीड़िता को न्याय मिले, उसके साथ इंसाफ हो, महिलाओं की सुरक्षा हो. कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस को सरकार, विपक्ष और डॉक्टर…सब सड़क पर हैं. ऐसे में आइए हम आपको बताते हैं कि कौन क्या चाहता है और किसकी क्या मांगे हैं?

डॉक्टरों की क्या है मांग?

कोलकाता डॉक्टर रेप-मर्डर केस में डॉक्टरों की वैसे तो बहुतेरे मांग है लेकिन सबसे पहली और अहम मांग यही है कि पीड़िता को न्याय मिले. सभी अस्पतालों में डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा सुनिश्चित हो. मृतक डॉक्टर के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए और इस मामले में जल्द से जल्द न्याय हो. डॉक्टर्स सरकार से सेंट्रल हेल्थकेयर प्रोटेक्शन एक्ट की भी मांग कर रहे हैं.

यह भी पढे़ं 👇

UPI

APAAR ID: स्कूल से नौकरी तक का गोल्डन टिकट, लेकिन क्या अनिवार्य है?

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
UPI

₹2000 से ज्यादा UPI पर MDR Charge: Supreme Court ने क्या कहा?

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
High Court

केवल लंबी सेवा के आधार पर कर्मचारी स्थायी नहीं हो सकते: High Court

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
Fixed Deposit Rules

Fixed Deposit Rules: 1 अक्तूबर से बड़ा बदलाव, RBI ने जारी किए नए नियम

सोमवार, 28 सितम्बर 2026

डॉक्टर्स इस घटना को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं और पीड़िता के खिलाफ न्याय की मांग कर रहे हैं. फेडरेशन ऑफ आल इंडिया रेसिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने बीते दिनों घटना के विरोध में धरना प्रदर्शन किया था. कोलकाता में महिला डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के विरोध में आज भी रेसिडेंट डॉक्टर्स राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में विरोध मार्च निकालेंगे.

विपक्ष लगातार हमलावर

कोलकाता के अस्पताल में हुई भयावह घटना पर विपक्ष लगातार ममता सरकार पर हमलावर है. बीजेपी लगातार ममता सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रही है. बीजेपी आज भी पश्चिम बंगाल में रास्ता रोको आंदोलन करेगी. कांग्रेस का कहना है कि आरोपी को बचाने की कोशिश हो रही है. इस घटना पर बीते दिनों राहुल गांधी ने कहा था पीड़िता को न्याय दिलाने की जगह आरोपियों को बचाने की कोशिश की जा रही है. यह चीजें अस्पताल और स्थानीय प्रशासन पर गंभीर सवाल खड़े करता है. बंगाल बीजेपी का कहना है कि अस्पताल में सबूत मिटाने के लिए तोड़फोड़ की गई. यहां बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है. बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी ने केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला और सीबीआई के निदेशक को पत्र लिखा है, जिसमें कहा गया है कि आरजी कर अस्पताल में सीएपीएफ फोर्स की तैनाती की जाए ताकि सबूतों से छोड़छाड़ न हो सके.

राज्य सरकार क्या कह रही?

इस भयावह घटना पर पश्चिम बंगाल सीएम ममता ने कहा कि जहां तक ​​मुझे जानकारी मिली है, मैं छात्रों को दोष नहीं दूंगी. वाम और राम एकत्रित होकर यह कर रहे हैं. घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है, हम अभी भी कहते हैं कि फांसी होनी चाहिए. हमने सारे दस्तावेज दे दिए हैं, जो भी लीक हो रहा है, जब तक हमारी पुलिस जांच कर रही थी, तब तक कुछ भी लीक नहीं हुआ. मेरी और बंगाल के लोगों की संवेदनाएं पीड़ित परिवार के साथ हैं. यह बहुत बड़ा अपराध है, इसकी एकमात्र सजा फांसी है. अगर अपराधी को फांसी होगी तभी लोगों को इससे सबक मिलेगा लेकिन किसी निर्दोष को सजा नहीं मिलनी चाहिए. मैंने इस मामले को फास्ट-ट्रैक कोर्ट में ले जाने का निर्देश दिया है.

बंगाल में मां बेटियों की रक्षा नहीं- गवर्नर

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने बंगाल की घटना मानवता को शर्मसार करने बताया. कल उन्होंने अस्पताल का दौरा किया थआ. इसके बाद प्रेस वार्ता कर उन्होंने राज्य सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि जो मैंने सुना था वहीं देखा. कानून की रक्षा करने वाले साजिश में शामिल हैं. बंगाल में मां बेटियों की रक्षा नहीं हो पा रही है. पहली जिम्मेदारी राज्य सरकार की बनती है. कानून व्यवस्था राज्य सरकार की जिम्मेदारी होती है. बंगाल में रात में काम करने की सुरक्षा नहीं है. डॉक्टर्स न्याय और सुरक्षा चाहते हैं. बंगाल में जो हो रहा है वो ठीक नहीं है. इस तरह की घटना बर्दाश्त नहीं करेंगे.

CBI कर रही है मामले की जांच

इस पूरे मामले जांच सीबीआई कर रही है. पहले इस मामले की जांच कोलकाता पुलिस कर रही थी. कोलकाता हाई कोर्ट के आदेश के बाद इस पूरे मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई. कोलकाता पुलिस से सारे कागजात अपने कब्जे में लेने के बाद सीबीआई ने अपनी जांच शुरू कर दी है. सीबीआई ने पीड़िता को इंसाफ दिलाने के लिए तीन अलग अलग टीमें बनाई हैं, जो अलग अलग एंगलों से मामले की जांच करेगी.

जांच के दूसरे दिन यानी कल सीबीआई की टीम ने चार डॉक्टरों से पूछताछ की थी. सीबीआई की टीम ने उस डॉक्टर से भी पूछताछ की थी, जिन्होंने पीड़िता का पोस्टमार्टम किया था. जांच एजेंसी वारदात से पहले और वारदात के बाद की तमाम कड़ियों को जोड़ने में लगी है. आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के सेमिनार हॉल में 9 अगस्त को महिला ट्रेनी डॉक्टर का शव मिला था. उसके शरीर के कई अंगों पर चोट के निशान थे.

ताज़ा खबरों के लिए हमसे जुड़ें
Google News
WhatsApp
Telegram
Previous Post

पंजाब : बीएसएफ प्रमुख ने सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया

Next Post

कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या मामले में पीड़िता के पिता का सीबीआई जांच पर बयान

The News Air Team

The News Air Team

द न्यूज़ एयर टीम (The News Air Team) अनुभवी पत्रकारों, विषय विशेषज्ञों और शोधकर्ताओं का एक समर्पित समूह है, जो पाठकों तक सटीक, निष्पक्ष और त्वरित समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारी टीम राजनीति, सरकारी योजनाओं, तकनीक और जन-सरोकार से जुड़े मुद्दों पर गहराई से विश्लेषण कर तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग करती है। 'द न्यूज़ एयर' का मुख्य उद्देश्य डिजिटल पत्रकारिता के उच्चतम मानकों को बनाए रखना और समाज के हर वर्ग को जागरूक करना है। हम हर खबर को पूरी पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ आप तक पहुँचाते हैं, ताकि आपको मिले केवल भरोसेमंद जानकारी।

Related Posts

UPI

APAAR ID: स्कूल से नौकरी तक का गोल्डन टिकट, लेकिन क्या अनिवार्य है?

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
UPI

₹2000 से ज्यादा UPI पर MDR Charge: Supreme Court ने क्या कहा?

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
High Court

केवल लंबी सेवा के आधार पर कर्मचारी स्थायी नहीं हो सकते: High Court

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
Fixed Deposit Rules

Fixed Deposit Rules: 1 अक्तूबर से बड़ा बदलाव, RBI ने जारी किए नए नियम

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
Faridabad Borewell Tragedy

Faridabad Borewell Tragedy: 10 घंटे के रेस्क्यू के बाद 3 साल की बच्ची की मौत

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
Chitkara University Case

LPU और Chitkara University Case: पंजाब महिला आयोग ने लिया Suo Motu संज्ञान

सोमवार, 28 सितम्बर 2026
Next Post
कोलकाता रेप मर्डर केस

कोलकाता में महिला डॉक्टर की हत्या मामले में पीड़िता के पिता का सीबीआई जांच पर बयान

कोलकाता रेप मर्डर केस

‘Stree 2’ की दहाड़ से कांपा बॉक्स ऑफिस, ओपनिंग डे पर ही मालामाल हुए मेकर्स

कोलकाता रेप मर्डर केस

शेयर बाजार मजबूत ग्लोबल संकेतों के साथ सकारात्मक खुला

प्रातिक्रिया दे जवाब रद्द करें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

The News Air

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।

Google News Follow us on Google News

  • About
  • Editorial Policy
  • Privacy & Policy
  • Disclaimer & DMCA Policy
  • Contact

हमें फॉलो करें

No Result
View All Result
  • प्रमुख समाचार
    • राष्ट्रीय
    • अंतरराष्ट्रीय
    • सियासत
  • राज्य
    • पंजाब
    • चंडीगढ़
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • नई दिल्ली
    • महाराष्ट्र
    • पश्चिम बंगाल
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • उत्तराखंड
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
  • काम की बातें
  • नौकरी
  • बिज़नेस
  • टेक्नोलॉजी
  • मनोरंजन
  • धर्म
  • हेल्थ
  • स्पेशल स्टोरी
  • लाइफस्टाइल
  • खेल
  • WEB STORIES

© 2026 The News Air | सटीक समाचार। सर्वाधिकार सुरक्षित।